Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 284

मेंटनेंस ऑफिस सेक्टर 8 में मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर चोरी कर भागा अज्ञात चोर

0

भिलाई : न्यूज़ 36 : कार्यपालन अभियंता नगर संभाग (पश्चिम) सेक्टर 08 में अज्ञात चोर द्वारा खिड़की में लगा कूलर को हटा जाली काटकर अंदर प्रवेश किया। अंदर रखे पांच नग मॉनिटर, 8 नगसीपीयू, 6 नग यूपीएस, एक प्रिंटर एवं एक इंडक्शन चोरी कर फरार हो गया। सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि मनीष चंद्रवंशी पिता आर बी चंद्रवंशी 40 वर्ष मकान नंबर टी-03, आदर्श नगर दुर्ग में रहते हैं। कार्यपालन अभियंता नगर संभाग (पश्चिम) सेक्टर 08 में सहायक अभियंता (उच्च दाब) के पद पर पदस्थ है। 4 अक्टूबर को दोपहर को लगभग 02.30 बजे कार्यालय को बंद करके सभी स्टाफ अपने अपने घर चले गये। 5 अक्टूबर को रविवार अवकाश था। 6 अक्टूबर को कार्यालय समय सुबह 10.00 बजे आकर देखा तो 22/32 बंगला, कार्यपालन अभियंता नगर संभाग (पश्चिम) हुड़को भिलाई में ऑफिस के बाजू में बने खिड़की में कूलर को हटा कर जाली तार को काट कर रात्रि में अंदर प्रवेश किया गया। ऑफिस में रखे 05 नग मॉनीटर, 08 नग सी.पी.यू., 06 नग यू.पी.एस, 01 नग प्रिंटर, 01 नग इंडक्सन, समान किमती 50000 रु. को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसमे पिछले 15 वर्ष का महत्वपूर्ण डाटा संधारित था। वरिष्ठ अधिकारी के आदेशानुसार थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सहायक अभियंता मनीष चंद्रवंशी की रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

मेंटनेंस ऑफिस सेक्टर 8 में मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर चोरी कर भागा अज्ञात चोर

0

भिलाई : न्यूज़ 36 : कार्यपालन अभियंता नगर संभाग (पश्चिम) सेक्टर 08 में अज्ञात चोर द्वारा खिड़की में लगा कूलर को हटा जाली काटकर अंदर प्रवेश किया। अंदर रखे पांच नग मॉनिटर, 8 नगसीपीयू, 6 नग यूपीएस, एक प्रिंटर एवं एक इंडक्शन चोरी कर फरार हो गया। सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि मनीष चंद्रवंशी पिता आर बी चंद्रवंशी 40 वर्ष मकान नंबर टी-03, आदर्श नगर दुर्ग में रहते हैं। कार्यपालन अभियंता नगर संभाग (पश्चिम) सेक्टर 08 में सहायक अभियंता (उच्च दाब) के पद पर पदस्थ है। 4 अक्टूबर को दोपहर को लगभग 02.30 बजे कार्यालय को बंद करके सभी स्टाफ अपने अपने घर चले गये। 5 अक्टूबर को रविवार अवकाश था। 6 अक्टूबर को कार्यालय समय सुबह 10.00 बजे आकर देखा तो 22/32 बंगला, कार्यपालन अभियंता नगर संभाग (पश्चिम) हुड़को भिलाई में ऑफिस के बाजू में बने खिड़की में कूलर को हटा कर जाली तार को काट कर रात्रि में अंदर प्रवेश किया गया। ऑफिस में रखे 05 नग मॉनीटर, 08 नग सी.पी.यू., 06 नग यू.पी.एस, 01 नग प्रिंटर, 01 नग इंडक्सन, समान किमती 50000 रु. को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसमे पिछले 15 वर्ष का महत्वपूर्ण डाटा संधारित था। वरिष्ठ अधिकारी के आदेशानुसार थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सहायक अभियंता मनीष चंद्रवंशी की रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

नगरीय निकायों को सभी खुदाई कार्यों की जानकारी एप पर अपलोड करने के निर्देश

0

विभाग ने सभी निकायों को जारी किया परिपत्र

रायपुर : न्यूज़ 36 : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को खुदाई कार्यों की जानकारी सी-बड (CBuD – Call Before u Dig) मोबाइल एप पर अनिवार्यतः अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। विभाग ने नगरीय निकायों में पदस्थ सभी अभियंताओं को निकायों में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की खुदाई की जानकारी मोबाइल एप पर शीघ्र अपलोड करना सुनिश्चित करने को कहा है।

नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक  आर. एक्का ने निकायों को जारी परिपत्र में कहा है कि केन्द्रीय संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों में विभिन्न खुदाई कार्यों जैसे पाइपलाइन, केबल, गैस पाइपलाइन आदि कार्यों के लिए विभिन्न एजेंसियों के द्वारा किए जा रहे सड़कों की खुदाई के कार्यों की जानकारी अनिवार्य रूप से सी-बड (Call Before u Dig) मोबाइल एप पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया है। दूरसंचार विभाग ने इसके लिए एप का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने परिपत्र में अवगत कराया है कि नगरीय निकायों, क्षेत्रीय कार्यालयों एवं निकाय स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर उनका पंजीयन सी-बड मोबाइल एप पर किया जा चुका है। इसके लिए समय-समय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। विभाग ने नगरीय निकायों में पदस्थ अभियंताओं द्वारा मोबाइल एप पर निकायों में चल रहे विभिन्न कार्यों की खुदाई की जानकारी अपलोड नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए खुदाई की जानकारी अनिवार्यतः अपलोड करने के निर्देश दिए है।

दशहरा उत्सव में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, विभिन्न समितियों द्वारा हुआ भव्य स्वागत

0

भिलाई : न्यूज़ 36 : सांसद विजय बघेल ने दशहरा के पावन अवसर पर उरला बी.एम.वाई., रावणभाठा मैदान, भिलाई-3, रिसाली, मरोदा एवं अन्य क्षेत्रों में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, डॉ. प्रसन्ना आर. लोध, शशिकांत बघेल (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), कीर्ति नायक, अध्यक्ष प्रिस गौड़ा, राहुल, राजपाल माखिजा, घनश्याम सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, तिजराम वर्मा, सनातन ठाकुर, अभय चौबे, बिट्टू मनोज करण, विकास कुमार, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, ए. गौरीशंकर, प्रेम प्रकाश पाण्डेय (अध्यक्ष, भाजपा मंडल चरौदा) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद विजय बघेल का विभिन्न समितियों द्वारा गजमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्रीराम के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया और भगवान राम, लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों को पुष्प अर्पित कर उनका अभिनंदन किया।

अपने उद्बोधन में सांसद बघेल ने कहा : यह आयोजन बीते 60 वर्षों से परंपरागत रूप से निरंतर चला आ रहा है। यह सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि समाज में फैले द्वेष, अहंकार और अन्य नकारात्मक भावों के अंत का प्रतीक है। मैं उन सभी आयोजकों को बधाई देता हूं, जो इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। साथ ही रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन का भी आभार, जिनके सहयोग से यह सफल आयोजन संभव हो पाया।”

इसके उपरांत, मिनी स्टेडियम, भिलाई-3 में आयोजित दशहरा महोत्सव में भी सांसद विजय बघेल, उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल, नीलकमल बघेल, अनीता बघेल, शिवकुमार पटेल, महेंद्र साहू, बाबूलाल पटेल, वरुण यादव, विपिन चंद्राकर, फिरोज फारुकी, राम खिलावन, पुखराज जैन, श्याम सुंदर,समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

यहाँ अपने संबोधन में उन्होंने कहा:हम सभी नवरात्रि के नौ दिन तक साधना कर दुर्गा शक्ति की उपासना करते हैं और अंत में अहंकार रूपी रावण का दहन करते हैं। यह आयोजन पिछले 71 वर्षों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक एकता और समर्पण का प्रतीक है।”आदर्श सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल, रिसाली रुआबंधा सेक्टर में आयोजित दशहरा उत्सव में भी सांसद बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जहाँ विधायक ललित चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, प्रतीभा चंद्राकर, नरेन्द्र बंछोर , पप्पू चंद्राकर,सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने इस आयोजन की 43 वर्षों से चली आ रही परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि माता दुर्गा की कृपा से सभी के घरों में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

The post दशहरा उत्सव में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, विभिन्न समितियों द्वारा हुआ भव्य स्वागत appeared first on .

कर्मचारियों को फोन के माध्यम से आवश्यक दिशा

0

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव आलबरस,खुरसुल, महमरा सिलोदा, खपरी, चांगोरी, खाड़ा, रुदा भोथली, तीरगा, झोला, कोलिहापुरी पीसेगांव,इन गांवों में बारिश में जल भराव बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाता है प्रदेश में रुक रुक कर भारी बारिश लगातार हो ही रहा है आज डुबाना क्षेत्र का विधायक ललित चंद्राकर ने सर्वे किया और लोगों से मिलकर कुशछेम जाना और लोगों की समस्या सुनी और अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में रुक रुक भारी बारिश लगातार हो ही रहा है जिससे दुर्ग जिला में बाढ़ स्थिति पैदा हो गया है मेरे विधान सभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण अंर्तगत बहुत सारे गांव प्रभावित हुआ है और गांव जल भराव की स्थिति निर्मित हो गया है जिसे किसानों फसल, घरों में पानी भर गया था मकान क्षति पूर्ति हुआ है जनमॉल की क्षति हुआ है उसका सर्वे करने के लिए जिला. सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ सभी अधिकारी कर्मचारियों को फोन के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ हीं जनपद पंचायत सीईओ के माध्यम से समस्त सचिव, पटवारी मैदानी अमले को दिशा निर्देश प्रदान किया और कहा की जहां जहां बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी उस प्रभावित एरिया का सर्वे करे और प्रभावित एक एक परिवार के लोगो से मिले और जो जनमॉल, किसानों का फसल की छती पूर्ति हुआ है।उसका आंकलन करे और एक रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करे और राजस्व परिपत्र के अनुसार जो उचित मुआवजा राशि शासन ने जो निर्धारित किया है उसको प्रदान करे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख पुराण देशमुख गिरेश साहू सुरेश साहू, भूपेंद्र बेलचंदन , प्रवीण श्रीवास्तव नरेंद्र देशमुख प्रदीप देशमुख, ताम्रज्ध हेमंत यादव, भूखऊ साहू, मोहित साहू, पुनाराम देशमुख, विजय देशमुख, बाबूलाल देशमुख, शंकर लाल यादव गोविंद देशमुख, उपस्थित रहे।

ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार –

0

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना भिलाई नगर पुलिस ने एशिया कप भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान सक्रिय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹32,500 नगद और 4 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। जप्त मोबाइल में लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब दर्ज मिला है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹2.50 लाख आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा uncle.Betg एप्लीकेशन के जरिए सट्टा लगाया जा रहा था, जबकि ‘क्रिकेट लाइन गुरू’ एप के जरिए सट्टा बाजार के भाव चेक किए जाते थे। ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उन्हें दुर्ग निवासी हर्ष देवांगन, रवि सोनकर और भुनेश्वर चंद्राकर से उपलब्ध कराया गया था। पुलिस टीम ने 22 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उद्यानिकी महाविद्यालय साजा में मनाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान

0

साजा (अभिषेक): न्यूज़ 36 : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के माननीय कुलपति प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना जी के कुशल दिशानिर्देशन में उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा, बेमेतरा के परिसर में *स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025* हर्षोल्लास के साथ किया गया कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत *स्वच्छता ही सेवा (SHS)* 2025 अभियान का आयोजन 17 सितम्बर जे 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है ! इस अवधि में देशभर में स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों संचालित की जायेगी ! महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम. एस. पैकरा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना है ! इस दौरान गाँवो में सफाई अभियान, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई जैसे कार्य किए किये ! उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्रीमती मनीषा कश्यप, डॉ. स्मृति ध्रुव, डॉ. शालाखा जॉन, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. ओमप्रकाश राजवाड़े, दिनेश साहू, गिरिराज माली, लोकनाथ सोनकर, संदीप सोनकर, पंकज पटेल, तीरथ साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

अब 2–3 मिनटों में जुड़ेगी टूटी हुई हड्डियां

0

डेस्क। Bone Glue : विज्ञान की दुनिया में नई-नई खोज होती रहती हैं. लेकिन, इस बार वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी. चीन के वैज्ञानिकों ने ऐसा पदार्थ विकसित किया है जो टूटी हुई हड्डियों को सिर्फ 2–3 मिनट में जोड़ सकता है. इसे बोन ग्लू भी कहा जा रहा है. यह दुनिया का पहला ऐसा बोन ग्लू है जो हड्डियों को जोड़ने के लिए मेटल इम्प्लांट की जरूरत को खत्म कर सकता है.

– Advertisement –

इस खोज की खास बात यह है कि यह सीपों (mussels) से प्रेरित है. समुद्र में रहने वाली सीपें चट्टानों से चिपकने के लिए एक खास तरह का चिपचिपा पदार्थ बनाती हैं. वैज्ञानिकों ने इसी प्राकृतिक गुण को ध्यान में रखते हुए बोन ग्लू तैयार किया है. यह पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है, यानी यह शरीर में 6 महीने के अंदर घुल जाता है और किसी तरह का नुकसान नहीं करता.

– Advertisement –

Ad image

बोन ग्लू कैसे काम करता है?

बोन ग्लू एक जैविक चिपकने वाला पदार्थ है जिसे हड्डी के टूटे हिस्सों पर लगाया जाता है. यह 2–3 मिनट में सूखकर हड्डियों को मजबूती से जोड़ देता है. इसके बाद शरीर खुद इसे धीरे-धीरे एब्जॉर्ब कर लेता है. यह पारंपरिक मेटल इम्प्लांट की तरह शरीर में स्थायी नहीं रहता. ऑपरेशन के समय इसे आसानी से लगाया जा सकता है. यह शरीर के अंदर किसी प्रकार की एलर्जी या रिएक्शन नहीं करता.

– Advertisement –

Ad image

बोन ग्लू के फायदे:

सर्जरी आसान और तेज होगी अब डॉक्टरों को मेटल रॉड या स्क्रू लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बोन ग्लू से हड्डी जोड़ना आसान और कम समय में संभव होगा.
शरीर में कोई बाहरी पदार्थ नहीं रहेगा चूंकि यह 6 महीने में शरीर में घुल जाता है, इसलिए भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
कम खर्च और कम दर्द मेटल इम्प्लांट की तुलना में यह तकनीक सस्ती हो सकती है और मरीज को कम दर्द होगा.
बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित जिनके शरीर में मेटल इम्प्लांट रिस्क भरा होता है, उनके लिए यह तकनीक वरदान साबित हो सकती है.
प्राकृतिक प्रेरणा से बना यह पूरी तरह नेचुरल इंस्पायर्ड है, जिससे शरीर इसे आसानी से स्वीकार कर लेता है.

बोन ग्लू की खोज मेडिकल साइंस में एक बड़ा कदम है. इससे हड्डी की चोटों का इलाज आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा. चीन के वैज्ञानिकों की यह खोज मेडिकल जगत में एक नई उम्मीद लेकर आई है. बोन ग्लू न सिर्फ इलाज को आसान बनाएगा, बल्कि मरीजों को लंबे समय तक मेटल इम्प्लांट से होने वाली परेशानियों से भी बचाएगा. अगर यह तकनीक जल्द ही दुनिया भर में इस्तेमाल होने लगे, तो हड्डी की सर्जरी का तरीका ही बदल सकता है.

नेपाल के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया

0

डेस्क। Nepal Gen Z Protest : नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अब उन्होंने राजनीतिक नेताओं के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है ताकि यह तय किया जा सके कि आगे किस तरह की सरकार बनाई जाए। जल्द ही और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

– Advertisement –

काठमांडू में गृह मंत्रालय के अधीन तीन जिला प्रशासन कार्यालयों (डीएओ) ने अलग-अलग नोटिस जारी करके कई स्थानों पर सुबह से कर्फ्यू लगा दिया, जिसमें शहर के प्रमुख एंट्री प्वाइंट शामिल हैं.

– Advertisement –

Ad image

कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, शव वाहन, स्वास्थ्यकर्मियों, पत्रकारों, पर्यटक वाहनों, हवाई यात्रियों और मानवाधिकार व राजनयिक मिशनों के वाहनों की आवाजाही की अनुमति है.

इससे एक दिन पहले युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

– Advertisement –

Ad image

यूक्रेन के राष्ट्रपति का ऐलान, 18 अगस्त को करेंगे ट्रंप से मुलाकात | Ukraine’s president announces he will meet Trump on August 18

0

यूक्रेन के राष्ट्रपति का ऐलान, 18 अगस्त को करेंगे ट्रंप से मुलाकात | Ukraine’s president announces he will meet Trump on August 18 | यूक्रेन के राष्ट्रपति का ऐलान, 18 अगस्त को करेंगे ट्रंप से मुलाकात