कवर्धा। CG News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने न केवल दुकान का ताला तोड़ा, बल्कि गरीबों के हक का 26 क्विंटल चावल और तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चोरी कर लिया।
आधी रात को वारदात
– Advertisement –
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर राशन दुकान का ताला चटकाया और अंदर रखे 53 कट्टा चावल (लगभग 26 क्विंटल) लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान तितर-बितर पड़ा था।
75 हजार से अधिक की चोरी
– Advertisement –
संचालक ने बताया कि दुकान से गायब हुए 53 कट्टा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटे की कुल कीमत 75,000 रुपये से अधिक है। इसकी सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई।
ग्रामीणों में आक्रोश
बानो गांव में हुई इस चोरी ने गरीबों के सामने राशन का संकट खड़ा कर दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है।
सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अहमदाबाद। T20 World Cup Final: साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दिन आ गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होनी है। लेकिन मैच से पहले करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही सवाल है क्या सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फाइनल की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे?
अभिषेक शर्मा की फॉर्म बनी चिंता
इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ओपनिंग जोड़ी की फॉर्म ने मैनेजमेंट की नींद उड़ा रखी है। विशेष रूप से अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 परियों में उनके बल्ले से मात्र 89 रन निकले है।
फाइनल से होंगे बाहर?
अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन के बावजूद, टीम मैनेजमेंट की ओर से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराने के बाद संजू सैमसन के बयान ने काफी कुछ साफ कर दिया है। सैमसन ने कहा कि कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर को अभिषेक की क्षमता पर पूरा भरोसा है।
मैनेजमेंट खिलाड़ियों को बैक कर रहा है। गौतम भाई और सूर्या को पता है कि अभिषेक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।- संजू सैमसन
विपक्षी टीमों ने निकाला ‘तोड़’
अभिषेक शर्मा के लिए राह आसान नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड के पास बेहतरीन ऑफ-स्पिनर्स और वेरिएशन वाले गेंदबाज हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ वे एक ही तरह से आउट हुए। शरीर पर आती गेंदों के खिलाफ उन्हें असहज देखा गया है। सेमीफाइनल में भी वे स्लोअर गेंद को पढ़ने में चूक गए थे।
सूत्रों के अनुसार, विश्वरंजन को पिछले महीने कार्डियक संबंधी दिक्कतों के कारण पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी और डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
छत्तीसगढ़ के छठे DGP के रूप में दी सेवाएं
विश्वरंजन छत्तीसगढ़ राज्य के छठे पुलिस महानिदेशक थे। साल 2007 में तत्कालीन DGP ओपी राठौर के आकस्मिक निधन के बाद, तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने उन्हें राज्य पुलिस की कमान सौंपी थी।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में रहा लंबा अनुभव
1973 बैच के अधिकारी विश्वरंजन की पहचान एक बेहद सुलझे हुए और ‘इंटेलिजेंस एक्सपर्ट’ के रूप में थी। वे अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा केंद्र में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में रहे। IB में वे एडिशनल डायरेक्टर के पद तक पहुंचे थे।
CG Breaking : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र में शनिवार रविवार दरमियान मध्यरात्रि लगभग डेढ़ बजे ग्राम कलचा के होली मेले में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। नगरनार थाना से मिली जानकारी के अनुसार 3 युवकों और नाबालिग ने मिलकर धारदार हथियारों से 2 युवकों की निर्मम हत्या कर दी।
इस घटना में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर किसी बात को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास है और मुख्यमंत्री के प्रवास से पूर्व इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।
धमतरी। CG NEWS: धमतरी शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने टिकरापारा वार्ड में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 7 मार्च को नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय जिला अस्पताल के पीछे टिकरापारा वार्ड स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।
– Advertisement –
. सूचना की तस्दीक के बाद सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने गवाहों और पांईटर के साथ मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुशील गिलहरे (38) निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू (40) निवासी कर्मा चौक धमतरी तथा लोचन देवांगन (32) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, मोबाइल फोन, दवाइयां (जैगोर-100, मैनफोर्स), कंडोम और फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की सामग्री जब्त की है।
– Advertisement –
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसों का लालच देकर तथा उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अभनपुर/रायपुर। CG NEWS: होली के त्योहार के बाद भी अभनपुर पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस टीम अटल आवास और दीनदयाल कॉलोनी में किरायेदारों के घर पहुंचकर उनकी जानकारी जुटा रही है और सत्यापन की प्रक्रिया कर रही है।
– Advertisement –
वहीं देर रात पुलिस द्वारा कंबिंग गश्त भी की जा रही है, ताकि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में फरार एक वारंटी और लूट के मामले में फरार दूसरे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस बल लगातार देर रात तक इलाके में गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
कांकेर। CRIME NEWS: उत्तर बस्तर कांकेर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गंभीर आपराधिक घटना की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी, तभी देर रात दो युवक कथित रूप से महुआ चोरी करने के इरादे से वहां पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर सो रही बच्ची पर पड़ी और वे उसे उठाकर अपने साथ ले गए।
– Advertisement –
कुछ समय बाद परिजनों को बच्ची के घर में नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान बच्ची घर से करीब 300 मीटर दूर एक खेत में अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकीय जांच में बच्ची के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य की पुष्टि होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
– Advertisement –
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मासूम बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
धमतरी । CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की रहने वाली हैं, जबकि तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में भी सफल हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मकान में पिछले काफी समय से संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा हुआ था, जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान अचानक रेड मारकर पूरे मामले का खुलासा किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी चर्चा का माहौल है।
– Advertisement –
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और फरार लोगों की तलाश भी जारी है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में सुशील गिलहरे (38) निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू (40) निवासी कर्मा चौक धमतरी और लोचन देवांगन (32) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के आधार पर की जाएगी।
रायपुर — CRIME NEWS: राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में मारपीट और धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांटागांव चौक में 4 माह की गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने किरण घनश्याम आहूजा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल ने शिकायत में बताया कि डॉग रेस्क्यू संस्था से जुड़ी किरण आहूजा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और किसी बात को लेकर विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की।
– Advertisement –
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन और उसका पालतू कुत्ता भी छीन लिया और संस्था का नाम लेकर उसे डराने-धमकाने लगे। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर किरण घनश्याम आहूजा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।
पुलिस के मुताबिक कुछ लोग संस्था का नाम लेकर आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते हैं और बाद में उसी संस्था का हवाला देकर बचने की कोशिश करते हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी किरण आहूजा फरार बताई जा रही है और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली — Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। 7 मार्च को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर की न सिर्फ दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं।
– Advertisement –
आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, करण जौहर, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल और कई अन्य सेलेब्स ने ट्रेलर देखने के बाद अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। इससे साफ हो गया है कि रिलीज से पहले ही यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुकी है।
दरअसल, ‘धुरंधर’ के पहले भाग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी, एक्शन और पॉलिटिकल ड्रामा ने लोगों को बांधे रखा था। अब इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। ट्रेलर देखकर यह साफ झलकता है कि इस बार फिल्म पहले से ज्यादा बड़े पैमाने पर बनाई गई है। इसमें दमदार एक्शन, तेज रफ्तार कहानी और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। डायरेक्टर आदित्य धर ने ट्रेलर में कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन जितनी झलक दिखाई गई है, उससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
– Advertisement –
ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें रणवीर सिंह का अंदाज पहले से ज्यादा तीखा और दमदार नजर आ रहा है। उनके किरदार में गुस्सा, बदला और ताकत तीनों का मिश्रण देखने को मिलता है। ट्रेलर में रणवीर का इंटेंस लुक और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। कई जगहों पर उनका एक्शन अवतार ऐसा दिखाई देता है, जो फिल्म को पूरी तरह एक बड़े एक्शन ड्रामा के रूप में पेश करता है।
ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की। ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत शानदार… मार डाला।” उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि पहले भाग के समय ऋतिक ने फिल्म की पॉलिटिकल थीम पर कुछ सवाल भी उठाए थे, लेकिन अब दूसरे भाग का ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने खुलकर तारीफ की है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेलर ने इंडस्ट्री के लोगों को भी काफी प्रभावित किया है।
वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “बीस्ट मोड ऑन… ये ट्रेलर कंट्रोल से बाहर जाता है।” आलिया की यह प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस का कहना है कि जब इंडस्ट्री के बड़े सितारे खुद ट्रेलर की इतनी तारीफ कर रहे हैं, तो जाहिर है कि फिल्म में कुछ खास जरूर होगा।
करण जौहर ने भी अपने खास अंदाज में ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना करते हुए लिखा, “बाप रे!!! बाप कहना ही सबसे सही शब्द होगा!!! जग्गरनॉट लोड हो रहा है।” करण जौहर का यह कमेंट भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
इसके अलावा अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल और कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी ट्रेलर को शानदार बताया है। कई सेलेब्स ने कहा कि ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर की तारीफ की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह ट्रेलर बहुत ही हाई लेवल का है और फिल्म देखने के लिए उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है। राम गोपाल वर्मा लंबे समय से ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की तारीफ करते आए हैं और अब दूसरे भाग को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
अगर ट्रेलर की कहानी की बात करें तो इसमें बदले की भावना और सत्ता की राजनीति की झलक दिखाई देती है। ट्रेलर के कई सीन बेहद दमदार और सिनेमाई नजर आते हैं। बड़े-बड़े सेट, हाई वोल्टेज एक्शन और तेज रफ्तार एडिटिंग इसे एक बड़े बजट की फिल्म का एहसास दिलाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी प्रभावशाली है, जो हर सीन को और ज्यादा रोमांचक बना देता है।
फिल्म के पहले भाग में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनका किरदार इतना मजबूत था कि कई जगहों पर रणवीर सिंह का किरदार थोड़ा पीछे रह गया था। लेकिन अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर से यह साफ नजर आता है कि इस बार रणवीर सिंह पूरी तरह फिल्म के केंद्र में रहने वाले हैं। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी और स्क्रीन प्रेजेंस काफी प्रभावशाली दिखाई देती है।
फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि इस बार रणवीर सिंह फिल्म में पूरी तरह छा सकते हैं। कई लोगों का कहना है कि रणवीर का यह किरदार उनके करियर के सबसे दमदार किरदारों में से एक साबित हो सकता है।
डायरेक्टर आदित्य धर ने इस फिल्म को पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर बनाने की कोशिश की है। ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कई बड़े एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे। आदित्य धर इससे पहले भी अपनी फिल्मों में दमदार कहानी और शानदार निर्देशन के लिए जाने जाते रहे हैं।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और विजुअल्स भी काफी शानदार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं, जो बड़े पर्दे पर देखने के लिए बनाए गए लगते हैं। यही वजह है कि दर्शकों की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
फिल्म की रिलीज डेट भी अब ज्यादा दूर नहीं है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसके लिए 18 मार्च को पेड प्रीव्यू का भी ऑप्शन रखा है। यानी दर्शक एक दिन पहले ही फिल्म देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि पेड प्रीव्यू के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी काफी तेजी से हो रही है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है। ट्रेलर की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है।
रणवीर सिंह के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैन पेज लगातार ट्रेलर के क्लिप्स और डायलॉग शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने तो इसे साल का सबसे दमदार ट्रेलर भी बता दिया है।
फिलहाल इतना तो तय है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है। ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अब सभी की नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और पता चलेगा कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।