Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 167

शादी का झांसा देकर नाबालिग

0

जांजगीर-चांपा। CRIME NEWS: मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां दिनांक 05 जनवरी 2025 को एक नाबालिक बालिका अपनी दीदी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने साइबर तकनीकी की मदद से अपहृता और आरोपी की लोकेशन रायगढ़ में ट्रेस की।

– Advertisement –

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के निर्देश पर टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई की गई।

घेराबंदी कर बालिका को नागेश सूर्यवंशी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने और अपने दोस्त गुलशन टैगोर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल से बालिका को भगाने की बात कबूल की।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

भूमि के अधिग्रहण से प्राप्त राशि कोई फर्जी तरीके

0

जांजगीर-चांपा। Crime News: जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर भूमि अधिग्रहण के मुआवजा राशि में हुए 24 लाख रुपए के फर्जीवाड़े का अकलतरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

इस मामले में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाकर मुआवजा राशि निकाल ली थी।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

मामला ग्राम तरौद का है, जहां के.एस.के. वर्धा पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा योगेन्द्र सिंह चंदेल और उनके भाई स्वर्गीय गिरधारी सिंह के नाम पर स्वीकृत हुआ था।

 

लेकिन असली खाताधारकों के बिना जानकारी के, आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के जरिए डीसीबी बैंक, जांजगीर में खाता खुलवाकर पूरी रकम निकाल ली।

जब असली प्रार्थी के पास बैंक से चेकबुक डाक से पहुंची, तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

 

पुलिस जांच में दीपक दिवाकर, नरेश रत्नाकर, शंकर भारद्वाज, परमेश्वर और विश्राम की भूमिका सामने आई।

आरोपियों के खिलाफ

धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर

सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

फिलहाल मामला विवेचनाधीन है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

वनबंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा “नार

0

रायपुर। वनबंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा “नारी चेतना – हँसी, खेल और आत्मबल” कार्यक्रम का भव्य, सफल एवं अत्यंत उल्लासपूर्ण आयोजन संतोष हॉल, मैग्नेटो मॉल, रायपुर में संपन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी के मानसिक सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच एवं आनंदमय सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक आंचल रेखानी द्वारा “मन को भी थोड़ा आराम चाहिए” विषय पर एक अत्यंत सार्थक, संवेदनशील एवं प्रेरणादायक संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में उन्होंने विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के जीवन अनुभवों को ध्यान में रखते हुए भावनात्मक थकान, अकेलापन तथा सामाजिक अपेक्षाओं से उत्पन्न मानसिक दबावों पर गहन प्रकाश डाला।

– Advertisement –

महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि प्रसिद्ध कवयित्री शशि दुबे ने अपनी हास्य कविताओं के माध्यम से उपस्थित मातृशक्ति को हँसी से सराबोर कर दिया और पूरे सभागार में उल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। वही सचिव सरिता रेखानी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स, हाउज़ी का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Actress Kate Winslet: टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट

0

Actress Kate Winslet: टाइटैनिक से फेमस हुई एक्ट्रेस केट विंसलेट ने हाल ही में टीम डीकिंस पॉडकास्ट में अपने पहले इंटिमेट अनुभव के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपने टीनएज के आखिरी सालों में वह जिज्ञासु थीं और कुछ पहले इंटिमेट अनुभव लड़कियों के साथ भी रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ लड़कों और लड़कियों को किस किया, लेकिन किसी रिश्ते में ज्यादा आगे नहीं बढ़ीं।

केट ने यह भी साझा किया कि उन्होंने 1994 की फिल्म ‘हेवनली क्रिएचर्स’ में अपने किरदार से खुद को जोड़ पाई, जो दो टीनएज लड़कियों के बीच गहरे और जुनूनी रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म के दौरान उन्हें अपने अनुभवों और जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने बताया कि शूटिंग के समय वह 17 साल की थीं और इस अनुभव ने उन्हें बदल दिया। केट ने कहा, “मुझे पता है कि मैं एक अलग इंसान बनकर लौटी, क्योंकि मैंने उस फिल्म और नए अनुभवों से बहुत कुछ सीखा।”

पर्सनल लाइफ की बात करें तो केट की दो शादी हुई हैं, पहली शादी जिम थ्रेपलेटन से हुई थी, जिससे उनकी बेटी मिया हनी थ्रेपलेटन हैं। दूसरी शादी सैम मेंडेस से हुई, जिससे उनके बेटे अल्फी मेंडेस और बेयर ब्लेज विंसलेट हैं।

– Advertisement –

Ad image

केट ने यह भी कहा कि उन्हें फेम में रहना थोड़ा असहज लगता है, और उन्हें दोस्तों के साथ साधारण जिंदगी जीना ज्यादा पसंद है।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के उपनियम सं

0

CG News : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ ने 8.10.2024 को परिषद की बैठक में सभी सदस्यों की आम सहमति से राज्य के उप नियम में आवश्यक संशोधन करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।

 

– Advertisement –

संशोधन में यह स्पष्ट किया गया था कि आने वाले 5 वर्षों तक राज्य अध्यक्ष माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी रहेंगे। उपनियम के कंडिका 10 के अनुसार शिक्षा मंत्री महोदय को संरक्षक पद हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

 

– Advertisement –

Ad image

इस संशोधन के अनुमोदन करने के लिए 21.12.2024 को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय मुख्यालय को पत्र लिखा था। जिसके जवाब में 15.04.2025 को एक पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय मुख्यालय ने सक्षम अधिकारी द्वारा सभी संशोधन को स्वीकृति देकर अनुमोदित करने की जानकारी दी थी।

 

कृपया PDF के पृष्ठ 1 एवं 7 का अवलोकन करें।

 

Scouts and Guide Amendment

 

 

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5.76

0

रायपुर। CG NEWS: सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

आबकारी टीम द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को ग्राम बाना, थाना आरंग अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला के सामने जांच के दौरान अवैध रूप से मदिरा का धारण एवं परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।

– Advertisement –

जांच में ग्राम बाना, थाना आरंग, जिला रायपुर निवासी उजेंद्र बंजारे के अधिपत्य में पाए गए हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी की डिक्की से 32 नग पाव देशी मदिरा मसाला यूनिक, कुल 5.76 बल्क लीटर (अन्य जिला महासमुंद की मदिरा) बरामद की गई।

आबकारी विभाग द्वारा मौके से अवैध मदिरा सहित स्कूटी वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया।

– Advertisement –

Ad image

उक्त प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा द्वारा की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लापरवाही पर कृषि विभाग सख्त, आरईओ

0

कोंडागांव। CG NEWS: जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरईओ) लकेश कुमार सेठिया का कृषि विभाग द्वारा नवंबर एवं दिसंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई साप्ताहिक बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने, क्षेत्रीय कार्यों की जानकारी संधारित नहीं करने तथा जारी शो-कॉज नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण की गई है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आरईओ लकेश कुमार सेठिया भानपुरी में पदस्थ हैं तथा उन्हें आलोर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके बावजूद वे फरसगांव कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक बैठकों में शामिल नहीं हो रहे थे, जिससे विभागीय योजनाओं और किसानों से जुड़े कार्यों की जानकारी कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रही थी।
इस संबंध में फरसगांव कृषि विभाग के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तुलसी राम नेताम ने बताया कि आरईओ की लगातार अनुपस्थिति से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान कार्यालय पहुंचकर संबंधित आरईओ के बारे में जानकारी ले चुके हैं। साथ ही यह भी सूचना है कि अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते।
साप्ताहिक बैठकों में अनुपस्थिति को लेकर पूर्व में शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था, किंतु अब तक कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ। इसी कारण नवंबर और दिसंबर माह का वेतन रोके जाने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को भी वे बिना अवकाश के साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित पाए गए, जिस पर पुनः नोटिस जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।

कार्यशैली पर उठे सवाल

– Advertisement –

न किसान से संपर्क, न कार्यालय उपस्थिति
आरईओ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। न तो किसानों से नियमित संपर्क की पुष्टि हो पा रही है और न ही कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।
सूत्रों के अनुसार , साप्ताहिक बैठक के दिन आरईओ को बड़ेराजपुर क्षेत्र में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में देखा गया, जबकि वह क्षेत्र उनके कार्यक्षेत्र में शामिल नहीं है। बिना पूर्व सूचना या अवकाश के कार्यक्षेत्र से बाहर पाया जाना शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही की ओर संकेत करता है। अब यह देखना होगा कि कृषि विभाग इस मामले में आगे क्या प्रशासनिक कार्रवाई करता है।

किसान से धोखाधड़ी केस में कांग्रेस

0

रायपुर।  CG NEWS: किसान से धोखाधड़ी के मामले में जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी गड़बड़ी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, कानून सभी के लिए समान है।

वहीं छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे रोवर-रेंजर जंबूरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है, जिसमें देशभर से 15 हजार से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं और इससे छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान बढ़ेगा।

– Advertisement –

गोवा दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री साय ने बताया कि गोवा में आयोजित आदि लोकउत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जो पिछले 25 वर्षों से जनजातीय समाज की कला और संस्कृति को संजोने का कार्य कर रहा है और इसमें देशभर से जनजातीय समाज के लोग भाग ले रहे हैं।

व्यापारी संघ में सिंधी समाज की सशक्त भूमिका

0

भानुप्रतापपुर। CG NEWS: व्यापारी संघ भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव के सम्मान में सिंधी समाज भानुप्रतापपुर द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं व्यापारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने पहुंचकर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं एवं आत्मीय स्वागत के साथ सम्मान किया।

व्यापारी संघ के हाल ही में संपन्न चुनाव में इस बार दोनों प्रमुख पदों पर सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर राकेश रामानी तथा सचिव पद पर विशाल आहूजा के निर्वाचित होने से समाज में उत्साह का माहौल रहा। सम्मान समारोह के दौरान समाजजनों ने इस उपलब्धि को सामाजिक एकता और सक्रिय सहभागिता का परिणाम बताया।

– Advertisement –

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी संघ जैसे महत्वपूर्ण संगठन में सिंधी समाज की यह मजबूत मौजूदगी समाज की संगठित सोच, आपसी विश्वास और निरंतर सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ नगर के समग्र विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश रामानी एवं सचिव विशाल आहूजा ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और भानुप्रतापपुर के विकास से जुड़े मुद्दों पर वे सदैव तत्पर रहेंगे। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने किया सरेंडर

0

रायपुर। Chhattisgarh : 9 जनवरी 2026 :बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  की स्पष्ट, बहुआयामी सुरक्षा एवं विकास रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रमाण है कि “बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान हैं।”

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति, सटीक सुरक्षा रणनीति और सुशासन आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। माओवादी नेटवर्क का प्रभावी विघटन हो रहा है और बस्तर के सुदूर अंचलों में अब तेज़ी से सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानजनक पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण, आजीविका और सामाजिक पुनर्स्थापन की समुचित व्यवस्था दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से स्थापित हो सकें।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि बस्तर अब भय नहीं, भविष्य की भूमि बन रहा है- जहां शांति, सुशासन और विकास मिलकर एक स्वर्णिम कल की नींव रख रहे हैं।