Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 283

Another Big Apartment Project Slated for Broad Ripple Company

0

We woke reasonably late following the feast and free flowing wine the night before. After gathering ourselves and our packs, we headed down to our homestay family’s small dining room for breakfast.

Refreshingly, what was expected of her was the same thing that was expected of Lara Stone: to take a beautiful picture.

We were making our way to the Rila Mountains, where we were visiting the Rila Monastery where we enjoyed scrambled eggs, toast, mekitsi, local jam and peppermint tea.

We wandered the site with other tourists

Yet strangely the place did not seem crowded. I’m not sure if it was the sheer size of the place, or whether the masses congregated in one area and didn’t venture far from the main church, but I didn’t feel overwhelmed by tourists in the monastery.

Headed over Lions Bridge and made our way to the Sofia Synagogue, then sheltered in the Central Market Hall until the recurrent (but short-lived) mid-afternoon rain passed.

Feeling refreshed after an espresso, we walked a short distance to the small but welcoming Banya Bashi Mosque, then descended into the ancient Serdica complex.

We were exhausted after a long day of travel, so we headed back to the hotel and crashed.

I had low expectations about Sofia as a city, but after the walking tour I absolutely loved the place. This was an easy city to navigate, and it was a beautiful city – despite its ugly, staunch and stolid communist-built surrounds. Sofia has a very average facade as you enter the city, but once you lose yourself in the old town area, everything changes.

Clothes can transform your mood and confidence. Fashion moves so quickly that, unless you have a strong point of view, you can lose integrity. I like to be real. I don’t like things to be staged or fussy. I think I’d go mad if I didn’t have a place to escape to. You have to stay true to your heritage, that’s what your brand is about.

रायपुर में भिड़ेगी भारत और दक्षिण अफ्रीका

0

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

टीम इंडिया की शर्मनाक हार

0

IND vs SA 1st Test Live : टीम इंडिया और  साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले के तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया को चौथी पारी में 124 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी सिर्फ 93 रनों के स्कोर पर ही ऑलआउट गई। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

– Advertisement –

भारत के लिए सबसे ज्यादा 31 रन रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन और अक्षर के अलावा रवींद्र जडेजा ने 18, ध्रुव जुरेल ने 13, ऋषभ पंत ने 2, केएल राहुल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।

– Advertisement –

Ad image

कप्तान गिल अस्पताल में भर्ती, टेस्ट

0

 

– Advertisement –

Shubman Gill Injury : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत को करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द के चलते अभी अस्पताल में भर्ती है और अब इस टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे।

– Advertisement –

Ad image

बता दें गिल कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अब ऋषभ पंत कप्तानी संभाल रहे हैं।

डॉक्टरों की निगरानी में है गिल 

– Advertisement –

Ad image

BCCI ने बताया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटे तो उसके बाद उन्हें वहां से सीधे अस्पताल ले जाया गया था। गिल अभी अस्पताल में डाक्टरों की देखरेख में हैं।

IND vs AUS 4th T20I : चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज में ली 2-1 की बढ़त

CG SPORTS: छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग: ब्रह्मविद एफसी

0

रायपुर। CG SPORTS: वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला, पुरस्कार वितरण एवं भव्य रंगारंग समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे मैच में खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते दिखे, उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें बड़े और बेहतर मंच के साथ उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने क्लब को आगे भी इसी तरह के खेल आयोजन करने के निर्देश दिए और सहयोग की बात कही, अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर क्रांकरीट के जंगल में बदलता जा रहा है यहां पुराने खेल मैदानों को विकसित करने की आवश्यकता है। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मुकाबला स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ब्लैक ने टीम वाइट को रोमांचक मुकाबले में 2-0 हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली, टीम के लिए माही कुंजाम ने 19वें मिनट में पहला गोल जबकि यामिनी बघेल ने 34 वें मिनट में दूसरा गोल दाग कर टीम को जीत दिलाई।

चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला ब्रह्मविद एफसी और मेट्स पैंथर्स के मध्य खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों के मध्य शुरुआत से ही कांटे का संघर्ष देखने को मिला। मैच के 41 वें मिनट में ब्रह्मविद एफसी की ओर से भोले ने पहला गोल दागकर टीम को 1–0 की निर्णायक बढ़त दिलाई, टीम की जीत के हीरो भोले रहे जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

– Advertisement –

Ad image

टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर नरेश चैलेंजर्स के खिलाड़ी नितेश मूर्ति और बेस्ट डिफेंडर मनीष को चुना गया। बेस्ट मीड फील्डर फिल फाइटर्स के प्रदीप, गोल्डन बूट का खिताब मेट्स पैंथर्स के खिलाड़ी नितेश और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार ब्रह्मविद के खिलाड़ी अरुण को चुना गया।

इसी तरह शहर के भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मुश्ताक अली प्रधान, प्रभाकर थीटे, गौतम राहा, श्रीकांत मिश्रा, आलोक शर्मा, देवाशीष राहा सुरेश निहाल, तरुण फ़ुटान, रियाज खान, गिरधर खंडेलवाल का सम्मान बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। विजेता टीम ब्रह्मविद एफसी को ट्रॉफी एवं 1,11,111 ₹ का चेक एवं उपविजेता टीम 77,777 ₹ चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वालफोर्ट ग्रुप के चेयरमैन अनिल पारख, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के हेड ऑफ स्पोर्ट्स डिपार्मेंट राजीव चौधरी, संयोजक मोहम्मद इमरान, मनोज बोथरा, सुमित सिंह, अमित दिवान, प्रफुल जैन इत्यादि मौजूद रहे।

पाकिस्तान में कोर्ट के बाहर कार में

0

नई दिल्ली। Pakistan Court Blast : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भयानक धमाका देखने को मिला है। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं।। यह धमाका इस्लामाबाद में अदालत के ठीक सामने हुआ। वहीं, धमाके की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

– Advertisement –

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक आत्मघाती हमला था। इस्लामाबाद में कोर्ट के बाहर खड़ी कार में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

कोर्ट खाली करवाई गई

घायलों में ज्यादातर वकील और याचिकाकर्ता शामिल हैं। धमाके के बाद पूरी कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर को फौरन खाली करवाया। कोर्ट में मौजूद लोगों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। वहीं, अदालत की सारी कार्यवाहियां भी रोक दी गईं।

– Advertisement –

Ad image

कई बड़े अधिकारियों ने किया दौरा

धमाके की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद के डीआईजी, चीफ कमिश्नर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। बचाव टीमों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इस्लामाबाद के पिम्स अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पुलिस इस हमले की जांच कर रही है।

 

 

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट में कितने लोगों की गई जान ? मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी

 

 

 

Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना दें

 

 

भारत में हॉकी को 100 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़

0

क्लब,आरंग Sports: सद्भावना मैच का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि समोदा विद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष पुराणिक ध्रुवंशी,प्राचार्य आज्ञाराम ठाकुर ने शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों से कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है.भारतीय हॉकी ने विश्व स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की है.

– Advertisement –

वो हमारे देश के खेल विरासत को उजागर करती है.समोदा हॉकी क्लब आरंग से 17 खिलाड़ियों साक्षी साहू,एकता साहू,आलोक साहू,जय साहू,जीतेम साहू,देवांश यादव,अपर्णा साहू,प्रियंका पाल,वीणा साहू,जमुना साहू,सुप्रिया,गंगा साहू,रेमा साहू,वसुंधरा साहू,प्राची कोल,लच्छा साहू,पंकज साहू राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर आरंग विधानसभा के साथ साथ प्रदेश का भी नाम गौरवान्वित कर रहे हैं.

– Advertisement –

Ad image

सद्भावना मैच में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि 7 नवंबर 1925 को देश में पहली हॉकी प्रशासनिक संस्था का गठन हुआ था.इसके बाद 1928 में एम्स्टर्डम ओलिंपिक में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को हराकर अपना पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीता.तब से आज तक भारतीय हॉकी टीम ने कुल आठ ओलम्पिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए है.जो कि किसी देश द्वारा हॉकी में जीते गए सबसे अधिक स्वर्ण पदक है.पूरे देशभर में 650 से अधिक जिलों में आज 7 नवंबर को ऐतिहासिक गिनीज रिकॉर्ड हॉकी मैच का आयोजन किया जा रहा है.

सफल हॉकी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन सदस्य विजय साहू,अजय साहू व्यायाम शिक्षक हॉकी कोच एथरेंज मिंज,शिक्षकगण खुशबू जलक्षत्री,सुधा वर्मा,हिमानी निषाद,स्मिता साय और सभी खिलाड़ी उपस्थित थे.

– Advertisement –

Ad image

बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान, भारत के बाद

0

डेस्क। भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकता है। अफगानिस्तान की ओर से नदियों के जरिए पाकिस्तान को होने वाले पानी की सप्लाई रुक सकती है। तालिबान के उप सूचना मंत्री मुजाहिद फाराही ने कहा है कि जल एवं ऊर्जा मंत्रालय को तालिबान के सर्वोच्च नेता शेख हिबतुल्लाह अखुंदजादा से कुनार नदी पर बांध बनाने का निर्देश मिला हैं। यह नदी पाकिस्तान में भी बहती है और बांध बनने के बाद पाकिस्तान में पानी के लिए हाहाकार मचना तय है। तालिबान ने ये फैसला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों हुई जंग के बाद लिया है, जिसमें दोनों ओर से दर्जनों लोग मारे गए थे।

– Advertisement –

अफगानों को है अपने संसाधनों पर अधिकार
मुजाहिद फाराही के मुताबिक, तालिबान के सर्वोच्च नेता ने विदेशी फर्मों का इंतजार करने के बजाय घरेलू अफगान कंपनियों के साथ इस मामले में आगे बढ़ने का आदेश दिया है। जल एवं ऊर्जा मंत्री मुल्ला अब्दुल लतीफ मंसूर ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अफगानों को अपने जल संसाधनों के प्रबंधन का अधिकार है।

– Advertisement –

Ad image

पाकिस्तान के लिए है दोहरा झटका
कुनार नदी पर बांध बनाने का फैसला पाकिस्तान के लिए दोहरा झटका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत पहले ही सिंधु नदी समझौते को स्थगित कर चुका है। कहा जा सकता है कि पाकिस्तान ‘टू फ्रंट वॉटर वॉर’ में फंसता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ से भारत का रुख साफ है तो अब दूसरी तरफ से तालिबान भी पानी रोकेगा जिससे पाकिस्तान का हाल बुरा होने वाला है।

अफगान पत्रकार सामी यूसुफजई ने क्या कहा?
तालिबान के इस फैसले के बाद लंदन स्थित अफगान पत्रकार सामी यूसुफजई ने कहा कि “भारत के बाद, अब पाकिस्तान की जल आपूर्ति पर रोक लगाने की बारी अफगानिस्तान की हो सकती है…।” सामी यूसुफजई के अनुसार, सर्वोच्च नेता ने “(जल एवं ऊर्जा) मंत्रालय को आदेश दिया है कि वह विदेशी कंपनियों का इंतजार करने के बजाय घरेलू अफगान कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करें।”

– Advertisement –

Ad image

अफगानिस्तान ने जल संप्रभुता को दी प्राथमिकता
2021 में सत्ता में आने के बाद से, तालिबान ने अफगानिस्तान की जल संप्रभुता को प्राथमिकता दी है। उसने ऊर्जा उत्पादन, सिंचाई और पड़ोसी देशों पर निर्भरता कम करने के लिए देश की नदी प्रणालियों का उपयोग करने के लिए बांध निर्माण और जलविद्युत विकास की योजनाओं को तेज कर दिया है। इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय जल-बंटवारा समझौता भी नहीं है। इस्लामाबाद अफगानिस्तान की जल संप्रभुता को प्राथमिकता दिए जाने पर चिंता जता चुका है।

भारत-अफगानिस्तान के बीच गहरे रहे हैं संबंध
गौर करने वाली बात यह भी है कि, तालिबान ने नदी पर बांध बनाने का फैसला उस वक्त लिया है, जब दिल्ली में उसके विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के आने के बाद पाकिस्तान ने काबुल पर हमला किया था। अमीर खान मुत्तकी के दिल्ली दौरे के दौरान दोनों देशों के संयुक्त बयान में भारत-अफगानिस्तान मैत्री बांध (सलमा बांध) का जिक्र किया गया था। सलमा बांध को 2016 में हेरात प्रांत में लगभग 30 करोड़ डॉलर की भारतीय सहायता से पूरा किया गया था, जिससे 42 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है और 75,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।

कुनार नदी के बारे में जानें
कुनार नदी का स्रोत हिमालय के हिंदुकुश क्षेत्र में है और यह लगभग 480 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह नदी बाद में काबुल नदी में मिलती है। अफगानिस्तान से आगे नदी पाकिस्तानी इलाके में आगे प्रवाहित होती है। इसलिए बांध जैसी परियोजनाएं पड़ोसी देश के लिए बड़ी समस्या साबित हो सकती है। कुनार को पाकिस्तान में चित्राल नदी कहा जाता है।

 

सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर मंथन जारी –

0

धान खरीदी हेतु किसान पोर्टल पर हो शत-प्रतिशत पंजीयन

रायपुर : न्यूज़ 36 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस समय से पहले नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरु हो गई है। रविवार को हो रही है अहम बैठक में मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित है। सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर मंथन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर गहन समीक्षा कर रहे हैं। खाद्य विभाग की समीक्षा के साथ बैठक में चर्चा शुरू हुई। आगामी धान खरीदी को देखते हुए दिए महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि- किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार की जिम्मेदारी है। इसे ध्यान में रखते हुए किसान पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर पूरा किया जाना चाहिए। किसान पंजीयन में धीमी प्रगति वाले जिलों से आगे की कार्ययोजना जानकारी भी मुख्यमंत्री के द्वारा ली गई। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर पंजीयन का कार्य पूरा किया जाए। बैठक अभी जारी है।

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, ट्रंप

0

डेस्क। Nobel Peace Prize 2025 : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होते ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर हो गया। इस बार का ‘नोबेल पीस प्राइज’ मारिया कोरिना मचादो को मिला है। बता दें कि नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी हर साल इस पुरस्कार के लिए ऐसे लोगों या संस्थाओं को चुनती है, जो शांति को बढ़ावा देने, देशों के बीच भाईचारे को मजबूत करने और समाज के लिए काम करने में योगदान देते हैं। बता दें कि यह पुरस्कार हमेशा चौंकाने वाला होता है।

– Advertisement –

नोबेल प्राइज के लिए काफी बेचैन थे ट्रंप?

– Advertisement –

Ad image

नोबेल पीस प्राइज के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई दिनों से काफी बेचैन नजर आ रहे थे। ट्रंप ने अपनी विदेश नीति की कुछ उपलब्धियों, जैसे शांति समझौतों को लेकर खुद की तारीफ की थी। लेकिन नोबेल विशेषज्ञों का पहले ही कहना था कि उनके जीतने की संभावना बहुत कम है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमेटी आमतौर पर उन लोगों या संगठनों को पुरस्कार देती है, जो लंबे समय से शांति के लिए काम कर रहे हों।

कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो?
मारिया कोरिना मचाडो का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ था। वह वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता और औद्योगिक इंजीनियर हैं। 2002 में उन्होंने वोट निगरानी समूह सूमाते की स्थापना की और वेंटे वेनेजुएला पार्टी की राष्ट्रीय समन्वयक हैं। 2011-2014 तक वे वेनेजुएला की नेशनल असेंबली की सदस्य रहीं। वह 2018 में बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं और 2025 में टाइम पत्रिका की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हुईं। निकोलस मादुरो सरकार ने उनके देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 2023 में अयोग्यता के बावजूद, उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी प्राथमिक चुनाव जीता, लेकिन बाद में उनकी जगह कोरिना योरिस को उम्मीदवार बना दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

इन नामों की हो रही थी चर्चा
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस बार कई नाम सामने आए थे। पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो ने कुछ संभावित विजेताओं का जिक्र किया था, जिनमें शामिल थे:

सूडान की इमरजेंसी रिस्पॉन्स रूम्स: यह एक समुदाय आधारित नेटवर्क है, जो सूडान के गृहयुद्ध के दौरान मानवीय सहायता का मजबूत आधार बना हुआ है।
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस और इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट: ये दोनों संस्थाएं वैश्विक न्याय और शांति के लिए काम करती हैं।
कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स: यह अमेरिका आधारित संगठन प्रेस की आजादी को बढ़ावा देता है और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए काम करता है। यह संगठन उन पत्रकारों की सूची भी तैयार करता है, जो अपने काम के दौरान मारे गए।
पिछले साल किसने जीता था नोबेल शांति पुरस्कार?
पिछले साल 2024 में नोबेल शांति पुरस्कार जापान की संस्था निहोन हिदानक्यो को दिया गया था। यह संगठन परमाणु हथियारों के खिलाफ दशकों से काम कर रहा है और हिरोशिमा-नागासाकी बम धमाकों के पीड़ितों की आवाज को दुनिया तक पहुंचाता है।

क्यों खास है नोबेल शांति पुरस्कार?
नोबेल शांति पुरस्कार दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है। बाकी नोबेल पुरस्कार (जैसे चिकित्सा, भौतिकी, रसायन और साहित्य) स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं, लेकिन शांति पुरस्कार का ऐलान और समारोह ओस्लो में होता है। इस हफ्ते स्टॉकहोम में चिकित्सा, भौतिकी, रसायन और साहित्य के पुरस्कारों का ऐलान हो चुका था जिसके बाद सबकी नजर शुक्रवार के ऐलान पर टिकी थीं। इसके अलावा, अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सोमवार को घोषित किया जाएगा।