Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 44

तालाब में मछली पकड़ने के दौरान जाल में

0

रायपुर/बलौदाबाजार। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव द्वंद्व को कम करने की दिशा में वन विभाग ने एक और सराहनीय कार्य किया है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम हरदी में तालाब में फंसे एक विशाल मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल सफारी, नवा रायपुर में नया आश्रय दिया गया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम हरदी के ग्रामीण तालाब में सामूहिक रूप से मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। ऐसी स्थिति में घबराहट या किसी दुर्घटना की आशंका हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिक्षेत्र सहायक गितेश बंजारे और टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को जाल से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों की सलाह पर उसे जंगल सफारी, नवा रायपुर में सुरक्षित छोड़ा गया, जहां उसके लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों की सजगता बनी मिसाल

ग्राम हरदी के लोगों ने पहले भी अक्टूबर 2025 में हाथी के रेस्क्यू के दौरान जिम्मेदारी निभाई थी। इस बार भी उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए वन विभाग का पूरा सहयोग किया।

वन विभाग के कर्मचारियों नेहरू निषाद, भागी यादव, पीलू निषाद, राकेश ध्रुव तथा हरदी वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

शासन की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव

राज्य शासन की वन्यजीव संरक्षण संबंधी योजनाओं और जागरूकता अभियानों का ही परिणाम है कि अब ग्रामीण तत्काल सूचना देकर वन्यजीवों की सुरक्षा में भागीदार बन रहे हैं। इससे न केवल वन्यजीवों की जान बच रही है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में भी कमी आ रही है।
वन विभाग ने कहा है कि वन्यजीवों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और शासन के निर्देशानुसार ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

यह सफलता की कहानी बताती है कि जब शासन, प्रशासन और ग्रामीण मिलकर कार्य करते हैं, तो वन्यजीव संरक्षण का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा होता है।

 

 

12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की

0

 

सरगुजा। CG BREAKING : जिले के बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र निशांक एक्का बेलकोटा निवासी की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठा छात्र अनिकेश तिवारी (झेराडीह) गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। दोनों छात्र आज 12वीं का पहला पेपर देने जा रहे थे।

– Advertisement –

बतौली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना छात्रों और अभिभावकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि परीक्षा या अन्य समय में सड़क पर हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनें।

CG Accident : रफ्तार का कहर; ट्रेलर और कार में भीषण भिड़ंत

– Advertisement –

Ad image

रफ्तार का कहर; ट्रेलर और कार में भीषण भिड़ंत

0

CG Accident : बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे मस्तूरी की दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 10 AR 6273 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

– Advertisement –

कार को ठोकर मारने के बाद चालक ने पकड़े जाने के डर से भागने की नीयत से वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन इसी आपाधापी में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक भारी-भरकम पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर और कार दोनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

जय सतनाम पदयात्रा में शामिल हुए नितिन

0

रायपुर। संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के संदेश “मनखे मनखे एक समान” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही जय सतनाम पदयात्रा में आज भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। यह पदयात्रा धर्मगुरु एवं राज्य शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।

रायपुर से खरोरा के बीच निकाली गई इस पदयात्रा का गांव-गांव में श्रद्धा और भक्ति भाव से स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र और भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए और धर्मगुरु खुशवंत साहेब का स्वागत किया।

– Advertisement –

नितिन अग्रवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश “मनखे मनखे एक समान” समाज में समानता, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसी संदेश से भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख, शांति और समृद्धि के लिए निकाली जा रही इस पदयात्रा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

जय सतनाम पदयात्रा को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

शौचालय के लिए खुदा गड्ढा बना महिला की कब्र, गिरने से दर्दनाक मौत

0

CG News : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

 

– Advertisement –

मृतका की पहचान पार्वती कश्यप, पति राजेश्वर कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पार्वती अपने ही घर में नए शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के पास गई थी, तभी अचानक वह गड्ढे में गिर गई। गड्ढा पानी से भरा हुआ था, जिससे डूबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

– Advertisement –

Ad image

परिजनों के अनुसार पार्वती कश्यप को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने के कारण वह संतुलन खो बैठी और गड्ढे में गिर गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई मुलमुला पुलिस द्वारा की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

‘KGF 2’ से यूट्यूब हिलाने वाले यश, अब ‘Toxic’

0

मुंबई। Toxic Teaser: लंबे इंतजार के बाद KGF स्टार यश की नई फिल्म ‘Toxic’ का टीजर आने वाला है और फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ईद 2026 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होने जा रही इस फिल्म को लेकर पहले ही हाईप बन चुका है। जनवरी में रिलीज हुए यश के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, और अब टीजर से बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

‘KGF 2’ ने बनाया था रिकॉर्ड

यश की ‘KGF’ (2018) ने उन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया था। इसके सीक्वल ‘KGF 2’ (2022) के टीजर ने रिलीज के पहले 24 घंटे में 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरकर नया इतिहास रच दिया था। यह उस समय पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा गया इंडियन फिल्म टीजर बना था।

.महज 1 घंटे 17 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स और रिकॉर्ड समय में 100 मिलियन व्यूज हासिल कर इसने यूट्यूब पर धुआं उड़ा दिया था। आज भी यह सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय टीजर्स की टॉप लिस्ट में शामिल है।

– Advertisement –

Ad image

‘Toxic’ से नई परीक्षा

‘KGF’ के बाद ‘Toxic’ यश का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो उनकी इमेज से अलग बताया जा रहा है। फर्स्ट लुक में उनका किरदार एक खतरनाक और विवादित क्रिमिनल अंदाज में नजर आया, जिसने फैंस को चौंका दिया।

फिल्म में उनके साथ नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसी मजबूत अभिनेत्रियां हैं।

फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास अपनी सशक्त और संवेदनशील कहानी कहने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर ‘Toxic’ में यश और गीतू ने क्या खास छुपा रखा है।

दिलचस्प बात यह भी है कि यश इस फिल्म में सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। यह उनके बैनर Monster Mind Creations की पहली फिल्म है।

अब सबकी नजर ‘Toxic’ के टीजर पर है। अगर यश एक बार फिर सरप्राइज देने में सफल रहे, तो यह टीजर भी इंटरनेट पर वही रिकॉर्ड तोड़ सकता है, जो कभी ‘KGF 2’ ने बनाए थे।

मजदूर अपहरण कांड का खुलासा, ठेकेदार समेत

0

सक्ती । CG NEWS: सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सक्ती जिला में मजदूर अपहरण कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक मजदूर को ठेकेदार ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बिठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि मजदूर को पहले ईंट भट्टे में काम करने के लिए कुछ राशि दी गई थी। बाद में उसे अन्य प्रदेश के ईंट प्लांट में काम करने भेजने की तैयारी थी।

– Advertisement –

लेकिन मजदूर द्वारा बाहर मजदूरी करने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

– Advertisement –

Ad image

सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकराई बाइक

0

छुरा (गरियाबंद)। Road Accident: बोडराबांधा के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी हाइवा से बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक जामली गांव का निवासी था और छुरा की ओर से अपने घर लौट रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

स्वर्ण भूमि में आध्यात्मिक महाआयोजन

0

रायपुर। CG NEWS: राजधानी के स्वर्ण भूमि स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा भव्य आयोजन संपन्न हुआ। निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूजनीय डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी के आगमन से पूरा परिसर आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित हो उठा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं निवास पहुंचकर स्वामी जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री शाम साढ़े सात बजे से रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक स्वामी जी के सानिध्य में रहे तथा विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

– Advertisement –

Ad image

dais और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि स्वामी कैलाशानंद गिरी का 50वां जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और अंगूरी देवी अग्रवाल की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) भी इसी दिन रही। मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने स्वामी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा अग्रवाल दंपत्ति को उनके दांपत्य जीवन की स्वर्णिम यात्रा पर बधाई प्रेषित की।

– Advertisement –

Ad image

dais की फ़ोटो हो सकती है

अपने आशीर्वचन में स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों का यह परम सौभाग्य है कि यह भूमि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती है। उन्होंने कहा कि नितिन अग्रवाल के आग्रह पर इस पवित्र भूमि पर आने और प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए भी अत्यंत सौभाग्य की बात है। स्वामी जी के इस उल्लेख से नितिन अग्रवाल की भूमिका आयोजन में विशेष रूप से रेखांकित हुई।

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इस गरिमामयी अवसर पर दूधाधारी मठ एवं शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर महंत डॉ. रामसुन्दर दास, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी राजवाड़े, क्षेत्रीय संघ चालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना, प्रांत संचालक टोपराम वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े सहित अनेक सांसद, विधायक, निगम-मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

dais, विवाह और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

आयोजन के दौरान सभी अतिथियों ने संत के श्रीचरणों में वंदन कर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। निवास स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण से सराबोर रहा। उपस्थित जनों ने इसे गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कामना की गई कि गुरु देव की कृपा सभी पर बनी रहे।

5,000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ

0

रायपुर। CG NEWS: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जा रहा है।

शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी । भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।