Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 66

Arang Breaking :कुरूद घाट पर तैरता मिला अज्ञात शख्स का शव

0

आरंग/रायपुर। Arang Breaking : राजधानी रायपुर से लगे आरंग विधानसभा के समीप ग्राम कुरूद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने महानदी के गहरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। देखते ही देखते घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नदी की लहरों के बीच फंसे इस शव ने इलाके में कई तरह की चर्चाओं और आशंकाओं को जन्म दे दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है,  मृतक ने लाल कत्था रंग का टी-शर्ट और काला रंग का पैंट पहना हुआ है।

शिनाख्त की कोशिशें जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

मेला देखने जा रही 17 वर्षीय युवती की

0

छिन्दगढ़,सुकमा। CG NEWS:  थाना क्षेत्र के मुर्रेपाल गांव के समीप एक दर्दनाक घटना में मेला देखने जा रही 17 वर्षीय युवती की स्कॉर्पियो वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने एक युवक पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोकवाड़ा निवासी कंचन (17) अपने चाचा के साथ बस से सुकमा मेला देखने के लिए निकली थी। कंचन के पिता ने बताया कि बेटी ने घर से निकलने से पहले कहा था कि वह पहले छिन्दगढ़ जाएगी और वहां से अपनी सहेली के साथ सुकमा मेला देखने जाएगी। दोपहर में छिन्दगढ़ पहुंचने के बाद कंचन ने अपनी सहेली से बात की और फिर मेला देखने के लिए रवाना हो गई।

– Advertisement –

दोपहर लगभग 2.30 बजे पड़ोस के गांव में रहने वाले एक पुलिस जवान ने फोन कर परिजनों को बताया कि कंचन का एक्सीडेंट हो गया है। पहचान स्पष्ट न होने के कारण फोटो भेजकर पुष्टि करने को कहा गया। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक कंचन की मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन ने मुर्रेपाल गांव के पास, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से कुछ भीतर स्थित है, युवती को दो बार कुचल दिया। हादसे में युवती का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दांत भी टूट गए।

– Advertisement –

Ad image

स्वजनों का आरोप है कि पड़ोस गांव का निवासी आदित्य बघेल पहले भी कंचन को कई बार परेशान कर चुका था और घटना के समय उसी की गाड़ी में आरोपी मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि यदि यह केवल सड़क हादसा होता तो आरोपी मौके से भागने की कोशिश क्यों करता। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने की बात कहने पर काफी देर बाद युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर थाने में रख लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है तथा प्रत्यक्षदर्शियों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा,

0

 कांकेर। CG NEWS: कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां घूमने निकले स्कूली छात्रों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

– Advertisement –

Ad image

इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 नाबालिग बताए जा रहे हैं और कार को एक नाबालिग युवक ही चला रहा था।

– Advertisement –

Ad image

बताया गया है कि सभी छात्र आज सुबह कार से माकड़ी की ओर घूमने के लिए निकले थे, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

भीषण आग में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

0

जांजगीर चाम्पा। CG News: बलौदा नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण आगजनी की घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

 

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि बलौदा स्थित राजू इलेक्ट्रिकल की तीन मंजिला दुकान और उससे जुड़े आवास में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

 

– Advertisement –

Ad image

आग लगने के बाद तीसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के तीन लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन एक 18 वर्षीय युवक आग के घेरे में फंस गया।

 

आग बुझाने के दौरान नगर सेना और दमकल की टीम ने दुकान की दूसरी मंजिल के अंदर से युवक का जला हुआ शव बरामद किया। मृतक युवक राजू इलेक्ट्रिकल के मालिक का बेटा बताया जा रहा है।

 

इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी आग की चपेट में आया है, जिसकी स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

घूसखोर पंडित’ टाइटल पर बवाल

0

भोपाल। Netflix Controversy: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर विवाद तेज हो गया है, जिस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि GemsOfBollywood की ओर से शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया है कि NetflixIndia द्वारा प्रस्तावित यह टाइटल किसी जाति और समुदाय को लक्षित करता है और आलोचना या व्यंग्य से आगे बढ़कर पूरे समुदाय को अपमानित करता है,

जिससे सामाजिक वैमनस्य बढ़ने, पब्लिक ऑर्डर बिगड़ने और मानव जीवन को खतरा उत्पन्न होने की आशंका है, इसलिए संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया जा रहा है। बताया गया है कि वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं,

लेकिन ‘घूसखोर पंडित’ नाम को लेकर ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे पूरे समुदाय को भ्रष्टाचार से जोड़ने वाला अपमानजनक टाइटल बताया है। इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है, जहां बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस टाइटल को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।

भारत–दक्षिण अफ्रीका संसदीय संवाद में बजटीय

0

नई दिल्ली,रायपुर । CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) की बैठक में दक्षिण अफ्रीका की संसद की ‘विनियोग संबंधी स्थायी समिति’ (SCOA) के प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल हुए।

बैठक में दोनों देशों के बीच विधायी निगरानी, बजटीय अनुशासन और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर गहरे विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की साझा विरासत पर आधारित हैं।

– Advertisement –

बैठक में वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के दौर में बजट पालन और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा हुई। सांसद ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यय के वास्तविक प्रभाव को ट्रैक करने के तंत्रों पर जोर दिया।

– Advertisement –

Ad image

साथ ही भारत की टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों की दक्षिण अफ्रीका में मजबूत उपस्थिति का उल्लेख करते हुए श्री अग्रवाल ने नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) में निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रवासी भारतीय समुदाय (Diaspora) के योगदान पर भी चर्चा हुई, 17 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों को द्विपक्षीय संबंधों की आधारशिला बताते हुए, उनकी सातवीं पीढ़ी तक OCI सुविधाओं के विस्तार की चर्चा की गई। उन्होंने डायस्पोरा के आर्थिक योगदान को और सशक्त बनाने हेतु बजटीय प्रावधानों की आवश्यकता पर संवाद किया।

भारत की Direct Benefit Transfer (DBT) और पीएम-किसान जैसी योजनाओं की सफलता साझा करते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि कैसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने लीकेज को खत्म कर 100% लाभ सीधे जनता तक पहुँचाया है।

इस अवसर पर दोनों देशों की समितियों के बीच डिजिटल बजट ट्रैकिंग और वास्तविक समय की निगरानी के लिए एक संरचित विनिमय कार्यक्रम शुरू करने और G20, BRICS और IBSA के माध्यम से वैश्विक वित्तीय संरचनाओं में सुधार के लिए कार्ययोजन पर भी चर्चा हुई, जिससे विकासशील देश सतत विकास (SDG) लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

बैठक में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और वित्तीय रिसाव (Leakage) को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका में भारत के UPI और आधार जैसे डिजिटल ढांचे को अपनाने हेतु विधायी सहयोग पर भी विचार साझा किय, जिसके लिए । आउटपुट’ के बजाय ‘आउटकम’ (परिणाम) पर केंद्रित संयुक्त तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह संसदीय संवाद केवल अनुभव साझा करना नहीं है, बल्कि यह भविष्य के सशक्त लोकतंत्र की नींव है। हम डिजिटल क्रांति और बजटीय पारदर्शिता के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आवास पर केंद्रीय

0

दिल्ली/रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी के दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री माननीय मनसुख मांडविया समेत कई वरिष्ठ नेता और सांसद विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिए शामिल हुए।

– Advertisement –

Ad image

जिसका मुख्य उद्देशय माननीय प्रधानमंत्री जी के “सबका साथ सबका विकास” के मूलभूत विज़न को संसद के बजट सत्र के माध्यम से प्रभावी रूप से आगे लेकर चलना था।

चरित्र पर शक ने ली एक और जान, पति ने कुल्हाड़ी से

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव के बैगापारा में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बैगा को अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चाल-चलन पर लंबे समय से शक था, इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी मामूली कहासुनी ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया, गुस्से और शक में अंधे राजेश बैगा ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे कुसुम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है, वहीं चरित्र शंका के नाम पर हो रही घरेलू हिंसा ने एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

6 फीट लंबी जटाओं वाली सौ वर्षीय रामकली

0

गरियाबंद,राजिम। CG NEWS: श्रीराजीवलोचन मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु भगवान श्रीराजीवलोचन और श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इसी बीच मंदिर परिसर में सौ वर्ष उम्र के करीब बुजुर्ग महिला रामकली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। करीब साढ़े तीन फीट कद की रामकली मंदिर के चबूतरे पर बैठी रहती हैं।

उनके सामने देवताओं की तस्वीरें रखी होती हैं और सिर से निकलती लगभग 6 फीट लंबी व 4 इंच चौड़ी लट (जटाजूट) को वे फैला कर रखती हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके सिर पर यह लट उग आई थी। परिवारजनों द्वारा कई बार मुंडन करवाने के बावजूद यह समाप्त नहीं हुई और समय के साथ और भी बढ़ती चली गई। रामकली का कहना है कि यह भोलेनाथ का प्रसाद है और उन्हीं की कृपा से उन्हें यह आशीर्वाद मिला है।

– Advertisement –

जब उनसे पूछा गया कि इतनी लंबी लट का वजन महसूस होता है या नहीं, तो उन्होंने सहज भाव से कहा कि “ऊपरवाले ने जिस हालत में रखा है, उसी में रहना है।” उन्होंने बताया कि वे लगातार 15 दिनों तक मंदिर परिसर में ही बैठेंगी। जानकारी के अनुसार रामकली बेलटुकरी गांव की निवासी हैं। उनकी अनोखी लट को देखकर श्रद्धालु स्वतः ही उनकी झोली में दान डाल रहे हैं।

श्रीराजीवलोचन मंदिर परिसर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसिद्ध अटिका प्रसाद के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। चावल से बने इस प्रसाद की विशेषता यह है कि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और स्वाद भी बेहतरीन रहता है। राजीव लोचन के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु अटिका प्रसाद के रूप में अवश्य ले जाते हैं। राजिम मेले में बच्चों को लुभाने वाली बांबे मिठाई का बाजार इन दिनों खूब गर्म है।

– Advertisement –

Ad image

विक्रेता बांस की लकड़ी में बांबे मिठाई की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेच रहे हैं। इन्हें देखकर बच्चे अपने अभिभावकों से जिद कर मिठाई खरीदवाते नजर आ रहे हैं, जिससे विक्रेताओं की अच्छी बिक्री हो रही है। वहीं तेज धूप के चलते नारियल पानी की भी जबरदस्त मांग बनी हुई है। मेला भ्रमण के दौरान जैसे ही लोग थकान महसूस करते हैं, नारियल पानी देखकर वहीं रुक जाते हैं और गला तर करते नजर आते हैं।

राजिम कुंभ कल्प मेला में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक मिठाई ओखरा की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ गई है। पूरे मेला क्षेत्र में जगह-जगह ओखरा मिठाई बिक्री के लिए सजी हुई नजर आ रही है। गन्ने और धान से निर्मित यह पारंपरिक मिठाई श्रद्धालुओं और पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण क्षेत्र से लगभग 14 विक्रेता ओखरा मिठाई लेकर मेले में पहुंचे हैं, वहीं ओडिशा से भी व्यापारी ओखरा बेचने के लिए राजिम आए हुए हैं। ओखरा की खास मिठास लोगों को अपनी ओर खींच रही है। मेला भ्रमण के बाद अधिकतर श्रद्धालु और पर्यटक घर लौटने से पहले ओखरा मिठाई खरीदना नहीं भूल रहे हैं।

DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से

0

रायपुर। CG BREAKING : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी, वहीं अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है। मामले में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

– Advertisement –

देखें आदेश

– Advertisement –

Ad image