Monday, May 18, 2026
Google search engine
Home Blog Page 164

फैंस तैयार रहें, यश के बर्थडे पर खुलेगी ‘टॉक्सिक’ की

0

Toxic: यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिया टुडे/आजतक की एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, फिल्म का पहला दमदार टीजर एक्टर यश के 40वें जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे ‘केजीएफ’ स्टार यश एक बिल्कुल नए, गहरे और डार्क अवतार में दिखने वाले हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह टीजर बेहद रॉ, स्टाइलिश और यूनिक होगा, जैसा यश को दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। टीजर में फिल्म की टोन और यश के किरदार की पहली झलक मिलेगी, लेकिन ज्यादा खुलासा नहीं किया जाएगा। यश का जन्मदिन टीम के लिए सही मौका माना गया है ताकि दुनिया को ‘टॉक्सिक’ की दुनिया से परिचित कराया जा सके।

– Advertisement –

Ad image

यश इस फिल्म में सुपरहीरो वाला इमेज छोड़कर एक इंटेंस, कड़क और रियल टाइप गैंगस्टर किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस होंगी। ‘टॉक्सिक’ को नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

दो निरीक्षक और चार उप निरीक्षक सहित

0

जारी आदेश के अनुसार, इन तबादलों में दो निरीक्षक और चार उप निरीक्षक सहित कुल 9 पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। तबादला आदेश के तहत निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को लुण्ड्रा थाना की जिम्मेदारी (Police Transfer) सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को गांधीनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी नए कार्यस्थलों पर पदस्थ किया गया है।

कृषि महाविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय

0

रायपुर। CG NEWS: कृषि महाविद्यालय, रायपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार, में भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान एवं खुली परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह आयोजन ट्रैफिक पुलिस रायपुर द्वारा कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के समन्वय से किया गया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा कमेटी, नई दिल्ली रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), पुलिस मुख्यालय रायपुर, फरिहा आलम सिद्दीकी, संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग, डी. रविशंकर, अपर आयुक्त, परिवहन तथा एम. आर. अहीर, उप महानिरीक्षक पुलिस की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा श्रीमती डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. पी. के. सांगोड़े, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा किया गया।

– Advertisement –

Ad image

अपने प्रेरणादायक संबोधन में न्यायमूर्ति सप्रे ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ दैवीय नहीं बल्कि मानवीय लापरवाही का परिणाम हैं और इन्हें रोका जा सकता है। उन्होंने विभिन्न वीडियो क्लिप के माध्यम से बताया कि हेलमेट किस प्रकार जीवन रक्षक सिद्ध होता है, वहीं तेज गति, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना एवं सिग्नल तोड़ने से होने वाली घातक दुर्घटनाओं के उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

उन्होंने वियतनाम एवं थाईलैंड के उदाहरण देते हुए बताया कि वहां यातायात नियमों के सख्त पालन एवं हेलमेट के अनिवार्य उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। न्यायमूर्ति सप्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में देश में 12वें स्थान पर है, जबकि रायपुर में बीते वर्ष 2025 में 618 सड़क दुर्घटनाएँ हुई हैं, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत मामलों में मृत्यु हुई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि हेलमेट ट्रैफिक पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनें।

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले पाँच लोगों को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके मानवीय एवं समाजोपयोगी कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी, संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने अध्यक्ष महोदय एवं समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और माननीय न्यायमूर्ति सप्रे का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने कृषि महाविद्यालय के छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

भारत माला परियोजना में अवैध मुआवजा मामला : ईडी की

0

 

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर आंचलिक कार्यालय ने भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना में भूमि अधिग्रहण के दौरान प्राप्त अवैध मुआवजे के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

– Advertisement –

ईडी ने 29 दिसंबर 2025 को पीएमएलए-2002 के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद जिले में कुल 10 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई हरमीत सिंह खानुजा सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के आवासीय एवं कार्यालय परिसरों में की गई।

तलाशी के दौरान 40 लाख रुपये नकद, कई डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए।

– Advertisement –

Ad image

ईडी के अनुसार जब्त सामग्री के आधार पर अवैध मुआवजा वितरण और धन शोधन से जुड़े पहलुओं की गहन जांच जारी है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में,क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी होगा

छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। 
                  नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है। इसमें भागीदारी के लिए वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाडिय़ों का ट्रायल रायपुर में आयोजित किया गया है। वहीं तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के खिलाडिय़ों के ट्रायल बिलासपुर में होंगे। इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नम्बर $91-8871419609 पर फोन कर या वेबसाइट के माध्यम चयन ट्रायल संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कॉर्ड की मूल कॉपी के साथ ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी
चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी अपना ऑनलाइन पंजीयन क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं। सभी ट्रायलस्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन भी किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही चयन ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में पात्र खिलाडिय़ों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचने वाले सभी खिलाडिय़ों से अपने अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कॉर्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल कॉपी साथ लाने को कहा है।

रायपुर में होंगे वेट.लिफ्टिंगए कुश्तीए फुटबॉल और हॉकी के ट्रायल
रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 6 जनवरी को सवेरे नौ बजे से वेट-लिफ्टिंग, 7 जनवरी को सवेरे नौ बजे से कुश्ती तथा 7 जनवरी और 8 जनवरी को सवेरे नौ बजे से फुटबॉल के लिए ट्रायल होंगे। 7 जनवरी और 8 जनवरी को सवेरे नौ बजे से रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाडिय़ों का ट्रायल होगा।

तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल बिलासपुर में
बिलासपुर के स्वर्गीय बीण्आरण् यादव स्टेडियम में 7 जनवरी को सवेरे नौ बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। बिलासपुर के सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में 7 जनवरी को सवेरे नौ बजे से तैराकी खिलाडिय़ों का ट्रायल होगा।

तमनार महिला आरक्षक बदसलूकी मामला; आरोपी गिरफ्तार

0

रायगढ़। CG Video : रायगढ़ जिले के तमनार आंदोलन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट और घृणित बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसने न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। आज पुलिस ने आरोपी को भारी सुरक्षा के बीच शहर में जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़ें : CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

– Advertisement –

27 दिसंबर को तमनार क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई थी।इस गंभीर और शर्मनाक मामले में रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज इस मामले के मुख्य आरोपी चित्रसेन साव, निवासी ग्राम झरना, तमनार ब्लॉक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को शहर में जुलूस के रूप में ले जाया गया, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान आक्रोशित महिला संगठनों ने आरोपी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाई और कड़ी नाराज़गी जाहिर की।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों में भी न्याय मिलने की भावना दिखाई दी। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि महिला सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अभी एक आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि शेष आरोपी को भी शीघ्र ही कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।यह मामला केवल रायगढ़ या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना।आज की यह कार्रवाई कानून के प्रति भरोसे और महिलाओं के सम्मान की दिशा में एक सख़्त संदेश मानी जा रही है।

CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में बड़ा फैसला : तुअर, उड़द

0

 

रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

– Advertisement –

केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में निम्नानुसार फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 21 हजार 330 मीट्रिक टन तुअर, 25 हजार 530 मीट्रिक टन उड़द, 240 मीट्रिक टन मूंग, 4 हजार 210 मीट्रिक टन सोयाबीन और 4 हजार 210 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की मंजूरी दी गई है।

इन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि इस निर्णय से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एमएसपी पर खरीद की सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करेगी। इस निर्णय से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

नरेश साहू आत्महत्या मामले में CBI जांच की मांग

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : मुंगेली जिले में नरेश साहू की संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों और पूरे प्रकरण की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के बीच अब मुस्लिम समाज भी खुलकर सामने आया है। सोमवार को मुस्लिम समाज के लोग नेहरू चौक में एकत्र हुए और पैदल मार्च करते हुए आईजी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की CBI जांच की मांग की।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आत्महत्या पूर्व वीडियो में जिन तथ्यों और आरोपों का जिक्र किया गया है, वह इस मामले को बेहद संवेदनशील बनाता है। मृतक द्वारा कुछ व्यक्तियों के नाम लेने और मानसिक प्रताड़ना की बात कहे जाने से संदेह और गहरा गया है। समाज का कहना है कि यदि जांच स्थानीय स्तर पर होगी, तो निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं, इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी, विशेषकर CBI से कराई जाना जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

– Advertisement –

मुस्लिम समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध करने वाला व्यक्ति अपराधी होता है, उसका कोई धर्म नहीं होता। एक आरोपी के कारण पूरे समाज को निशाना बनाना गलत है। समाज के लोगों ने नरेश साहू की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए कामना की और मांग की कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील भी की गई।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग का निर्देश

– Advertisement –

Ad image

CG Video : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के

0

बलौदाबाजार। GRAND NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई श्यामसुंदर अग्रवाल का आकस्मिक निधन मुंबई में हो गया। परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय श्यामसुंदर अग्रवाल का पार्थिव शरीर सोमवार, 5 जनवरी, की शाम विमान से मुंबई से रायपुर लाया जाएगा।

अंतिम यात्रा की जानकारी

– Advertisement –

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 6 जनवरी, को उनके निवासस्थान B-11, ऐश्वर्या विंडमिल, Jack & Jill School के सामने वाली रोड से मारवाड़ी श्मशान तक सुबह 10 बजे निकलेगी।

शुभचिंतकों ने व्यक्त की संवेदना

– Advertisement –

Ad image

उनके निधन पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामसुंदर अग्रवाल का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बलौदाबाजार जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

शोकाकुल परिवार में शामिल हैं:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

उनके भाई: अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल

पुत्र: संजय अग्रवाल

भतीजे: नितिन, अनुराग, भावेश, अक्षत, आदित्य, विवान

पोते: प्रज्जवल, उज्जवल, केशव, हिमांशु, अयन

एवं समस्त मित्तल परिवार

स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से हाजिरी

0

जगदलपुर, 05 जनवरी 2026 : Chhattisgarh : बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन द्वारा तैयार किए गए विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन की उपस्थिति का डेटा शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को भेजना है, जहां इसकी नियमित समीक्षा की जा सकेगी।

 विद्या समीक्षा केंद्र ऐप हुआ अनिवार्य (Vidya Samiksha Kendra

– Advertisement –

इस नई व्यवस्था को लागू करते हुए विभाग ने एक बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी निर्देश भी दिया है, जिसकी अनदेखी करने पर शिक्षकों की उपस्थिति मान्य नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को यह मोबाइल ऐप विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद ही अपने फोन में इंस्टॉल और पंजीकृत करना होगा। दरअसल, पंजीकरण के समय ऐप जीपीएस तकनीक का उपयोग कर विद्यालय की लोकेशन को सेव कर लेता है। यदि कोई शिक्षक विद्यालय से बाहर रहकर या घर से ऐप को इंस्टॉल या रजिस्टर करने का प्रयास करता है, तो सर्वर में पहले से मौजूद विद्यालय की लोकेशन और शिक्षक की वर्तमान लोकेशन आपस में मेल नहीं खाएगी। ऐसी स्थिति में लोकेशन मैच न होने के कारण शिक्षक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे, इसलिए सभी को विद्यालय में उपस्थित होकर ही इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी गई है।

CG Video : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

– Advertisement –

Ad image

Raipur Crime : बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल