Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 223

सेमीफाइनल में शामिल हुए छग टेनिस संघ

0

रायपुर। शहीद भाई तारु सिंह फाउंडेशन द्वारा 17वें सिख प्रीमियर लीग (एसपीएल) 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक किया गया है, आज शनिवार सेमीफाइनल के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महसचिव गुरुचरण सिंह होरा और कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, कराटे संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

चेयरमैन होरा ने की आयोजन सराहना

– Advertisement –

Ad image

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि सिख स्वरुप को एक नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाली सिख प्रीमियर लीग खिलाड़ियों में खेल के प्रति जुनून और आत्मविश्वास बढ़ाती है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, अनुभव हासिल करने और अपने खेल को और अधिक निखारने का अवसर मिलता है।

आज के परिणाम

पहला सेमीफाइनल मुकाबला रायपुर और चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लुधियाना और पटियाला की टीमों के बीच खेला जा रहा है, जिसके परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

कल खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को आयोजित किया जाएगा, जहां रायपुर की टीम खिताब के लिए दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी।

तेज रफ्तार बस की चपेट में आए बाइक सवार तीन

0

बलरामपुर। CG NEWS : जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कुसमी के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट मे ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं तीसरे युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक ये घटना कुसमी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बगीचा से कुसमी के बीच चलने वाली शमीम बस शाम के वक्त कुसमी आ रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी, इसी दौरान जनपद कार्यालय के पास पल्सर बाइक में सवार युवक बस की चपेट में आ गये। तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय सुशील नगेशिया और 19 साल के उसपाल नगेशिया की मौके पर ही मौत हो गयी। जबबि बाइक में सवार तीसरे युवक संजू नगेशिया को गंभीर चोट आई है।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक ग्राम मोतीनगर के निवासी हैं। तीनों युवक कुसमी से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ये भीषण हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं घायल संजू नगेशिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस दुर्घटना के बाद आरोपी बस का चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

CRPF के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

0

गरियाबंद। CG NEWS : छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

– Advertisement –

मामला जिले से सटे ओडिशा सीमा के अंतर्गत सोनाबेड़ा के आश्रित गांव ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। जहां सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

– Advertisement –

Ad image

मृतक सीआरपीएफ जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। जवान गोपीनाथ सबर ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का रहने वाला था। गोपीनाथ सब ड्यूटी पर तैनात थे तभी अपने सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज आते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान पहुंचे तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी।

इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही ओडिशा के कोमना पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जवान ने किस वजह से आत्महत्या की है। अभी इसका पता नहीं चल सका है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS: अंडरब्रिज के पास बोरी में मिला अज्ञात महिला का शव— पुलिस जांच में जुटी

 

 

CRIMENEWS: भेष बदलकर 37 साल तक पुलिस को छलता रहा—फिंगरप्रिंट ने कराई तुरंत गिरफ्तारी

 

 

 

 

14 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की

0

शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा विधायकों की रणनीतिक चर्चा, नवा रायपुर में जुटेगा पूरा दल


रायपुर। CG NEWS: रायपुर में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 14 दिसंबर की रात 8 बजे मुख्यमंत्री आवास, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। सभी भाजपा विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि सत्र में विपक्ष के मुद्दों, सरकार के एजेंडा और विभिन्न विधायी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर मजबूत योजना बनाई जाएगी।

– Advertisement –

प्राथमिक शाला कारीभांवर में फर्जी बिल घोटाले के

0

सक्ति। CG News: सक्ति जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर क्षेत्र अंतर्गत कारीभांवर प्राथमिक शाला में वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी बिल घोटाले का मामला सामने आया है। प्रधान पाठक पर ग्रामीण ने गंभीर आरोप लगाए हैं और जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

ग्राम आमगांव निवासी गरहन लाल साहू ने कलेक्टर सक्ती को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि शासकीय प्राथमिक शाला कारीभांवर में समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय से प्राप्त राशि का दुरुपयोग किया गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

शिकायत में दावा किया गया है कि विद्यालय द्वारा जमा किए गए तीन अलग-अलग दुकानों के बिलों में एक ही व्यक्ति की समान लिखावट दिखाई देती है, जिससे बिलों के फर्जी होने का संदेह हो रहा है।”

 

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, बिलों का दुकान-स्तर सत्यापन, और पूरी ऑडिट जांच कराने की मांग की है।

इधर प्रधान पाठक अशोक कंवर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी बिल नियमों के अनुसार लिए गए हैं और वे किसी भी प्रकार की जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Aaj Ka Rashifal – 13 दिसंबर आज की ग्रह चाल किसके लिए

0

Aaj Ka Rashifal: 13 दिसंबर का दिन 12 राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल आज किसके लिए सफलता के दरवाज़े खोलेगी और किसे सावधान रहने की जरूरत है—जानें सभी राशियों का विस्तृत राशिफल, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, लव लाइफ़, उपाय और आज का Lucky प्रतिशत।

– Advertisement –

आज का दिन: आज का दिन आपकी मेहनत को पहचान दिलाने वाला है। काम में नई ऊर्जा मिलेगी और अधूरे काम पूरे होंगे।
करियर: ऑफिस में आपकी योजनाओं को सराहा जाएगा।
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है।
परिवार: घर में माहौल खुशियों भरा रहेगा।
लव: पार्टनर से रोमांटिक समय मिल सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लक: ⭐⭐⭐⭐ 78%

– Advertisement –

Ad image

आज का दिन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका पैसा वापस मिलने की संभावना।
करियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर वाले सावधान रहें।
परिवार: घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: शाम को दीपक जलाएँ।
लक: ⭐⭐⭐⭐ 82%

आज का दिन: नई योजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ समय।
करियर: काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।
स्वास्थ्य: खान-पान पर ध्यान दें।
परिवार: किसी बड़े सदस्य से सलाह लाभ देगी।
लव: मन की बात कहने से रिश्ता मजबूत होगा।
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।
लक: ⭐⭐⭐ 70%

– Advertisement –

Ad image

आज का दिन: आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन भावनाओं पर कंट्रोल जरूरी।
करियर: ऑफ़िस में काम का बोझ बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
परिवार: घर में शांति बनी रहेगी।
लव: दिल की बात कहने का सही समय नहीं।
उपाय: चावल का दान करें।
लक: ⭐⭐⭐ 68%

आज का दिन: आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और बड़े निर्णय से लाभ मिलेगा।
करियर: पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य: ऊर्जा भरपूर रहेगी।
परिवार: किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
लव: पुरानी गलतफहमी दूर होगी।
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।
लक: ⭐⭐⭐⭐ 85%

आज का दिन: काम में सावधानी बरतें, छोटी गलती बड़े नुकसान में बदल सकती है।
करियर: टीम वर्क पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: आंखों का ख्याल रखें।
परिवार: रिश्तेदारों से मुलाकात संभव।
लव: पार्टनर के मूड को समझें।
उपाय: हरी मूंग का दान करें।
लक: ⭐⭐⭐ 64%

आज का दिन: भाग्य का साथ मिलेगा, रुके काम तेजी से पूरे होंगे।
करियर: नई नौकरी या अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी में राहत।
परिवार: घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
लव: रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।
लक: ⭐⭐⭐⭐ 80%

आज का दिन: चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे।
करियर: बॉस के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
परिवार: किसी सदस्य से मनमुटाव संभव।
लव: रिश्ते में ईमानदारी ज़रूरी।
उपाय: काले तिल का दान करें।
लक: ⭐⭐⭐ 60%

आज का दिन: खुशियों भरा समय, पुराने कामों का फल मिलेगा।
करियर: विदेश या दूर स्थान से लाभ के संकेत।
स्वास्थ्य: फिटनेस में सुधार।
परिवार: परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
लव: पार्टनर सपोर्ट करेगा।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।
लक: ⭐⭐⭐⭐ 84%

आज का दिन: धन लाभ के योग, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
करियर: ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
परिवार: घर में किसी पूजा का आयोजन हो सकता है।
लव: रिलेशन में स्थिरता आएगी।
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
लक: ⭐⭐⭐ 72%

आज का दिन: आज योजनाएँ सफल होंगी और किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी।
करियर: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
परिवार: घर में खुशी का माहौल।
लव: नए रिश्ते की शुरुआत संभव।
उपाय: जल में नीला फूल प्रवाहित करें।
लक: ⭐⭐⭐⭐ 76%

आज का दिन: मानसिक शांति रहेगी, परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
करियर: नौकरी में प्रमोशन के संकेत।
स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है।
परिवार: किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे।
लव: प्रेमियों के लिए शानदार दिन।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
लक: ⭐⭐⭐⭐ 82%

प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस तस्वीर वायरल, SS

0

Priyanka Chopra: बॉलीवुड–हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की हॉट और ग्लैमरस तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद फैन्स के बीच उत्साह चरम पर है, वहीं इसी बीच दिग्गज निर्देशक SS राजामौली की मेगा-प्रोजेक्ट फिल्म ‘वरंशी’ को लेकर एक नई बड़ी अपडेट सामने आई है।

– Advertisement –

Ad image

Priyanka Chopra:राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा?  इस एक्टर के साथ जमेगी जोड़ी - Ss Rajamouli Is All Set To Cast Priyanka  Chopra With His Next Movie Ssmb 29 With Mahesh Babu As Per Reports - Amar  Ujala Hindi News Live

– Advertisement –

Ad image

सूत्रों के मुताबिक फिल्म के प्री-विजुअलाइजेशन का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और यह राजामौली की अब तक की सबसे तकनीकी रूप से एडवांस फिल्म मानी जा रही है, जिसमें भारतीय मिथकों की झलक और विशालकाय विज़ुअल यूनिवर्स देखने को मिलेगा।

प्रियंका चोपड़ा ने बिगाड़ा राजामौली का सरप्राइज, X पर महेश बाबू से बोलीं  देसी गर्ल- जो बताया था वो लीक कर दूं? - priyanka chopra mahesh babu ss  rajamouli funny banter over

– Advertisement –

Ad image

प्रियंका की वायरल फोटो और राजामौली की इस हाई-बजट फिल्म की नई जानकारी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि माना जा रहा है कि फिल्म की कास्टिंग में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं और जल्द ही मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।

Billboard Music Awards 2021 Priyanka Chopra Stole Limelight In Her Gorgeous  Look See Romantic Photos With Nick Jonas - Entertainment News: Amar Ujala -  रेड कार्पेट:प्रियंका चोपड़ा का दिखा हॉट अवतार, पति

Priyanka Chopra Shares Pics Into Swimsuit On Her Birthday Weekend -  Entertainment News: Amar Ujala - तस्वीरें:प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश  आउटफिट पहनकर लगाया ग्लैमरस का तड़का, वायरल ...

Priyanka Chopra sequin front open dress: फ्रंट ओपन ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा,  गले में 'स्नेक जूलरी, लाखों में ड्रेस की कीमत - Bollywood News AajTak

प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा HD तस्वीरें, प्रियंका चोपड़ा वीडियो,  चित्र, आगामी फिल्में, नए गाने और नवीनतम समाचार अपडेट | द इंडियन ...

भारत में एंट्री मारते Priyanka Chopra ने बजाई फैंस के दिलों की घंटी, उनका  ये ग्लैमर लुक देख थम जाएंगी सांसें - Priyanka Chopra Look Hot and Glamorous  in White Crop Top

राजिम में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 हाइ

0

राजिम। CG News: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग ने 11 रेत से भरे हाइवा वाहनों को पकड़कर थाने में जप्त कराया। टीम को आता देख रेत माफियाओं ने चैन माउंटेन मशीन को गरियाबंद से धमतरी जिले की ओर खिसका दिया। राजिम के चौबेबांधा क्षेत्र में लंबे समय से धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन जारी है, जबकि खनिज विभाग समय–समय पर कार्रवाई के बावजूद रेत माफियाओं के हौसले अभी भी बुलंद दिखाई दे रहे हैं।

– Advertisement –

CG News : शर्मसार करने वाली तस्वीर: एंबुलेंस नहीं मिली, ग्

0

CG News : नक्सलवाद की पकड़ ढीली पड़ रही है, जंगलों में शांति लौट रही है, लेकिन बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत अब भी दयनीय है। जिले के जगरगुंडा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर मजबूर ग्रामीणों को एक मृतक के शव को खाट पर लेकर कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन जवाब मिला—

“अभी छुट्टी है… एंबुलेंस नहीं मिलेगी।”

– Advertisement –

Ad image

यह कथित जवाब सुनकर गांव के लोग हतप्रभ रह गए और अंततः शव को खाट पर रखकर गांव की ओर रवाना होना पड़ा।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि सीएमएचओ का फोन भी नहीं उठाया गया, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। स्थानीय लोगों ने इसे स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही और असंवेदनशीलता बताते हुए कड़ी नाराज़गी जताई है।

 

नक्सलवाद खत्म हो रहा, लेकिन अव्यवस्थाओं से कैसे लड़े ग्रामीण?

 

क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति सुधरने के बीच यह सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है कि क्या विकास और व्यवस्था वाकई जमीनी स्तर पर पहुंच रही है?

नक्सल हिंसा भले कम हो रही हो, लेकिन अस्पतालों की लापरवाही, एंबुलेंस संकट और अधिकारियों की गैर–जवाबदेही जैसी समस्याएँ अभी भी ग्रामीणों को परेशान कर रही हैं।

 

क्या होगी कार्रवाई?

 

इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा प्रशासन पर साफ झलक रहा है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि—

घटना की तत्काल जांच हो,

दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,

एंबुलेंस सेवाओं को 24×7 अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

 

ऐसी शर्मसार करने वाली तस्वीरें विकास की असलियत पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं

क्या बस्तर में माओवाद का अंत हो जाएगा, लेकिन अव्यवस्थाओं का अंत कौन करेगा?

CG NEWS: शीतलहर का प्रकोप—कलेक्टर

0

दुर्ग।  CG NEWS: लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्कूलों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। आदेश के अनुसार दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12 से शाम 4:45 बजे तक लगेंगी।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

वहीं हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8 से 12:45 बजे तक संचालित होंगी। एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुलेंगे। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों और रैनबसेरों में अलाव की व्यवस्था भी की है।