Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 28

Chandra Grahan 2026: होली पर आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, 3 मार्च को लगेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण

0

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को होली के दिन साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे ‘ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण’ कहा जा रहा है और यह भारत में भी दिखाई देगा, हालांकि बहुत कम समय के लिए. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार इसे ‘ग्रस्तोदित’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब ग्रहण शुरू होगा,

उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा और चंद्रमा के उदय होने के बाद ग्रहण का अंतिम चरण नजर आएगा. यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में चंद्रमा शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच उदय होगा और उसी समय ग्रहण का आखिरी हिस्सा दिखाई देगा, जो लगभग 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा,

यानी भारत में यह दृश्य करीब 15-20 मिनट तक ही रहेगा. चूंकि ग्रहण भारत में दिखेगा, इसलिए 3 मार्च की सुबह 6:23 बजे से सूतक काल मान्य रहेगा, इस दौरान पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है, साथ ही गीता, रामायण या विष्णु सहस्रनाम का पाठ विशेष फलदायी बताया गया है. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, घर में गंगाजल का छिड़काव, भगवान की मूर्तियों का पुनः अभिषेक और अन्न, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है.

The post Chandra Grahan 2026: होली पर आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, 3 मार्च को लगेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण appeared first on Grand News.

ताश के पत्तों पर लग रहा था लाखों का दांव, 16 जुआरी

0

CG Crime : दुर्ग जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जप्त की गई है।

बीती रात थाना अमलेश्वर को सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से योजनाबद्ध छापेमारी की।

– Advertisement –

छापेमारी के दौरान मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG News : तालाब किनारे शराब पार्टी बनी काल, गहरे पानी ने ली दो युवकों की जान

CG Suicide : एक साल पहले लिए थे फेरे, अब पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश; सुसाइड या कुछ और?

 

 

कार की बैक लाइट और दरवाजों में छिपा था मौत

0

CG Crime : रायगढ़ पुलिस को ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, एक मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 17 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नशे के अवैध कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

 

– Advertisement –

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 1 मार्च को पाकरगांव, लैलूंगा क्षेत्र में घेराबंदी की गई।

संदिग्ध रिट्ज कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी वाहन मोड़कर भागने लगे। पुलिस की सतर्कता से वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान के रूप में हुई है। पूछताछ में उड़ीसा से गांजा लाने और सप्लाई करने की बात सामने आई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

– Advertisement –

Ad image

एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) अपने पांच साथियों के साथ खमतराई की ओर घूमने गए थे।

– Advertisement –

सभी अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहराई में समा गए।

बता दें कि जिले में इस तरह से तालाब, नदी और खदान में डूबने से तीन साल में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

दरअसल, अमहां तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। इससे तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है। रविवार दोपहर हिमांशु और शिवम अपने दोस्तों के साथ इसी तालाब के पास शराब पी रहे थे।

नशे में दोनों हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। जैसे ही दोनों पानी के पास पहुंचे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरे हिस्से में चले गए। उन्हें तैरना भी नहीं आता था। गहराई में जाते ही वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की।

एक युवक पानी में उतरा, उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे।

नगर सेना के गोताखोरों ने निकाले शव

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। नगर सेना के गोताखोरों ने तलाश शुरू की। देर रात दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

दोस्तों से पूछताछ

पुलिस ने मृतकों के साथ मौजूद युवकों को थाने में बैठाया है। पूछताछ में सामने आया कि तालाब किनारे शराब पार्टी चल रही थी। पकड़े गए युवक नशे की हालत में मिले। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

इस मामले में टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि युवकों की शराब पार्टी चल रही थी। नशे की हालत में दो युवक हाथ-पैर धोने गए थे। उसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

इसी तालाब में पहले भी हो चुकी है मौत

खमतराई स्थित इसी अमहा तालाब में करीब दो साल पहले रिटायर्ड शिक्षक सुनील तिवारी की भी डूबने से मौत हुई थी। वे सुबह साइकिल से निकले थे। तालाब किनारे रुकने के दौरान गहराई में जाने से उनकी जान चली गई थी।

तीन साल में 17 लोगों की मौत

जिले में तालाब, नदी, मुरूम खदान में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले तीन साल में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 किशोर शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही

0

रायपुर 2 मार्च 2026 : CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

10 साल बाद भी मुआवजे को तरस रहे

0

CG News : रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली पोस्ट लोइंग, लैलूंगा क्षेत्र के किसानों ने लगभग 10 वर्ष पूर्व अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन ली गई थी, लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुई। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

किसानों द्वारा सौंपे गए आवेदन में उल्लेख है कि ग्राम महापल्ली क्षेत्र में शासन द्वारा लगभग 10 वर्ष पहले महापल्ली से सियापाली रोड निर्माण के लिए भूमि अर्जन किया गया था। किसानों का कहना है कि उन्होंने उस समय प्रशासन का सहयोग किया, लेकिन आज तक उन्हें भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिला है।प्रभावित किसानों ने बताया कि वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। अधिकांश परिवार खेती पर निर्भर थे और भूमि अधिग्रहण के बाद उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। कई परिवारों को मजदूरी कर जीवनयापन करना पड़ रहा है।किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए। आवेदन में किसानों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी संलग्न हैं।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और प्रभावित किसानों को कब तक राहत मिलती है।

– Advertisement –

भाजपा के पोस्टर पर भड़के PCC चीफ

0

CG Politics : छत्तीसगढ़ में धान की मिठास पर सियासत की कड़वाहट हावी हो गई है। भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार को मिले भुगतान को सार्वजनिक किया, जिसके बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। दीपक बैज के एक सवाल ने भाजपा के भीतर भी हलचल मचा दी है- क्या भाजपा के नेता धान नहीं बेचते?

भाजपा ने सोशल मीडिया में पोस्टर किया जारी। पोस्टर में EX CM भूपेश बघेल और परिवार के सदस्यों को धान खरीदी में हुए भुगतान को दर्शाया गया जिसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- इससे ज़्यादा स्तरहीन क्या हो सकता है हमारे नेता अगर किसान हैं धान की फसल कर रहे हैं तो जाहिर से बात हैं धान बेचेंगे क्या भाजपा ने खैरात में उन्हें भुगतान किया हैं जो पोस्टर जारी कर रहे हैं। ये मेहनत की कमाई हैं। क्या सिर्फ कांग्रेस के नेताओं ने धान बेचा हैं? भाजपा नेता ने धान नहीं बेचा क्या ? भाजपा के बड़े नेताओं का भी लिस्ट जारी की जाएँ किसने कितना धान बेचा?

– Advertisement –

CG News : तालाब किनारे शराब पार्टी बनी काल, गहरे पानी ने ली दो युवकों की जान

 

– Advertisement –

Ad image

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं : विधायक

0

​भिलाई नगर। CG NEWS : वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित बनाने के लिए एक कड़ा रुख अपनाया है। विधायक ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वाले और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

​जनता के नाम जारी अपने संदेश में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। लेकिन अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग इस पावन पर्व पर हुड़दंग और अश्लीलता फैलाकर माहौल खराब करते हैं। इसे रोकने के लिए विधायक ने “हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर” अभियान के तहत इनाम की घोषणा की है।

– Advertisement –

​इन गतिविधियों की सूचना देने पर मिलेगा ₹21,000 का पुरस्कार

​विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि होली के दौरान निम्नलिखित गतिविधियां दिखें, तो तत्काल फोटो या वीडियो खींचकर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।

– Advertisement –

Ad image

​ट्रिपल राइडिंग और बिना कपड़ों के घूमना – यदि किसी वार्ड में एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के, बिना हेलमेट और बिना कपड़ों (बनियान या अर्धनग्न अवस्था) के हुड़दंग करते दिखें।

​हथियार लहराना – यदि कोई भी व्यक्ति मोहल्ले में हथियार लेकर घूमता या डराता-धमकाता नजर आए।

​अश्लीलता और मारपीट – गाड़ियों में अर्धनग्न होकर घूमना, सड़क पर बदमाशी करना या लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

​पुरस्कार की शर्त – सूचना देने वाले को गाड़ी का नंबर, फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में व्हाट्सएप करना होगा। सही सूचना पाए जाने पर विधायक द्वारा 21,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

​”पुलिस के साथ विधायक भी रहेगा एक्टिव मोड पर”

​विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मेरा मकसद खुद त्योहार मनाना नहीं, बल्कि आपके त्योहार को सफल और सुरक्षित बनाना है। होली के दिन मैं खुद पूरी तरह एक्टिव मोड पर रहूंगा। यदि पुलिस मौके पर तुरंत नहीं भी पहुंच पाई, तो आपके द्वारा भेजे गए वीडियो और फोटो के आधार पर अगले दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और सड़क पर उनका जुलूस निकाल कर उनकी आपराधिक प्रवृत्ति को उजागर किया जाएगा।

​क्षेत्रवासियों से अपील –

श्री सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों से अपील की है कि माता-बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने घर के आंगन या छत पर सुरक्षित होली मनाएं। जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य शासन के नियमों का पालन करें। किसी भी महिला या बहन के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​विधायक रिकेश ने सभी को होली की अग्रिम बधाई देते हुए संकल्प लिया है कि इस वर्ष वैशाली नगर विधानसभा में लड़ाई-झगड़े या अप्रिय घटनाओं की कोई जगह नहीं होगी।

 

Kab Hai Holika Dahan 2026 : कब है होलिका दहन 2 या 3 मार्च को ? जानिए शास्त्रों के अनुसार सही दिन और शुभ मुहूर्त

 

 

डॉग रेस्क्यू संस्था को पुलिस की खुली छूट, गर्भवती

0

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस द्वारा डॉग रेस्क्यू करने वाली संस्था को खुली छूट दी गई है, संस्था से जुड़े लोग किसी भी वक्त किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकते है, इस कृत्य के लिए उन्हें किसी सज़ा का प्रावधान नहीं है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है पुरानी बस्ती थाना इलाके के भांटागांव चौक से जहां 4 माह की गर्भवती पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल से तथाकथित संस्था की किरण आहूजा अपने गुर्गों के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल एवं कुत्ता चोरी कर ले जाती है।

– Advertisement –

इस मामले की शिकायत पुलिस को करने के बाद भी पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते नजर नहीं आ रही है। गर्भवती का आरोप है कि वह 4 दिनों से पुलिस थाना में 5–5 घंटे न्याय की गुहार लगा रही है, बावजूद इसके उसके ऊपर कोई रहम नहीं किया जा रहा है।इससे साफ है कि पुलिस डॉग रेस्क्यू करने वाली तथाकथित संस्था को मारपीट एवं अपराध करने की खुली छूट देकर रखी है, इस अनुसार किसी भी दिन राजधानी रायपुर में कोई बड़ा अपराध घटित हो सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नरेट की होगी।

 

– Advertisement –

Ad image

Sanju Samson ने तोड़ा कोहली का ये विराट रिकॉर्ड

0

Sanju Samson : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया, बल्कि 2016 की हार का बदला भी चुकता कर लिया। इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न केवल मैच जिताया, बल्कि क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली के एक बड़े कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।

‘करो या मरो’ मैच में चमके संजू

– Advertisement –

वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया दबाव में थी। यह मुकाबला एक तरह से ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ था। संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े।

कोहली के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस मुकाबले से पहले टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत दिलाई थी, तो वहीं साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब संजू सैमसन ने कोहली के इस रिकॉर्ड को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 97 रनों की अपनी नाबाद पारी के दम पर तोड़ दिया है।

भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू ने कोई आक्रामक जश्न नहीं मनाया, बल्कि पिच पर बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। उनके चेहरे पर छलकती राहत ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो टूर्नामेंट की शुरुआत से ही उनके फॉर्म पर सवाल उठा रहे थे।

– Advertisement –

Ad image

अब सेमीफाइनल की बारी

भारतीय टीम अब 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

IND vs ZIM: आज जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर