Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 16

खेल प्रतिभाओं को निखारने आज से लगा 21 दिन

0

रायगढ़। CG NEWS: संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 से 26 मई तक संचालित होगा।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के अंतर्गत क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, बॉक्सिंग एवं किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में दिया जाएगा। वहीं योगासन का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स हण्डी चौक में, कुडो प्रशिक्षण कबीर चौक स्थित कुडो ट्रेनिंग में, फुटबॉल का प्रशिक्षण शासकीय नटवर स्कूल में, कबड्डी का प्रशिक्षण अडानी पावर बड़े भंडार तथा खो-खो का प्रशिक्षण लैलूंगा में आयोजित किया जाएगा।

– Advertisement –

यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक चलेगा. इसमें सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को पंजीयन फार्म के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की छायाप्रति संबंधित प्रशिक्षक के पास जमा करनी होगी। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने खेल के आवश्यक किट के साथ निर्धारित प्रशिक्षण स्थल पर समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

जमैका की विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा | S Jaishankar met the Foreign Minister of Jamaica, discussed issues including education, health and agriculture

0

जमैका की विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा | S Jaishankar met the Foreign Minister of Jamaica, discussed issues including education, health and agriculture | जमैका की विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य मुद्दों पर…

ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिकी व्यापार नीति का मुख्य टूल बताया, चीन पर साधा निशाना | Trump calls tariffs a key tool of US trade policy, targeting China

0

ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिकी व्यापार नीति का मुख्य टूल बताया, चीन पर साधा निशाना | Trump calls tariffs a key tool of US trade policy, targeting China | ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिकी व्यापार नीति का मुख्य टूल बताया, चीन पर साधा निशाना

IPL 2026: मुंबई की होमग्राउण्ड में बड़ी जीत | IPL 2026: Mumbai’s big win at home ground

0
Mumbai मुंबई: आईपीएल 2026 के एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की होमग्राउंड पर खेले गए इस मैच में दर्शकों को आखिरी ओवरों तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से तेज बल्लेबाजी देखने को मिली और बड़ा स्कोर खड़ा किया गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने आक्रामक शुरुआत की और 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवरों में मुंबई के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए मैच खत्म किया। अंतिम क्षणों में विल जैक्स ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने एवेश खान की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर जोरदार शॉट खेलकर मैच समाप्त किया।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान पर महत्वपूर्ण दो अंक हासिल किए और प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। लखनऊ की ओर से गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट निकालने की कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवरों में वे दबाव बनाए रखने में असफल रहे।