Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 222

इलाज के नाम पर नशीला प्रसाद,

0

फिंगेश्वर। CRIME NEWS: फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा में इलाज के बहाने चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रायपुर निवासी तथाकथित वैद्य सत्यनारायण साहू ने आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर मरीज के परिवार को नशीला प्रसाद खिलाया,

– Advertisement –

जिससे पूरा परिवार रातभर बेहोश रहा और आरोपी सोने की पांच पत्ती व कान के खिनवा, करीब 60 हजार रुपए के गहने चुराकर फरार हो गया; पीड़ित टेमन लाल साहू ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम आरोपी उनकी मां मानबाई साहू का इलाज करने घर आया था, प्रसाद खाने के बाद सभी को चक्कर आए और गहरी नींद में चले गए, सुबह गहने गायब मिले और आरोपी लापता था,

– Advertisement –

Ad image

वहीं मानबाई की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में इलाज कराया गया; सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को टिकरापारा रायपुर से गिरफ्तार किया, पूछताछ में उसने चोरी कबूल की, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 13 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है और बस्तर अब विकास की दिशा में सशक्त गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलम्पिक 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है, किंतु माओवाद की समस्या प्रारंभ से ही राज्य के विकास में एक बड़ी बाधा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के कारण अब माओवाद के अंत की स्पष्ट समय-सीमा तय की गई है। नियद नेल्ला नार योजना के दायरे को 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 10 किलोमीटर तक विस्तारित किया गया है, जिसके माध्यम से 403 गांवों में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचने लगी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि माओवाद के कारण बंद पड़े स्कूल अब पुनः खुल रहे हैं। सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित कर अंदरूनी इलाकों को आवागमन की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। माओवाद से मुक्त गांवों में जनहितकारी योजनाओं का पूर्ण सेचुरेशन किया जा रहा है। इन सभी सकारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप विकास के प्रति आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर ओलम्पिक में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी तथा आगामी वर्ष और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर देश में एक नया इतिहास रच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूर्ण रूप से समाप्त होगा और बस्तर पुनः खुशहाल बनेगा। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया और बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। समारोह के अंत में सांसद श्री महेश कश्यप ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर केबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, विधायक सर्वश्री विक्रम उसेंडी, श्री नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, श्री आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री संजय पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

23-24 दिसंबर को रायपुर में सांसद खेल

0

सांसद बृजमोहन ने सांसद खेल महोत्सव समापन की तैयारियों पर ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर । CG NEWS: रायपुर में 23, 24 और 25 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल एवं भव्य समापन समारोह को लेकर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा एवं समन्वय पर आयोजकों और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

सांसद खेल महोत्सव की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है कि केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। यह पत्र न केवल आयोजन की गरिमा को बढ़ाता है, बल्कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खेल विकास के प्रति दूरदर्शी नेतृत्व का भी सम्मान है।

सांसद अग्रवाल ने बताया कि, 23 एवं 24 दिसंबर को मेगा फाइनल प्रतियोगिताएं सुभाष स्टेडियम, स्प्रे स्कूल, जे.एन. पाण्डेय स्कूल तथा अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 5000 खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं के अंतर्गत रायपुर नगर निगम, अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसीवा, बलौदा बाजार, भाटापारा और सिमगा ब्लॉक से चयनित खिलाड़ी 13 खेलों—कुश्ती, खो-खो, गेंड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्साकसी, रस्सीकूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, तैराकी, भारोत्तोलन और शरीर सौष्ठव—में 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। साथ ही राज्य के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, “सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि रायपुर की खेल प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और मंच देने का जनआंदोलन है। गाँव से शहर तक छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना हमारा संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ के विज़न को धरातल पर उतारते हुए हम हर नागरिक को खेल के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, रायपुर सांसद खेल महोत्सव में रिकॉर्ड संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि खेल अब जन-जन की प्राथमिकता बन रहा है। यह आयोजन आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की मजबूत नींव बनेगा।”

बैठक में नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, एसडीएम नंद कुमार दुबे, छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका, अतुल शुक्ला,  संजय शर्मा, विजय अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि रायपुर सांसद खेल महोत्सव ने जनभागीदारी के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 13 खेल प्रतिस्पर्धाओं में लगभग 85,000 खिलाड़ियों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया, जिनमें से केवल रायपुर नगर निगम क्षेत्र से ही 14,000 खिलाड़ियों की सहभागिता रही।

कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत

0

सूरजपुर। CG NEWS : जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत होने की खबर है। वहीं एक घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में शनिवार सुबह सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक से भर-भराकर दीवार गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूर उसके चपेट में आ गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चौथे मजदूर का उपचार जारी है।

– Advertisement –

मृतकों और घायल की पुलिस ने की पहचान

– Advertisement –

Ad image

मृत मजदूरों में विफल भटगांव, भोल सिंह ग्राम डेडरी और वेद सिंह बेल्टिकरी भूमिहारपारा के निवासी हैं। ये सभी स्थानीय क्षेत्र के गरीब परिवारों से थे और कोल्ड स्टोरेज में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। घायल सुरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

– Advertisement –

Ad image

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। वहीं प्रदर्शन की आशंका जताते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

 

 

‘ALSO READ : CG CRIME NEWS : ट्रिपल मर्डर का खुलासा, तांत्रिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का 2.50 करोड़ रुपये बनाने का लालच देकर हत्या

ट्रिपल मर्डर का खुलासा, तांत्रिक समेत 6

0

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तांत्रिक समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख रुपये को 2.50 करोड़ रुपये बनाने का लालच देकर तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी।

– Advertisement –

घटना का पूरा मामला

– Advertisement –

Ad image

11 दिसंबर को थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से धन दोगुना करने का झांसा देकर नितेश रात्रे, असरफ मेमन और सुरेश साहू को असरफ मेमन के फार्म हाउस में बुलाया था।

10 दिसंबर की रात आशीष दास नायलॉन की रस्सी, नींबू, नारियल, अगरबत्ती और अन्य तांत्रिक सामग्री लेकर फार्म हाउस पहुंचा। उसने मृतकों को तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया का बहाना बनाकर एक-एक कर कमरे में बुलाया।

– Advertisement –

Ad image

सबसे पहले नितेश रात्रे को कमरे में बैठाकर उसके गले में नायलॉन रस्सी डाली गई। बाहर खड़े अन्य आरोपियों ने रस्सी खींचकर उसका गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह असरफ मेमन और सुरेश साहू की भी नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

अस्पताल ले जाने का नाटक, पोस्टमार्टम में खुलासा

घटना के बाद मृतकों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभ में थाना सिविल लाइन, रामपुर में मर्ग कायम किया गया, बाद में प्रकरण थाना उरगा स्थानांतरित किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण नायलॉन रस्सी से गला घोंटना (Asphyxia due to ligature strangulation) और मृत्यु की प्रकृति हत्या (Homicidal) पाई गई।

अपराध दर्ज, सबूत जब्त

थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 के तहत धारा 103(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार और 5 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामग्री जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी

आशीष दास (24 वर्ष), निवासी कमेल बिहार, बिलासपुर
राजेन्द्र जोगी (75 वर्ष), निवासी जरहाभांठा, बिलासपुर
केशव सूर्यवंशी (55 वर्ष), निवासी घुरू, सकरी, बिलासपुर
अश्वनी कुर्रे (42 वर्ष), निवासी अमेरि, थाना सकरी
संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू (46 वर्ष), निवासी मोदर, थाना सीपत
भागवत प्रसाद (48 वर्ष), निवासी मुकाम मुड़ापार बाजार, जांजगीर-चांपा
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खेत में बने मोटर पंप हाउस में युवक ने फांसी लगाकर

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगरा आरटीओ कार्यालय के सामने खेत में बने मोटर पंप हाउस में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की लाश पंप हाउस के भीतर पंखे के हुक में नायलॉन की रस्सी से लटकी हुई मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

– Advertisement –

मृतक की पहचान राम परमेश्वर राजपूत पिता रामकुमार राजपूत (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक स्नातक (ग्रेजुएट) था और कृषि कार्य से जुड़ा हुआ था। वह अपने खेत में बने पंप हाउस में ही रहकर खेती का काम देखता था। शुक्रवार को जब राम परमेश्वर घर भोजन करने नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन का कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन खेत पहुंचे, जहां पंप हाउस के अंदर युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

अंतागढ़ क्षेत्र में अवैध रेत खनन जोरो पर, ठेकेदार

0

 

– Advertisement –

कांकेर। CG NEWS : जिले के अंतागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ताड़ोकी क्षेत्र में कोसरोंडा वो ताड़ोकी नदी सहित आसपास में अवैध रेत का खनन जोरो पर है जिसे चोरी छुपे रात के अंधेरे में हाइवा व अन्य माध्यम से परिवहन किया जा रहा है, जिससे ठेकेदार सहित दलाल अपनी जेब भर रहे है और शासन को राजस्व का चुना लगाया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

खनिज विभाग ने इस कदर लापरवाही की कि नदियों में अवैध रेत खनन चलता रहा और विभाग अनजान , जिसका फायदा खनिज माफिया उठाते रहे। शासन-प्रशासन के आदेश सिर्फ कागजो में ही सिमट कर रह गए और जिले की नदियों का सीना छलनी होता गया। सिर्फ खबरें प्रकाशन होने के बाद ही खनिज विभाग ने खदान जाकर जेसीबी, हाइवा जब्त करने की कार्रवाई की जाती है। और कुछ तक दिन अवैध खनन बंद होने के बाद पुन: शुरू हो जाता है। विभागीय ढिलाई के कारण खनिज माफिया के हौंसले भी काफी बुलंद हो गए हैं।

नक्सली मुक्त होने का फायदा ले रहे है माफिया

– Advertisement –

Ad image

बस्तर अब नक्सली मुक्त से इन क्षेत्रों में लोगों ने विकास की परिकल्पना की है कि अब सड़क पुल पुलिया मूलभूत सुविधा पहुंचेगी और आर्थिक रूप से सभी सुदृढ़ होगे लेकिन ऐसा कुछ हो उससे पहले तस्वीर कुछ उल्ट है क्षेत्र में पहले से नज़र गड़ाए माफिया पहुंच चुके है जिसकी शुरुआत रेत का अवैध खनन से हो रही रेत माफिया अब इन क्षेत्रों में सक्रिय हो अवैध कामों को अंजाम दे रहे है कुछ साल पूर्व तक इन क्षेत्र ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता था लेकिन नक्सली की कमी से माफियों की चांदी हो चुकी है वे बेफिक्र हो कर अवैध काम को अंजाम दे रहे वही स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई कार्यवाही नहीं करता देख लोग साठगांठ होने का आरोप तक लगा रहे है।

रेत खनन की अनुमति नहीं

इस साल सबसे ज्यादा मामले सामने आए। कहा जाए कि ताड़ोकी क्षेत्र एक भी रेत खदानों को रेत खनन करने की अनुमति ही नहीं दी गई तो आखिर ताड़ोकी कोसरोंडा नदी में कैसे रेत खनन की हो रहा है । हालांकि खनिज विभाग द्वारा यह जरूर कहा जा रहा है कि किसी को रेत खनन की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में फिर कैसे अवैध खनन किया जा रहा है।

रेत खनन में प्रभावशील लोगों का दखल

ताड़ोकी क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत खनन में स्थानीय लोगों का दखल होना बताया जा रहा है जिससे समीपस्थ ग्राम वासी भी मौन है वही अवैध रेत से जुड़े लोग प्रति ट्रिप एक मोटी रकम ले रहे है।

महाराष्ट्र से तक पहुंच रही अवैध रेत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेत आसपास चल रहे बड़े प्रॉजेक्ट के अलावा रेत का परिवहन पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र तक पहुंच रही है, नदी से निकाल रेत एक जगह डंप किया जाता है है और रात में ही गाड़ी डंप स्थान में पहुंच रेत लोड कर रात में ही परिवहन किया जाता है

इस संबंध मे अंतागढ़ के अपर कलेक्टर और एसडीएम का प्रभार संभाल रहे अंजीर सिंह पैकरा का कहना है कि मैं दिखवाता हु अगर अवैध रेत खनन हो रहा है तो कार्यवाही की जाएगी। वही खनिज विभाग के अधिकारी एस के साहू का कहना है इस संबंध में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

 

CG NEWS : ई – केवाईसी नहीं, तो राशन नहीं, हजारों हितग्राही

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस के तहत मिलने वाले चावल को लेकर बड़ी समस्या सामने आई है। सरकार ने सभी गरीब और सामान्य वर्ग के हितग्राहियों के लिए ई–केवाईसी को अनिवार्य किया था, जिसकी आख़िरी तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। लेकिन अब तक कई लोगों ने ई–केवाईसी नहीं कराया, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में हितग्राहियों का आबंटन रोक दिया गया है। इससे लोगों में भारी असमंजस की स्थिति बन गई है।

– Advertisement –

राशन दुकानों में सुबह से भीड़ लगी है, लेकिन कई लोगों को यह सुनकर निराशा हो रही है कि उनके कार्ड का ई–केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए उनका चावल का आबंटन विलोपित कर दिया गया है। खासकर एपीएल कार्डधारियों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। लोग परेशान हैं कि अब उन्हें चावल कब और कैसे मिलेगा।राशन दुकानदारों का कहना है कि शासन ने पीडीएस और सामान्य हितग्राहियों के लिए ई–केवाईसी जरूरी किया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग समय पर केंद्रों तक नहीं पहुंचे। जिले की लगभग हर दुकान में ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। कई विक्रेताओं का कहना है कि लोग गुस्से में दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन समस्या तकनीकी और प्रक्रिया से जुड़ी है। वहीं पूरे मामले पर बिलासपुर खाद्य नियंत्रक का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद ई–केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिन हितग्राहियों ने समय पर अपना ई–केवाईसी नहीं कराया, उनका आबंटन नियम अनुसार निरस्त किया जा रहा है। लेकिन राहत की बात यह है कि जो भी हितग्राही सही दस्तावेज लेकर दुकान में पहुंचकर ई–केवाईसी करा लेगा, उसका आबंटन दोबारा सक्रिय कर दिया जाएगा और उसे फिर से चावल मिलना शुरू हो जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल, हितग्राहियों से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपना ई–केवाईसी पूरा कराएं, ताकि उन्हें राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मध्यान भोजन में खीर-पूड़ी खाने के बाद बिगड़ी

0

भरत सिंह चौहान /जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नवागढ़ विकासखंड के मिडिल स्कूल चौराभांठा में आज मध्यान भोजन के दौरान खीर-पूड़ी खाने के बाद दर्जन भर से अधिक बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

– Advertisement –

स्थिति को गंभीरता से देखते हुए स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी प्रभावित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार जारी है। फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं, वहीं भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
हम इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

 

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की

0

रायपुर। GRAND NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा का निधन 3 दिसंबर को रायपुर में हो गया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने आज छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम रायपुर के देवेंद्र नगर होरा निवास पहुंचे। मंत्री रामविचार नेताम ने स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता प्रकाश कौर होरा का जीवन सादगी, संस्कार और सेवा भाव से प्रेरित रहा, उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। होरा परिवार से हमारे बहुत पुराने पारिवारिक संबंध रहे है। माता प्रकाश कौर होरा सिख समाज की प्रतिष्ठित महिला रही है, वे सामाजिक कार्यों में हमेसा तत्पर रहती थी, अपने सरल व्यवहार से वह सभी की प्रिय थी।

– Advertisement –

इस अवसर पर परिवार के बड़े भाई दिलेर सिंह होरा एवं बेटे तरणजीत सिंह होरा भी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री नेताम के प्रति आभार व्यक्त किया।

– Advertisement –

Ad image

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मंत्री रामविचार नेताम के आगमन और संवेदना प्रकट करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और समाज के लोगों का साथ परिवार को संबल प्रदान करता है।

– Advertisement –

Ad image