Monday, March 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 163

सांसद मनोज तिवारी और बृजमोहन के हाथों छग

0

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर के युवाओं को नई दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के उद्देश्य से देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महोत्सव ( रायपुर ) के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

छग टेनिस एसोसिएशन के महासचिव होरा का सम्मान

– Advertisement –

इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल जगत में राजधानी रायपुर का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करने वाले खेल पदाधिकारियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं कोचों का भी सम्मान किया गया। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में खेल को नई पहचान दिलाने वाले, खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, जिन्होंने ब्रिक्स गेम्स में पुरे भारत में से चुनकर टीम इंडिया का मैनेजर बनकर छत्तीसगढ़ का नाम बढ़ाया, साथ ही हाल ही में डेविस कप में भारतीय टीम के समन्वयक के रूप में भारतीय टीम का नेतृत्व कर स्वीट्ज़रलैंड के खिलाफ 3 – 1 से भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले छग टेनिस एसोसिएशन के महासचिव व ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का सांसद मनोज तिवारी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मोमेंटो भेंट कर और साल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

– Advertisement –

Ad image

श्री होरा ने जताया आभार 

श्री होरा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सांसद खेल महोत्सव आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना, उन्हें सकारात्मक दिशा देना तथा एक सशक्त और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। वहीं छत्तीसगढ़ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से यह आयोजन संभव हो पाया हैं। इस प्रकार के खेल महोत्सव खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं तथा देश और प्रदेश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सुनिए –

मुख्य अतिथि सांसद अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, व्यायाम शिक्षकों, खेल अधिकारियों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कौन कौन उपस्थित

समारोह में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, कबड्डी संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सभी जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

बता दे सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आयोजन में कुश्ती, खो-खो, शतरंज सहित कुल 13 अलग-अलग खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लिए हुये है। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि राजधानी रायपुर में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के हाथ विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।

खेल महोत्सव का समापन समारोह कल

खेल महोत्सव का समापन समारोह कल DDU ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

 

45वीं NTPC जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

0

रायपुर। CG NEWS: 22 से 30 दिसंबर 2025 तक राजधानी रायपुर में आयोजित 45वीं NTPC जूनियर (रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर से आए जूनियर तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष एवं महिला वर्ग की रिकर्व स्पर्धा में कड़े मुकाबलों के बीच मेडल टैली घोषित की गई।

– Advertisement –

Ad image

70+70 मीटर दूरी – पुरुष वर्ग (रिकर्व) में महाराष्ट्र के सैराज दिनेश हनमे ने 684 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल धामा ने 674 अंकों के साथ रजत तथा राजस्थान के अथर्व शर्मा ने 673 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में हरियाणा के अगस्त्य सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। राजस्थान के आदित्य जावा दूसरे तथा पश्चिम बंगाल के जुएल सरकार तीसरे स्थान पर रहे।

– Advertisement –

Ad image

70+70 मीटर दूरी – महिला वर्ग (रिकर्व) में मध्यप्रदेश की क्रातिका बिचपुरिया ने 659 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की माधवी चौहान (657 अंक) को रजत और हरियाणा की तमन्ना देशवाल (647 अंक) को कांस्य पदक मिला।

महिला व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में राजस्थान की प्रांजल ठोलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की तमन्ना देशवाल दूसरे तथा ओडिशा की मानसवरी हसदक तीसरे स्थान पर रहीं।

मिक्स्ड टीम रिकर्व स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की जोड़ी उज्ज्वल धामा एवं माधवी चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की टीम सैराज दिनेश हनमे एवं कुमकुम अनिल मोहोड़ को रजत, जबकि तमिलनाडु की टीम स्मरण सर्वेश एवं जे. थौफीना बेगम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिली है। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं।

नए साल से बदल जाएगा ट्रेनों का समय, 1 जनवरी से लागू

0

रायपुर। CG NEWS:  1 जनवरी से ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी आधारभूत संरचना के विकास को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया है। इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में कुल 55 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले नई समय सारिणी की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

नीचे देखें नई समय सारिणी –

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद का मसीह

0

दुर्ग। CG NEWS : कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुए साम्प्रदायिक हिंसा के विरोध में सर्व समाज के आज छत्तीसगढ़ बंद के आह्वाहन के विरोध में मसीह समाज के लोग दुर्ग रेंज आई जी और दुर्ग संभाग कमिश्नर को ज्ञापन सौपकर कल क्रिसमस पर्व के लिए सुरक्षा की मांग रखी।

यूनाइटेड क्रिस्चियन कॉउंसिल के अध्यक्ष एम जोनाथन जॉन ने सर्व समाज से सवाल पूछते हुए कहा कि इतने वर्षों से मसीह समाज के लोगों के ऊपर अत्याचार हो रहा था तब वे कहा थे हम भी सर्व समाज के ही एक अभिन्न अंग है, उन्होंने बड़े तेवड़ा गाव के सरपंच की पिता के कब्र को उखाड़ने को अमानवीय कृत्य और राजनैतिक द्वेष बताया।

– Advertisement –

बता दे कि कांकेर जिले के गाव बड़े तेवड़ा में बीते 18 दिसम्बर को कब्र कफ़न दफन विवाद को लेकर बड़ी साम्प्रदायिक हिंसा हुई जिसमें भीड़ ने 3 चर्च और कई लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया था।

 

– Advertisement –

Ad image

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : पहले आओ–पहले पाओ

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराने का सरकार का संकल्प और मजबूत हुआ है।

लक्ष्य पूरा होते ही योजना बंद 

– Advertisement –

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। इस योजना का मकसद उन परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाना था, जो आज भी धुएं वाले चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर थे। अब तक इस योजना के तहत 10 करोड़ 33 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन देशभर में दिए जा चुके हैं। सरकार ने साफ किया है कि यह 25 लाख अतिरिक्त कनेक्शन पूरे देश में दिए जाएंगे। जैसे ही यह लक्ष्य पूरा होगा, योजना बंद हो जाएगी। इसी कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश और बिलासपुर जिले में भी तेजी से आवेदन भरवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित न रह जाए।

जानिए कैसे करें अप्लाई 

– Advertisement –

Ad image

इस योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लिए पात्रता की कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदक महिला या उसका परिवार सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। परिवार के पास थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन नहीं होना चाहिए। इस तरह कुल 13 बिंदुओं के आधार पर पात्रता तय की जाती है। नए विस्तार के तहत उन गरीब परिवारों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनके घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है। पात्रता का निर्धारण वंचना घोषणा पत्र के आधार पर होगा, जिसका सत्यापन जिला उज्ज्वला समिति करेगी। आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है। महिलाएं नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, कॉमन सर्विस सेंटर या फिर ऑनलाइन pmuy.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को जमा-रहित सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज, डोमेस्टिक गैस उपभोक्ता कार्ड, प्रशासनिक शुल्क में छूट के साथ निःशुल्क गैस चूल्हा और पहला रिफिल भी दिया जाएगा।

CG Fake Ration Card Holder : गरीबों की थाली पर डाका, छत्तीसगढ़ में 64 हजार फर्जी राशन कार्डधारी बेनकाब

आंकड़े बताते हैं कि उज्ज्वला लाभार्थियों में गैस उपयोग लगातार बढ़ा है। जहां वर्ष 2019-20 में औसतन 3 रिफिल होते थे, वहीं अब यह बढ़कर 4.47 रिफिल प्रति वर्ष हो गया है।यह योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

CG News : अपोलो अस्पताल की लापरवाही, गर्भ में ही बच्चे की मौत

गरियाबंद में महाबंद का जोरदार असर

0

गरियाबंद। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज महाबंद का व्यापक और शांतिपूर्ण असर देखने को मिला। यह बंद कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण (ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदू समाज पर कथित हमला) और प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया था। हिंदू समाज, सर्व समाज और स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर इस बंद को सफल बनाया।

बंद का व्यापक प्रभाव
• साप्ताहिक बाजार सहित लगभग सभी दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
• आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग गरियाबंद पहुंचे और बंद को सफल बनाने में योगदान दिया।
• रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर जैसे अन्य जिलों में भी बंद का असर दिखा, जहां दुकानें और स्कूल प्रभावित रहे।
जनसभा और नेताओं की हुंकार
जनसभा में सर्व समाज के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने गरियाबंद में बड़ी सभा की। उन्होंने हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त न करने की कड़ी चेतावनी दी। मुख्य मांगें:
• राज्य में धर्मांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
• आमाबेड़ा घटना की निष्पक्ष जांच हो।
• प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई बंद हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
• हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

– Advertisement –

एक प्रमुख वक्ता ने कहा:
“हिंदू समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार को अब और नहीं सहा जाएगा। प्रशासन को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी होगी।”
सुरक्षा व्यवस्था और शांति
बंद के दौरान पुलिस ने भारी बल तैनात किया, लेकिन कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
आगे क्या?
यह महाबंद छत्तीसगढ़ भर में धर्मांतरण के मुद्दे पर बढ़ते आक्रोश का प्रतीक है। अब देखना यह है कि राज्य सरकार और प्रशासन इस विरोध को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मांगों पर क्या कार्रवाई करते हैं। हिंदू समाज ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब चुप्पी नहीं सहेगा।

छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर के आमंबेडा

0

कांकेर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर के आमंबेडा में फिर विवाद हो गया है। आमाबेड़ा के उसेली गांव की धर्मांतरित महिला राम बाई तारम का घर तोड़ दिया है। राम बाई तारम का कहना है कि हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं है, इसी बात को लेकर गांव वालों ने तोड़फोड़ की। 5-6 साल से ईसाई धर्म को मान रहे हैं। बीमारी के इलाज के लिए हिंदू धर्म छोड़े हैं।

बताया जा रहा है कि महिला हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर गांव वालों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने महिला का विरोध किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

– Advertisement –

Vijay Hazare Trophy 2025 में विराट-रोहित का जलवा

0


Vijay Hazare Trophy 2025 : भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में स्टार खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बुधवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने-अपने मुकाबलों में शतक लगाकर महफिल लूट ली।

दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने आंध्र के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 83 गेंदों में शतक जड़ा। विराट ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। खबर लिखे जाने तक वह 85 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद थे। दिल्ली की टीम को जीत के लिए अभी 79 रन बनाने थे।

– Advertisement –

Ad image

वहीं मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने 71 गेंदों में शतक पूरा किया और 94 गेंदों में 155 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 9 छक्के लगाए। रोहित की शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने मुकाबला आसानी से जीत लिया। जयपुर में खेले गए इस मैच को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

विराट ने पूरे किए 16 हजार रन
इस मैच में सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं दुनिया में यह कारनामा करने वाले वह 9वें बल्लेबाज हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: अंडर-19 एशिया कप की चैम्पियन बनी पकिस्तान, भारत को 191 रन से हराया 

 

 



Source link

Vijay Hazare Trophy 2025 में विराट-रोहित का जलवा, दोनों ने जड़े शतक

0

Vijay Hazare Trophy 2025 : भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में स्टार खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बुधवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने-अपने मुकाबलों में शतक लगाकर महफिल लूट ली।

दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने आंध्र के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 83 गेंदों में शतक जड़ा। विराट ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। खबर लिखे जाने तक वह 85 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद थे। दिल्ली की टीम को जीत के लिए अभी 79 रन बनाने थे।

– Advertisement –

वहीं मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने 71 गेंदों में शतक पूरा किया और 94 गेंदों में 155 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 9 छक्के लगाए। रोहित की शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने मुकाबला आसानी से जीत लिया। जयपुर में खेले गए इस मैच को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

विराट ने पूरे किए 16 हजार रन
इस मैच में सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं दुनिया में यह कारनामा करने वाले वह 9वें बल्लेबाज हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: अंडर-19 एशिया कप की चैम्पियन बनी पकिस्तान, भारत को 191 रन से हराया 

 

 

काशी की तर्ज पर बनेगा भव्य भोरमदेव कॉरिडोर

0

रायपुर, 24 दिसंबर 2025 : Chhattisgarh : केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 146 करोड़ रू. की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर (Bhoramdev Corridor)  परियोजना का विकास किया जा रहा है। भूमिपूजन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य के पुरातात्विक और धार्मिक स्थलों को जोड़कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगा।

1000 वर्ष पुरानी धरोहर को नया जीवन
भोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार वाटर ट्रीटमेंट जैसी आधुनिक पहल हो रही है। परियोजना के अंतर्गत मुख्य मंदिर परिसर समेत मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुआ, सरोधा दादर तक कॉरिडोर का समग्र विकास होगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर 6 प्रवेश द्वार, पार्क, संग्रहालय, परिधि दीवारों का संवर्धन, बाउंड्री वॉल साज-सज्जा, बोरवेल से पेयजल, शेड, बिजली, ड्रेनेज और पौधरोपण की व्यवस्था की जाएगी। ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सफाई, जल गुणवत्ता सुधार, किनारों पर हरित क्षेत्र, बैठने की जगह और पैदल पथ विकसित किए जाएंगे। भोरमदेव मंदिर आने वाले हजारों कांवड़ यात्रियों के लिए आधुनिक शेड का निर्माण किया जाएगा। शेडों में पेयजल, स्वच्छता, विश्राम की समुचित व्यवस्था होगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव मिल सकेगा।

– Advertisement –

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना के पूर्ण होने पर धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यह छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहरों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगी।

CG Fake Ration Card Holder : गरीबों की थाली पर डाका, छत्तीसगढ़ में 64 हजार फर्जी राशन कार्डधारी बेनकाब

– Advertisement –

Ad image