Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 168

तेज रफ्तार कार-हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नूतन चौक से देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार और हाइवा की जोरदार टक्कर में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

– Advertisement –

गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अरपा पार नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रही टाटा नेक्सान कार नूतन चौक पर यूटर्न ले रही थी। इसी दौरान राजकिशोर नगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा से कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अंशु चन्द्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी जांजगीर-चांपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु राठौर, उम्र 26 वर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, मृतक हिमांशु अटल यूनिवर्सटी के कंप्यूटर साइंस का छात्र था।

 

– Advertisement –

Ad image

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर कार के उस हिस्से में हुई, जहां युवती बैठी थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। कार का गेट और सीट बुरी तरह चिपक जाने के कारण युवती वाहन में फंस गई थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में आनंद चन्द्रा और नीरज द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। वहीं मौके से कार में शराब की बोतलें और सिगरेट मिलने की बात भी सामने आई है, जिससे हादसे के समय नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल; 42 लाख की धोखाधड़ी मामले में ये विधायक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

Chhattisgarh : कवर्धा में 7 करोड़ का धान गायब! चूहों-दीमक ने खा लिया या भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा?

42 लाख की धोखाधड़ी मामले में विधायक गिरफ्तार

0

 

जांजगीर-चांपा। CG Breaking : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जिला जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने विधायक को आज जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 22 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

– Advertisement –

क्या है पूरा मामला

यह मामला थाना चाम्पा क्षेत्र का है। प्रार्थी राम कुमार शर्मा, पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी परसापाली, थाना सारागांव की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि आरोपी विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने मिलकर प्रार्थी से 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

– Advertisement –

Ad image

इन धाराओं में अपराध दर्ज

पुलिस ने जांच के बाद थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए गए।

कोर्ट में चालान पेश 

मामले की विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस ने 9 जनवरी 2026 को माननीय CJM न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया। न्यायालय द्वारा चालान स्वीकार करने के बाद जेल वारंट जारी किया गया।

जमानत याचिका खारिज

अभियोग पत्र पेश होने के बाद विधायक बालेश्वर साहू की ओर से उसी न्यायालय में रेगुलर बेल के लिए आवेदन किया गया, जिसे माननीय न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विधायक को जिला जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

42 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, विधायक बालेश्वर साहू जेल दाखिल

Raipur Crime : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार…. 50.35 लाख कैश जब्त

कलेक्टर उईके ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

0

गरियाबंद। प्रदेश में धान खरीदी कार्य व्यापक स्तर पर निरंतर जारी है। किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में धान की आवक को देखते हुए कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गरियाबंद जिला अंतर्गत सोहागपुर एवं बारूला स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उईके ने केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही बारदाना की उपलब्ध संख्या, स्टैकिंग में रखी बोरियों की संख्या का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने धान खरीदी की कुल मात्रा, विक्रय हेतु शेष किसानों की संख्या तथा अब तक किए गए कुल धान उठाव की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

– Advertisement –

कलेक्टर द्वारा धान की प्रत्येक बोरी का प्रत्यक्ष वजन कराया गया, जिसमें वजन में भिन्नता पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस पर धान खरीदी केंद्र सोहागपुर एवं बारूला के संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि माह के अंतिम तिथि तक धान खरीदी की संभावना को देखते हुए ऑनलाइन टोकन वितरण व्यवस्था बंद कर दी गई है। किसानों को 23 तारीख तक टोकन का वितरण किया जा चुका है। शेष बचे किसानों के लिए केंद्र नोडल अधिकारी द्वारा जांच एवं सत्यापन के पश्चात समितियों में जाकर टोकन जारी किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर उईके ने केंद्रों में धान उठाव की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए अधिक से अधिक उठाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्टैकिंग व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए सत्यापन की दृष्टि से केंद्रों को सुव्यवस्थित करने तथा केंद्र परिसर में रखे धान की शीघ्र स्टैकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

0

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कार्रवाई की है। थाना गंज क्षेत्र में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपए नगद सहित करीब 80 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

बता दे 8 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंधु भवन पार्किंग के पास एक कार में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारपहिया वाहन में सवार रितेश गोविंदानी, मोह. अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिंजानी को गिरफ्तार किया।

जांच में पाया गया कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के मास्टर आईडी और यूजर आईडी कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराते थे। आरोपियों से लैपटॉप, मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपए की राशि होल्ड कराई है। थाना गंज में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब पुलिस सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

खाद्य एवं औषधि विभाग का पखांजुर में औचक निरीक्षण,

0

CGNEWS : पखांजुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। विभाग की सूचना पहले से होने के कारण स्थानीय बड़े थोक व्यापारियों और खाद्य प्रतिष्ठानों के शटर डाउन दिखा ,खाद्य विभाग द्वारा इक्का-दुक्का दुकानों में दबिश देकर कुछ चुनिंदा खाद्य सामग्री की सैंपल एकत्रित किया गया।

खाद्य सुरक्षा गुणवत्ता मानक की जांच हेतु राज्य खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला भेजने की बात कहकर खाना पूर्ति कर चलते बने। अधिकारी की जांच निरीक्षण पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे है जैसे की बिना ट्रेडमार्क होलोग्राम वाले खाद्य सामग्री को नजअंदाज किया गया। मिक्चर, नमकीन खाद्य सामग्री जिसमें मैनुफैक्चरिंग डेट, प्रिंस जो क्षेत्र में हरेक दुकानों में बड़ी मात्रा में उपलब्ध नहीं है।

– Advertisement –

नशीले इंजेक्शन के साथ दो सौदागर गिरफ्तार

0

CG Crime : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने शहर में नशीले इंजेक्शनों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और सौदागरों को पकड़ा। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 63 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए और दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बंगाली चौक पर मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिकापुर के तकिया फिल्टर प्लांट बेनीपुर के पास दो युवक इंजेक्शन बेच रहे हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया।

– Advertisement –

पहले आरोपी संतोष यादव, निवासी तकिया, थाना कोतवाली अंबिकापुर और दूसरे ब्रजेश बरवा, निवासी सन्ना, जिला जशपुर, थे। उनके पिट्ठू बैग से 33 नग REXOGESIC और 31 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए। दोनों को NDPS एक्ट की धारा 22(C) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप

– Advertisement –

Ad image

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि चाहे छोटे विक्रेता हों या बड़े, कोई नहीं बख्शा जा रहा।

 

Chhattisgarh : आवारा कुत्तों के लिए निगम की दावत पर राजनीति गरम

0

रायगढ़। Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर ऐसा कदम उठाया है, जिसने शहर से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। नसबंदी ऑपरेशन के बाद कमजोर हो चुके आवारा कुत्तों को अब पौष्टिक भोजन के तौर पर बिरयानी खिलाई जा रही है। इस अनोखी पहल को लेकर जहां एक ओर चर्चा तेज है, वहीं दूसरी ओर सियासत भी गरमा गई है।

इस मामले पर खुद बीजेपी मेयर जीवर्धन सिंह चौहान सामने आए और पहल की पुष्टि करते हुए कहा कि नसबंदी के बाद कुत्तों की हालत कमजोर हो जाती है, ऐसे में उनकी सेहत संभालना नगर निगम की जिम्मेदारी है। मेयर ने विपक्ष पर सीधा तंज कसते हुए कहा कि, विकास देखकर विपक्ष को हजम नहीं हो रहा। काम करो तो दिक्कत, न करो तो दिक्कत। यह कदम पूरी तरह मानवीय है।

– Advertisement –

नगर निगम के मुताबिक, यह योजना डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण, आवारा कुत्तों की संख्या घटाने और शहर को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पकड़े गए कुत्तों की पहले नसबंदी और टीकाकरण किया जा रहा है, फिर उन्हें अच्छा और ताकत देने वाला भोजन दिया जा रहा है, ताकि वे जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य हो सकें।

हालांकि, विपक्ष ने इस पहल पर सवाल उठाते हुए इसे फिजूलखर्ची और प्राथमिकताओं से भटकाव बताया है। इस पर पलटवार करते हुए मेयर चौहान ने कहा-
“कांग्रेस की मानसिकता है कि काम नहीं करो और दूसरों को भी करने न दो। निगम का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि नसबंदी के बाद कुत्तों को बेहतर देखभाल और सुविधा मिले।”

– Advertisement –

Ad image

यह पहल सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के अनुरूप भी बताई जा रही है, जिसमें कहा गया है कि पकड़े गए आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें उसी इलाके में छोड़ा जाए, जबकि रेबीज संक्रमित या अत्यधिक आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में रखा जाए।

Chhattisgarh : कवर्धा में 7 करोड़ का धान गायब! चूहों-दीमक ने खा लिया या भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा?

CG Accident Breaking : तेज रफ्तार का कहर, बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर

नशीली टेबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर-अभनपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर के थाना गोबरानवापारा पुलिस ने आज तर्री शमशान घाट के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 710 नग निट्राजेपम टेबलेट जप्त की गई। इसके अलावा बिक्री के लिए रखी नगदी रकम और प्रकरण में प्रयुक्त मारुति स्वीफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने जब्त की।

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3,00,000/- रूपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 11/26 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

– Advertisement –

 

Chhattisgarh : कवर्धा में 7 करोड़ का धान गायब! चूहों-दीमक ने खा लिया या भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा?

– Advertisement –

Ad image

स्कूल बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident Breaking : चांपा में आज बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हसदेव पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में करीब 50 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि, टक्कर के कारण कई बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक और स्कूल प्रबंधन तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित बस से उतारकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। यह हादसा एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन से अब यह मांग उठ रही है कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर
सख्त नियम लागू किए जाएं। फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।

– Advertisement –

प्रभास की वापसी ने सबको चौंकाया

0

The Raja Saab X Review: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने लंबे इंतजार के बाद तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। मारुति दासारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म का पहला शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं।

– Advertisement –

Ad image

सोशल मीडिया पर कैसा रहा ‘द राजा साहब’ का रिव्यू?

फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, हालांकि शुरुआती रिव्यू **मिले-जुले** रहे हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले कमजोर लगे, जबकि कई लोगों ने **सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स** की जमकर तारीफ की है।

– Advertisement –

Ad image

प्रभास की एक्टिंग को मिली सराहना

एक यूजर ने प्रभास की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा,

“प्रभास ने शानदार परफॉर्म किया है और बिग ब्रदर 2 के बाद अपनी बेस्ट एक्टिंग दी है। हालांकि कमजोर स्क्रीनप्ले और कहानी फिल्म को पीछे खींचती है। कुल मिलाकर एक औसत फिल्म।”

अस्पताल सीन और VFX को मिली तारीफ

एक अन्य दर्शक ने फिल्म के अस्पताल सीन को खास बताया और प्रभास के अभिनय की सराहना की।
वहीं एक यूजर ने लिखा,

“राजा साहब रिव्यू: पहला हाफ ज़बरदस्त है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक कहानी। VFX सीक्वेंस कमाल के हैं। शुरुआत थोड़ी स्लो है लेकिन सेकेंड हाफ शानदार है।”

The Raja Saab X Review– निर्देशन को लेकर नाराजगी

हालांकि कुछ दर्शकों ने फिल्म के निर्देशन को निराशाजनक बताया। एक यूजर ने लिखा,

“द राजा साहब कुछ कॉमिक सीन और अच्छे गानों को छोड़ दें तो पूरी फिल्म एवरेज है। निर्देशन कमजोर लगा।”

फर्स्ट हाफ बना दर्शकों की पसंद

कुल मिलाकर, कई दर्शकों ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को एंटरटेनिंग बताया है, जबकि सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

Toxic Teaser Release : कब्रिस्तान सीन से दहला देने वाला ‘Toxic’ टीजर आउट, यश फिर बने गैंगस्टर… इस दिन होगी रिलीज