Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 21

4वीं ईस्ट ज़ोन पिकलबॉल चैंपियनशिप

0

डेस्क। SPORTS NEWS : ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में झारखण्ड पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा रांची (झारखंड) में आयोजित 4वीं ईस्ट ज़ोन पिकलबॉल चैंपियनशिप 10-12 अप्रेल,में बिहार, झारखण्ड, मप्र, सिक्किम, बंगाल, एवं पुर्वोत्तर राज्यों के खिलाड़ियों के साथ छ्ग के खिलाड़ि भाग ले रहे है, आज छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए डबल्स में भो स्वर्ण पदक प्राप्त करने का अभियान जारी रखा .

4वीं ईस्ट ज़ोन पिकलबॉल चैंपियनशिप, रांची (झारखंड)

– Advertisement –

रांची (झारखंड) में आयोजित 4वीं ईस्ट ज़ोन पिकलबॉल चैंपियनशिप में आज खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक खेल का अनुभव कराया। विभिन्न वर्गों में हुए फाइनल एवं अन्य मुकाबलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

अंडर-14 बालक युगल
फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ के हृदान गोयनका एवं देवाशीष माझी की जोड़ी ने झारखंड के मयंक राज एवं सत्यम कुमार को 11-6 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

– Advertisement –

Ad image

अंडर-16 बालक युगल
फाइनल में छत्तीसगढ़ के हृदान गोयनका एवं देवाशीष माझी ने बिहार के सूर्यांश एवं विनय की जोड़ी को 11-8 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाई।

अंडर-18 बालक युगल (ब्रॉन्ज मेडल मैच):
ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ के विशाल निषाद एवं देवाशीष माझी ने झारखंड के सूर्यांश एवं आरुष को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ओपन पुरुष एकल वर्ग (ब्रॉन्ज मेडल मैच):
ओपन पुरुष एकल वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में छत्तीसगढ़ के विशाल निषाद ने झारखंड के प्रिंस विश्वकर्मा को एकतरफा मुकाबले में 11-0 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मैच में विशाल ने शुरू से अंत तक पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा।

महिला एकल वर्ग:
महिला एकल फाइनल में छत्तीसगढ़ की जितेश्वरी साहू ने झारखंड की मुस्कान कुमारी को 11-5 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पूरे मैच में उत्कृष्ट नियंत्रण और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री रुपेंद्र सिंह चौहान ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों ने जिस समर्पण, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भविष्य में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

 

 

CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad को लाखों का नुकसान

0


IPL 2026, Ruturaj Gaikwad : चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर IPL 2026 में जीत का खाता खोल दिया है। लेकिन इसी बीच एक हैरान कर करने वाली खबर है, मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।

मैच में पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 212 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन नए थे। IPL ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगा है। जारी संस्करण में ये टीम की पहली गलती है।

– Advertisement –

Ad image

गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। ये IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस संस्करण का पहला अपराध था, इसलिए गायकवाड़  (IPL 2026, Ruturaj Gaikwad) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

IPL 2026 में पहली जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी कि तारीफ की। बता दें कि जेमी ओवरटन ने 4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। (IPL 2026, Ruturaj Gaikwad)

 IPL Most sixes : कौन है एक सीजन में सबसे ज्यादा Sixes लगाने वाला खिलाड़ी? देखें 5 चौकानें वाले नाम 

 

Shreyas Iyer IPL 2026 : श्रेयस अय्यर को तगड़ा झटका, BCCI ने लिया कड़ा एक्शन! लग सकता है बैन

 



Source link

Singer Asha Bhosle passes away : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन

0

Singer Asha Bhosle passes away : बॉलीवुड के प्रसिद्द पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। उनके निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है (Singer Asha Bhosle passes away)।आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया जाएगा।

आशा भोसले ने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए। (Singer Asha Bhosle passes away)

आशा भोसले राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है। (Singer Asha Bhosle passes away)

The post Singer Asha Bhosle passes away : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन appeared first on Grand News.

4वीं ईस्ट ज़ोन पिकलबॉल चैंपियनशिप, रांची

0

डेस्क। SPORTS NEWS : ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में झारखण्ड पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा रांची (झारखंड) में आयोजित 4वीं ईस्ट ज़ोन पिकलबॉल चैंपियनशिप 10-12 अप्रेल,में बिहार, झारखण्ड, मप्र, सिक्किम, बंगाल, एवं पुर्वोत्तर राज्यों के खिलाड़ियों के साथ छ्ग के खिलाड़ि भाग ले रहे है, आज छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया एवं प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। अलग-अलग आयु वर्गों में खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

अंडर-14 बालक एकल वर्ग:
सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ के देवाशीष माझी ने झारखंड के अक्षज कुमार को 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ के ही हृदान गोयनका ने झारखंड के राहुल खान को 11-7 से पराजित किया।
अंडर 14:बालक एकल के फाइनल में हृदान गोयनका ने देवाशीष माझी को 11-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया इस तरह इस वर्ग का स्वर्ण एवं रजत पदक छत्तीसगढ़ के खाते में गया

– Advertisement –

अंडर-16 बालक एकल वर्ग:
सेमीफाइनल में छ्ग के हृदान गोयनका को बिहार के अनुराग कुमार के खिलाफ 8-11 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राज्य के देवाशीष माझी ने झारखंड के राहुल खान को 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में अनुराग कुमार (बिहार) ने देवाशीष माझी को 11-7 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

अंडर-19 बालक एकल वर्ग:
फाइनल में छत्तीसगढ़ के विशाल निषाद ने बिहार के पियूष कुमार को 11-4 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

– Advertisement –

Ad image

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। टीम छत्तीसगढ़ के कप्तान अजय टांडी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करती हैं और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

छ्ग राज्य किनर से मोनेश साहू, अजय तांडी, प्रेमप्रेकाश ध्रुव, विशाल निषाद, रिधान गोयंका, देवाशीष मांझी, एवं महिला वर्ग जितेशवरी साहू राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

 

 

चार अलग सालों में मिली एक

0

ENTERTAINMENT NEWS: OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद लिमिटेड सीरीज ‘Bodies’ अपनी अनोखी कहानी और जबरदस्त सस्पेंस के चलते दर्शकों का ध्यान खींच रही है। पॉल टॉमलिन द्वारा बनाई गई इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं, जो थ्रिल, मिस्ट्री और ट्विस्ट से भरपूर हैं।

– Advertisement –

Ad image

यह शो सी स्पेंसर की ग्राफिक नॉवेल ‘Bodies’ पर आधारित है और इसकी कहानी 1890, 1941, 2023 और 2053 जैसे चार अलग-अलग समयकाल में घूमती है। कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि लंदन की लॉन्गहार्वेस्ट लेन में इन चारों समय में एक ही व्यक्ति की लाश मिलती है।

हर बार बॉडी की स्थिति एक जैसी होती है—नग्न शरीर, आंख में गोली, लेकिन शरीर में बुलेट नहीं और कलाई पर एक रहस्यमयी टैटू। अलग-अलग समय के चार पुलिस अधिकारी इस केस की जांच करते हैं, लेकिन मामला और उलझता चला जाता है। सीरीज में टाइम ट्रैवल, क्राइम इन्वेस्टिगेशन और सामाजिक मुद्दों का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।

– Advertisement –

Ad image

प्रोडक्शन डिजाइन और कॉस्ट्यूम हर दौर को अलग पहचान देते हैं, जिससे दर्शक हर टाइमलाइन से जुड़ पाते हैं। IMDb पर 7.3 रेटिंग पाने वाली यह सीरीज खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें मिस्ट्री और टाइम ट्रैवल की कहानियां पसंद हैं।

‘Jana Nayagan’ फिल्म के लीक क्लिप्स पर

0

‘Jana Nayagan’ फिल्म को लेकर KVN Productions LLP ने एक आधिकारिक पब्लिक नोटिस जारी करते हुए बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी है कि फिल्म के कुछ सीन और क्लिप्स को अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से ऑनलाइन लीक किया गया है और उन्हें सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलाया जा रहा है। इसे डिजिटल पायरेसी का गंभीर मामला बताते हुए कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कानून का उल्लंघन भी है।

– Advertisement –

Ad image

जारी नोटिस में KVN Productions ने साफ कहा है कि फिल्म से जुड़े किसी भी लीक कंटेंट को डाउनलोड करना, देखना, स्टोर करना, फॉरवर्ड करना या शेयर करना एक दंडनीय अपराध है। WhatsApp, Telegram, Instagram, Facebook, X (Twitter), YouTube, वेबसाइट्स, टॉरेंट्स या किसी भी अन्य माध्यम से इस तरह की सामग्री का प्रसार कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा।

प्रोडक्शन हाउस ने यह भी बताया कि हर डिजिटल गतिविधि को ट्रैक किया जा सकता है और वे पहले ही जांच प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। इसमें डिजिटल फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि लीक कंटेंट कहां से शुरू हुआ और किन-किन लोगों ने इसे आगे फैलाया। कंपनी का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी स्तर पर क्यों न हों।

– Advertisement –

Ad image

KVN Productions ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी के पास ‘Jana Nayagan’ से जुड़ा कोई लीक वीडियो या क्लिप आता है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें और किसी भी स्थिति में उसे आगे शेयर न करें। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई है।

फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ती पायरेसी की घटनाओं के बीच यह चेतावनी एक बड़ा संदेश है कि अब ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा। ‘Jana Nayagan’ जैसी बड़ी फिल्म के लीक होने की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, और अब सभी की नजर इस पर है कि दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने गोंडवाना कप 2026 का

0

रायपुर। GRAND NEWS : राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी स्टेडियम में आयोजित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट 2026 का समापन आज बेहद भव्य और यादगार माहौल में हुआ। जोरा स्थित इस प्रतिष्ठित अकादमी में खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी के बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर टूर्नामेंट का समापन किया।

समारोह में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के महासचिव अनिल धूपर, मनोरमा इंडस्ट्रीज के चेयरमेन आशीष सराफ, छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, महासचिव गुरुचरण सिंह होरा,  उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, जी. एस. भांबरा, अवतार सिंह जुनेजा, हरमीत सिंह होरा, सुशिल बलानी, प्रदीप मथानी, सुनील सुराणा, पाली कलश, अवतार सिंह जुनेजा, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अमरजीत सिंह चड्ढा, ऋषि बंछोर, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, रामावतार जैन, कैलाश दीक्षित, डॉ. दीपक कंवर, संजय शुक्ला, सुनील जैन, महेश द्विवेदी, दीपेश नेताम, अजय टांडी सहित बड़ी संख्या में खेल संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर अरुण साव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “गोंडवाना कप जैसे भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दे रहे हैं। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव मंच और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी और महासचिव गुरु चरण सिंह होरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टेनिस लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ ये दोनों खेल के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, वह न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ टेनिस के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।” वहीं इसके साथ ही उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी।

टेनिस के विकास में छत्तीसगढ़ बना उभरता केंद्र : अनिल धूपर

AITA महासचिव अनिल धूपर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “रायपुर में इस स्तर का आयोजन देखना गर्व की बात है। यहां की सुविधाएं और खिलाड़ियों का जोश यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में टेनिस का बड़ा हब बनने जा रहा है।” ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ में और भी कड़े कई बड़े आयोजन कराए जाएंगे, इसके साथ उन्होंने 15000 इनामी राशि टूर्नामेंट कराने की बात कही।

खिलाड़ियों को मिल रहा बेहतरीन प्लेटफॉर्म : डॉ. हिमांशु द्विवेदी

छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच देना है। गोंडवाना कप इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।” उन्होंने साय सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह से निरंतर कार्य कर रही है, वह बेहद सराहनीय है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधन, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे।”

खेलों के माध्यम से नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : गुरुचरण सिंह होरा

संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि “इस तरह के आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए।”

छत्तीसगढ़ सरकार और खेल मंत्री अरुण साव की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह से ठोस पहल की जा रही है, वह सराहनीय है। खेल मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है

साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर की सराहना करते हुए कहा कि “उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगातार राष्ट्रीय स्तर के बड़े टेनिस आयोजनों का सफल आयोजन हो रहा है। इससे न केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिल रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान देशभर में एक उभरते टेनिस हब के रूप में भी स्थापित हो रही है।”

उन्होंने डॉ. हिमांशु द्विवेदी को लेकर कहा कि “उनके अध्यक्ष बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में टेनिस का चहुंमुखी विकास हुआ है। उनके नेतृत्व में लगातार राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े आयोजनों का सफल संचालन हो रहा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को नई दिशा और बेहतर अवसर मिल रहे हैं।”

साथ ही उन्होंने उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “उनका संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका संघ की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उनके प्रयासों से खिलाड़ियों को बेहतर समन्वय, सुविधाएं और मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे टेनिस गतिविधियों को नई गति मिली है।”

छ्ग टेनिस संघ के उपाध्यक्ष रूपेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए कहा स्पर्धा का समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरुण साव उप मुख्यमंत्री छ्ग शासन ने खिलाड़ियों कों पुरस्कार वितरित किये विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल धुपर सेकरेट्री जनरल आईटा,आशीष सराफ चेयरमेन मनोरमा इंडस्ट्रीज, डॉ हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष छ्ग टेनिस, गुरुचरण सिंह होरा सचिव छ्ग टेनिस, एडवोकेट नरेश गुप्ता उपाध्यक्ष छ्ग टेनिस थे।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम

आज खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।

  • महिला डबल्स (Women’s Doubles):
    शताक्षी चौधरी / अनन्या जैन (उत्तर प्रदेश) ने स्निग्धा पाटिबंडला / इरम जैदी को 3-6, 6-3, 10-7 से हराकर खिताब जीता।
  • पुरुष डबल्स (Men’s Doubles):
    निरव शेट्टी / अनुप बंगार्गी (महाराष्ट्र) ने प्रसाद इंगाले / परितोष पवार को 6-2, 6-4 से पराजित किया।
  • महिला एकल (Women’s Singles):
    आयुषी तनवार (राजस्थान) ने शताक्षी चौधरी (उत्तर प्रदेश) को 2-6, 6-2, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
  • पुरुष एकल
    नैशिक रेड्डी गनागामा (तेलंगाना) ने प्रसाद इंगाले (महाराष्ट्र) को 7-6 (7-4), 6-3 से हराकर विजेता बने।

सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।

बता दें कि 4 अप्रैल से शुरू हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा किया गया था। कई दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद आज इसका भव्य समापन हुआ, जिसने खेल प्रेमियों को रोमांच और गर्व से भर दिया।

    

 

 

 

 

 

 

 

देखिए, ‘ज़ॉम्बी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर एक्शन सिनेमा पर 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे

0

 

मुंबई, अप्रैल 2026: हँसी, हंगामा और खूब मस्ती के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘ज़ॉम्बी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर शुक्रवार, 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे एक्शन सिनेमा पर होने जा रहा है। भुवन नुल्लन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का एक अलग ही मेल लेकर आती है। फिल्म में योगी बाबू और यशिका आनंद लीड रोल में नजर आते हैं।

– Advertisement –

Ad image

एक अचानक हुए अजीब से ज़ॉम्बी हमले के बीच सेट यह कहानी अपने अलग-अलग किरदारों और उनके रिएक्शन के साथ आगे बढ़ती है। योगी बाबू अपनी खास कॉमिक टाइमिंग के साथ एक ऐसे इंसान का किरदार निभाते हैं, जो अजीब हालात में फंस जाता है, वहीं यशिका आनंद का ऐश्वर्या का किरदार इस ग्रुप में एक नई ऊर्जा जोड़ती है। फिल्म में बिजली रमेश, टीएम कार्तिक श्रीनिवासन और गोपी जैसे कलाकार भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आते हैं। हर किरदार अपनी अलग पहचान है, कोई खुद को बहुत होशियार समझता है, तो कोई हर चीज से घबरा जाता है और इसी वजह से इन सबका यह सफर और भी मजेदार बन जाता है। फिल्म डर के पलों को भी हँसी में बदल देती है, जिससे इसकी रफ्तार लगातार बनी रहती है और दर्शक जुड़े रहते हैं।

कहानी कुछ दोस्तों के ग्रुप की है, जो अपनी रोजमर्रा की एक जैसी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए एक ट्रिप प्लान करते हैं , जहाँ उनकी मुलाकात ऐश्वर्या से होती है। लेकिन, उनकी यह सपनों की छुट्टी उस समय अचानक बदल जाती है, जब वे ज़ॉम्बी के प्रकोप का सामना करते हैं। इस अजीब और डरावनी स्थिति को समझने और उससे बच निकलने की जद्दोजहद में, जो कहानी सामने आती है, वह एक बेहद मज़ेदार और रोमांचक सफर बन जाती है, जिसमें भ्रम, डर और ज़ोरदार हँसी के पल शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

देखना न भूलें ‘ज़ॉम्बी’, टीवी पर पहली बार, 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एक्शन सिनेमा पर।

गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट

0


रायपुर। SPORTS NEWS: गोंडवाना कप AITA CSTA ऑल इंडिया मेंस एवं विमेंस रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट – रायपुर, छ्ग टेनिस संघ के उपाध्यक्ष रूपेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए कहा स्पर्धा का समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री छ्ग शासन होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनिल धुपर सेकरेट्री जनरल आईटा,आशीष सराफ चेयरमेन मनोरमा इंडस्ट्रीज, डॉ हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष छ्ग टेनिस, गुरुचरण सिंह होरा सचिव छ्ग टेनिस होंगे
आज के खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलो के परिणाम इस प्रकार थे सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम

– Advertisement –

Ad image

आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पुरुष एकल (Men’s Singles):
प्रसाद इंगल ने श्रिवांत मुम्मडी को 6-2, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
नैसिक रेड्डी ने अनुप बंगार्गी को 7-6 (7-5), 6-2 से पराजित किया।

– Advertisement –

Ad image

महिला एकल (Women’s Singles):
आयुषी तंवर ने स्निग्धा पतिबंडला को 7-6 (11-9), 6-0 से हराया।
साक्षी चौधरी ने थानिया सराय को 6-0, 6-1 से मात दी।

पुरुष युगल (Men’s Doubles):
अनुप/निरव की जोड़ी ने शौर्य/प्रत्युष को 6-3, 6-3 से हराया।
प्रसाद/परितोष ने रिशित/प्रबीर को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

महिला युगल (Women’s Doubles):
साक्षी/अनन्या की जोड़ी ने आयुषी/थानिया को कड़े मुकाबले में 2-6, 7-6 (12-10), 10-7 से हराया।
स्निग्धा/इरम ने आनंदिता/मृणालिनी को 6-1, 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।



Source link

आज कोलकाता-लखनऊ में होगी भिड़ंत

0

KKR Vs LSG,IPL 2026 : आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. केकेआर अपनी पहली जीत की तलाश में है. वहीं लखनऊ पिछला मैच जीतकर आई है. वहीं केकेआर तीन मैच में दो मुकाबले हारी है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

– Advertisement –

KKR और LSG के बीच आईपीएल में अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. लखनऊ की टीम ने चार मैचों में बाजी मारी है. वहीं केकेआर को सिर्फ दो जीत ही मिली हैं. ईडन गार्डन्स के मैदान पर दोनों टीमें अब तक तीन बार भिड़ी हैं. इस दौरान लखनऊ ने दो मैच जीते हैं. यहां भी लखनऊ 2-1 से आगे है.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट 

– Advertisement –

Ad image

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. नई गेंद से यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है, लेकिन पुरानी गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि यहां रन चेज ज्यादा देखे जाते हैं.

जानें मैच प्रिडिक्शन 

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है. मुकाबला 55-45 का है. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा. 

इम्पैक्ट प्लेयर- अनुकूल रॉय

इम्पैक्ट प्लेयर- वैभव अरोड़ा

LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर- दिगवेश राठी

 IPL Most sixes : कौन है एक सीजन में सबसे ज्यादा Sixes लगाने वाला खिलाड़ी? देखें 5 चौकानें वाले नाम 

IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने CSK को 5 विकेट से हराया, लेकिन श्रेयस अय्यर समेत सभी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना, जानिए क्यों