Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 53

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित : महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर 8 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है और राज्य सरकार का हर निर्णय महिलाओं के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को 16 हजार 237 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि माताओं-बहनों के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाला जनकल्याणकारी अभियान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें 10 मार्च 2024 का वह दिन याद है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया था। उसी समय यह संकल्प लिया गया था कि प्रदेश की प्रत्येक पात्र महिला के खाते में हर महीने निर्धारित तिथि पर एक हजार रुपये की राशि पहुंचेगी। पिछले 25 महीनों से यह संकल्प लगातार पूरा किया जा रहा है और इस किश्त के साथ अब तक प्रत्येक हितग्राही महिला को 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि महतारी वंदन योजना को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में 8 हजार 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि माताओं-बहनों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव ला रही है। महिलाएं इस सहायता का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों, बचत और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवारों में आर्थिक स्थिरता बढ़ रही है और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें केवल परिवार का संचालन ही नहीं करतीं, बल्कि वे उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधक भी होती हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का महिलाओं ने अत्यंत समझदारी से उपयोग किया है। किसी ने बेटियों के भविष्य के लिए बचत की, किसी ने स्वरोजगार शुरू किया, किसी ने परिवार के छोटे व्यवसाय को बढ़ाया, तो किसी ने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च कर घर की स्थिति को मजबूत बनाया। यह इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है कि महिलाओं ने इसे स्वयं और परिवार की उन्नति का माध्यम बनाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प तथा सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ अंचलों में शांति, विकास और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार अनेक स्तरों पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 21 हजार 754 बेटियों के विवाह कराए गए हैं। महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गरिमापूर्ण कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 368 महतारी सदन बनाने की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 137 महतारी सदन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। ग्राम पंचायत स्तर पर इनका उपयोग महिलाओं की बैठकों, प्रशिक्षण, विपणन और सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है। प्रदेश में अब तक 8 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है और अब सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 10 लाख लखपति दीदी बनाने का है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल सहभागी नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई नेतृत्वकारी शक्ति बनकर उभर रही हैं। इसी दिशा में महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से रेडी टू ईट फूड निर्माण का कार्य पुनः प्रारंभ कराया गया है और इसे चरणबद्ध रूप से प्रदेश के शेष जिलों में भी लागू किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर महिलाओं को व्यापक रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र के संदर्भ में कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पुनः प्रारंभ की गई हैं, बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू कराया गया है, बिजली पहुंची है, मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं तथा स्वच्छ पेयजल और बेहतर सड़कों की सुविधा दूरस्थ बसाहटों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि केवल सड़कों का निर्माण ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के माध्यम से बस्तर और सरगुजा अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा भी मजबूत की गई है, जिससे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में आसानी हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धमतरी की श्रीमती नीतू साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी, जांजगीर-चांपा की श्रीमती सरस्वती केंवट, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की श्रीमती अनीता साहू तथा सरगुजा की श्रीमती निधि जायसवाल से संवाद किया।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि पति के निधन के बाद उनके सामने परिवार चलाने की बड़ी चुनौती थी। शासन से मिली सहायता राशि और महतारी वंदन योजना के संबल से उन्होंने ई-रिक्शा खरीदकर आजीविका का नया साधन शुरू किया, जिससे अब वे अपने परिवार का भरण-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर पा रही हैं।

धमतरी की श्रीमती नीतू साहू ने बताया कि मजदूरी से होने वाली सीमित आय के कारण बेटियों के भविष्य के लिए बचत करना कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाकर हर महीने बचत शुरू की है।

इसी तरह सरगुजा की श्रीमती निधि जायसवाल ने महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बचाकर “निधि मेकओवर” नाम से ब्यूटी पार्लर शुरू किया, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की श्रीमती अनीता साहू ने सिलाई का कार्य प्रारंभ कर “अनीता सिलाई सेंटर” स्थापित किया। जांजगीर-चांपा की श्रीमती सरस्वती केंवट ने भी इस राशि को अपने परिवार के व्यवसाय में लगाकर आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अनुभव अत्यंत सुखद है कि महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के हाथों में पहुंचकर परिवारों की तरक्की का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें दूरदर्शिता, परिश्रम और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल हैं। जब महिलाओं को अवसर और संबल मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति बन जाती हैं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से पुनर्वासित महिलाओं को जोड़ा गया है, जिन्हें कृषि महाविद्यालय के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये महिलाएं मिलेट आधारित खाद्य सामग्री तैयार कर उसका विक्रय करेंगी, जिससे उन्हें सतत आजीविका और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम, प्रसंस्करण और स्थानीय विपणन से जोड़कर विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में भी प्रावधान किए गए हैं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लागू करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया गया और उसी क्रम में महतारी वंदन योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य की लगभग 70 लाख माताएं-बहनें लाभान्वित हो रही हैं। यह योजना महिलाओं को घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ महिला कोष तथा सक्षम योजना के माध्यम से भी महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग दे रही है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह नियमित रूप से सहायता राशि प्रदान किया जाना सरकार की वचनबद्धता का प्रमाण है।विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से माताएं-बहनें आज घर-परिवार को खुशहाल बनाने के साथ प्रदेश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी ।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को फलों की टोकरी तथा धुरवा तुवाल भेंटकर योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम आटामी, बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय, राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बस्तर के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से सगाई

0


Prithvi Shaw and Akriti Agarwal Engagement: एक तरफ जहां पूरा देश आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत का इंतजार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है. पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. कैप्शन में लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी भर की सफलताओं तक. वह मेरी परफेक्ट पारी है!”

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

– Advertisement –

Ad image

आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तकरीबन 32 लाख लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में आकृति तेलुगु फिल्म त्रिमुख में नजर आई थीं.

पृथ्वी शॉ का अंतर्राष्ट्रीय करियर

– Advertisement –

Ad image

बात करें शॉ के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल लिया है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में यह मुकाबले 2018 से 2021 के बीच खेले. टेस्ट में शॉ ने 339 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में 189 रन बनाए.

T20 World Cup 2026: इनामी राशि जानकर उड़ जाएंगे होश: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनेगी कुबेर, हारने वाले को भी मिलेंगे इतने करोड़

 



Source link

पति ने बाथरूम की दीवार पर पटककर ली पत्नी की जान

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Murder : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना अंतर्गत नेहरू नगर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर MIG-33 निवासी 37 वर्षीय पुष्पलता यादव और उसके पति युवराज यादव के बीच उस वक्त विवाद शुरू हुआ जब मकान मालकिन घर खाली कराने की बात कहने पहुंची थी।

T20 World Cup 2026: फाइनल जीतने वाली टीम बनेगी कुबेर

0


आईसीसी ने इस साल टी20 विश्व कप के लिए कुल 120 करोड़ रुपये (तकरीबन 14.42 मिलियन डॉलर) के प्राइज पूल की घोषणा की है। यह राशि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के बीच उनके प्रदर्शन के आधार पर बांटी जाएगी।

विजेता और उपविजेता को कितनी मिलेगी रकम?

आज का फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम न केवल विश्व विजेता कहलाएगी, बल्कि उस पर पैसों की बारिश भी होगी। खिताब जीतने वाली टीम को लगभग 27 करोड़ रुपये (3 मिलियन डॉलर) दिए जाएंगे। फाइनल में हारने वाली टीम को भी मायूस होने की जरूरत नहीं है, उसे लगभग 14 करोड़ रुपये (1.6 मिलियन डॉलर) का इनाम मिलेगा। (आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता राशि)

सेमीफाइनल और अन्य टीमों का हिस्सा

केवल फाइनल खेलने वाली टीमें ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने वाली अन्य टीमों के लिए भी मोटी रकम तय की गई है। सेमीफाइनलिस्ट इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम को लगभग 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सुपर-8 की टीमों को करीब 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों के हिस्से में भी लगभग 2.29 करोड़ रुपये आएंगे।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका

भारतीय टीम चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले भारत ने 2007 (धोनी की कप्तानी) और 2024 (रोहित की कप्तानी) में खिताब जीता था। आज अगर टीम इंडिया जीतती है, तो वह तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेगी। (Total Prize Pool ICC T20 World Cup 120 Crore)



Source link

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हाई-एनर्जी ‘अस्मिता’ एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया

0

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एथलेटिक उत्कृष्टता के एक जीवंत केंद्र में बदल गया। खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ (ASMITA – Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के तहत, रायपुर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बना। खेल के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का जश्न मनाने के लिए 500 से अधिक युवा लड़कियों और महिलाओं ने ट्रैक पर अपनी प्रतिभा दिखाई। यह महत्वपूर्ण आयोजन ‘माई भारत’ (MY Bharat), युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का एक संयुक्त प्रयास था।

– Advertisement –

Ad image

इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। असाधारण गति और साहस का प्रदर्शन करते हुए, 200 मीटर स्पर्धाओं में रेशमा साहू, ज्योत्सना ध्रुव और मालती बंजारे ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर वर्ग में मोंटी साहू, किरण और आदित्य कश्यप ने बाजी मारी, जबकि 100 मीटर स्प्रिंट में दिलेश्वरी पाल और किरण पटेल ने दबदबा बनाया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल लड़कियों में आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इस दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए, ‘माई भारत’ छत्तीसगढ़ के राज्य निदेशक श्री अर्पित तिवारी ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा:”‘माई भारत’ मंच के माध्यम से हम प्रत्येक युवा को अपनी पूरी क्षमता पहचानने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खेल केवल शारीरिक फिटनेस के बारे में नहीं हैं; वे नेतृत्व, लचीलापन और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम हैं।

– Advertisement –

Ad image

इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। असाधारण गति और साहस का प्रदर्शन करते हुए, 200 मीटर स्पर्धाओं में रेशमा साहू, ज्योत्सना ध्रुव और मालती बंजारे ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर वर्ग में मोंटी साहू, किरण और आदित्य कश्यप ने बाजी मारी, जबकि 100 मीटर स्प्रिंट में दिलेश्वरी पाल और किरण पटेल ने दबदबा बनाया।

कार्यक्रम का समापन उन 25 ‘माई भारत’ स्वयंसेवकों के प्रति आभार के साथ हुआ, जिनकी मेहनत से दौड़ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जैसे-जैसे ‘अस्मिता’ पहल देश के 250 जिलों में आगे बढ़ रही है, रायपुर का यह आयोजन भारत की बेटियों के बढ़ते खेल कौशल और दृढ़ संकल्प का एक गौरवपूर्ण प्रमाण साबित हुआ है।

 

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह में महिलाओं का सम्मान, स्वावलंबी महिला विकास समिति, गायत्री परिवार व पतंजलि योग समिति का संयुक्त आयोजन

0

 

Gariaband में भारतीय नारी के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वावलंबी महिला विकास समिति गरियाबंद, गायत्री परिवार तथा महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।

– Advertisement –

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वैदिक काल से लेकर आज तक भारतीय नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं रही, बल्कि ज्ञान, तप, योग, संस्कृति और सामाजिक-आर्थिक संरचना की धुरी रही है। भारतीय नारी ने मातृत्व, कर्तव्य और नेतृत्व के समन्वय से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। आज भी महिलाएं समाज सेवा, योग, बाल विवाह मुक्त अभियान और आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगा अग्रवाल (राज्य सहप्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री बिंदु बहन (संचालिका, ओम शांति सेंटर गरियाबंद) ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता साहू (राज्य कार्यकारिणी सदस्या, महिला पतंजलि) तथा श्रीमती नूतन श्रीवास दीदी (गायत्री परिवार) मौजूद रहीं।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। नगर पालिका की पार्षद रेणुका साहू को नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती पार्वती बघेल (क्लस्टर अध्यक्ष, मैनपुर ब्लॉक) को जेंडर समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान मिला। वहीं रमा जावलकर को एक्सिस टू जस्टिस बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम में समर्पित कार्य के लिए तथा सुश्री रानी निषाद को ईको-फ्रेंडली आर्ट में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वावलंबी महिला विकास समिति, पतंजलि योग समिति और गायत्री परिवार की महिलाएं जिले में निरंतर नारी जागरण और नारी सशक्तिकरण के कार्य कर रही हैं। सुदूर वनांचल से लेकर शहरों तक महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी भावना के साथ “नारी से नारायणी” का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है, जो केवल एक विचार नहीं बल्कि महिलाओं की शक्ति और गौरव का उत्सव है।

कार्यक्रम को “दान से लाभ (Give to Gain)” की भावना के साथ आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि दान का वास्तविक अर्थ निस्वार्थ भाव से श्रेष्ठ कार्यों के लिए योगदान देना है। भारतीय नारी अपने जीवन में प्रेम, ज्ञान, वात्सल्य और समर्पण के माध्यम से परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए वह सदैव पूजनीय और वंदनीय है।

पूरे कार्यक्रम में होली की उमंग और उत्साह भी देखने को मिला। इस अवसर पर मिलेस्वरी साहू, तनु साहू, रेणुका साहू पार्षद, मधु देवांगन पार्षद, पुष्पा साहू पार्षद, बिंदु वर्मा, त्रिवेणी देवांगन, सारिका, धानी मानिकपुरी, नेहा जॉन, मुक्ति देवांगन, गुलेश्वरी ठाकुर, पुनिता साहू, साक्षी कुटारे, मंजू चनापे, मीता जटवार, मीनू गुप्ता, प्रतिभा हुमने, प्राची कुटारे, गीतांजलि कंवर, प्रियंका सोनी, सरिता साहू, मंजरी गुप्ता, मितांजली पात्र, राखी यदु, नीलिमा यादव, मानसी खिलोशिया, विनीता शर्मा, सुनीता साहू, लक्ष्मी सिन्हा, माही साहू, रानी निषाद, प्रेरणा साहू, रमा जावलकर, पार्वती बघेल, सुषमा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन होली की शुभकामनाओं और नारी सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।

तेंदुआ खाल तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

0

गरियाबंद। CG Crime : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने अंतरराज्यीय वन्यप्राणी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में छत्तीसगढ़ के छुरा और ओडिशा के नुआपाड़ा जिले का कनेक्शन सामने आया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम को 5 मार्च को गोपनीय सूचना मिली थी कि रायपुर–देवभोग नेशनल हाईवे 130C मार्ग से तेंदुए की खाल की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर तौरेंगा वनोपज जांच नाका पर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान रायपुर से देवभोग की ओर जा रही मारुति सुजुकी ईको (CG 04 PT 2966) की तलाशी लेने पर वाहन से तेंदुए की आधी खाल (बिना सिर और पंजे) बरामद हुई।

– Advertisement –

मौके पर ही वाहन को जब्त कर उसमें सवार जमरसाय (55 वर्ष), निवासी कटेलपारा, छुरा और चालक सूरज नेताम (21 वर्ष), निवासी कांटाखुसरी, छुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने तेंदुए की खाल की अवैध तस्करी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर 7 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

जांच के दौरान आरोपी जमरसाय की निशानदेही पर ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के धर्मबांधा थाना क्षेत्र के पंचमपुर निवासी मंगलू मांझी (60 वर्ष) को भी पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने जुलाई 2025 में बिजली के करंट से जंगली सूअर और तेंदुए जैसे वन्यप्राणियों के शिकार की बात स्वीकार की है।

वन विभाग के अनुसार, मामले में छुरा क्षेत्र के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम टाइगर रिजर्व के आसपास 50 किलोमीटर के दायरे में विशेष सर्च अभियान भी चलाएगी।

यह पूरी कार्रवाई पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अरुण पांडेय, सीसीएफ वाइल्ड लाइफ सतोविशा समाजदार और उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर सेल और वन परिक्षेत्र उत्तर उदंती मैनपुर के वन अमले का विशेष सहयोग रहा।

बहतराई स्टेडियम के सामने सरेराह खूनी संघर्ष

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतराई स्टेडियम के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो गुटों के युवक बीच सड़क पर ही एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत गाली-गलौज से हुई, जो देखते ही देखते झापड़, लात-घूंसों और पत्थरबाजी तक जा पहुंची।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए उपद्रवी युवक खुलेआम हंगामा और हमला करते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थल पर हुई इस हिंसक झड़प और पत्थरबाजी की घटना से राहगीरों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

– Advertisement –

स्थानीय निवासियों ने शहर में लगातार बढ़ती चाकूबाजी और मारपीट की वारदातों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी अराजकता पर लगाम कसी जा सके। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

‘टेटरी’ गाने से हरियाणा में बवाल, “घोड़ी बनाने” वाली लाइन पर भड़का विरोध; बादशाह ने मांगी माफी, गाना हटाया

0

डेस्क। हरियाणा में इन दिनों ‘टेटरी’ गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गाने के एक बोल में “घोड़ी बनाने” वाली लाइन को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

विरोध करने वालों का आरोप है कि गाने के शब्द महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी गाने के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली और इसे हटाने की मांग तेज हो गई।

– Advertisement –

Ad image

बढ़ते विवाद को देखते हुए मशहूर रैपर Badshah को सफाई देनी पड़ी। बादशाह ने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए माफी भी मांगी।

विवाद बढ़ने के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म से ‘टेटरी’ गाने को हटा दिया गया है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस अभी भी जारी है—कुछ लोग गाने को अभिव्यक्ति की आजादी बता रहे हैं, तो कुछ इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक मान रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल, गाना हटाए जाने और माफी के बाद मामला शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में गानों के बोल और उनकी सामाजिक जिम्मेदारी पर बहस छेड़ दी है।

IND vs NZ T20 WC Final : आज भारत बनाम न्यूजीलैंड

0

IND vs NZ T20 WC Final: आज का दिन हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है, क्योंकि आज T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने जा रहा है। भारतीय टीम ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं न्यूजीलैंड ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया.

2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की कड़वी यादों को पीछे छोड़कर, टीम इंडिया के पास अपनी सरजमीं पर विश्व विजेता बनने का यह सुनहरा मौका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा और जोश से भरी यह भारतीय टीम न केवल खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम करना चाहेगी।

– Advertisement –

अहमदाबाद के इसी मैदान पर करोड़ों भारतीयों का दिल टूटा था, लेकिन आज वही मैदान टीम इंडिया की जीत का गवाह बन सकता है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर शानदार फॉर्म में यहाँ पहुँची हैं। जहाँ भारत के पास घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन है, वहीं कीवी टीम (New Zealand) अपने पहले T20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में है।


भारत के पास इतिहास रचने का मौका

अगर आज टीम इंडिया जीतती है, तो वह कई बड़े कीर्तिमान स्थापित करेगी:
– भारत तीन T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
– पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद लगातार दो फाइनल खेलने और खिताब बचाने वाली पहली टीम।
– भारत कुल 5 वर्ल्ड कप खिताब (सभी फॉर्मेट मिलाकर) जीतने वाला पहला एशियाई देश बन जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

हेड-टू-हेड आंकड़े (Head-to-Head)

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं:

भारत जीता: 18
न्यूजीलैंड जीता: 11
टाई/बेनतीजा: 1


कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

मौसम की बात करें तो फाइनल के दिन बारिश की संभावना बेहद कम है. साफ आसमान के बीच मैच बिना रुकावट पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. अनुमान के अनुसार मैच के दिन अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शाम के समय मुकाबला होने के कारण खिलाड़ियों को दिन की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.


संभावित भारतीय प्लेइंग 11

टीम इंडिया ने सुपर 8 और सेमीफाइनल का पड़ाव पार कर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है ऐसे में अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट टीम इंडिया ने जिस प्लेइंग 11 के साथ कटाया, टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेगा.

भारतीय संभावित प्लेइंग 11: सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह


पिच का क्या हाल है?

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रही है। भारत को न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन से सावधान रहना होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ा है। वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी कीवी बल्लेबाजों पर नकेल कसने के लिए तैयार है।


ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड फ़ाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में कहां देखें?

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड फ़ाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

साथ ही ग्रैंड विजन के उपभोक्ताओं को चैनल नंबर 470 स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी।