Thursday, January 22, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhतालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से

तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है, जहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ में फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे बरगद के पेड़ में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

– Advertisement –

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments