Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 20

अघोषित बिजली कटौती से किसान बेहाल

0

कांकेर।  CG NEWS:जिले के बांदे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों और किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से मरोड़ा फीडर में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।

बिजली विभाग मेंटनेंस का हवाला देकर घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद कर देता है, लेकिन ग्रामीणों को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती। हालात ऐसे हैं कि बिजली के आने-जाने का कोई तय समय नहीं है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

– Advertisement –

कई बार सुबह से शाम तक बिजली गुल रहने के कारण पेयजल की समस्या भी गंभीर हो जाती है। गुरुवार को भी बिना किसी सूचना के सुबह करीब 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रही, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर परलकोट क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इन दिनों खेतों में मक्के की फसल लगी हुई है और गर्मी बढ़ने के साथ सिंचाई की जरूरत भी बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसान अपने खेतों में समय पर पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे मक्के की फसल सूखने लगी है और नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से इसे सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

इस मामले में जब बांदे बिजली विभाग के अधिकारी ढोमेंद्र ठाकुर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। वहीं मरोड़ा सरपंच गायत्री मंडावी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसान और ग्रामीण एकजुट होकर बांदे बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग के लापरवाह अधिकारियों की होगी।

Iran के सामने लीडरशिप का सवाल, खामेनेई के बेटे को दावेदार माना जा रहा है | Iran faces leadership issues, with Khamenei’s son considered a contender.

0

Iran के सामने लीडरशिप का सवाल, खामेनेई के बेटे को दावेदार माना जा रहा है | Iran faces leadership issues, with Khamenei’s son considered a contender. | Iran के सामने लीडरशिप का सवाल, खामेनेई के बेटे को दावेदार माना जा रहा है

आरंग नीरज लोधी मर्डर केस का सस्पेंस

0

वीरेंद्र वर्मा, आरंग। Arang Crime Breaking : राजधानी रायपुर से सटे आरंग में होली के दिन हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मृतक नीरज लोधी की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि होली में उपजे विवाद के कारण की गई थी। लोधी पारा से तीन युवक बाइक पर सवार होकर साहू पर की तरफ आ रहे थे इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और धक्कामुक्की के बीच बाइक सवार तीनों युवक गिर गए। गिरने के बाद दो युवक मौके से भाग निकले और नीरज लोधी पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नीरज लोधी अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

– Advertisement –

गिरफ्तार आरोपियों में –

  1. मनीष कुमार निषाद पूर्व सेनू पिता सेलोष हु निषाद उम्र 21 वर्ष
  2.   योगेन्द्र निषाद उषीरु उई बार पिता विदेश उम्र 24 पवर्ष
  3.  गौतम हुमार साहू चिला योगेन्द्र उभार साई उम्र 23 वर्षद
  4. ओजराम छई ओजू विता उनय निषाद उम्र 24 वर्ष
  5.  राहुष इसाइ चिला सुधील माडू उम्र 23-
  6.  नेमीभेद साडू पिता सुशील साहू उम्र 19 वধ
  7.  धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष सभी साहू पारा आरंग के निवासी है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

Arang Murder : आरंग में होली के हुड़दंग के बीच मर्डर: चाकूबाजी में युवक की मौत, लोधी समाज में भारी आक्रोश

 

 

 

 

 

US और इजरायल के साथ युद्ध में ईरान के हथियार कितने समय तक चल सकते हैं?

0

US और इजरायल के साथ युद्ध में ईरान के हथियार कितने समय तक चल सकते हैं? | How long can Iran’s weapons last in war with US and Israel:अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध में ईरान के हथियार कितने समय तक चल सकते हैं?

छत्तीसगढ़ रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी

0

बिलासपुर। CG Train Canceled : छत्तीसगढ़ रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी काम की खबर है, छत्तीसगढ़ गोंदिया– नागपुर की तरफ जाने वाली 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द कर दी गई है। आपको बता दें कि नागपुर मंडल स्थित समपार फाटक में गर्डर डी लांचिंग कार्य का हवाला देते हुए ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

रद्द रहने वाली गाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
6) गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
7) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
8) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
9) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
10) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
11) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
12) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
13) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।

– Advertisement –

बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।