Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 4

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद तथा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को 24 फरवरी 2026 को विस्तृत जानकारी के साथ पत्र भी भेजा जा चुका है।

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं प्राणीशास्त्र के 50-50 पदों, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल के 25-25 पदों, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 15, वाणिज्य के 75, विधि के 10 पदों पर भर्ती के साथ ही क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद तथा ग्रंथपाल के 50 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विभाग द्वारा इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या, परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम तथा विज्ञापन प्रारूप भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के पश्चात भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

इन पदों पर नियुक्ति से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य के महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा प्रत्येक स्वीकृत पद के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापक पदों के साथ-साथ ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर भी लागू है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की शैक्षणिक बाधा का सामना न करना पड़े।

विभाग द्वारा नियुक्त अधिकांश अतिथि शिक्षक पीएच.डी. उपाधिधारी हैं तथा नेट एवं सेट जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाओं से योग्य हैं। ये शिक्षक वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

0

नई दिल्ली। Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2: रिवेंज’ रिलीज से पहले ही चर्चा में गई है। 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें इसे इस दौर की बाहुबली 2’ बताया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने फिल्म को 5 स्टार देते हुए लिखा कि सेंसर बोर्ड में फिल्म देखने के बाद वह निशब्द रह गया और यह फिल्म इस दौर की बाहुबली 2 साबित हो सकती है। हालांकि कई फैंस इस तुलना से सहमत नहीं दिखे और फिल्म को अपनी अलग पहचान देने की बात कहते नजर आए।

– Advertisement –

Ad image

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की कमान हमजा अली मजारी के हाथ में जाती है और वह इलाके का बादशाह बन जाता है, लेकिन उसके रास्ते में मेजर इकबाल और असलम चौधरी जैसी ताकतें खड़ी हो जाती हैं, जिनकी टक्कर का असली नतीजा फिल्म रिलीज होने के बाद ही सामने आएगा।

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है और पहले दिन 100 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

तेल नदी समूह जल प्रदाय योजना का कलेक्टर

0

गरियाबंद। CG NEWS: कलेक्टर बीएस उइके ने शुक्रवार को देवभोग क्षेत्र में संचालित तेल नदी समूह जल प्रदाय योजना के तहत बन रहे इन्टेक वेल और पूरी परियोजना की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर भी मौजूद रहे। यह योजना क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ और निरंतर पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेल नदी में बन रहे इन्टेक वेल से पानी बड़ी पाइपलाइन के माध्यम से सुपेबेड़ा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। योजना की कुल लागत 7 करोड़ 78 लाख रुपये है। इसके पूरा होने पर सुपेबेड़ा सहित आसपास के 9 गांवों के ग्रामीणों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

– Advertisement –

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर, क्लोरीनेशन सिस्टम, पम्पिंग यूनिट और बैकवॉश सुविधा सहित आवश्यक उपकरण लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में उपकरणों की फिटिंग का कार्य जारी है और जल्द ही तकनीकी परीक्षण शुरू किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर मिट्टी भराई और बेसमेंट निर्माण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय मानकों और गुणवत्ता के अनुसार पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माण एजेंसी को 31 मार्च तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि गर्मी से पहले ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

– Advertisement –

Ad image

निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

पड़ोसी देशों के सामरिक मुद्दों पर

0

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को भारत की पड़ोस नीति से जुड़ी सामरिक चुनौतियों और क्षेत्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया। बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य, हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और पड़ोसी देशों में हो रहे राजनीतिक परिवर्तनों के संदर्भ में उन्होंने सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

सांसद अग्रवाल ने सदन में प्रश्न के माध्यम से पूछा कि मालदीव और बांग्लादेश जैसे देशों में हाल के सत्ता परिवर्तनों और उभरती जन-भावनाओं के बाद क्या भारत सरकार ने पड़ोस में अपने सामरिक प्रभाव का आकलन किया है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती समुद्री गतिविधियों और दोहरे उपयोग वाले बंदरगाह व अवसंरचना के विस्तार को देखते हुए भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक तैयारी क्या है।

– Advertisement –

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने अपने उत्तर में बताया कि भारत सरकार अपने पड़ोस में हो रहे सभी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की लगातार निगरानी कर रही है और बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि मालदीव भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘विजन महासागर’ के तहत एक महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जुलाई 2025 में मालदीव के राष्ट्रीय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। वहीं बांग्लादेश के साथ भारत का सहयोग जन-केंद्रित विकास और आपसी हितों पर आधारित है तथा भारत वहां की नवनिर्वाचित सरकार के साथ सकारात्मक और भविष्योन्मुखी संबंधों को आगे बढ़ा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

सदन में दी गई जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में ‘पड़ोसियों को सहायता’ मद के अंतर्गत 4548.56 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार ने यह भी बताया कि नेपाल और श्रीलंका सहित पड़ोसी देशों में भारत द्वारा वित्तपोषित विकास और अवसंरचना परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय किया जा रहा है। श्रीलंका को दी गई भारत की सहायता में 7.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के रियायती ऋण एवं स्वैप व्यवस्था के साथ लगभग 850 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान भी शामिल है।

इसके साथ ही भारत बिम्सटेक क्षेत्रीय सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जिसमें संस्थागत क्षमता निर्माण, सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना तथा व्यापार, परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों के साथ मजबूत और संतुलित संबंध न केवल क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक हैं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक स्थिति को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और क्षेत्रीय सहयोग की पहल आने वाले समय में दक्षिण एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और सुरक्षा के नए अवसर पैदा करेगी।

बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात पहुंचे

0

राजिम। CG NEWS: छत्तीसगढ़ की माटी की महक और ग्रामीण संस्कृति का एक अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला जब राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ग्राम रावंड़ निवासी अपने साढ़ू भाई हृदय राम साहू के बेटे डोमन साहू के बारात आधुनिक सुख-सुविधाओं और तामझाम को त्यागकर पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल होने पहुंचे।

ग्राम रावंड़ से परसदा जोशी तक बैलगाड़ी की इस यात्रा ने बारातियों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संदेश भी दिया। विधायक श्री साहू अपने परिजन डोमन साहू के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रावंड़ पहुंचे थे। यहाँ से बारात प्रस्थान के समय उन्होंने पुरानी परंपरा का सम्मान करते हुए बैलगाड़ी की सवारी चुनी। पूरे रास्ते छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और बाजों के बीच विधायक का यह सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।

– Advertisement –

विधायक रोहित साहू ने इस अवसर पर कहा कि आज इस बैलगाड़ी की यात्रा ने मुझे अपनी जड़ों और पूर्वजों की याद दिला दी है। छत्तीसगढ़ की असली पहचान हमारी सादगी, हमारी संस्कृति और हमारी परंपराओं में है। आज के आधुनिक दौर में हम अपनी मूल पहचान को भूलते जा रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जब तक हम अपनी माटी से जुड़े रहेंगे तभी हमारा अस्तित्व सुरक्षित है।

यह बारात हमारी सांस्कृतिक विरासत का संगम था। मैं दूल्हे राजा डोमन और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। इस यात्रा के माध्यम से मैं युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहता हूँ कि अपनी संस्कृति पर गर्व करें, क्योंकि यही हमारी असली पूंजी है।

– Advertisement –

Ad image

अपने विवाह के इस खास अवसर पर विधायक की उपस्थिति और पारंपरिक शैली से अभिभूत होकर दूल्हा डोमन ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे विधायक श्री रोहित साहू जी ने इस विवाह को इतना यादगार बना दिया। उनके साथ बैलगाड़ी में बैठकर बारात जाना मेरे जीवन का सबसे अनमोल क्षण रहेगा। उन्होंने पद और प्रतिष्ठा को पीछे रखकर जिस तरह एक अभिभावक का फर्ज निभाया और हमारी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया उससे हमें बहुत प्रेरणा मिली है।

इस पूरी यात्रा के दौरान ग्राम रावंड़ से लेकर परसदा जोशी तक ग्रामीणों ने जगह-जगह इस भव्यता को निहारते रहे। लोगों का कहना था कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए देखा गया है। बारात में छत्तीसगढ़ी बाजा, मोहरी और पारंपरिक गीतों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि विकास की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी यदि इंसान अपनी जड़ों को याद रखे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अनूठे विवाह समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,महेश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, नेहरू साहू जनपद पंचायत प्रतिनिधि, मनीष हरित पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव,पार्षदगण अकाश राजपूत, बलराम निषाद, भारत यादव, सुरेश पटेल,ईश्वर साहू,ओमप्रकाश, राकेश साहू, दीपक साहू,द्वारिका साहू, युगलकिशोर,खिलेश्वर साहू, प्रीतम साहू, मनोज यादव, तुकेश साहू, हिरा साहू, डिगेश साहू, पन्ना साहू,बेदराम निषाद,किशोर साहू सहित वर पक्ष के सभी परिजनों की उपस्थिति रही।

मक्का फसल प्रदर्शन में गड़बड़ी, कृषि

0

दुर्ग। CG NEWS: जिले के ग्राम समोदा में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लगाए गए मक्का फसल प्रदर्शन में अनियमितता पाए जाने के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू (क्षेत्र–सिरसा) को निलंबित कर दिया गया है।

उप संचालक कृषि, जिला दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 मार्च 2026 को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि फसल प्रदर्शन प्लॉट में कई तरह की गड़बड़ियां थीं, जिसमें कृषि ऐप पोर्टल पर वास्तविक किसान की जगह अन्य व्यक्ति की फोटो अपलोड करना, प्रदर्शन बोर्ड का नहीं होना तथा खेत में पहले से खड़ी फसल के बावजूद इसकी सूचना सक्षम अधिकारी को नहीं देना शामिल है।

– Advertisement –

Ad image

विभाग द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए इसे लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत एकता साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय दुर्ग निर्धारित किया गया है और नियमानुसार उन्हें निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विधानसभा में नई शिक्षा नीति पर गरमाया माहौल

0

नई शिक्षा नीति पर सरकार घिरी, विपक्ष ने उठाए सवाल – कई स्कूल बंद होने और शिक्षकों की कमी का मुद्दा

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान नई शिक्षा नीति को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पर कई सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि युक्तियुक्तकरण के कारण प्रदेश के कई स्कूल बंद हो गए हैं और आर्थिक सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे नई शिक्षा नीति का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

विपक्ष ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन देश के औसत अनुपात से बेहतर तरीके से किया जा रहा है।

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. – Sandhyakal

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में लागू हुई इस नीति को पिछली कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया था, लेकिन अब वर्तमान सरकार इसे लागू कर रही है और यह एक सतत प्रक्रिया है जो वर्ष 2030 तक जारी रहेगी। विधानसभा में इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

विधानसभा में नई शिक्षा नीति पर गरमाया माहौल

0

नई शिक्षा नीति पर सरकार घिरी, विपक्ष ने उठाए सवाल – कई स्कूल बंद होने और शिक्षकों की कमी का मुद्दा

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान नई शिक्षा नीति को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पर कई सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि युक्तियुक्तकरण के कारण प्रदेश के कई स्कूल बंद हो गए हैं और आर्थिक सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे नई शिक्षा नीति का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

विपक्ष ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन देश के औसत अनुपात से बेहतर तरीके से किया जा रहा है।

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित: शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव…. – Sandhyakal

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में लागू हुई इस नीति को पिछली कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया था, लेकिन अब वर्तमान सरकार इसे लागू कर रही है और यह एक सतत प्रक्रिया है जो वर्ष 2030 तक जारी रहेगी। विधानसभा में इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

‘भूत बंगला’ से लौट रहा है कॉमेडी

0

मुंबई। Bhoot Bangla Teaser: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला’ का टीज़र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीज़र देखकर कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि शायद लंबे समय बाद वही पुराने अंदाज वाले अक्षय कुमार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं, जिन्हें दर्शकों ने हेरा फेरी’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टा मीठा’ और कई क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में देखा था। पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, लेकिन ‘भूत बंगला’ का टीज़र देखने के बाद फैंस को उम्मीद जगी है कि इस बार उन्हें वही मजेदार और एनर्जी से भरपूर कॉमिक अंदाज देखने को मिलेगा, जिसने कभी बॉलीवुड में कॉमेडी की परिभाषा बदल दी थी।

इस फिल्म को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी देखने को मिल रही है। यह वही जोड़ी है जिसने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘दे दना दन’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया और आज भी ये फिल्में टीवी और ओटीटी पर लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। ऐसे में जब यह खबर सामने आई कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से साथ काम कर रहे हैं, तो फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गईं।

– Advertisement –

Ad image

टीज़र देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा कि भूत बंगला’ का कॉन्सेप्ट और माहौल काफी दिलचस्प लग रहा हैखासकर फिल्म का हॉरर-कॉमेडी वाला अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है। कुछ दर्शकों का कहना है कि जिस तरह से फिल्म की झलक दिखाई गई है, वह उन्हें कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया’ से भी ज्यादा ओरिजिनल और मजेदार लग रही है। हालांकि यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही साफ होगा कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आती है, लेकिन फिलहाल टीज़र ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

फिल्म का नाम ‘भूत बंगला’ ही अपने आप में रहस्य और कॉमेडी दोनों का संकेत देता है। टीज़र में दिखाए गए सीन और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों को यह महसूस कराया कि फिल्म में डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिल सकता है। कई लोगों का मानना है कि अगर प्रियदर्शन की खास कॉमिक टाइमिंग और अक्षय कुमार की एनर्जी इस फिल्म में सही तरीके से नजर आई, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा फिल्म में तकनीक का भी खास इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार मेकर्स ने नई टेक्नोलॉजी और आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स का उपयोग किया है, जिससे हॉरर और कॉमेडी दोनों को और ज्यादा मजेदार और प्रभावशाली बनाया जा सके। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो दर्शकों को एक नई तरह का सिनेमाई अनुभव देखने को मिल सकता है।

दर्शकों की उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों का एक अलग ही फैन बेस रहा है। उनकी तेज कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और एनर्जी ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स में शामिल किया है। ‘हेरा फेरी’ के राजू से लेकर ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ तक, अक्षय कुमार ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

अब देखना यह होगा कि भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह जोड़ी एक बार फिर वही जादू चला पाती है या नहीं। फिलहाल टीज़र ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अगर कहानी, कॉमेडी और टेक्नोलॉजी का संतुलन सही बैठ गया, तो यह फिल्म दर्शकों के लिए हंसी, रोमांच और मनोरंजन से भरपूर एक शानदार पैकेज साबित हो सकती है।

संजीवनी वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर के संजीवनी वृद्धा आश्रम में हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ प्राकृतिक फूलों से बुजुर्गों के साथ होली खेली गई और गीत-संगीत नृत्य के माध्यम से उनका भरपूर मनोरंजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग काफी खुश और उत्साहित नजर आए तथा सभी ने आयोजनकर्ताओं को दिल से आशीर्वाद दिया। हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर डी. नागेश राव ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ पिछले 9 वर्षों से बुजुर्गों के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

– Advertisement –

उन्होंने कहा कि केवल होली ही नहीं, बल्कि हर त्योहार और खुशी के मौके पर वे आश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताते हैं और खुशियाँ बाँटते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का अकेलापन दूर करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है, जिससे वे अपने जीवन के हर पल को खुशी के साथ जी सकें।