Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 47

नहर किनारे पेड़ से लटककर अज्ञात युवक ने

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के अंतर्गत आने वाले रतनपुर थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना संधीपारा क्षेत्र की है, जहाँ नहर के समीप स्थित एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। राहगीरों ने जब पेड़ पर शव को लटका देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि, मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सका है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और लापता व्यक्तियों की सूची खंगाल रही है ताकि युवक की पहचान की जा सके और मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।

– Advertisement –

 

CG BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन

– Advertisement –

Ad image

 

भक्ति के दौरान भीषण हादसा, पूजा करते समय

0

​बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खाड़ा गाँव में भक्ति के दौरान एक हृदय विदारक दुर्घटना घटित हुई है, जहाँ पूजा-अर्चना कर रही एक महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, महिला घर में नियमित पूजा कर रही थी, तभी अचानक दीये की जलती हुई लौ ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग भड़क उठी और जब तक आस-पास के लोग या परिजन कुछ समझ पाते, महिला काफी हद तक आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थी।

आनन-फानन में परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसी हुई अवस्था में महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और उसे उचित उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।

– Advertisement –

CG NEWS : होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकाने, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला ? जानिए

– Advertisement –

Ad image

 

ज्वेलरी व्यापारी के कार से जेवरात ले उड़े

0

बिलासपुर: CG Crime : न्यायधानी के पॉश इलाके राजकिशोर नगर सरकंडा में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। एक ज्वेलरी व्यापारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार और गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग खुद देर रात मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।

वारदात स्थल पर मिले कारतूस

आईजी रामगोपाल गर्ग ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जिसने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। हालांकि, आईजी ने स्पष्ट किया कि वारदात के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

नकाबपोशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, व्यापारी जब अपनी कार से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने व्यापारी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे वे लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी व्यापारी की कार और कीमती आभूषणों से भरा बैग लूटकर रफूचक्कर हो गए।

शहर में नाकेबंदी

वारदात के बाद पूरे बिलासपुर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सघन नाकेबंदी की गई है। पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। आईजी गर्ग ने कहा बहुत जल्द लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।

चखना के पैसे मांगने पर भड़का ग्राहक, साथियों

0

संवाददाता:- साकेत श्रीवास्तव

खैरागढ़। CG NEWS : नगर में शराब दुकान के आसपास बढ़ती गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। बीती रात शराब दुकान के समीप चखना ठेला लगाने वाले बीरू बारले, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी लालपुर, रोज की तरह दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति चखना लेने आया। चखना देने के बाद जब बीरू ने उससे कीमत चुकाने को कहा तो ग्राहक बहस करने लगा और पैसे देने से इंकार कर दिया।

– Advertisement –

विवाद बढ़ते ही वह व्यक्ति अपने 20–25 साथियों के साथ लौट आया और चूड़ा, बीयर की बोतलों व बांस के डंडों से बीरू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बीरू संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस वाहन द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बीरू के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बंद कमरे में सोया था परिवार…

0

सूरजपुर: Surajpur Sigdi Death News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई सिगड़ी एक हंसते-खेलते परिवार के लिए ‘यमराज’ बन गई। बंद कमरे में कोयले के धुएं (कार्बन मोनोऑक्साइड) के कारण दम घुटने से पति-पत्नी और उनकी 3 वर्षीय मासूम बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

अंधेरे कमरे में आ गई मौत

हादसा सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर का है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और उनकी छोटी बेटी ममता प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहे थे। कड़ाके की ठंड के कारण उन्होंने कमरे के भीतर कोयले की सिगड़ी जलाकर रखी थी। कमरे में खिड़की या वेंटिलेशन न होने के कारण जहरीली गैस बाहर नहीं निकल पाई और सोए हुए तीनों सदस्यों की सांसें वहीं थम गईं।

सुबह जब नहीं खुला दरवाजा…

घर के अन्य सदस्य और दंपत्ति के दो अन्य बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। अनहोनी की आशंका में जब दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई। बिस्तर पर तीनों बेसुध पड़े थे। अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बंद कमरे में सिगड़ी है जानलेवा

सूरजपुर पुलिस और प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों से मार्मिक अपील की है। कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस निकलती है। बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी होने पर यह गैस इंसान को गहरी नींद में ही मौत की नींद सुला देती है। वेंटिलेशन न होने पर यह खतरा 100% बढ़ जाता है।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

प्रैक्टिकल देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident Breaking : जिले के नवागढ़ ब्लॉक से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे युवक की गाय से टक्कर हो गई और गाय का सींग सीधे उसकी आंख में जा घुसा।

 

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, केरा गांव निवासी मनीष कुमार देवांगन, उम्र 21 वर्ष, आज सुबह करीब 9 बजे राधाकृष्ण कॉलेज नवागढ़ प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान केरा और बर्रा मोड़ मिस्दा के पास अचानक सड़क पर आई गाय से उसकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

 

– Advertisement –

Ad image

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय का सींग सीधे मनीष देवांगन की आंख में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नवागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया।

 

घायल युवक को फिलहाल बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।

दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक…

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई है। घटना राछा भाठा नाला के पास हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खराब होने के कारण नाला के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान नवागढ़ से राछा भाठा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान नवागढ़ निवासी करण कश्यप, उम्र 17 वर्ष, पिता धरम कश्यप और कार्तिक कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के संबंध में राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों को अनुमोदन प्रदान किया गया है।

राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप राजनांदगांव, बस्तर, कबीरधाम, जशपुर, मुंगेली, कांकेर, कोण्डागांव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर व्यापक विचार-विमर्श के उपरांत प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

– Advertisement –

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें उपरोक्त सभी 11 जिलों में दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। इससे भूमि एवं संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, वास्तविक बाजार मूल्यों के अनुरूप मूल्यांकन तथा नागरिकों को सुविधा सुनिश्चित होगी।

आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें भी जिला मूल्यांकन समितियों से प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र जारी की जाएंगी।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में विकास को नई गति

0

रायपुर। राजधानी के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्यों से दिखाई देता है और यही उनकी प्राथमिकता है।

इस कार्यों में वामनराव लाखे वार्ड अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 में 48 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. नाला निर्माण, मरम्मत एवं कवरिंग कार्य, गली नंबर 15 एवं मेन रोड में 21.11 लाख रुपये से नाली, पुलिया तथा सी.सी. रोड के मरम्मत एवं निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

– Advertisement –

शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में वामनराव लाखे वार्ड स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में 9.80 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य, शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में 5.95 लाख रुपये से शेड निर्माण, गायत्री प्रज्ञा मंडल मंदिर के पास करीब 10 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

वहीं नागरिक सुविधाओं और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु
मलसाय तालाब के पास कुशालपुर में 3 लाख रुपये से चबूतरा निर्माण एवं कांक्रीटीकरण, मां दंतेश्वरी प्राचीन अखाड़ा कुशालपुर में 5 लाख रुपये की लागत से व्यायाम उपकरण (कुश्ती नेट एवं मैट कवर) की स्वीकृति दी गई।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर का हर वार्ड समान विकास का हकदार है। सड़क, नाली, शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक स्थलों का विकास ही सशक्त और आत्मनिर्भर शहर की पहचान है।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सांसद अग्रवाल के निरंतर विकासात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से और पारदर्शी ढंग से विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, दीपक जायसवाल, जोन अध्यक्ष, अम्बर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा सोनकर समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रोहित तोमर फिर गिरफ्तार, कमिश्नरी कोर्ट ने

0

रायपुर। CG NEWS : राजधानी में सूदखोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने चर्चित आरोपी रोहित सिंह तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप दर्ज थे। कमिश्नरी कोर्ट में चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया।

राजधानी में प्रशासन की सख्ती

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी से जुड़े मामलों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस और प्रशासन ने आरोपी रोहित सिंह तोमर के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पर लोगों को ऊंची ब्याज दरों पर पैसा उधार देकर अवैध वसूली करने और दबाव बनाने के आरोप थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक प्रकरण शामिल हैं। पिछले वर्ष तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित कई थाना क्षेत्रों में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

– Advertisement –

Ad image

कमिश्नरी कोर्ट का फैसला
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, कार्यपालक शक्तियों के तहत कमिश्नरी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों और प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार किया गया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सूदखोरी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम आवश्यक था।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रोहित सिंह तोमर का नाम पहले भी कई विवादित मामलों में सामने आ चुका है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी उधारी के नाम पर लोगों पर दबाव बनाता था और वसूली के दौरान धमकी व हिंसा का सहारा लेता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी।

बड़े भाई पर भी हुई थी कार्रवाई
इस प्रकरण में आरोपी के परिवार का नाम भी चर्चा में रहा है। रोहित सिंह तोमर के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ भी पुलिस ने पहले सख्त कार्रवाई की थी। वीरेंद्र सिंह तोमर को लेकर पुलिस की कार्रवाई उस समय सुर्खियों में आई थी, जब सार्वजनिक रूप से उनका जुलूस निकाला गया था।बताया जाता है कि वीरेंद्र सिंह तोमर को 9 नवंबर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी रहा अहम
इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी महत्वपूर्ण रहा। 19 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने चार मामलों में गिरफ्तारी पर रोक को लेकर आदेश जारी किया था। हालांकि, ताजा कार्रवाई प्रशासनिक प्रक्रिया और अन्य प्रकरणों के आधार पर की गई बताई जा रही है।