Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 20

Junior NTR New Movie: जूनियर NTR का रहस्यमयी

0

मुंबई। Junior NTR New Movie: साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ‘RRR’ और ‘War 2’ के बाद अब एक बार फिर उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनका इंटेंस और पावरफुल लुक नजर आ रहा है।

पोस्टर में फिल्म के नाम की जगह फिलहाल ‘NTRNeel’ लिखा गया है, जिससे माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म की पहली झलक यानी टीजर 20 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा, जो जूनियर NTR का जन्मदिन भी है। इसी खास मौके पर फैंस को फिल्म की झलक देखने को मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

पोस्टर में रिलीज डेट भी सामने आई है, जिसके अनुसार फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। जूनियर NTR ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उसका राज, उसकी धरती”, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद दमदार और राजसी अंदाज में नजर आएगा। इस फिल्म का निर्माण ‘Mythri Movie Makers’ और ‘NTR Arts’ के बैनर तले किया जा रहा है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है और लोग इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

चेन्नई की हार के बाद अब कैसी है

0


IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हरा दिया। देखिए CSK की हार के बाद अब कैसी है पॉइंट्स टेबल?

हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें और बढ़ गईं। वहीं एक टीम पर तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

– Advertisement –

Ad image

हैदराबाद ने लगाई छलांग 

चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद हैदराबाद ने टॉप-4 में जगह बना ली है।  इससे पहले टीम टेबल में छठे नंबर पर मौजूद थी। अब टीम के पास 6 पॉइंट्स और +0.566 का नेट रनरेट हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

दूसरी तरफ हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टेबल में 7वें पायदान पर मौजूद है। टीम ने 6 में से 2 मैच जीते हैं. चेन्नई के पास 4 पॉइंट्स और -0.780 का नेट रनरेट मौजूद है।

इस टीम पर मंडराया बाहर होने का खतरा 

किसी भी टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए लीग स्टेज में कम से 8 मैच जीतने होते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के अब तक 6 मैच हो चुके हैं. इन मैचों में टीम ने 5 में हार का सामना किया, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा. लिहाजा 6 मैचों के बाद केकेआर ने एक भी मैच नहीं जीता है. टीम के पास सिर्फ 1 पॉइंट है.

जैसा कि हमने बताया कि प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए किसी भी टीम को 8 मैच तो जीतने ही होते हैं. यहां से केकेआर के पास 8 लीग मैच ही रह गए हैं, जिसमें उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सभी में जीत हासिल करनी होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम बाकी के मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है.

ऐसा है पूरी पॉइंट्स टेबल का हाल



Source link

रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: जानिए

0

IPL 2026 in Raipur : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL 2026 के मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच टिकटों की संभावित कीमतों की जानकारी सामने आई है।

कितनी है टिकटों की संभावित कीमते?

– Advertisement –

सूत्रों के मुताबिक, इस बार टिकटों की शुरुआती कीमत 2000 रुपये रखी गई है। अलग-अलग स्टैंड्स और सुविधाओं के अनुसार रेट्स सामान्य सीट ₹2000, स्टैंड्स ₹2500, ₹3500, ₹5000, ₹8000, वहीं स्टूडेंट्स के लिए विशेष टिकट: ₹2000 हो सकती है। (IPL 2026 in Raipur)

 प्रीमियम कैटेगरी

– Advertisement –

Ad image

लक्ज़री अनुभव चाहने वालों के लिए खास कैटेगरी भी तय की गई हैं, जिनमे सिल्वर ₹20000, गोल्ड ₹30000और प्लैटीनम ₹40000 है, इसके अलावा, कॉर्पोरेट बॉक्स का मजा लेने के लिए लगभग ₹30000 खर्च करने पड़ सकते हैं (IPL 2026 in Raipur)।

कब होंगे मैच?

रायपुर में इस सीजन दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।  पहला मैच 10 मई को Royal Challengers Bangalore और Mumbai Indians के बीच होगा, वहीं 13 मई को Royal Challengers Bangalore और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे (IPL 2026 in Raipur)।

हालांकि ये सभी कीमतें फिलहाल संभावित हैं, टिकट रेट्स और बुकिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

IPL 2026 SRH vs RR, Prafull : राजस्थान के लिए काल बना ये डेब्यू खिलाड़ी, एक ही ओवर में ढेर किया टॉप आर्डर, 57 रन से जीता हैदराबाद

ENTERTAINMENT NEWS: पहला प्यार नहीं भुला

0

ENTERTAINMENT NEWS: फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद चर्चा में आए एक्टर गौरव गेरा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्म में ‘आलम भाई’ के किरदार से पहचान बनाने वाले गौरव ने बताया कि उनका पहला प्यार आज भी उनके दिल में है और पिछले रिश्ते के टूटने के बाद उन्होंने शादी या नया रिश्ता बनाने की इच्छा छोड़ दी है। एक्टर का कहना है कि टूटे दिल का दर्द इतना गहरा था कि अब वह दोबारा किसी को अपनी जिंदगी में उतनी अहमियत नहीं देना चाहते।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गौरव गेरा ने कहा कि एक समय वह बेहद गहरे प्यार में थे, लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। उन्होंने कहा कि वह अब उस दौर में वापस नहीं जाना चाहते, जहां किसी के जाने से जिंदगी बिखर जाए। गौरव ने साफ कहा कि अब घर बसाने की कोई इच्छा नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

गौरव ने रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि कई लोग जल्दी मूव-ऑन कर जाते हैं, लेकिन उनके लिए यह आसान नहीं था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि पहले उन्हें काफी फीमेल अटेंशन मिलता था, लेकिन अब वह खुद को ‘अंकल’ जैसा महसूस करते हैं।

गौरव गेरा लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लाइफ नहीं लड्डू से की थी। इसके बाद वह जस्सी जैसा कोई नहीं, संस्कृति, तोता वेड्स मैना और पम्मी प्यारेलाल जैसे कई लोकप्रिय शोज में नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उनकी शॉर्ट वीडियोज काफी वायरल होती रही हैं।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वह मुंबई छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो गए थे। लेकिन किस्मत ने फिर करवट ली और धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के एक कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी। फिल्म में शानदार अभिनय के बाद अब गौरव गेरा को नई पहचान और सफलता मिल रही है।

पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक्टिवा की चोरी, अपराध दर्ज –

0

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना अंतर्गत मालवीय नगर में सब्बरवाल पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक्टिवा की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुमित सारथी 13 अप्रैल की रात को अपनी स्कूटी एक्टिवा सी जी 07 सी जेड 0519 को मालवीय नगर सब्बरवाल पेट्रोल पंप के पास खड़ी करने के बाद थोड़ी दूर पर खड़े रहकर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था।कुछ देर बाद घर जाने के लिए वह अपनी वाहन के पास गया तो देखा खड़े किए जगह पर गाड़ी नहीं थी। आसपास पता तलाश करने के बाद जब उसकी स्कूटी एक्टिवा नहीं मिली। तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

कपिल शर्मा शो की दादी अचानक

0

ENTERTAINMENT NEWS: कपिल शर्मा शो में दादी और नानी बनकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता अली असगर ने आखिरकार शो छोड़ने की असली वजह बता दी है। साल 2013 से 2017 तक अपने शानदार कॉमिक अंदाज से दर्शकों को हंसाने वाले अली अचानक शो से गायब हो गए थे, जिसके बाद फैंस लगातार सवाल पूछते रहे।

अब मनीष पॉल के पॉडकास्ट में अली ने कहा कि वह लगातार फीमेल किरदार निभाकर थक चुके थे और उनकी एक तय इमेज बन गई थी। उन्होंने बताया कि राइटर्स बार-बार उनके लिए सिर्फ महिला किरदार ही लिखते थे, जबकि वह कुछ अलग और नया करना चाहते थे। अली ने कहा कि कई बार बुरा लगता था कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल रहा, लेकिन काम और रोजी-रोटी की वजह से वह वही किरदार निभाते रहे।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी माना कि दादी के रोल ने उन्हें पहचान और सफलता दी, लेकिन अब वह खुद को नए किरदारों में देखना चाहते हैं। अली के इस खुलासे के बाद फैंस फिर से पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

धुरंधर से बौखलाया पाकिस्तान! अब

0

Pakistan on Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है—धुरंधर: द रिवेंज। फिल्म ने कमाई के मामले में तूफान ला दिया है और 1700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ही नहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इस फिल्म की जबरदस्त चर्चा है। हालांकि वहां फिल्म बैन है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसे देखने के रास्ते तलाश रहे हैं।ranveer singh, dhurandhar, mera layari,

– Advertisement –

Ad image

सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में पाकिस्तान के कराची स्थित कुख्यात इलाके ल्यारी और वहां के डॉन रहमान डकैत को जिस अंदाज में दिखाया गया, उससे वहां के लोग भड़क उठे हैं। अब उसी का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने नई फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का ऐलान कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

धुरंधर में दिखाया गया कि कैसे हमजा नाम का किरदार ल्यारी पहुंचता है, रहमान डकैत की गैंग में घुसता है और फिर धीरे-धीरे आतंक के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देता है। फिल्म में ल्यारी को गैंगवार, डर और अपराध का गढ़ बताया गया, जिसे लेकर पाकिस्तान में नाराजगी देखने को मिली। वहां के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ल्यारी की पहचान सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि संस्कृति, संघर्ष और टैलेंट भी है। इसी बहस के बीच ‘मेरा ल्यारी’ को सामने लाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म ल्यारी की असली तस्वीर दुनिया के सामने रखेगी। फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आयशा ओमर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘मेरा ल्यारी’ का प्रीमियर लंदन के ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में होगा। इसे 2 मई को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा, जबकि 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म को पाकिस्तान समेत कई देशों में उतारने की तैयारी है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चा में है। इसमें सोशल मीडिया सेंसेशन दानानीर मोबीन, नायर ऐजाज, अदनान शाह टीपू और समीना मुमताज जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। आयशा ओमर खुद भी इस फिल्म में अभिनय कर रही हैं, जिसे उनका बड़ा डेब्यू माना जा रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘मेरा ल्यारी’, धुरंधर की सुनामी के सामने टिक पाएगी? क्या यह फिल्म सच में ल्यारी की छवि बदल पाएगी या सिर्फ जवाबी हमला बनकर रह जाएगी? और सबसे अहम—धुरंधर ने जिस रहमान डकैत का खौफ दुनिया को दिखाया, क्या ‘मेरा ल्यारी’ उसका दूसरा चेहरा सामने ला पाएगी? बॉक्स ऑफिस और दर्शकों का फैसला अब सबको इंतजार करा रहा है।

चेन्नई या कोलकाता कौन जीतेगा मुकाबला?

0

संजू बन सकता है टेंशन का सबब (CSK vs KKR, IPL 2026)

सीएसके और केकेआर के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके के लिए संजू सैमसन ने पिछले ही मैच में धमाकेदार शतक जड़ा था। उन्होंने नाबाद 115 रनों की पारी खेली। अब वे इसी तरह की बल्लेबाजी करते रहे तो फिर केकेआर के लिए मुश्किल बढ़ेगी।

सीएसके के पास खासकर स्पिनर्स नए हैं। अफगानिस्तान के नूर अहमद और वेस्टइंडीज के अकील होसैन ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खलील अहमद तेज गेंदबाजी से शुरुआत करते हैं। वे अच्छी स्विंग कराते हैं, जो केकेआर के लिए अच्छी बात नहीं है।

अब तक सभी मुकाबले हारे (CSK vs KKR, IPL 2026)

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम अभी तक लय नहीं पकड़ पाई है। KKR के पास एक अंक हैं, वो भी मैच रद होने के कारण मिला है। टीम की ओपनिंग जोड़ी अच्छा नहीं कर पा रही है। मिडल आर्डर भी बुरी तरह से फ्लॉप है। कैमरून ग्रीन ना तो रन बना पा रहे हैं, ना ही विकेट उन्हें मिल रहे हैं। देखें तो आज 60 प्रतिशत सीएसके और 40 प्रतिशत केकेआर की जीत की संभावना नजर आती है।

क्या धोनी खेलेंगे आज का मुकाबला? (CSK vs KKR, IPL 2026)

एमएस धोनी ने सोमवार को मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की है और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। लेकिन चेन्नई का मैनेजमेंट उनको लेकर क्या फैसला करता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

RR के लिए काल बना प्रफुल्ल

0

IPL 2026 SRH vs RR, Prafull : आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया। इस मैच में SRH के लिए डेब्यू करने वाला खिलाड़ी प्रफुल्ल हिंगे काल बन गया, उन्होंने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। इसके आलाव ईशान किशन और साकिब हुसैन ने अहम योगादान दिया।

इस मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। रन चेज करते हुए राजस्थान की टीम 19 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए डेनोवन फरेरा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन स्कोर किए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। (IPL 2026 SRH vs RR, Prafull)

– Advertisement –

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की धारदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए। यह प्रफुल्ल और साबिक का IPL में डेब्यू मैच था (IPL 2026 SRH vs RR, Prafull)।  प्रफुल्ल ने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटका लिए थे, प्रफुल्ल अब आईपीएल के इतिहास में डेब्यू करते हुए पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है।

 

– Advertisement –

Ad image

IPL 2026 : जीत के बाद CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad को हुआ लाखों का नुकसान, जानिए कैसे?

 

 IPL Most sixes : कौन है एक सीजन में सबसे ज्यादा Sixes लगाने वाला खिलाड़ी? देखें 5 चौकानें वाले नाम 

 

 

 

Asha Bhosle के सदाबहार 10 गाने, जो आज भी किए जाते हैं बेहद पसंद

0

नई दिल्ली: Asha Bhosle : संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने की. इस दुखद खबर के सामने आते ही फिल्मी सितारों और आम लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा.उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रहकर हजारों गाने गाए. उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जिसने हर दौर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है.

– Advertisement –

Ad image

उनके गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’ और ‘दिल चीज क्या है’ जैसे गीतों ने उन्हें अमर बना दिया. उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया. वह दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी शामिल रहीं.

आशा भोसले ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए. ‘इन आंखों की मस्ती’ से ‘दम मारो दम’ तक उनके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. आइए एक नजर डालते हैं उनके टॉप 10 गानों पर.

– Advertisement –

Ad image

Asha Bhosle के टॉप 10 सुपरहिट गाने

1. Piya Tu Ab To Aaja
यह गाना आशा जी की सबसे आइकॉनिक परफॉर्मेंस में से एक है. इसकी “मोनिका ओ माय डार्लिंग” लाइन आज भी बेहद मशहूर है. यह गाना फिल्म ‘कारवां’ का है. इसे आशा भोसले ने अपनी खास अंदाज में गाया था. आज भी इस गाने को खूब सुना जाता है.

2. Dum Maro Dum
70 के दशक का यह गाना उस दौर में खूब लोकप्रिय हुआ था. यह गाना आज भी सुना जाता है. ‘दम मारो दम’ गाना साल 1971 की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का है. यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था. इस गाने को आशाजी ने अपनी मस्ती भरे आवाज में गाया है.

3. In Aankhon Ki Masti
गजल शैली में आशा भोसले की आवाज का जादू इस गाने में दिखता है. यह गाना साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान का है. इसे रेखा पर फिल्माया गया था. इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी. .यह रेखा और आशा भोसले दोनों के करियर के लिए खास गाना था.

4. Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko
यह 1973 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘ यादों की बारात’ का गाना चुरा लिया है तुमने जो दिल को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया है. यह विजय अरोरा और जीनत अमान पर फिल्माया गया था. गीत मजरूह सुल्तानपुरी द्वारा लिखा गया है, आर.डी. बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किया गया है.

5. Yeh Mera Dil
यह गाना अपने स्टाइल और एनर्जी की वजह से आज भी पार्टियों में बजता है. यह एक ऑरिजिनल सॉन्ग था, जो उस दौर में काफी पसंद किया गया. आज भी यह गाना पार्टियों का जान बना हुआ है. यह गाना हेलेन पर फिल्माया गया था. यह उस समय का सबसे बड़ा हिट था.

6. O Haseena Zulfonwali
ओ हसीना जुल्फों वाली 1966 की फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ का गाना है. इस गाने को मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया. इस सदाबहार गाने को आर.डी. बर्मन ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे. यह गाना शम्मी कपूर और आशा पारेख पर फिल्माया गया था. यह आज भी बेहद पसंद किया जाता है.

7. Mera Kuch Samaan
“मेरा कुछ सामान” 1987 की फिल्म इजाजत का है. इसे गुलजार द्वारा लिखा गया है और आर.डी. बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किया गया है. इसे आशा भोसले ने आवाज दी है.

8. O Mere Sona Re
‘ओ मेरे सोना रे’ फिल्म तीसरी मंजिल का गाना है. यह आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया था, यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है.” आर.डी. बर्मन द्वारा रचित इस मशहूर गाने को शम्मी कपूर और आशा पारेख पर फिल्माया गया था.

9. Kehdoon Tumhen Ya Chup Rahun
‘कह दूं तुम्हें’ फिल्म ‘दीवार’ का मशहूर गाना है. इसे आशा भोसले और किशोर कुमार ने गाया था. यह गाना आज भी पसंद किया जाता है. साहिर लुधियानवी द्वारा लिखित और आर.डी. बर्मन द्वारा रचित, यह गाना शशि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया था.

10. Sajna Hai Mujhe
फिल्म सौदागर का आइकॉनिक गाना ‘सजना है मुझे सजना के लिए’ को आशा भोसले ने अवाज दी थी. इस गाने की दीवानगी आज भी फैंस में ज्यों की त्यों है. आशा भोसले द्वारा गाया गया और रवींद्र जैन द्वारा रचित यह गाना नूतन और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था.