Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 170

बेटी की शादी के लिए दिव्यांग प्रवीण गिरी

0

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित महत्वकांक्षी जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान महादेवघाट रायपुरा निवासी दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी की समस्या का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। उन्होंने उनकी पुत्री फूल गिरी गोस्वामी के शादी के लिए 20 हजार रूपए का चेक देकर तत्कालिक सहायता राशि का चेक प्रदान की। दिव्यांग गोस्वामी ने इसके लिए मुख्यमंत्री साय का ह्नदय का आभार व्यक्त किया।

दिव्यांग प्रवीण गोस्वामी ने पेशे से पुजारी का काम करते हैं। उनकी 4 लड़की हैं जिनमें 3 लड़कियों की शादी कर चुके हैं चौथी लड़की फूलगिरी गोस्वामी की सगाई हो चुकी है। उन्हांेने बताया कि वे शुगर का पेशेन्ट है, मोटर साइकिल चलाने के दौरान उनका पैर जल गया और शुगर इंफेक्शन के कारण उनका पैर काटना पड़ा। पैर के ईलाज में जमा पूंजी खत्म हो गयी। आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण उन्हें अपने छोटी बेटी की शादी में काफी परेशानी हो रही है। मंदिर के चढ़ावा से जो आमदनी होती है उसी से घर खर्च मुश्किल से चल रहा है। दिव्यांग गोस्वामी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके हाथों से 20 हजार का चेक पाकर खुशी महसूस कर रहा था।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

‘Toxic’ Teaser Reveals Yash as Raya, Makers Confirm

0

‘Toxic’ Teaser Out: The much-awaited teaser of Kannada superstar Yash’s upcoming film Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups has been officially released. Unveiled on Thursday to mark the actor’s birthday, the teaser also reveals the name of Yash’s character – Raya.

Sharing the three-minute-long teaser, KVN Productions wrote on social media, “Get a good look at your danger- Introducing RAYA. Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups in cinemas worldwide on 19-03-2026.” The announcement has instantly grabbed fans’ attention.

– Advertisement –

Ad image

Teaser Opens with a Dark and Intense Sequence

The teaser begins in a graveyard, where a man believed to be a powerful criminal gang leader is seen attending his child’s funeral along with his gang. The silence of the moment is abruptly shattered when a luxury car arrives at the scene. Yash’s character, Raya, steps out and unleashes a deadly burst of gunfire, setting the tone for a dark, violent and intense narrative.

– Advertisement –

Ad image

Powerful Cast Revealed

The makers have earlier introduced the film’s leading characters through first-look posters.

Kiara Advani plays Nadia
Huma Qureshi appears as Elizabeth
Nayanthara essays the role of Ganga
Rukmini Vasanth will be seen as Melissa

About the Film

Toxic is a collaboration between Yash and Venkat K Narayana, produced under the banners of KVN Productions and Monster Mind Creations, with Akshay Oberoi also associated with the project.

Earlier Teaser Glimpses

An earlier teaser released last year showcased Yash in a stylish avatar — stepping out of a luxurious black car, smoking a cigar, dressed in a sharp white suit and hat, and later dominating a bar scene with his trademark swag.

Release Date and Box Office Clash

Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups is slated for a worldwide theatrical release on March 19, 2026. The film will clash at the box office with Aditya Dhar’s Dhurandhar 2.

Notably, Toxic marks Yash’s first film after the massive success of KGF: Chapter 2 (2022), making it one of the most anticipated releases of 2026.

 

Toxic Teaser Release : कब्रिस्तान सीन से दहला देने वाला ‘Toxic’ टीजर आउट, यश फिर बने गैंगस्टर… इस दिन होगी रिलीज

CRIME NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 जुआरी गिरफ्तार

0

सक्ती। CRIME NEWS: डभरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बाडादरहा (सराईपाली खार) में हार-जीत का दांव लगाकर “काटपत्ती” जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि 8 आरोपी अपनी मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में डभरा पुलिस, यातायात शाखा और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर की गई। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से ₹45,500 नगद, 14 मोटरसाइकिलें, 8 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने की अन्य सामग्री जब्त की है।

– Advertisement –

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में खुला नौकरियों का पिटारा; 144 पदों पर होगी भर्ती

0

 

रायपुर। CG Breaking : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है।वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के प्रावधान अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी।

– Advertisement –

घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवाँ जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकाखंड के ग्राम सेवारी, विकासखंड दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा तथा ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा , विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पेटामारा(अकीरा) तथा ग्राम गंझियाडीह और विकासखंड कुनकुरी के ग्राम केराडीह में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में होंगे 12 मेडिकल स्टाफ
आदेश के अनुसार प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड 2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 3 स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड 3, 1 वार्ड बॉय और 2 आया का पद शामिल है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से राज्य के लोगों को ग्रामीण स्तर पर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और जरूरतमंद लोगों का सही समय पर शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा।

CG Ration Card : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे, जानिए नाम कटने की असली वजह

 

कब्रिस्तान सीन से दहला देने वाला ‘Toxic’ टीजर आउट

0

Toxic Teaser Release : मुंबई: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ( Yash character Raya Toxic) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यश के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनके किरदार का नाम भी उजागर कर दिया है। फिल्म में यश का नाम ‘राया (Raya)’ होगा।

KVN Productions ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 3 मिनट का टीजर साझा करते हुए लिखा,

– Advertisement –

Ad image

अपने खतरे को गौर से देखिए- पेश है राया। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स, 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में।

 कब्रिस्तान से शुरू होता है टीजर

टीजर की शुरुआत एक कब्रिस्तान के सीन से होती है, जहां एक गैंगस्टर अपने गिरोह के साथ अपने बच्चे का अंतिम संस्कार कर रहा होता है। माहौल में सन्नाटा होता है, तभी वहां एक लग्जरी कार आकर रुकती है। कार से उतरते ही यश का किरदार राया कब्रिस्तान में मौजूद लोगों पर गोलियों की बौछार कर देता है। इस सीन में यश का खतरनाक और दमदार अवतार देखने को मिलता है।

– Advertisement –

Ad image

Toxic Teaser Release : स्टारकास्ट भी दमदार

फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। जिसमें कियारा आडवाणी  नादिया, हुमा कुरैशी  एलिजाबेथ, नयनतारा गंगा, रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नज़र आएंगे।

पहले भी दिखी थी यश की झलक

इससे पहले जारी टीजर में यश को सफेद सूट, हैट और सिगार के साथ एक लग्जरी कार से उतरते हुए दिखाया गया था। बार सीन में उनका स्टाइल और स्वैग फैंस को खूब पसंद आया था।

 रिलीज डेट और टक्कर

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’, यश की KGF: Chapter 2 (2022) के बाद पहली फिल्म है। इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

Thalapathy Vijay : दीवानगी की हदें पार, एयरपोर्ट में हजारों भीड़ के बीच गिरे थलापति विजय, देखें वीडियो

इस गांव में शराब पीने और गाली-गलौज करने पर

0

दुर्ग। CG NEWS : जिले के लोहरसी ग्रामसभा ने महिला सुरक्षा, सामाजिक अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता की मजबूत मिसाल है। करीब 2600 की आबादी वाले ग्राम लोहरसी के बीचों-बीच खुले मैदान में हर शाम शराबियों की महफिल सजती थी। देर रात तक चलने वाली गाली-गलौज और विवाद के कारण महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया था, वहीं बच्चे भी घर से बाहर जाने में डरते थे।

लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम सरपंच की पहल पर ग्रामसभा ने एकजुट होकर सख्त और ऐतिहासिक निर्णय लिए, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं। संपूर्ण बस्ती पारा क्षेत्र में शराब सेवन और गाली-गलौज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

– Advertisement –

बस्ती फंड में जमा होगा जुर्माना

ग्रामसभा के निर्णय के अनुसार शराब सेवन या गाली-गलौज करते पाए जाने पर 5100 रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। यह राशि बस्ती फंड में जमा होगी। वहीं शराब पीने की सूचना देने वाले को प्रोत्साहन स्वरूप 2100 रुपए बस्ती फंड से दिए जाएंगे। जुर्माने की राशि नकद वसूली जाएगी और इसका उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Ration Card : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे, जानिए नाम कटने की असली वजह

 

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे

0

दुर्ग। CG Ration Card : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में राशन कार्डों की जांच के बाद करीब 16 हजार सदस्यों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए गए हैं। एक लाख से अधिक राशन कार्डों में खामियों की शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग ने सत्यापन अभियान चलाया था।

CG Ration Cardनाम कटने के बाद इन दिनों खाद्य विभाग के कार्यालयों में हितग्राही अपने नाम दोबारा जुड़वाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, जिन्हें पिछले माह राशन नहीं मिल पाया। लोगों का कहना है कि परिवार के किसी एक सदस्य की भी आधार और ई-केवाईसी अपडेट न होने पर पूरे परिवार का राशन बंद कर दिया गया है।

– Advertisement –

खाद्य विभाग के अनुसार नाम हटने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। इनमें ई-केवाईसी अपडेट न होना, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु, पलायन कर अन्य शहरों में बस जाना, अथवा पात्रता की शर्तें पूरी न होना प्रमुख हैं।

CG Ration Card इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान कोई भी फर्जी राशन कार्ड नहीं पाया गया है। नाम उन्हीं के काटे गए हैं जो योजना की पात्रता में नहीं आते। उन्होंने बताया कि जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है या जिनका जीएसटी टर्नओवर 25 लाख रुपये से ऊपर है, वे भी अपात्र की श्रेणी में आते हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी हितग्राही को लगता है कि वह पात्र है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी अपडेट कराकर फिर से खाद्यान्न योजना का लाभ ले सकता है। फिलहाल विभाग पात्र हितग्राहियों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

 

CG NEWS : बुजुर्ग ने कहा – संभलकर चलाओ बाइक, तो युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जंगल में चल रही थी जुए की ‘अंडरग्राउंड महफिल

0

साकेत श्रीवास्तव, खैरागढ़। CG News : जिला केसीसी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गातापार जंगल क्षेत्र के मंडेलाटोला जंगल में बांध किनारे संचालित जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि पांच लोगों को पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे और फड़ से ₹1,74,000 नकद, मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश सहित कुल ₹2.43 लाख मूल्य की सामग्री जब्त की गई।

– Advertisement –

गिरफ्तार आरोपियों में खैरागढ़, रायपुर, राजनांदगांव और भिलाई के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उनके विरुद्ध अपराध दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

CG NEWS : पकी हुई सब्जी में मिला मेंढक, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जांच

– Advertisement –

Ad image

पकी हुई सब्जी में मिला मेंढक, खाद्य सुरक्षा विभाग

0

राजनांदगांव। CG NEWS : शहर के समीप डेंटल कॉलेज में बीते दिनों खाने में मेंढक निकलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंची है और खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने यहां पर छापेमार कार्रवाई करते हुए मेस का निरीक्षण कर खाने के सैंपल जप्त कर जांच के लिए लैब भेजा है।

डेंटल कॉलेज में संचालित मेस में आए दिन खाने में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आती है। लेकिन मामले को स्थानीय स्तर पर ही दबा दिया जाता है । वहीं 2 दिन पहले यहां बनी मूंग की सब्जी में एक मेंढक निकलने का मामला सामने आया था इसके बाद स्टूडेंट के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को मामले की शिकायत कर दी गई। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर खाने का सैंपल लिया है। खाने में मेंढक मिलने के मामले को लेकर डीन डॉ एसके नंदा ने कहा कि मेंढक निकालना नहीं चाहिए कैसे निकाला यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयुर्वेदिक और डेंटल कालेज का मेस चलाया जाता है, जिसे मैनेजमेंट ही ऑपरेट करता है।

– Advertisement –

डेंटल कॉलेज के मेस में जांच के लिए पहुंची टीम को यहां पर कई एक्सपायरी खाद्य पदार्थ के पैकेट भी मिले हैं । वही मेस में साफ-सफाई का अभाव भी नजर आया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि मेंढक मिलने की शिकायत मिली थी। इस पर निरीक्षण किया गया है । मौके पर पनीर, चावल, अरहर की दाल सहित पकी हुई सब्जियों के नमूने लिए गए हैं। यहां कुछ खामियां मिली है जिस पर नोटिस जारी किया गया है ।

 

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुई सर्दी

0

सरगुजा। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम लगातार जारी है, तापमान में गिरावट से लोग हलकान हो रहे हैं, वहीं प्रदेश में ठंड से एक और मौत हो गई है। बीते 28 दिन के भीतर ठंड से जान गवाने वाला यह तीसरा मामला है। कोरबा के सरईसिंगार निवासी हरप्रसाद भैना (55) की मौत हुई है। उनकी लाश कसईपाली के यात्री प्रतीक्षालय में मिली। हरप्रसाद मंगलवार को रलिया गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे।

रात की ठंड में थकान के कारण वे प्रतीक्षालय में सो गए थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनकी लाश देखी। शव की स्थिति और मौके की परिस्थिति देखकर उनकी ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

– Advertisement –

परिजन ने किसी तरह का शक या संदेह नहीं जताया। मृतक की जेब से मिला पर्स, जिस पर हरप्रसाद भैना, सरईसिंगार लिखा था, जिससे पुलिस ने उनकी पहचान की। इससे पहले अंबिकापुर में ठंड से दो लोगों की जान गई थी।

मौसम विभाग का अलर्ट

– Advertisement –

Ad image

वहीं इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ठंड के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, और उत्तरी हिस्सों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अंबिकापुर में रात का तापमान 3.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं रायपुर में 6.6 डिग्री, पेंड्रा में 7.6 डिग्री, दुर्ग और राजनांदगांव में 8 डिग्री, और जगदलपुर में 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री (जगदलपुर) और सबसे न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री (अंबिकापुर) दर्ज किया गया।

हेल्थ विभाग के अनुसार बुजुर्ग, छोटे बच्चे और क्रॉनिक बीमारियों वाले लोग ठंड से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए इनका खास ध्यान रखने की जरूरत है।

इस बीच, ठंड के कारण सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। दो पालियों वाले स्कूल भी सुबह 9.30 बजे से ही खुलेंगे।

 

RAIPUR VIDEO : कबाड़ की आड़ में एचपी के टैंकरों से डीजल की चोरी, पुलिस ने दी दबिश, एक लाख का डीजल जब्त, वीडियो आया सामने

 

 

CG NEWS : अब इस जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस हाई अलर्ट