Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 221

युवा कांग्रेस नेता ने नाबालिग लड़की से दोस्ती

0

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता ने सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया। इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल करने लगा, शारीरिक शोषण से तंग आकर नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजन को दी। इसके बाद सिरगिट्टी थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

– Advertisement –

सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने बताया कि मार्च 2024 में यदुनंदन नगर में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह के बेटे, युवा कांग्रेस नेता गौरव सिंह ठाकुर ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। इसे किशोरी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होने लगी, तभी दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे को शेयर किया, दोनों मोबाइल पर भी बात करने लगे,इस दौरान युवक ने नाबालिग को पसंद करने और उससे शादी करने की बात भी कही थी। किशोरी ने बताया कि अगस्त महीने से युवक उसे घुमाने ले जाने लगा, दिसंबर महीने में किशोरी ने बताया कि वह घर पर अकेली है। तब युवक ने उसके घर पर आने की जिद की, उसकी बातों में आकर किशोरी ने उसे घर पर बुला लिया। किशोरी के अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने उसे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। तब किशोरी डर गई थी। युवक ने उसका साथ देने और शादी करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद युवक ने उसे फिर से मिलने के लिए बुलाया। किशोरी ने जब मना किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे नाबालिग डर गई। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसे अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। उसकी हरकतों से किशोरी तंग आ गई थी। छह नवंबर को युवक ने उसे अपने घर पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह 11 नवंबर को फिर से मिलने के लिए बुला रहा था। मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, तब किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उसने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। किशोरी की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS : लड़की को गर्भवती करों और रुपये लो, फिर जो हुआ युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

CRIME NEWS: कलयुगी बेटे ने पिता को हंसिया से काट डाला, इलाज के दौरान मौत

 

 

 

 

 

 

 

 

लड़की को गर्भवती करों और रुपये लो, फिर

0

बिलासपुर। CG NEWS : साइबर ठगों ने शातिर तरीके से एक युवक को इस तरह अपने जाल में फसाया की युवक को अपनी जान देनी पड़ी। लड़की को गर्भवती करने पर रुपये देने का झांसा दिया। युवक के मोबाइल पर कॉल आया और इस तरह का ऑफर भी। युवक अनजान कॉलर के झांसे में आ गया। झांसेबाज ने एक शर्त रखी। शर्त रखी कि बैंक में अपना अकाउंट खुलवाकर डिटेल वाट्सएप के जरिए भेज दे। एक बैंक का डिटेल भेजने के बाद एक और बैंक में अकाउंट खुलवाने और डिटेल भेजने कहा। ठगाें के झांसे और लालच में आकर युवक ने बिना सोचे समझे दूसरे बैंक में अकाउंट खुलवाया और डिटेल भेज दिया। बैंक अकाउंट खुलने के कुछ दिनों बाद बैंक के कर्मचारी इस बात से हैरान रह गए कि अकाउंट में लगातार रकम जमा हो रही है और तत्काल उसे दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिया जा रहा है।

– Advertisement –

मामला छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सकरी थाना का है। यहां रहने वाले युवक कामेश्वर के मोबाइल नंबर पर अनजान कॉलर ने कॉल किया था। लालच में आकर कामेश्वर ने पहले पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता खुलवाया। जब बैंक डिटेल वाट्सएप के जरिए भेजा तब ठगों ने फिर झांसा दिया और कामेश्वर को कॉल कर कहा कि पीएनबी के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। दूसरे बैंक में अकाउंट खुलवाने और बैंक डिटेल भेजने कहा। तब कामेश्वर ने केनरा बैंक में अकाउंट खुलवाया और डिटेल बताए गए वाट्सएप नंबर पर पोस्ट कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

14 जुलाई को बैंक से कामेश्वर के पास कॉल आया,जब वह बैंक गया तब बैंक के अधिकारियों ने उनके खाते में पैसे जमा कराने का फ्लो बहुत ज्यादा है। यह भी बताया कि उन पैसों को दूसरे अकाउंट में तत्काल ट्रांसफर किया जा रहा है। बैंक अफसरों ने कामेश्वर को बैंक डिटेल भी बताया। पैसे के लेनदेन के बारे में कामेश्वर बैंक अफसरों को कुछ जानकारी नहीं दे पाया। डरा सहमा कामेश्वर बैंक अफसरों को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी और घर लौट आया। बैंक अफसरों ने बताया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है।

ठगों ने झांसे में लेकर बैंक अकाउंट खुलवा लिया है। गैरकानूनी पैसे के लेनदेन के लिए उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल हो रहा है। ठगों के जाल में जानकारी होने के बाद वह डरा सहमा रहने लगा और चार दिन बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

 

IND U19 vs PAK U19 LIVE Score: George’s Fifty Steadies India at 130/4 in Under-19 Asia Cup 2025

0

Under-19 Asia Cup 2025, IND U19 vs PAK U19 Live Update: India U19 put up a solid batting performance against Pakistan U19, reaching 130 for 4 in 24 overs in their Asia Cup 2025 encounter. A calm and confident half-century by George helped India recover after losing key wickets in the middle phase of the innings.

– Advertisement –

India suffered setbacks as Suryavanshi and Mhatre were dismissed, allowing Pakistan U19 bowlers to apply pressure. However, George anchored the innings with a well-paced fifty, ensuring stability and momentum for the Indian side.

– Advertisement –

Ad image

Pakistan U19 showed discipline with the ball and struck at regular intervals, but India managed to keep the scoreboard ticking. With plenty of overs remaining, the Indian team will look to capitalize on this foundation and post a competitive total.

The match remains evenly poised as Pakistan aim for quick wickets, while India U19 seek acceleration in the latter half of the innings.

– Advertisement –

Ad image

Ayush Mhatre (Captain), Vaibhav Suryavanshi, Aaradhya Shukla, Vihaan Malhotra, Vedant Trivedi, Abhigyan Kundu (Wicketkeeper), Kanishk Chauhan, Khilan Patel, Dipesh Devendran, Kishan Kumar Singh, Henil Patel.

Usman Khan, Sameer Minhaz, Ali Hasan Baloch, Ahmed Hussain, Farhan Yousuf (Captain), Hamza Zahoor (Wicketkeeper), Huzaifa Ahsan, Naqab Shafiq, Abdul Subhan, Mohammad Sayyam, Ali Raza.

Vaibhav Suryavanshi Creates History with 171 Runs, 14 Sixes in U-19 Asia Cup

 

 

 

 

 

Chhattisgarh Assembly Session Live : विजन 2047 पर चर्चा

0

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Session Live : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विजन 2047 पर चर्चा जारी है। सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में महत्वपूर्ण विचार रखे। इस दौरान अजय चंद्राकर ने सदन से गायब विपक्ष की कमी को पूरा करते हुए प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में सरकार की कमियां गिनाते हुए इसमें सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्व सुझाव दिए।

– Advertisement –

अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए इन क्षेत्रों में सुधार बेहद जरूरी है।

– Advertisement –

Ad image

Chhattisgarh Assembly Session Live : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में शुरू, विजन 2047 पर हो रही चर्चा

– Advertisement –

Ad image

गीता शर्मा का तमिलनाडु राजभवन में हुआ सम्मान

0

रायपुर। Chhattisgarh : गीता शर्मा (वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर) 15 वर्षों से अध्ययन और शोध विषय को अपना लक्ष्य बनाकर अनवरत भाषा की सेवा कर रहीं हैं। अनुवाद पर विशेष काम रहा जिसमें ईशादि नौ उपनिषद (छत्तीसगढ़ी) शिव महापुराण (छत्तीसगढी) और पंचतंत्रका अनुवाद किया है। जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने प्रकाशित किया। छत्तीसगढ़ी भाषा में अनेकों शोधपत्र / शोधग्रंथों में प्रकाशित हुआ है।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ भाषा से संबंधित केंद्रीय भाषा संस्थान ( सी.आई आई .एल) के मोबाइल एप में 26 भाषाओं के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में काम किया है केंद्रीय भाषा संस्थान के विभिन्न प्रोजेक्ट में अपना सहयोग अनवरत दें रहीं हैं।

– Advertisement –

Ad image

तिरुवल्लुवर कृत तिरुक्कुरल तमिल वेद है जिसमें बेहद गंभीर और आध्यात्मिक चिंतन है। तिरुक्कुरल में 1330 कुरल हैं । प्रत्येक कुरल में शिक्षाप्रद सीख है। महान ग्रंथ का अनुवाद विश्व की अनेकों भाषाओं के साथ लोक भाषा में भी अनुवाद का कार्य केन्द्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के द्वारा किया जा रहा है। इस संस्थान के द्वारा छत्तीसगढ़ी में तिरुक्कुरल के तमिल से छत्तीसगढ़ी अनुवाद के लिए गीता शर्मा को चयनित किया गया।

श्री सुब्रमण्यम भारती जी 144 अवतरण दिवस, भाषा दिवस पर महामहिम राज्यपाल थिरु आर एन रवि के द्वारा तिरुक्कुरल का तमिल से छत्तीसगढ़ी अनुवाद पर लोक भवन में गीता शर्मा का भव्य आयोजन में सम्मान किया गया।

– Advertisement –

Ad image

गीता ने केन्द्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान और तमिलनाडु शासन का इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया है। साथ ही केन्द्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के डायरेक्टर थिरु चंद्रशेखरन, रजिस्टार भुवनेश्वरी और प्रोजेक्ट आफिसर अलगुमुथु का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

तेज रफ्तार का कहर,ई-रिक्शा पलटा

0

जांजगीर-चांपा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद में तड़के सुबह एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह भेजा गया है।

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे चांपा की ओर से आ रहा ई-रिक्शा करनौद के पास पलट गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक, कुल 9 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज रफ्तार में था और स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे वाहन पलट गया।

– Advertisement –

Ad image

हादसे में मृतक युवक मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव का निवासी बताया जा रहा है, जो हैदराबाद में काम कर चांपा लौटा था और घर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलयुगी बेटे ने पिता को हंसिया से काट डाला, इला

0

अभनपुर। CRIME NEWS: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के कोड़ीपारा में कलयुगी बेटे द्वारा पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

– Advertisement –

आरोपी ने अपने पिता संतोष साहू पर हंसिया से कई बार हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

– Advertisement –

Ad image

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, अब आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

CG News : एक राष्ट्र, एक चुनाव: फरसगांव कॉलेज में जागरूकता

0

कोंडागांव। CG News : कोंडागांव जिले अंतर्गत फरसगांव ब्लॉक स्थित चैतु गायता कॉलेज, फरसगांव में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव (वन नेशन, वन इलेक्शन)’ को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा से अवगत कराना तथा इसके लाभों पर व्यापक चर्चा को बढ़ावा देना रहा।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया। वक्ताओं ने बताया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू होने से बार-बार होने वाले चुनावों पर होने वाला भारी खर्च कम होगा, प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ने वाला बोझ घटेगा और विकास कार्य बिना बाधा के निरंतर आगे बढ़ सकेंगे।

 

– Advertisement –

Ad image

अभियान में यह भी कहा गया कि एक साथ चुनाव होने से नीति-निर्धारण में स्थिरता आएगी तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वे इस विषय पर सकारात्मक संवाद स्थापित करें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी लोकतांत्रिक सुधारों से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, धनेन्द्रमणि निषाद, सोनाली नेताम, एवन पुजारी, ऋषि बर्मन, डगेंद्र नाग, करण साहू, माधव पात्र, किशोर, सनी, कुलदीप, घनश्याम परमार सहित शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे

जनहित में बड़ा फैसला—पेरी-अर्बन और ग्रामीण

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुसार वित्त एवं वाणिज्य कर पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पेरी-अर्बन ग्रामों एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लागू वर्ग मीटर दर को पूर्णतः समाप्त कर दिया है। अब ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन केवल हेक्टेयर दर के आधार पर किया जाएगा। इस फैसले से आम नागरिकों, किसानों और भू-धारकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

– Advertisement –

पूर्व व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 500 वर्ग मीटर तक की भूमि का मूल्यांकन वर्ग मीटर दर से तथा 500 वर्ग मीटर से अधिक भूमि का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से किया जाता था। चूंकि वर्ग मीटर दर, हेक्टेयर दर की तुलना में अधिक होती थी, इसलिए कम क्षेत्रफल वाली भूमि पर अधिक मूल्य और मुआवजा देय हो जाता था, जबकि बड़े क्षेत्रफल की भूमि पर अपेक्षाकृत कम। यह एक बड़ी विसंगति थी, जिसे समाप्त करते हुए सरकार ने अब सभी ग्रामीण भूमि के लिए एक समान हेक्टेयर आधारित मूल्यांकन व्यवस्था लागू की है।

– Advertisement –

Ad image

इस निर्णय से भू-अर्जन प्रकरणों में अब भूमि के वास्तविक क्षेत्रफल के अनुरूप न्यायसंगत मुआवजा मिल सकेगा। उदाहरण के तौर पर बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्र देवारभाट में पूर्व व्यवस्था के तहत 500 वर्ग मीटर भूमि का मूल्यांकन 9 लाख 25 हजार रुपये किया जाता था, जबकि 1000 वर्ग मीटर (0.10 हेक्टेयर) भूमि का मूल्यांकन केवल 3 लाख 67 हजार रुपये होता था। नई व्यवस्था में वर्ग मीटर दर समाप्त होने के बाद 500 वर्ग मीटर भूमि का मूल्यांकन 6 लाख रुपये तथा 1000 वर्ग मीटर भूमि का मूल्यांकन 12 लाख रुपये किया जा रहा है, जो पूरी तरह तर्कसंगत और न्यायसंगत है।

वर्ग मीटर दर समाप्त होने से स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क में भी उल्लेखनीय कमी आई है। भूमि का मूल्यांकन अब वास्तविक और किफायती दरों पर होने से रजिस्ट्री की कुल लागत घट रही है। इससे ग्रामीण एवं पेरी-अर्बन क्षेत्रों में भूमि खरीदना आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

उप पंजीयक कार्यालय बालोद में 9 अक्टूबर 2025 को पंजीकृत एक दस्तावेज के अनुसार ग्राम देवारभाट में 15 डिसमिल भूमि के पंजीयन में पूर्व व्यवस्था के तहत बाजार मूल्य 7 लाख 90 हजार रुपये आंका गया था, जिस पर 74 हजार 900 रुपये स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क देय था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उसी भूमि का बाजार मूल्य 4 लाख 80 हजार रुपये निर्धारित हुआ और पक्षकारों द्वारा मात्र 45 हजार 500 रुपये स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क अदा किया गया। इस प्रकार संबंधित पक्षकारों को सीधे 29 हजार 400 रुपये का लाभ हुआ।

सरकार के इस फैसले से किसानों, भू-धारकों और आम खरीदारों को अनावश्यक अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही भूमि लागत कम होने से रियल एस्टेट, आवास निर्माण और विकास कार्यों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण से नियमों की जटिलता कम हुई है और आमजन के लिए प्रक्रिया अधिक सहज एवं पारदर्शी बनी है।

राज्य सरकार का यह निर्णय ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी जनता के हित में दूरगामी प्रभाव वाला कदम है, जिससे हजारों लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। सरकार का उद्देश्य भूमि एवं आवास से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुलभ, किफायती और जनकल्याणकारी बनाना है और यह सुधार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अप्सरा या जलपरी? अवनीत कौर के

0

अवनीत कौर (Photo: Instagram @avneetkaur_13)

– Advertisement –

Ad image

Avneet Kaur:  अवनीत कौर एक बार फिर अपने स्टाइल से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अक्सर हॉलीवुड ग्लैमर और फुल मॉडर्न लुक में नजर आने वाली अवनीत ने इस बार अपने अंदाज में खास ट्विस्ट दिया है।

– Advertisement –

Ad image

अवनीत कौर (Photo: Instagram @avneetkaur_13)

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने व्हाइट और गोल्डन हैंडवर्क वाला ऑफ-शोल्डर ए-लाइन गाउन पहना है,

अवनीत कौर (Photo: Instagram @avneetkaur_13)

जो उनकी बॉडी पर परफेक्ट फिट बैठता है और उन्हें किसी अप्सरा जैसा लुक देता है, वहीं कई फैंस उन्हें जलपरी तक बता रहे हैं।

अवनीत कौर (Photo: Instagram @avneetkaur_13)

गाउन के फ्रंट कोर्सेट पर गोल्डन हैंडवर्क, फ्लोर-टच डिजाइन के साथ सिल्वर बारीक काम वाली नेट और एक हाथ की ओर दुपट्टा स्टाइल डिटेलिंग इसे और खास बना रही है।

अवनीत कौर (Photo: Instagram @avneetkaur_13)

इस लुक में अवनीत कैमरे के सामने कहर ढाती नजर आ रही हैं और उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

अवनीत कौर (Photo: Instagram @avneetkaur_13)

अवनीत कौर (Photo: Instagram @avneetkaur_13)