Monday, March 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 165

CG NEWS:धर्मांतरण विवाद के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, बस्तर

0

जगदलपुर,बस्तर। CG NEWS: बस्तर संभाग के कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर हुई हिंसा के विरोध में आज बुधवार को सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है, जिसे बस्तर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का पूर्ण समर्थन मिला है।

बंद के दौरान एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है, जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और अधिकांश बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नजर आ रहे हैं।

– Advertisement –

बंद के आह्वान को लेकर मंगलवार को सर्व समाज बस्तर, जनजातीय सुरक्षा मंच और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों ने प्रेस वार्ता कर बस्तर में कथित धर्मांतरण के खिलाफ बंद की अपील की थी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

CG News : छत्तीसगढ़ बंद आज: कांकेर में दुकानें

0

कांकेर,बस्तर। CG News : आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे बस्तर संभाग में बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा। कांकेर जिले में सभी दुकानें, व्यापारी परिसर और बड़े संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। बंद के समर्थन में सुबह 11 बजे वंदे मातरम स्थल से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कांकेर डोम तक जाएगी। इस रैली में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है, जिससे बाजार और व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहने की संभावना है।

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का ट्रेलर रिलीज, कैप्टन

0

Trailer Released: मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। कुछ दिन पहले वायरल हुई एक क्लिप में स्टीव रॉजर्स उर्फ कैप्टन अमेरिका की झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, और अब मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर क्रिस इवांस की दमदार वापसी पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स को शांत और सादगी भरे जीवन में दिखाया गया है, जहां वह शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता भी बन चुके हैं। बिना किसी डायलॉग के यह ट्रेलर भावनात्मक अंदाज में आगे बढ़ता है, जिसमें स्टीव अपनी पुरानी कैप्टन अमेरिका यूनिफॉर्म को देखते नजर आते हैं और अंत में बच्चे को निहारते हुए हल्की मुस्कान उनके चेहरे पर गर्व और जिम्मेदारी का एहसास कराती है।

मेकर्स ने इसी ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जो रूसो और एंथनी रूसो कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार विलेन के किरदार में नजर आएंगे, जो फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। ट्रेलर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और कैप्टन अमेरिका की वापसी को मार्वल की सबसे बड़ी वापसी बता रहे हैं।

अटल जयंती पर कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी का होगा आयोजन

0

रायपुर। CG NEWS: भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई की 101वीं जयंती के अवसर पर में भारत हूँ फाउंडेशन द्वारा 25 दिसंबर को एटीएम (अटल चौक) अवंती विहार, में सांय 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है,उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक कैलाश रारा एवं प्रमुख सलाहकार राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर “आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा : भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई” पर संगोष्ठी भी आयोजित की गयी है जिसमें प्रमुख वक्ता वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, इतिहासविद आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन शामिल होंगे।

धर्मांतरण विवाद में प्रशासनिक कार्रवाई

0

कांकेर। CG NEWS: बड़ेतेवड़ा धर्मांतरण विवाद मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। एसएसपी और एडिशनल अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद अब अन्तागढ़ के एसडीएम और आमाबेड़ा के तहसीलदार को भी हटा दिया गया है।

यह कदम जिले में सामने आए धर्मांतरण के गंभीर आरोपों और बढ़ते जनआक्रोश के बीच उठाया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे थे।

– Advertisement –

इसी बीच सर्व समाज ने विरोध जताते हुए 24 दिसंबर को कांकेर बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सामाजिक संगठनों में हलचल तेज है, वहीं प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क नजर आ रहा है। मामले में आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

CG NEWS:सिरगिट्टी में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग,

0

बिलासपुर। CG NEWS: सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में रखे तारपीन तेल के टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

हादसे में एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि एक अन्य श्रमिक अभिजित सूर्यवंशी के फैक्ट्री के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

– Advertisement –

बताया गया कि फैक्ट्री में लकड़ी की पॉलिश और अन्य कार्यों के लिए तारपीन तेल का भंडारण बड़े टैंकर में किया गया था, जहां दोपहर अचानक धुआं उठने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग लगते ही आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने पानी व फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

– Advertisement –

Ad image

हादसे के समय फैक्ट्री के भीतर कुल पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार विनोद

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के गौरव, वरिष्ठ एवं विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का निधन हिंदी साहित्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकर की कमीज और दीवार में एक खिड़की रहती थी जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन को असाधारण गरिमा प्रदान की। उनकी लेखनी में मानवीय संवेदना, सादगी और जीवन की सूक्ष्म अनुभूतियाँ अत्यंत सहजता से अभिव्यक्त होती थीं, जिसने पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएँ केवल साहित्य नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और जीवन-दर्शन की सजीव अभिव्यक्ति हैं। उनकी संवेदनशील दृष्टि और मौलिक भाषा-शैली सदैव पाठकों को प्रेरणा देती रहेंगी और हिंदी साहित्य में उनका योगदान अमिट रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस दुःख की घड़ी में सभी को संबल प्रदान करें तथा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

– Advertisement –

Ad image

भानुप्रतापपुर में अवैध रेत उत्खनन

0

कांकेर,भानुप्रतापपुर । CG NEWS: जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और भंडारण का कारोबार बेखौफ चल रहा है। भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोंडरूज में नदी से अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

शिकायतों की पड़ताल के लिए ग्रैंड न्यूज़ की टीम जब कोंडरूज गांव की नदी पहुंची, तो नदी से कुछ दूरी पर भारी मात्रा में रेत डंप मिली। वहीं नदी के भीतर चेन माउंटेन मशीन के चक्कों के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे बड़े पैमाने पर रेत निकासी की पुष्टि होती है। इस अवैध खनन की जानकारी 17 दिसंबर को जिला माइनिंग अधिकारी सनत साहू को मोबाइल के माध्यम से दी गई थी।

– Advertisement –

उस समय उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही और जांच की बात कही गई, लेकिन मौके पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद 22 दिसंबर को दोबारा सूचना मिलने पर माइनिंग अधिकारी ने जांच टीम भेजने की बात कही। जब ग्रैंड न्यूज़ की टीम नदी की ओर बढ़ी, तो रास्ते में माइनिंग विभाग की टीम जरूर मिली, लेकिन इसके बाद अधिकारियों ने न तो फोन उठाया और न ही मीडिया को किसी प्रकार की जानकारी देना उचित समझा।

मौके पर रेत भंडारण से संबंधित कोई वैध अनुमति बोर्ड मौजूद नहीं था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि रेत डंप नियमों के तहत नहीं किया गया। इसके बावजूद माइनिंग विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। ग्रैंड न्यूज़ की टीम को मौके पर चेन माउंटेन का ऑपरेटर भी मिला, जिसने कैमरे पर स्वीकार किया की चैन माउंटेन से हाइवा में रेत परिवहन किया जाता है ।

– Advertisement –

Ad image

जो अवैध खनन की ओर इशारा करता है। इस पूरे घटनाक्रम ने माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जिला माइनिंग अधिकारी सनत साहू ग्रैंड न्यूज़ के सवालों का जवाब देंगे और यह स्पष्ट करेंगे कि कोंडरूज में अवैध रेत उत्खनन पर उन्होंने अब तक क्या कार्रवाई की है और क्यों नहीं की गई। यदि 17 से 22 दिसंबर के बीच अवैध रूप से रेत निकाली गई है, तो शासन को रॉयल्टी के रूप में हुए नुकसान की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। अब निगाहें जिला माइनिंग अधिकारी सनत साहू की कार्रवाई पर टिकी हैं।

85 हजार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता के

0

रायपुर। CG NEWS: “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

– Advertisement –

Ad image

स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और विशाल जनसैलाब ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को गरिमा प्रदान की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभाओं—रायपुर दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा एवं बलौदा बाजार में आयोजित इस महोत्सव में 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव एवं तैराकी सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर इसे देश का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बनाने का गौरव दिलाया है।
मेगा फाइनल में 5000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “खेल केवल पदक या जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और यही मन देश को आगे बढ़ाता है। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण से शहरी अंचल तक छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को नशे और कुप्रवृत्तियों से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने देश में खेल संस्कृति को एक नई दिशा दी है। आज भारत में खेल करियर का सशक्त माध्यम बन रहा है और सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन दे रही है।

सांसद बृजमोहन ने आगे कहा कि, “रायपुर सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री जी के ‘फिट इंडिया’ विज़न का ज़मीनी स्वरूप है, जहाँ हर वर्ग, हर उम्र और हर पहचान के खिलाड़ी को समान अवसर मिल रहा है। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है।”

उन्होंने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों, युवाओं और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को समावेशी भारत का सशक्त उदाहरण बताया और कहा कि खेल सामाजिक समरसता और एकता का सबसे सशक्त माध्यम हैं।

अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि, “हार से घबराइए नहीं, क्योंकि हार ही जीत की सबसे बड़ी शिक्षक होती है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से आप न केवल अपने परिवार और शहर, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।”

यह संबोधन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भरने वाला रहा। उन्होंने कहा कि, “असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो;
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद-चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम।”

उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, व्यायाम शिक्षक, खेल अधिकारी, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस भव्य आयोजन में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के साथ पहली बार इतने बड़े स्तर पर ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने भी सहभागिता की और रस्साकसी में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया—यह आयोजन “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करता है।

24 दिसंबर को सुप्रसिद्ध गायक एवं दिल्ली से भाजपा सांसद श्री मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं के साथ ही खेल जगत में राजधानी का नाम देश-प्रदेश में रोशन करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान किया गया, जिनमें आर. राजेंद्रनन, संगीता राजगोपालन, कविता दीक्षित, प्रकाश वैद्य, एस.आई. सोनवानी, अंजुम रहमान, राकेश शर्मा, नजीर अहमद, भूषण साय, अनुज दुबे, संतोष दुबे, रुचिर दुबे, आलोक शर्मा, मुश्ताक अली पहलवान, अशोक पहलवान, लक्ष्मण पहलवान, जनक यादव, राजेंद्र वर्मा, अजय, विनोद नायर, स्व. सतीश चंद्र त्रिपाठी, अनीस मेनन, सुखलाल जंघेल, गजेंद्र पांडे, धुतराम सारंग, जे.एम. हसन, ए.आर. थीटे, एस.एम. रिजवी, भगवान सिंह चंदेल, क्रिकेटर राजा परिहार, आलोक द्विवेदी, अमृताश, नीता डुमरे, सी.एम. ठाकुर, रमेश यदु एवं अंतरराष्ट्रीय खेल उद्घोषक जशवंत सहित अनेक विभूतियां शामिल रहीं।

समारोह में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र धुरंधर, समस्त जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, खिलाड़ी, बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इल्यूम बार में बवाल, दो गुटों की मारपीट का

0

बिलासपुर। CRIME NEWS: बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित इल्यूम बार में युवकों के बीच हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बार के अंदर और बाहर दोनों जगह अफरा-तफरी और हंगामे के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो और मौके की जानकारी के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है….

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इल्यूम बार के अंदर पार्टी के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस शुरू होती है और कुछ ही देर में मामला मारपीट में बदल जाता है। धक्का-मुक्की के दौरान टेबल-कुर्सियां खिसकती नजर आती हैं और लोग बीच-बचाव करते दिखते हैं।

– Advertisement –

विवाद इतना बढ़ गया कि युवक बार से बाहर निकल आए, जहां वीडियो के दूसरे हिस्से में सड़क पर दोनों गुट एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई देते हैं। माहौल में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति भी नज़र आती है। हालांकि विवाद की वजह वीडियो में स्पष्ट नहीं दिखती, लेकिन लड़ाई का वीडियो मामला साफ स्पष्ट हो रहा है कि आगे मामला कितना बढ़ सकता था….

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वीडियो की पहचान और अन्य फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी जांच की जा रही है, और यदि वीडियो में और लोग शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में बारों में आए दिन हो रहे झगड़ों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं…..

– Advertisement –

Ad image