Monday, August 3, 2026
Google search engine
Home Blog Page 18

IPL 2026 MI VS LSG : लखनऊ को पहला झटका | IPL 2026 MI VS LSG: Lucknow gets its first blow

0
Delhi दिल्ली: आईपीएल के अहम मुकाबले में Lucknow Super Giants ने तेज शुरुआत करते हुए 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। टीम का रन रेट 13.93 बना हुआ है, जिससे शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मुकाबले में Mumbai Indians ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया हुआ है।

निकोलस पूरन शानदार लय में नजर आ रहे हैं और उन्होंने आते ही बड़े शॉट लगाकर गेंदबाजों पर दबाव बनाया। विल जैक्स के ओवर में पूरन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार छक्का जड़ा। 4.1 ओवर में विल जैक्स की गेंद पर पूरन ने लंबा सिक्स लगाया, जिससे टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा।

इसके बाद 4.2 ओवर में पूरन ने पैड्स पर आती गेंद को खेलकर एक रन लिया। वहीं 4.3 ओवर में Mitchell Marsh ने स्वीप खेलते हुए एक रन हासिल किया। पूरन की बल्लेबाजी ने संकेत दिया है कि वह बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं। दूसरी ओर मार्श भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। दोनों बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर खेल रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना जरूरी हो गया है, क्योंकि लखनऊ का रन रेट लगातार ऊंचा बना हुआ है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है और आगे के ओवरों में गेंदबाजों की वापसी या बल्लेबाजों का दबदबा मुकाबले का रुख तय करेगा।

मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान, कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार,

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही श्रीमती अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन आवास

जशपुरनगर 3 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरान
विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री साय जब गांव से गुजर रहे थे, तभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही श्रीमती अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन आवास पर पड़ी। वे तुरंत वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की। संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं करणी तथा सीमेंट गारा से ईंट जोड़कर निर्माण कार्य में भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री ने स्वयं ईंट जोड़कर श्रमदान कर लोगों को भावुक कर दिया।

मुख्यमंत्री की इस सहज और आत्मीय पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। हितग्राही श्रीमती अनुसुइया पैंकरा ने भावुक होकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिल रहा है, जिससे उनका जीवन सुरक्षित और बेहतर बनेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंदागढ़ के राजमिस्त्री श्री सूक मोहन चक्रेश से भी बातचीत की। उन्होंने उनके रोजगार, दैनिक मजदूरी और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह पहल केवल एक निरीक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गई। यह दृश्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक रहा और शासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ। इस दौरान पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह, डीएफओ श्री शशि कुमार सहित ग्रामीण जन मौजदू रहे।

‘राजा शिवाजी’ रिलीज होते ही छाई

Raja Shivaji Movie Review: रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का केंद्र बन गई है, जहां फिल्म क्रिटिक्स ने इसे एक शब्द में ‘ऐतिहासिक मास्टरपीस’ बताया है और दर्शकों का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है।

मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बड़े स्तर पर बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख खुद छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके बचपन से लेकर मराठा साम्राज्य की स्थापना तक की प्रेरणादायक यात्रा को दमदार तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में वीरता, रणनीति और ‘स्वराज्य’ के सपने को मुख्य आधार बनाया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट को रितेश का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी निभाई है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 43 हजार से ज्यादा टिकट बेचकर 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी, जबकि ओपनिंग डे पर करीब 10 करोड़ की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर महाराष्ट्र में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं, जहां सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक और कॉस्ट्यूम्स की तारीफ हो रही है, हालांकि कुछ दर्शकों ने सलमान खान के कैमियो को लेकर सवाल भी उठाए हैं और इसे फिल्म के फ्लो से थोड़ा अलग बताया है। इसके बावजूद फिल्म को एक भव्य, भावनात्मक और राष्ट्रभक्ति से भरपूर सिनेमाई अनुभव माना जा रहा है, जो मराठी सिनेमा के लिए नए रिकॉर्ड बना सकती है।

धुरंधर जैसी अगली हिट की तैयारी!

0

BOLLYWOOD NEWS: ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर फ्रेंचाइजी की शानदार सफलता के बाद अब निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक नए बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग मार्च 2027 से शुरू हो सकती है। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बनाए थे, जिसके बाद अब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आदित्य धर ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है और फिलहाल उसे स्क्रिप्ट का रूप दे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन मुख्य भूमिका के लिए रणवीर सिंह पहली पसंद बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भी बड़े पैमाने और भव्य अंदाज में बनाई जाएगी, जैसा उनकी पिछली फिल्मों में देखने को मिला था।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की कहानी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि यह मौर्य साम्राज्य के संस्थापक पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा हो सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में द इमॉर्टल अश्वत्थामा को फिर से शुरू करने या स्पोर्ट्स ड्रामा पर काम करने की संभावना भी जताई गई है।

अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकता है। एक बार फिर आदित्य धर और रणवीर सिंह की सफल जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की तैयारी में नजर आ रही है।

– Advertisement –

Ad image