Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 169

छत्तीसगढ़ में शिक्षक प्रमोशन पर हाईकोर्ट सख्त

0

रायपुर। CG Teachers Promotion : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग में चल रही पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्राथमिक शाला के हेड मास्टर से लेक्चरर पद पर पदोन्नति से संबंधित मामलों में अंतरिम आदेश जारी करते हुए 22 दिसंबर 2025 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

क्या है पूरा मामला

– Advertisement –

याचिकाकर्ता बृजेश मिश्रा एवं अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि वे वर्ष 2010 से हेड मास्टर प्राथमिक के पद पर कार्यरत हैं। 1 जनवरी 2022 को आयोजित डीपीसी में उन्हें पदोन्नति के लिए योग्य भी घोषित किया गया था, लेकिन कुछ याचिकाओं के लंबित रहने के कारण उस समय पदोन्नति आदेश जारी नहीं हो सके।

 9 मार्च 2023 को खत्म हो गई थी कानूनी बाधा

– Advertisement –

Ad image

याचिका में बताया गया कि संबंधित प्रकरणों का 9 मार्च 2023 को अंतरिम निराकरण हो गया था, जिसके बाद पदोन्नति में कोई कानूनी अड़चन शेष नहीं रही। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने 2022 की डीपीसी को लागू नहीं किया, जो याचिकाकर्ताओं के साथ अन्याय है।

वरिष्ठता सूची तय किए बिना लागू किया नया नियम

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कोर्ट में मामला लंबित रहते हुए वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दिए बिना नया नियम लागू कर दिया गया, जो नियमों के खिलाफ है।

CG Teachers Promotion – 2019 के नियमों का उल्लंघन

याचिका में यह भी कहा गया कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक व प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 का उल्लंघन करते हुए 22 दिसंबर 2025 को नया नियम लागू किया गया, जिसमें केवल शिक्षक एलबी संवर्ग को शामिल किया गया।

ई संवर्ग के नियमित शिक्षकों को पूरी तरह बाहर कर दिया गया, जो नियमों और समानता के सिद्धांत के विपरीत है।

हाईकोर्ट का रुख

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने पदोन्नति प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब इस प्रकरण में आगे की सुनवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरियों का पिटारा; 12 नए PHC खोलने की तैयारी, 144 पदों पर होगी भर्ती… जल्दी करें आवेदन

 

कंपकंपाती ठंड का दौर जारी

0

रायपुर। CG Weather Update : दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है और मकर संक्रांति से पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि 24 से 48 घंटे बाद हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड से खास राहत नहीं मिलेगी।

– Advertisement –

अगले दो दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर की आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

9 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि 10 जनवरी को दुर्ग में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, दुर्ग में अधिकतम 28.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम 3.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, वहीं राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।

तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर बीच सड़क

0

जांजगीर चाँम्पा। CG NEWS: घिवरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। यह हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घिवरा में हुआ, जिसने एक बार फिर इलाके की जर्जर सड़कों की पोल खोल कर रख दी है।

जानकारी के मुताबिक, भारी वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। हाइवा सड़क के बीच पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पहले से ही बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह मौजूद है,जो लगातार हादसों को न्योता दे रही है।

तेज रफ्तार और खराब सड़क की हालत को इस दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग तेज हो गई है।

– Advertisement –

Ad image

प्यार नहीं शक ने ली जान, इंस्टाग्राम विवाद मे

0

एमसीबी। Crime News: खड़गवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

– Advertisement –

यह घटना एमसीबी जिले के खड़गंवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लकड़ापारा की है, जहां पति-पत्नी के बीच सोशल मीडिया को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पति ने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी ने शव को गमछे से फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का नाटक किया।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

रायपुर पहुंचे AITA अध्यक्ष अनिल जैन, छग

0

रायपुर। GRAND NEWS : आल इंडिया टेनिस संघ (AITA) के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड प्रेसिडेंट डॉ अनिल जैन आज रायपुर पहुँचे, जहाँ रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा एवं संघ के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर अनिल जैन ने छत्तीसगढ़ में टेनिस के निरंतर विकास और नियमित टूर्नामेंट आयोजन के लिए प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिसका श्रेय गुरुचरण सिंह होरा को जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में टेनिस से जुड़े कई बड़े आयोजनों को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

– Advertisement –

स्वागत कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सुशील बलानी, रूपेंद्र चौहान, वरिष्ठ टेनिस कोच राजेश मिश्रा, नचिकेता अर्जुन कुमार,
चरणजीत ओबेरॉय, प्रदीप मथानी, सुनील सुराणा, पाली कलश, अवतार सिंह जुनेजा, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अमरजीत सिंह चड्ढा, जीएस भांबरा, ऋषि बंछोर, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, रामावतार जैन, कैलाश दीक्षित, डॉ. दीपक कंवर, संजय शुक्ला, सुनील जैन, महेश द्विवेदी, दीपेश नेताम, अजय टांडी समेत अन्य खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आल इंडिया टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल जैन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में बालोद जिले के समीपस्थ ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ में शामिल होने दिल्ली से रायपुर पहुँचे हैं। उनके स्वागत के लिए खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा से जुड़े नेता भी उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का बड़ा संगठनात्मक

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष–महामंत्री, प्रकल्प संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की सूची भी जारी की गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस विस्तार का मुख्य लक्ष्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मोर्चा को पूरी तरह सक्रिय करना है। नए दायित्वधारियों से किसान हितों को लेकर प्रभावी कार्य करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

थिएटर से ओटीटी तक 9 जनवरी का

0

Entertainment: 9 जनवरी की तारीख सिनेमा और ओटीटी दर्शकों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं रहने वाली है, क्योंकि इस दिन थिएटर से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक एक साथ कई चर्चित और दमदार रिलीज सामने आ रही हैं, जहां प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ उनके करियर के लिए एक अहम परीक्षा मानी जा रही है और यह तय करेगी कि बतौर लीड स्टार उनका बॉक्स ऑफिस जादू कितना कायम है,

prabhas sanjay dutt starrer film the raja saab trailer out see here The Raja Saab Trailer: अब भूतों और चुडैलों से होगा प्रभास का सामना, संजय दत्त का लुक सब पर छाया,

– Advertisement –

Ad image

वहीं ओटीटी पर रिलीज हो रही क्राइम सीरीज ‘हनीमून टू हत्या’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक खौफनाक मर्डर केस की परतें खोलते हुए दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल का तगड़ा डोज देने का दावा कर रही है,

हनीमून से हत्या- एक रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाली ट्क्राइम डॉक्यू-सीरीज

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही थिएटर में गुजराती सुपरहिट फिल्म ‘लालो’ का हिंदी वर्जन भी दस्तक दे रहा है, जिसने कम बजट में रिकॉर्ड कमाई कर कंटेंट की ताकत पहले ही साबित कर दी थी—कुल मिलाकर 9 जनवरी ऐसा दिन बनने जा रहा है जब हर तरह के दर्शकों को एक ही दिन में भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

Laalo movie collection : लालो – कृष्ण सदा सहायते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 60 | 90 करोड़ क्लब में शामिल... - Hindi Vaartha

मोना के कुत्ते का नाम क्या था ? ऑप्शन में राम

0

डेस्क। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। महासमुंद जिले में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल ने शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक शिक्षण संचालक, छत्तीसगढ़ ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल, 8 जनवरी 2026 को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार कक्षा चौथी की परीक्षा में प्रश्न पूछा गया था। “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” इस प्रश्न के विकल्पों में शेरू के साथ ‘राम’ नाम भी शामिल किया गया था। धार्मिक आस्था से जुड़े नाम को इस तरह प्रश्न में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

– Advertisement –

लोक शिक्षण संचालक ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि जिले की प्राथमिक शालाओं की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का निर्माण, मुद्रण एवं वितरण की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की होती है। इसके बावजूद प्रश्न पत्र निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और शासन व विभाग की छवि धूमिल हुई।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है और इसे घोर लापरवाही एवं उदासीनता माना गया है।

– Advertisement –

Ad image

लोक शिक्षण संचालक ने DEO महासमुंद से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

 

देश में किफायती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बजटीय व नीतिगत पहलुओं पर Estimates Committee की बैठक, सांसद बृजमोहन ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

0

नई दिल्ली/रायपुर। “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है।” यह कहना है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार का, जिन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली लोकसभा सचिवालय में आयोजित Estimates Committee की एक महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त, किफायती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक बजटीय प्रावधानों एवं नीतिगत सुधारों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। इस दौरान शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें स्कूल शिक्षा की वर्तमान स्थिति, बजट के प्रभावी उपयोग, नीतिगत सुधारों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

– Advertisement –

बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की भूमिका, उसकी कार्यप्रणाली तथा इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ समेत देश भर में शिक्षा क्षेत्र में संसाधनों के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग, समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है। इसके लिए ठोस नीतिगत निर्णयों के साथ-साथ बजटीय संसाधनों का पारदर्शी, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण उपयोग अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के क्षेत्र में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सुधारात्मक कदम उठा रही है, जिससे देश के हर बच्चे तक समान और बेहतर शिक्षा पहुंच सके।

 

CG NEWS : बेटी की शादी के लिए दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी को सीएम साय ने दिए 20 हजार सहायता राशि का चेक

महानदी में अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीण परेशान

0

रायपुर। Arang News : राजधानी रायपुर के आरंग विकासखंड के समोदा उपतहसील अंतर्गत ग्राम कुरुद (कुटेला) में महानदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। सरपंच गणेश राम का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा दिन-रात चैन माउंटेन मशीनों से नदी का सीना चीरकर रेत निकाली जा रही है।

सरपंच गणेश राम के अनुसार, महानदी में करीब आठ चैन माउंटेन मशीनें लगाकर लगातार उत्खनन किया जा रहा है। इससे नदी के किनारे भारी नुकसान हो रहा है। खनन के कारण नदी किनारे लगे पेड़-पौधे गिरकर नदी में समा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

– Advertisement –

ग्रामीणों का कहना है कि रेत से भरे भारी वाहन दिन-रात गांव की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे उड़ने वाली धूल से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। साथ ही सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, खासकर महिलाओं, को कई बार अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस रास्ते से रेत का परिवहन किया जाता है, वहीं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला स्थित हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से **स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

– Advertisement –

Ad image

रेत घाट संचालन के कारण गांव में आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बन रही है, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और पर्यावरण की सुरक्षा बनी रहे।