Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 166

महिला एवं बाल विकास विभाग की भर्तियों पर गंभीर सवाल, बाल

0

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, संचालनालय नया रायपुर द्वारा पिछले एक वर्ष के भीतर राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न पदों के लिए जारी किए गए कई विज्ञापनों के तहत की गई भर्तियों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी एवं सूत्रों के अनुसार, बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारी स्तर के अनेक पदों पर नियुक्तियां नियमों को दरकिनार कर की गई हैं।

सूत्रों का दावा है कि जिला स्तर पर की गई अधिकांश नियुक्तियों में आर्थिक लेन–देन हुआ है। जिन पदों पर बाल संरक्षण एवं बाल संरक्षण प्रबंधन के क्षेत्र में अनिवार्य अनुभव की शर्त रखी गई थी, वहां नियुक्त अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र उनके रिश्तेदारों अथवा परिचितों द्वारा जारी किए गए बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2010 से लगातार बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे अनुभवी कर्मियों को भी इन नियुक्त व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

– Advertisement –

सीमित अनुभव वाले अभ्यर्थियों को उच्च पद

जिला बाल संरक्षण अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति की गई, जिनका बाल संरक्षण क्षेत्र में वास्तविक अनुभव संदिग्ध बताया जा रहा है। कई नियुक्त संविदा अधिकारियों को राज्य स्तर के बाल संरक्षण तंत्र और संगठनों द्वारा भी नहीं पहचाना जा रहा, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

– Advertisement –

Ad image

शैक्षणिक योग्यता पर भी संदेह

भर्ती नियमों के अनुसार समाज कार्य, समाजशास्त्र अथवा मनोविज्ञान जैसी विषयों में मान्य शैक्षणिक योग्यता आवश्यक थी, परंतु आरोप है कि चयनित कुछ अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र राज्य के बाहर के मुक्त विश्वविद्यालयों या छत्तीसगढ़ के ऐसे विश्वविद्यालयों से हैं, जिनके नाम पर पहले भी फर्जी अंकसूची संबंधी शिकायतें आती रही हैं।
एक मामले में तो चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा वर्ष 2016 से 2020 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया था।

चाइल्ड हेल्पलाइन भर्ती पर भी सवाल

हाल ही में राज्य स्तर की चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए की गई भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं। राज्य की चाइल्ड हेल्पलाइन में एडमिनिस्ट्रेटर पद पर नियुक्त अभ्यर्थी को लेकर विभाग को कई शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव एवं राज्य बाल संरक्षण समिति की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

आरटीआई में भी सामने आई जानकारी

शिकायतकर्ता द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत संबंधित विश्वविद्यालय एवं जिला राजनांदगांव से जानकारी मांगी गई। विश्वविद्यालय चयनित अभ्यर्थी के प्रवेश एवं शैक्षणिक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में असफल रहा, जिसके बाद प्रथम अपील दायर की गई है। वहीं जिला राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी में यह स्वीकार किया गया कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

फर्जी दस्तावेजों के बावजूद कार्रवाई नहीं

शिकायतकर्ता द्वारा फर्जी व कूट रचित प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज विभाग को उपलब्ध कराए जाने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की विभागीय जांच या कार्रवाई नहीं की गई है। यह पूरा मामला राज्य स्तर पर एक बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है।
अब देखना यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग इन गंभीर आरोपों पर कब तक चुप्पी तोड़ता है और क्या निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है या नहीं।

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की जुबान फिसली!

0

महासमुंद। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर हंगामा! केंद्र सरकार ने मनरेगा को पूरी तरह रिप्लेस कर दिया है – नया नाम है विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G) अधिनियम 2025! अब ग्रामीणों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार गारंटी, नए नियम, 60:40 फंडिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग… सब कुछ बदला!

लेकिन सवाल यह है – नाम बदलने के बावजूद मनरेगा का नाम नेताओं की जुबान से क्यों नहीं जा रहा?

– Advertisement –

महासमुंद जिले में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खुद ही इसकी मिसाल दे दी! उन्होंने कहा – “मनरेगा से प्रदेश की आम जनता को अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा…वीबी-जी राम जी के माध्यम से 125 दिन का काम दिया जा रहा है। ये विकसित भारत का रोडमैप है… जल संचयन से लेकर गांव को समृद्ध बनाने में बड़ी भूमिका!”

देखिए, नाम तो VB-G RAM G है, लेकिन बोलते हुए बार-बार *मनरेगा* ही निकल आया! क्या यह जुबान फिसलना है या पुरानी आदत? क्या नया नाम इतना आसानी से लोगों के दिमाग में नहीं बैठ रहा?

– Advertisement –

Ad image

और इसी पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला! विपक्षी नेता चरण दास महंत और अन्य ने कहा – “नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान किया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा – “कांग्रेस पूरी तरह फेल हो चुकी है… जनता और उसके लोग सब छोड़कर जा चुके हैं!”

असली सवाल यह है – क्या VB-G RAM G सिर्फ नाम का खेल है? नाम बदलने से ग्रामीण मजदूरों की जिंदगी बदलेगी या सिर्फ जुबान पर मनरेगा चिपका रहेगा? क्या यह 25 दिन का एक्स्ट्रा रोजगार वाकई गांवों तक पहुंचेगा, या फिर सिर्फ स्पीच में रहेगा?

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में ठंड से बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, रायपुर में छाए बादल

 

छत्तीसगढ़ में ठंड से बढ़ी ठिठुरन, मौसम

0

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाय हुए है।

जनवरी का दूसरा पखवाड़ा लगभग समाप्त होने को है और यह समय छत्तीसगढ़ में ठंड के चरम का माना जाता है। दिसंबर के बाद जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है और इस वर्ष भी मौसम ने यही रुख अपनाया है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया। सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले।

– Advertisement –

प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से करीब 4.3 डिग्री कम है। अंबिकापुर के आसपास के पहाड़ी इलाकों, विशेषकर सामरी और मैनपाट में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में शीतलहर चलने की पुष्टि की है।

कड़ाके की ठंड के कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग अलाव जलाने, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सुबह के समय ठंडी हवाओं और सर्द वातावरण के कारण लोगों को दैनिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

– Advertisement –

Ad image

मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में भी ठंड का असर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 से 4.7 डिग्री कम है। यहां भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है और लोग ठंड से बचाव के उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं।

राजधानी रायपुर में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन यहां भी न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में ठंड का असर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से रात या सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि ठंड से होने वाली किसी भी परेशानी से समय रहते निपटा जा सके।

 

नई पदस्थापना पर न आने वाले 38 शिक्षक

0

कांकेर। CG BREAKING : युक्तियुक्तकरण के तहत नई पदस्थापना पर न आने वाले अतिशेष शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है। जिले में 38 शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। शिक्षकों ने अपने नए पदस्थापन पर ज्वाइनिंग नहीं की, जिससे शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया।

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, अतिशेष घोषित होने के बावजूद कई शिक्षकों ने निर्धारित नई पदस्थापना पर रिपोर्ट नहीं किया। इसके कारण विभाग ने निलंबन की प्रक्रिया शुरू की और संबंधित आदेश सभी जिलाधिकारी और प्राचार्यों को भेज दिए हैं। इस निर्णय से जिले में शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

निलंबन की जानकारी

 

 

UPW-W vs GG-W का आज रोमांचक आग़ाज़ी भिड़ंत

0


WPL : महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे संस्करण की शुरुआत शानदार रही। पहले मैच में आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरू ने जीत हासिल की जिसे प्रशंसकों की उम्मीदो को और बढ़ा दीं है। अब, शनिवार को दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स वुमन का मुकाबला गुजरात जायंट्स वुमन से होगा।इस मैच में कौन बाज़ी मरेगा ये तो वक्त ही बतायेगा l

यह मैच दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शुरू होगा। दोनों टीमें इसी मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। जीजी-डब्ल्यू की कप्तानी एशले गार्डनर करेंगी और टीम में बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, डेनियल व्याट, जॉर्जिया वेयरहम, रेणुका ठाकुर और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

wpl



Source link

रायपुर में बाइक चोरी करने वाले 2

0

रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी में संदीप साहू (19) निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी और सत्यम दास मानिकपुरी (18) निवासी ग्राम टेकारी शामिल हैं। दोनों आरोपी पहले भी वाहन चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की 04 दोपहिया वाहन (03 मोटर सायकल और 01 एक्टिवा) चोरी की। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई वाहन बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹3,00,000 बताई जा रही है। बरामद वाहन हैं – यामहा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन जी 7523, केटीएम ड्यूक सी जी 04 पी एम 0942, यामहा मोटर सायकल सी जी 04 पी यू 0126 और एक एक्टिवा वाहन सी जी 04 के एस 1641।

– Advertisement –

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि संदीप साहू और सत्यम दास मानिकपुरी ने मिलकर रायपुर के सिविल लाइन, पंडरी और न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी की थी। तीन मोटर सायकल और एक एक्टिवा के अलावा किसी अन्य वाहन के चोरी की जानकारी अभी जांच के दौरान है।

एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था कि वे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी करें। इसके तहत टीम ने घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला और मुखबिरों से सूचना एकत्र की। इसके साथ ही टीम ने नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों से भी आरोपियों की पतासाजी की।

– Advertisement –

Ad image

टीम को सूचना मिली कि संदीप साहू, जो पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है, महंगी मोटर सायकलों का बार-बार उपयोग कर रहा था। टीम ने इसकी पुष्टि की और संदीप को एक मोटर सायकल के साथ पकड़ लिया। वैध दस्तावेज मांगने पर संदीप कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि उसने सत्यम दास मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी और 04 वाहन चोरी किए थे। इसके बाद सत्यम दास मानिकपुरी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई 03 मोटर सायकल और 01 एक्टिवा वाहन आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए। सिविल लाइन और पंडरी थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन मोटर सायकल पर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध हैं। थाना सिविल लाइन में यामहा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन जी 7523 और केटीएम ड्यूक क्रमांक सी जी 04 पी एम 0942 पर अपराध क्रमांक 360/25 और 421/25 के तहत धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध है। थाना पंडरी में यामहा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 पी यू 0126 पर अपराध क्रमांक 77/25 पंजीबद्ध है। इसके साथ ही एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 के एस 1641 भी बरामद किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है और अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति या चोरी की गतिविधियों की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक पासवान, थाना प्रभारी सिविल लाइन के अलावा एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, प्र.आर. संतोष वर्मा, पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, आर. राजेन्द्र तिवारी, संदीप सिंह, शिवम द्विवेदी और कलेश्वर कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की सतत निगरानी और तकनीकी विश्लेषण से अपराधियों की पतासाजी में तेजी आई है। ऐसे मामलों में पुलिस की सक्रियता और टीम वर्क से वाहन चोरी की घटनाओं में कमी लाने का प्रयास जारी है।

CG CRIME NEWS : मुर्गा नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति ने फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान, आरोपी गिरफ्तार

‘द राजा साब’ फिल्म रिव्यू :

0

The Raja Saab Movie Review :

‘द राजा साब’ को हॉरर-फैंटेसी-कॉमेडी बताकर पेश किया गया है, लेकिन असल में यह एक जॉनर-कन्फ्यूज, बिखरी हुई और जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म बनकर रह जाती है। प्रभास जैसे बड़े स्टार और मारुति जैसे अनुभवी निर्देशक के बावजूद फिल्म यह तय ही नहीं कर पाती कि वह आखिर बनना क्या चाहती है। बड़े सेट, भारी बजट और तामझाम के पीछे कंटेंट की भारी कमी साफ दिखती है।

प्लॉट और कहानी:
फिल्म की कहानी सुनने में दिलचस्प लगती है, लेकिन देखने में उतनी ही ज्यादा थकाऊ और उलझी हुई हो जाती है। राजा (प्रभास) अपनी अल्जाइमर पीड़ित दादी गंगम्मा (जरीना वहाब)  की एक ही जिद…कि उसके पति कनकराजू (संजय दत्त) जिंदा हैं..इसे सच मानकर उनकी तलाश में निकलता है। यह तलाश उसे हैदराबाद की एक पुरानी, रहस्यमयी हवेली तक ले जाती है, जहां आत्माएं, तंत्र-मंत्र, डर और अतीत के कई राज छुपे हुए हैं। समस्या यह नहीं कि कहानी में आइडिया कमजोर है, बल्कि यह है कि फिल्म को खुद नहीं पता कि इस आइडिया के साथ क्या करना है।
पहले आधे घंटे में कहानी इमोशनल ड्रामा बनती है… फिर अचानक कॉमेडी में बदल जाती है और उसके बाद जबरदस्ती हॉरर ठूंस दिया जाता है। कई सीन ऐसे आते हैं जिनका आगे की कहानी से कोई मतलब नहीं निकलता। क्लाइमैक्स तक पहुंचते-पहुंचते फिल्म इतनी थक चुकी होती है कि ऑडियंस को न डर लगता है, न किसी तरह की एक्साइटमेंट बचती है। कुल मिलाकर, कहानी एक मजबूत स्क्रिप्ट और टाइट ट्रीटमेंट की कमी के कारण बिखर जाती है।

– Advertisement –

Ad image

एक्टिंग
प्रभास इस फिल्म में अपनी सुपरस्टार इमेज तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कमजोर किरदार और ढीली स्क्रिप्ट उन्हें पूरी तरह नुकसान पहुंचाती है। कॉमेडी करने की कोशिश पूरी तरह फेल है। मज़ाक बहुत बोरिंग हैं…कॉमेडी सीन में वह कई जगह जरूरत से ज्यादा ओवरएक्टिंग करते हैं, जिससे सीन्स बनावटी लगने लगते हैं। वहीं हॉरर सीन में उनके एक्टिंग में न डर नजर आता है और न ही गंभीरता, जिस कारण ऐसे सीन असरहीन रह जाते हैं। यह किरदार न याद रह जाता है और न ही कोई खास प्रभाव छोड़ता है, बल्कि प्रभास के करियर का एक कमजोर रोल बनकर रह जाता है।
संजय दत्त फिल्म के सबसे मजबूत पहलू हैं। उनका किरदार रहस्यमय और डर पैदा करने वाला है। बोमन ईरानी ने लिमिटेड स्क्रीन टाइम में भी प्रभावशाली अभिनय किया है। जरीना वहाब दादी के रोल में ईमानदार हैं…मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार के किरदार सिर्फ गानों और ग्लैमर तक सिमट कर रह जाते हैं। कहानी पर उनका कोई असर नहीं पड़ता।

निर्देशन
मारुति का निर्देशन सबसे बड़ी निराशा है। हॉरर, कॉमेडी, फैंटेसी, इमोशन….सब कुछ एक ही फिल्म में डालने की कोशिश की गई है, लेकिन किसी पर भी पकड़ नहीं बन पाती। डरावने सीन डराते नहीं, कॉमेडी सीन हंसाते नहीं और इमोशनल पल जल्दी ही बनावटी लगने लगते हैं।

– Advertisement –

Ad image

पॉजिटिव पॉइंट
प्रभास लंबे समय बाद कॉमिक रोल में नजर आए हैं… और कुछ सीन में हंसाते है..जरीना वहाब की एक्टिंग सधी हुई और भावनात्मक है। संजय दत्त की किरदार का साइकोलॉजिकल एंगल दिलचस्प लगता है। दूसरे हाफ में कुछ सीन बेहतर बन पड़े हैं। बोमन ईरानी के साथ संजय दत्त का साइकोलॉजिकल खेल… हॉस्पिटल वाला इमोशनल सीन असर छोड़ते हैं। ये पल फिल्म को थोड़ी देर के लिए इंटरेस्टिंग लगते हैं, लेकिन ओवरऑल इम्पैक्ट नहीं बदल पाते।

संगीत और तकनीकी पक्ष
बैकग्राउंड म्यूजिक माहौल बनाने में नाकाम रहता है। गाने बेवजह कहानी की रफ्तार तोड़ते हैं। VFX और ग्रीन-स्क्रीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कई जगह टीवी-सीरियल जैसा फील देता है, जो इतने बड़े बजट वाली फिल्म के लिए निराशाजनक है। एडिटिंग ढीली है और फिल्म जरूरत से कहीं ज्यादा लंबी लगती है।

संगीत और बैकग्राउंड स्कोर:
फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के मूड के अनुसार मेल खाता है। कुछ गाने और साउंडट्रैक विशेष रूप से यादगार हैं और सीन की भावनात्मक गहराई बढ़ाते हैं।

कुल मिलाकर: देखें या नहीं

अगर आप सिर्फ प्रभास के कट्टर फैन हैं, तो जिज्ञासा में एक बार देख सकते हैं। लेकिन अगर आप अच्छी कहानी, सच्चा हॉरर या ढंग की कॉमेडी ढूंढ रहे हैं, तो द राजा साब आपको यकीनन निराश ही करेगी। कुल मिलाकर बड़े बजट और बड़े नामों के बावजूद यह फिल्म एक मिस्ड ऑपर्च्युनिटी है …नाम बड़े, दर्शन छोटे।

रेटिंग: ★★★☆☆ (3/5)

मुर्गा नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या

0

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। फिर घटना को आत्महत्या बताने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम गिरधारी पैकरा है।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर थाना लैलूंगा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम काराडेगा पटेलपारा में 24 दिसंबर 2025 की शाम पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी गिरधारी पैकरा उम्र 27 वर्ष निवासी काराडेगा पटेलपारा द्वारा थाना लैलूंगा में मर्ग सूचना दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी डिजेश्वरी पैकरा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मर्ग क्रमांक 173/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा की गई बारीकी से जांच एवं शव परीक्षण रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक होना स्पष्ट किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 24.12.2025 की शाम आरोपी बिना पूछे मुर्गा लेकर घर पहुंचा, जिस पर पत्नी द्वारा नाराजगी जताए जाने से दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की फुंकनी एवं धारदार परसूल से मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।

– Advertisement –

Ad image

हत्या के बाद आरोपी ने अपराध को छुपाने की नीयत से मृतिका को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया और परिजनों व ग्रामीणों को झूठी जानकारी दी। मर्ग जांच में अपराध के साक्ष्य छुपाने एवं मिथ्या सूचना देने की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 103(1) एवं 238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना अधिकारी द्वारा आरोपी से मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे की फुकनी और परसूल और महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी गिरधारी पैकरा को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।




CG NEWS : शराब दुकान मार्ग पर मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप, कपड़ों से हुई मृतक की पहचान, 45 दिन से था लापता


CG : शराब दुकान मार्ग पर मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप, कपड़ों से हुई मृतक की पहचान, 45 दिन से था लापता

खैरागढ़। जिले के पैलीमेटा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब शराब दुकान मार्ग के पास सड़क किनारे एक नरकंकाल मिला। कंकाल मिलने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार पैलीमेटा गांव का एक युवक बीते करीब एक महीने से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। ऐसे में नरकंकाल मिलने के बाद यह आशंका और गहरी हो गई कि यह शव उसी युवक का हो सकता है।

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया। जांच के दौरान कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की।
मोहगांव थाना प्रभारी रोहित रजक ने बताया कि मृतक की पहचान अनाड़ी धुर्वे (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जिस स्थान पर कंकाल मिला, वहां कुछ माह पहले बांध का पानी भरा हुआ था और शराब के नशे में युवक पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 



 

CG Video : समोदा में दो ज्वेलरी दुकानों से लॉकेट चोरी, दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में प्रमोशन, बड़ी

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक (दिनांक 29.12.2025) के निर्णय के अनुसार उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

देखें आदेश

– Advertisement –

Order JE to AE Paribhraman

Order JE to AE

– Advertisement –

Ad image

समोदा में दो ज्वेलरी दुकानों से लॉकेट चोरी, दिनदहाड़े बाइक सवार

0

जागेश साहू, आरंग – रायपुर। CG Video : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में बीते 15 दिनों के भीतर ज्वेलरी दुकानों से लॉकेट चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में अज्ञात व्यक्ति ने लॉकेट देखने के बहाने दुकानों में घुसकर चोरी की और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।

 

– Advertisement –

पहली घटना 7 जनवरी की है। श्री साई ज्वेलर्स के संचालक घनश्याम प्रसाद देवांगन ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 5.59 बजे एक युवक दुकान में आया और सोने का लॉकेट देखने लगा। जैसे ही 7.04 ग्राम का लॉकेट तौलकर निकाला गया, वह युवक लॉकेट लेकर दुकान से बाहर निकल गया। दुकानदार ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाहर पहले से मौजूद उसका साथी बाइक पर तैयार था और दोनों भाग गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

दूसरी घटना 26 दिसंबर की है, जिसकी रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई है। सुरेश ज्वेलर्स के संचालक दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि एक युवक बड़े साइज का लॉकेट देखने के बहाने दुकान में आया। 5.5 ग्राम के दो लॉकेट दिखाए गए, जिसमें से एक लॉकेट वह चोरी कर बाहर निकल गया। जब दुकानदार को इसका अहसास हुआ और उसने पीछा किया, तब वह अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।

 

दोनों ज्वेलरी दुकानदारों की रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।