Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 27

सरकारी चपरासी निकला नशे का सौदागर

0

मनीष रवि, सरगुजा। CG Crime : आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्रामपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक चपरासी को लग्जरी कार में नशीली टैबलेट्स की सप्लाई करते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक साहू के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर साहू पारा, सूरजपुर का निवासी है।

 

– Advertisement –

तहसील कार्यालय में पदस्थ है आरोपी

दरअसल, पुलिस के टीम को1 मार्च 2026 की शाम को आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तिलसिवा ग्राउंड के पास अभिषेक साहू अपनी निसान मैग्नाइट कार (क्रमांक CG29AG1098) में नशीले टैबलेट्स बेचने जा रहा है। सूचना की पुष्टि पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ पर उसने अपना नाम अभिषेक साहू बताया और स्वीकार किया कि वह पहले सूरजपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी था और फिलहाल विश्रामपुर तहसील में पदस्थ है।

– Advertisement –

Ad image

कार की तलाशी में डैशबोर्ड में रखे काले बैग से 560 नग अल्प्राजोलम टैबलेट और 48 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद हुए। कुल 608 नग नशीली दवाइयां जब्त की गईं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। कार और जब्त सामग्री को कब्जे में ले लिया गया।
2 मार्च 2026 को आरोपी को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी, खासकर होली जैसे त्योहारों से पहले ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

CG Crime : कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

 

 

 

CG Crime : कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

0

CG Crime : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मणिपुर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

CG Accident : बिना इंडिकेटर खड़ी हाईवा बनी काल, चालक की दर्दनाक मौत

सावधान! दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार? पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका

The post CG Crime : कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत appeared first on Grand News.

होली पर अम्बेडकर अस्पताल ने जारी किया आदेश

0

रायपुर : Chhattisgarh : होली त्योहार के मद्देनज़र अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक डॉ. सोनकर द्वारा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के विशेष निर्देश दिए गए हैं।

– Advertisement –

होली त्योहार के दिन 4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन नहीं होगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पूर्व की भांति 24 घंटे निरंतर जारी रहेगी। आपात चिकित्सा विभाग में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समस्त मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहार को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।आवश्यकतानुसार मरीजों को डीकेएस अस्पताल स्थित सुपर स्पेश्यलिटी विभाग में रेफर किए जाने के लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

अस्पताल प्रबंधन ने सभी लोगों से सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है तथा किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में अम्बेडकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में आकर उपचार प्राप्त करने को कहा है।

जांजगीर-नैला में रेल सुविधाओं को लेकर आर-पार

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओव्हरब्रिज निर्माण, स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांगों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने 05 मार्च 2026 को रात 10 बजे से परशुराम चैक, नैला में चक्का जाम एवं 06 मार्च को नगर बंद की घोषण की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा को पत्र सौंपकर प्रशासन को औपचारिक सूचना दी गई है। इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों जैसे छ.ग. चेम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, गल्ला किराना व्यापारी संघ, जिला चावल उद्योग संघ, कपड़ा व्यापारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।

पत्र में उल्लेख है कि पूर्व में इन मांगों को लेकर जन आंदोलन किया गया था। तब रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में सहमती बनी थी कि छः माह के भीतर रेल ओव्हरब्रिज निर्माण प्रारंभ किया जाएगा तथा जांजगीर-नैला  स्टेशन पर गांेडवाना एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा मिशन अस्पताल समपार के पास अंडरब्रिज निर्माण और जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का भी आश्वासन दिया गया था।

आरोप है कि सहमति के बावजूद अब तक किसी भी वादे पर ठोस प्रगति नही हुई है। राज्य और रेल प्रशासन के बीच समन्वय के अभाव से कार्य अटका हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। पत्र में कहा गया है कि सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया है और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंदोलन की सूचना की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर, ए.डी.ई.एन. द.पू.म.रेलवे चांपा, स्टेशन प्रबंधक जांजगीर-नैला, तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर को भी प्रेषित की गई है।

खड़े हाइवा से जा भिड़ी ट्रक, चालक की मौत 

0

मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव थाना चिचोला के ग्राम रामपुर निवासी हरिशचंद्र पटेल 28 फरवरी को ट्रक में माल लोड करके अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकला था. 1 मार्च की रात 1.30 बजे हरिशचंद्र रायपुर-बिलासपुर एनएच 130 के पेंड्रीडीह-रतनपुर बाइपास की ओर जा रहा था. तभी ग्राम अमसेना के पास बीच सड़क पर  हाइवा खड़ा था. इसी दौरान ट्रक और हाइवा से जा भिड़ी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक के सामने का हिस्सा चकनाचुर हो गया. चालक हरिशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना पर हिर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

वन विभाग को ताबड़तोड़ कार्रवाई, देर रात दबिश देकर लकड़ी तस्करों पर कसा शिकंजा,

0

बिलासपुर। CG News : जिले में अवैध कटाई के बढ़ते मामलों के बीच कोटा परिक्षेत्र में वन विभाग ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। सेमरिया–दानोखार मार्ग के कक्ष क्रमांक पी/805 में दबिश देकर टीम ने सागौन की अवैध कटाई कर परिवहन किए जा रहे 12 नग सागौन लट्ठे और दो पिकअप वाहन जब्त किए। हालांकि कार्रवाई के दौरान वन अपराधी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 

– Advertisement –

जब्त वाहनों में CG 13 एल 2428 (अनुमानित मूल्य 3 लाख) और CG 10 AY 9034 (अनुमानित मूल्य 5 लाख) शामिल हैं। जब्त सागौन लकड़ी की कुल मात्रा 0.869 घनमीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। मामले में प्रकरण क्रमांक 78/48 और 78/49 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध कटाई के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।

 

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले?

0

T20 World Cup 2026 : 2026 टी20 वर्ल्ड कप अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट को सेमीफाइनल के लिए चार टीमें मिल चुकी है. टीम इंडिया नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. भारत ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

 

– Advertisement –

पहला सेमीफाइनल

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला 04 मार्च, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.

– Advertisement –

Ad image

 

दूसरा सेमीफाइनल 

दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 05 मार्च, गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.

 

सेमीफाइनल मुकाबले कहां देखें लाइव?

दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबलों को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी।

 

रविवार को होगी भिड़ंत 

दोनों सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

प्रशासनिक फेरबदल, 16 राजस्व निरीक्षकों के

0

जिले के कई तहसीलों में बदलाव, नजूल से लेकर अम्बिकापुर-6 तक नई पदस्थापना

अंबिकापुर। CG Transfer News प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर अजित बसंत ने विभिन्न तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें कुल 16 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार विश्वनाथ तिवारी को रा.नि.मं. अम्बिकापुर-3 से लखनपुर, रामकुमार राम को अम्बिकापुर-4 से रघुनाथपुर (धौरपुर), संजय सिंह को अम्बिकापुर-5 से उदयपुर तथा धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अम्बिकापुर-6 से बतौली भेजा गया है।

– Advertisement –

वहीं सबल साय एक्का को धौरपुर से अम्बिकापुर-3, विकास कुमार सोनपाकर को उदयपुर से अम्बिकापुर-4, राज बहादुर सिंह को खम्हरिया (उदयपुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल तथा संजय कुमार सिंह को लखनपुर से अम्बिकापुर-5 में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सलका (लखनपुर) से अम्बिकापुर-6, छय कुमार पैंकरा को पेटला सीतापुर से नजूल, शिवपूजन तिवारी को बतौली से नजूल, रामदेव यादव को नजूल से लुण्ड्रा, सरयू राम पैंकरा को नजूल से खम्हरिया (उदयपुर), आशीष गुहा को नजूल से धौरपुर, विजय कुमार श्रीवास्तव को नजूल से सलका (लखनपुर) और सत्येन्द्र कुमार मिश्रा को राजस्व निरीक्षक डायवर्सन से पेटला सीतापुर में पदस्थ किया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

होली सद्भाव और अपनत्व का पर्व, गिले-शिकवे

0

10 किमी दूर बांध में गहराई बनी जानलेवा, तीसरा बच्चा पौधे के सहारे बचा

खैरागढ़ । CG NEWS; जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित साल्हेवारा बांध में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम ईटार के रूप में हुई है,

वहीं कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) निवासी ग्राम ईटार ने बेशरम के पौधे का सहारा लेकर खुद को पानी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे ग्राम बरबसपुर चावल पिसाने आटा चक्की गए थे और वहां से नहाने के लिए साल्हेवारा बांध पहुंच गए, जहां नहाते समय गहराई में चले जाने से दो बच्चों के डूबने की आशंका है। कुलेश्वर ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी,

– Advertisement –

जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image

होली सद्भाव और अपनत्व का पर्व, गिले-शिकवे

0

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की एक गौरवशाली परंपरा रही है। रायपुर प्रेस क्लब वर्षों से होली मिलन और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य कर रहा है, यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि यह उल्लासपूर्ण पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय का अनूठे अंदाज में मिर्ची की माला पहनाकर तथा त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘सेंसलेस टाइम्स’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने बजाया नगाड़ा, रंगों के उल्लास में झूमे पत्रकार

होली मिलन समारोह में उमंग का तब अनोखा वातावरण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वयं नगाड़ा बजाकर उत्सव का जोश दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री के नगाड़ा बजाते ही समारोह में उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने तालियों से उत्साह व्यक्त किया और पूरे परिसर में आनंद की लहर दौड़ गई। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर मुख्यमंत्री भी पत्रकार साथियों के साथ फाग गीतों और होली के उल्लास में सहभागी बने। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार आर कृष्णा दास, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, नगर निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अन्य पत्रकारगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।