Thursday, June 18, 2026
Google search engine
Home Blog Page 17

आज मुंबई-कोलकाता में भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन

0

MI vs KKR: आईपीएल 2026 में आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

इन पर रहेंगी सभी की नजरें 

– Advertisement –

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सभी की नजरें कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर रहेंगी. वहीं केकेआर की बात करें तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे पर हर किसी की नजर रहेगी.

 पिच रिपोर्ट 

– Advertisement –

Ad image

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है. यहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन-

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक.

इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी

 

IPL 2026 : CSK के लिए कौन करेगा पारी का आगाज? कप्तान ऋतुराज ने खोला बैटिंग आर्डर का राज

 

 

ENTERTAINMENT NEWS: ‘टच बडी’ ने मचाया धमाल! पवन सिंह का तेलुगु अंदाज हुआ वायरल

0

ENTERTAINMENT NEWS: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘टच बडी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। तेलुगु स्टार अदिवि सेश की फिल्म ‘डकैत’ के इस गाने में पहली बार पवन सिंह तेलुगु भाषा में गाते नजर आए हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया और खास अनुभव है। इस पावर-पैक्ड गाने को पवन सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में अदिवि सेश के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने का म्यूजिक भीम्स सेसीरोलियो ने तैयार किया है और इसके बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं। ‘टच बडी’ में तीनों सितारों की एनर्जी और डांस मूव्स ने स्क्रीन पर अलग ही माहौल बना दिया है, जिससे यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। खास बात यह भी है कि जोनिता गांधी इस गाने में पहली बार कैमरे के सामने डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि उन्हें अपने म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है और इस प्रोजेक्ट में काम करना उनके लिए खास रहा। वहीं जोनिता गांधी ने इसे बेहद रोमांचक अनुभव बताते हुए पूरी टीम की तारीफ की।

फिल्म ‘डकैत’ का निर्देशन शनील देओ ने किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अदिवि सेश, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

The post ENTERTAINMENT NEWS: ‘टच बडी’ ने मचाया धमाल! पवन सिंह का तेलुगु अंदाज हुआ वायरल appeared first on Grand News.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म! भारत के

0

Upcoming Movie: भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस’ ने मिलकर एक बड़ी फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनाने का ऐलान किया है, जो लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब पर आधारित होगी और इसका निर्देशन खुद विवेक अग्निहोत्री करेंगे; यह फिल्म भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए लक्षित सैन्य हमलों की कहानी को बड़े पर्दे पर लाएगी, जिन्हें 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया था, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी;

निर्माताओं के अनुसार यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सच्ची और संवेदनशील कहानी है, जिसे जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा, वहीं निर्देशक ने दावा किया है कि फिल्म के लिए गहराई से रिसर्च की गई है ताकि घटनाओं की सटीकता और वास्तविकता को बिना सनसनी के दिखाया जा सके; फिलहाल फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट सामने नहीं आई है,

– Advertisement –

Ad image

लेकिन यह प्रोजेक्ट अपने विषय और पैमाने के कारण पहले से ही चर्चा में है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म देशभक्ति और वास्तविक घटनाओं पर आधारित सिनेमा को एक नई दिशा दे सकती है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर में J30 आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर

0


रायपुर। SPORTS NEWS : जे 30 आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2026 का समापन आज फाइनल मुकाबलों के साथ रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार सिंह जुनेजा, उपाध्यक्ष सुशील बलानी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री अरुण साय के प्रयासों से प्रदेश में बड़े खेल आयोजनों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश में टेनिस खेल का लगातार विकास हो रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में और भी कई बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर मिल सकें।



Source link

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले

रायपुर, 27 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए।
पूल ‘ए’ में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को 9-0 से पराजित किया। वहीं, पूल ‘बी’ के मुकाबलों में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से और ओडिशा ने तमिलनाडु को 14-0 से हराया। आज खेले गए सभी मैच एकतरफा रहे, जिनमें विजेता टीमों ने पूरे समय खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा।


गौरतलब है कि ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के इस प्रथम संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में लगभग 3,800 खिलाड़ी नौ विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे खेलों में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। वहीं, मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला वेटलिफ्टिंग में अनाई

0
रायपुर, 27 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आज सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में देशभर की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू (Anai Wangsu) ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 169 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 95 किलोग्राम उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

ओडिशा की मिना सांता (Mina Santa) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 किलोग्राम के कुल वजन के साथ रजत पदक जीता। वहीं ओडिशा की ही मीना सिंह (Mina Singh) ने 161 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में असम की मार्टिना मिली, तारा सोनवाल तथा आंध्र प्रदेश की जी. लेनिन एस प्रिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां हर सफल लिफ्ट पर दर्शकों की तालियां गूंज उठीं।

यह प्रतियोगिता न केवल महिला खिलाड़ियों की शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक बनी, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच भी प्रदान कर रही है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के माध्यम से देश की बेटियां खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच?

0

IPL 2026 : क्रिकेट प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है! दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, IPL 2026 सीजन-19 का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मुकाबले में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। 24 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 70 लीग मैचों के दौरान रोमांच चरम पर होगा।

टीवी पर यहाँ देखें लाइव 

– Advertisement –

यदि आप घर बैठे बड़े पर्दे पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो IPL 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि) के लिए स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर कमेंट्री उपलब्ध होगी।

 कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming)

– Advertisement –

Ad image

आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर JioHotstar ऐप और उनकी वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

 मैच की टाइमिंग

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला RCB के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

 इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस सीजन में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के अलावा फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। एलन ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी।

IPL Match in Raipur: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, जानिए किन-किन टीमों के बीच होगा मुकाबला

IPL 2026 : CSK के लिए कौन करेगा पारी का आगाज? कप्तान ऋतुराज ने खोला बैटिंग आर्डर का राज

Marvel, Daredevil: डेयरडेविल सीजन 2 का

0

Marvel, Daredevil: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘Daredevil: Born Again’ का सीजन 2 शानदार अंदाज में शुरू हो चुका है और पहला एपिसोड ही दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा है। कहानी एक बार फिर वकील मैट मर्डॉक उर्फ डेयरडेविल और विल्सन फिस्क उर्फ किंगपिन की टकराहट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां किंगपिन अब न्यूयॉर्क का मेयर बनकर शहर के सभी विजलांटी को खत्म करने के मिशन पर है,

जबकि डेयरडेविल उसकी सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए छिपकर अपनी लड़ाई जारी रखता है। नए सीजन की शुरुआत में डेयरडेविल किंगपिन के हथियारों से भरे जहाज को डुबो देता है, जिससे किंगपिन बौखला उठता है और उसे खत्म करने के लिए सीआईए एजेंट मिस्टर चार्ल्स की एंट्री होती है,

– Advertisement –

Ad image

जो कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ता है। पहला एपिसोड काफी इंटेंस, सस्पेंस से भरा और एक्शन-packed है, जो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है—क्या मैट मर्डॉक अपनी असली पहचान छिपाकर किंगपिन को हरा पाएगा? MCU में स्पाइडरमैन कनेक्शन की झलक इस सीरीज को और भी खास बनाती है, जिससे आने वाले एपिसोड्स के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है।

IPL Match in Raipur: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, जानिए किन-किन टीमों के बीच होगा मुकाबला

0

रायपुर। IPL Match in Raipur : क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। IPL 2026 के दूसरे शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहला मैच 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा।

इन मुकाबलों में RCB, MI और KKR जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।

रायपुर में IPL मैचों के आयोजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वहीं स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी तैयारियों में जुट गई है, ताकि मैचों का सफल आयोजन हो सके और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

The post IPL Match in Raipur: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, जानिए किन-किन टीमों के बीच होगा मुकाबला appeared first on Grand News.

रजत बंसल IAS बने जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी मिली

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत बंसल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन ने उन्हें राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) नियुक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ राज्य सूचना आयोग और मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम भूमिका निभानी होगी।

रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और अपनी पहली कोशिश में आईपीएस रैंक हासिल की। बाद में दूसरी कोशिश में उन्होंने आईएएस बनकर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया।

राज्य शासन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के बाद प्रशासनिक स्तर पर उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।