Thursday, June 18, 2026
Google search engine
Home Blog Page 19

मुख्यमंत्री ट्रॉफी 45वीं राष्ट्रीय ओपन और

0


रायपुर। SPORTS NEWS : मुख्यमंत्री ट्रॉफी 45वीं राष्ट्रीय ओपन व 23वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप-2026 का आज समापन समारोह आयोजित किया गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में अग्रसेन धाम में 16 से 22 मार्च तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का समापन आज दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। चैंपियनशिप के अंतिम दौर से पहले दिलचस्प मुकाबला देखने को मिले और रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्रालय के प्रभारी गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया ने की। साथ ही छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिसोदिया, साउथ एशियन चेस काउंसिल के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि और महासचिव विनोद राठी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, “इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है और शतरंज जैसे बौद्धिक खेलों को बढ़ावा मिलता है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए यह मंच अपने कौशल को दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। वे इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर विक्रम सिसोदिया ने इस वृहद आयोजन के लिए प्रदेश सतरंग संघ की सराहना करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और सभी उपविजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें और मेहनत करने की बात कही।

– Advertisement –

Ad image

 



Source link

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026; 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा

0

रायपुर, 22 मार्च 2026 : बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: बस्तर की ऐतिहासिक और नैसर्गिक धरा उस समय गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी, जब ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ में उत्साह का अभूतपूर्व जन सैलाब उमड़ा और 9,800 से अधिक पंजीकृत धावकों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप, बढ़ती शांति और शासन की ‘पूना मारगेम’ जैसी पुनर्वास नीतियों की सफलता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ बस्तर के जगदलपुर स्थित लालबाग से प्रारम्भ होकर चित्रकोट जल प्रपात के समीप समापन पश्चात आयोजित समारोह के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने मैराथन के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास के साथ बस्तर क्षेत्र में बस्तर हैरीटेज मैराथन 2026 का आयोजन एक मील का पत्थर साबित होगा। बस्तर बदल रहा है, बस्तर जो चार दशक से अशांत क्षेत्र रहा अब शांति का गढ़ बन रहा है। यहाँ के युवा खेल गतिविधियों के साथ ही देश के प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल हो रहे हैं। शांति के इस माहौल में बस्तर मैराथन में देश-विदेश के कई राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों तथा बस्तर संभाग के खिलाड़ी शामिल हुए।उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते भविष्य में पुनः भव्य आयोजन की आशा व्यक्त की।

– Advertisement –

समारोह में विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में अबूझमाड़ हाफ मैराथन आयोजन के बाद बस्तर हैरिटेज मैराथन का आयोजन शांति, विकास और समृद्धि का नया अध्याय है। अब बस्तर में विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति दी जाएगी इसी का एक प्रयास मैराथन का आयोजन है। इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैराथन के विजेताओं को बधाई दी।

‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का मुख्य आकर्षण 42 किलोमीटर की फुल मैराथन रही, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से हुई और समापन ‘भारत का नियाग्रा’ कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर हुआ। आयोजन को समावेशी बनाने के उद्देश्य से इसे 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियों में विभाजित किया गया था। 21 किमी दौड़ पोटानार तक, 10 किमी दौड़ कुम्हरावंड तक, जबकि 5 किमी की दौड़ लालबाग से दलपत सागर रानीघाट तक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

– Advertisement –

Ad image

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन द्वारा 25 लाख रुपये की आकर्षक इनामी राशि घोषित की गई थी। साथ ही स्थानीय धावकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर देने हेतु ‘बस्तर कैटेगरी’ का विशेष प्रावधान रखा गया और बस्तर जिले के निवासियों के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रखा गया।

विशेष बात यह रही कि इस मैराथन में मांझी- चालकी समुदाय के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन की सामाजिक समावेशिता और अधिक सुदृढ़ हुई। इस भव्य आयोजन ने न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास की नई तस्वीर को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, मांझी- चालकी, कमिश्नर डोमन सिंह, आई जी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खल्लारी रोप-वे हादसे में रायपुर की एक महिला

0

महासमुंद। CG BREAKING : जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल खल्लारी मंदिर क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11 बजे रोप-वे दुर्घटना की घटना सामने आई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। दुर्भाग्यवश एक 28 वर्षीय महिला आयुषी (राजा तालाब, रायपुर) की मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रश्न एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।

– Advertisement –

मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नमिता मारकोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम तत्काल पहुंची और राहत कार्यों का समन्वय करते हुए घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है ,साथ ही घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में घायलों के उपचार, समुचित देखभाल एवं आवश्यक सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

अनुविभागीय अधिकारी नमिता मारकोले के अनुसार घायलों में गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद), हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर), टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी, रायपुर) ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) है। रायपुर के राजा तालाब निवासी एक महिला आयुषी की मौत हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और सभी घायलों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

CG Breaking : खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, हवा में अटकी सांसें; रोपवे गिरने से 13 श्रद्धालु घायल, 5 की हालत नाजुक

 

नक्सली हमले में घायल जवानों की सुरक्षा पर

0

बिलासपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि नक्सली हमलों में गंभीर रूप से घायल हुए जवानों को उनकी शारीरिक अक्षमता के बावजूद पुनः घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करना अनुचित है। यह मामला आरक्षक दिनेश ओगरे से जुड़ा है, जो 2016 में बीजापुर के पामेड़ में तैनाती के दौरान सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनके पैर में भी फ्रैक्चर हुआ था। शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ न होने के बावजूद पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें दोबारा बीजापुर के अति-संवेदनशील ‘अदवाड़ा कैंप’ में पदस्थ कर दिया गया, जिसे अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।

याचिका में तर्क दिया गया कि विभाग का यह कदम डीजीपी द्वारा जारी उन सर्कुलरों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिनमें घायल जवानों को उनकी क्षमता के अनुरूप ही ड्यूटी देने और मैदानी जिलों में रखने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरक्षक की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोपरि माना और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) को निर्देशित किया कि वे याचिकाकर्ता की मैदानी जिले में पदस्थापना के आवेदन पर तत्काल और सकारात्मक निर्णय लें।

– Advertisement –

 

IPL 2026 Fastest Fifty : IPL के इतिहास में किसने मचाया तहलका?

0

IPL 2026 Fastest Fifty : IPL 2026 का बिगुल बज चुका है। 28 मार्च से चौकों-छक्कों की बारिश शुरू होने वाली है। नए सीजन के उत्साह के बीच फैंस की जुबां पर पुराने रिकॉर्ड्स की चर्चा भी तेज है। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है सबसे तेज अर्धशतक की। आइए जानते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल की पिच पर तूफान ला दिया था।

1. यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में रचा इतिहास

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का ताज राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल के सिर है। 11 मई 2023 को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था। उन्होंने उस मैच में 98 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

2. केएल राहुल

केएल राहुल ने 8 अप्रैल 2018 को पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

3. पैट कमिंस

6 अप्रैल 2022 को KKR के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कमिंस ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। उन्होंने भी महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।

4. रोमारियो शेफर्ड

रोमारियो शेफर्ड ने पिछले ही साल (3 मई 2025) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

5. यूसुफ पठान

लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान हैं। उन्होंने 24 मई 2014 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ KKR की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

क्या 2026 में टूटेगा रिकॉर्ड?

28 मार्च से शुरू हो रहे नए सीजन में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कोई बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के 13 गेंदों वाले जादुई आंकड़े को पार कर पाएगा?

16 अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ युवक

0

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण करने वाले एक आरोपी को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी के पास से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

बंजारी मंदिर के पास दी दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर (रावाभाठा) के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों को छिपाकर रखा हुआ है। इस पर खमतराई पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और संजय साव (30 वर्ष) को पकड़ लिया। आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा का रहने वाला है।

जब पुलिस ने संजय साव से सिलेंडरों के भंडारण के संबंध में वैध कागजात और लाइसेंस की मांग की, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

64 हजार के सिलेंडर जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन गैस के घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। इन सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 64,000 रुपये आंकी गई है। खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे गिरने से 13 श्रद्धालु

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर के पहाड़ पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी रोपवे में तकनीकी खराबी आने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 7 सदस्यों समेत 13 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है।

सुबह 10 बजे हुआ हादसा 

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए रोपवे के जरिए पहाड़ी की ओर चढ़ रहे थे। तभी अचानक रोपवे में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर नीचे खड़े लोग सहम गए।

एक ही परिवार के 7 लोग शिकार

– Advertisement –

Ad image

घायलों में पुरुष और महिलाओं के साथ-साथ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 7 लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल भेजा गया है।

प्रशासन और रेस्क्यू टीम तैनात

हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

CG News : सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

छत्तीसगढ़ में 200 से ज्यादा पुलिकर्मियों का तबादला

0

कोरबा। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में बंपर तबादलकिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 213 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में 29 महिला आरक्षकों के नाम भी शामिल है।

देखें पूरी सूची –

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

अविश्वास प्रस्ताव से पहले अपहरण का आरोप

0

 

कोरबा। CG News : सरपंच और पंच के मध्य अनबन इस मुकाम तक पहुंच गई की सरपंच ने पंच का उसके पति और बेटी के साथ अपहरण कर उसे बंधक बना लिया। प्रभावित परिवार के लोग गांव वालों के साथ न्याय की गुहार लगाने थाने थाने भटक रहे हैं।

– Advertisement –

कोरबा जिले के करू महुआ गांव के सरपंच कविता टांडे और पंचों के मध्य विकास कार्य और अन्य मुद्दों को लेकर मत मतांतर चल रहा था । अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जिस पर 25 तारीख को वोटिंग होना है इसी बीच एक पंच निर्मला उनकी बेटी और पति अदृश्य हो गए हैं। परिजनों को संदेह है कि सरपंच कविता ने इनका अपहरण कर इन्हें बंधक बना लिया है। पंच की सास उषा बाई ने बताया है कि उन्होंने खुद देखा है उनकी बहू बेटे और नातिन को सरपंच के साथ जाते हुए।

मनोज कुमार नामक ग्रामीण ने बताया युवा जनपद सदस्य का बेटा है और सरपंच ने पूरे गांव को आपस में लडवा दिया है। सरपंच को हटाने के लिए मोहन शुरू हो गई है। यदि दो पांच वोटिंग नहीं करेंगे तो सरपंच जीत जाएगी इसीलिए उसने निर्मला बिजवाड़ को कहीं छुपा दिया है।

– Advertisement –

Ad image

मनोज ने बताया की सरपंच और उसका परिवार धमकी देते रहते हैं कि जिसको चाहेंगे उठा सकते हैं।

निर्मला की सास और ससुर दोनों ने बताया कि सरपंच ने उनसे कहा है कि 25 तारीख को चुनाव हो जाने दो वापस आ जाएंगे

इसकी शिकायत लेकर निर्मला के परिजन करतला थाने भी गए लेकिन उनकी वहां सुनवाई नहीं हुई।गांव वालों के साथ मिलकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे थे. निर्मला के परिजनों को संदेह है की कहीं उनके बच्चों के साथ अनिष्ट ना हो जाए।

वंदे भारत में ‘नशे का खेल’! AC कोच में बैठी

0

रायपुर। CRIME NEWS: देश की सबसे तेज़ और हाईटेक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस अब तस्करों के निशाने पर आ गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेहद सटीक इनपुट के आधार पर चली संयुक्त कार्रवाई में नशे का ऐसा जाल बेनकाब हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।

AC कोच में ‘साइलेंट ऑपरेशन’… और फिर बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम पहले से अलर्ट थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, AC 2 कोच में चुपचाप घेरा डाला गया।

संदिग्ध हरकतों पर नजर रखते हुए जब दो युवतियों के बैग की तलाशी ली गई… तो हर कोई दंग रह गया!

बैग से निकला करीब 24 किलो गांजा

जिसकी कीमत 3 से 4 लाख रुपए आंकी गई

कौन हैं ये ‘स्मार्ट तस्कर’?

गिरफ्तार युवतियों की पहचान—

बताया जा रहा है कि दोनों बिलासपुर के तिफरा इलाके की रहने वाली हैं और विशाखापट्टनम से गांजा लेकर रायपुर पहुंची थीं। शक है कि यह सिर्फ एक खेप नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

हाईटेक ट्रेन में ‘हाई रिस्क’!

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि तस्करों ने इस बार किसी आम ट्रेन को नहीं, बल्कि प्रीमियम और हाई-सिक्योरिटी मानी जाने वाली वंदे भारत को चुना।

इससे कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं—

•क्या हाईटेक ट्रेनों में चेकिंग सिस्टम कमजोर है?

•क्या तस्कर अब लग्जरी ट्रैवल को ‘सेफ रूट’ मान रहे हैं?

एजेंसियों की सख्ती, लेकिन तस्करों की चालाकी भारी?

NCB और RPF इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि इस खुलासे के बाद आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही जंग के बीच यह कार्रवाई एक बड़ा संकेत है—

तस्कर अब पहले से ज्यादा शातिर और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली हो चुके हैं… लेकिन एजेंसियां भी उनके पीछे पूरी ताकत से लगी हैं!