Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 162

Nupur Sanon and singer Stebin’s wedding : नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन

0

उदयपुर। Nupur Sanon and singer Stebin’s wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने 10 और 11 जनवरी को उदयपुर के फेयरमोंट होटल में अपनी शादी की भव्य और प्राइवेट सेरेमनी आयोजित की। इस जोड़े ने सबसे पहले 10 जनवरी को क्रिश्चियन व्हाइट वेडिंग से शादी की, जिसके अगले दिन 11 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए।

शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे। रस्मों के दौरान हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में संपन्न हुईं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वरमाला और आतिशबाजी के बीच कपल को हाथ में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

– Advertisement –

Ad image

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की मुलाकात म्यूजिक इंडस्ट्री के जरिए हुई थी। एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दोनों को करीब ला दिया और फिर उनका रिश्ता मजबूत हुआ। इस जोड़े ने अपनी सगाई की घोषणा सोशल मीडिया पर भी की थी, जिसमें स्टेबिन नूपुर को डायमंड रिंग पहनाते नजर आए थे।

Nupur Sanon and singer Stebin’s wedding नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की यह डबल वेडिंग दोनों संस्कृतियों का संगम है, जो उनके फैंस के लिए बेहद खास और यादगार साबित हुई है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

सांसद बृजमोहन ने राजधानी में 10 करोड़ रूपए

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : विकास ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। यही कारण है कि पिछले 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। यह बात रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को राजधानी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर कही।

सांसद अग्रवाल ने भनपुरी के यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 में 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर किए जाने वाले डामरीकरण और कंक्रीटीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया।

– Advertisement –

मुख्य विकास कार्यों का विवरण:

– Advertisement –

Ad image

* ₹479.44 लाख की लागत से पाटीदार भवन से रिंग रोड-2 तक लगभग 2 कि.मी. सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
* ₹296.59 लाख की लागत से वार्ड 4 में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
* ₹266.50 लाख की लागत से गोवर्धन नगर–गोविंद नगर, भनपुरी में 4.68 कि.मी. चतुर्दिक मार्ग का डामरीकरण, कंक्रीटीकरण और नाली निर्माण।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से रायपुर लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई गति देखी जा रही है। इन कार्यों से क्षेत्र में धूल और कीचड़ की समस्या समाप्त होगी, यातायात सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और संपत्ति के मूल्यों में सुधार आएगा।

उन्होंने आगे कहा, “विकास अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। बेहतर सड़कें विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं, भाजपा सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हो रहा है और आज देश के लोग यहां व्यापार के लिए आ रहे हैं।”

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, जयंती भाई पटेल, केशुभाई पटेल, कृष्णा साहू, पार्षद नंद किशोर साहू, पार्षद अंबिका साहू, राजेश देवांगन, भगत राम, सोहन साहू, प्रमिला बल्ला साहू और मनोहर मनहरे भी उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ‘स्वदेशी संकल्प

0

 

रायपुर। CG NEWS : स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।

– Advertisement –

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन नहीं बल्कि व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का माध्यम भी है।

– Advertisement –

Ad image

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी युवा शक्ति होती है। भारत आज आज़ादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और देश की जनसंख्या में युवाओं की बड़ी भागीदारी इसे विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला दशक युवा शक्ति के परिश्रम, ऊर्जा और नवाचार से भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।

इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्वदेशी संकल्प दौड़ को रवाना किया तथा उपस्थित युवाओं को स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया, निजी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल, सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारतीदासन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

ऑटो अंदर ले जाने से रोका तो भड़के बदमाश

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजीव प्लाजा के गेट नंबर-1 पर शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। एक ऑटो चालक ने जबरन परिसर के भीतर घुसने की कोशिश की, जिसे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने रोका तो आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। तारबाहर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अमर पाल राजीव प्लाजा में गार्ड है। शनिवार रात करीब 10:20 बजे जब वह खाना खा रहा था, तब उसकी जगह साहेब सिंह ड्यूटी संभाल रहा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने गेट से अंदर घुसने का प्रयास किया। साहेब सिंह ने जब उसे मना किया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते ऑटो चालक ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और गार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मौके पर मौजूद लोगों को धमकाते हुए गार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तारबाहर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार अनंत के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शाहरूख, रियाज अहमद और सागर नायक शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रियाज और सागर के खिलाफ सरकंडा थाने में भी पूर्व के आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया।

– Advertisement –

Ad image

Chhattisgarh : ग्रैंड न्यूज़ की खबर के बाद हरकत में पुलिस, धर्मांतरण मामले में पास्टर गिरफ्तार

 

प्रार्थना सभा के बहाने यहां हो रहा था धर्म

0

 पिंटू दुबे, बिलासपुर। Chhattisgarh : न्यायधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि एक गांव में प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को एकत्र किया गया और इसके पीछे किसी और ही उद्देश्य की आशंका जताई जा रही है। शिकायत सामने आने के बाद इलाके में हलचल है और अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। आखिर उस प्रार्थना सभा में क्या हो रहा था, और किस आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं—इन तमाम सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही साफ हो पाएंगे।

मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबाव पारा का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता पूर्णेन्द्र कुमार शर्मा ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे रामकुमार हैंवर, जिन्हें पास्टर बताया जा रहा है, द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई। आरोप है कि इस सभा के दौरान बीमारी ठीक करने और स्वास्थ्य लाभ दिलाने जैसे प्रलोभन देकर ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस प्रार्थना सभा में करीब 30 से 35 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल बताए गए हैं।

– Advertisement –

 

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कदम उठाए जाएं, ताकि गांव में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे। फिलहाल मल्हार से सामने आए इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Crime : रायपुर में चाकूबाजी से सनसनी, एक युवक की मौत

पिता के बाद बेटे की भी मौत, आदिवासी समाज में

0

 बस्तर। CG NEWS: सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर के बेटे नीरज ठाकुर की भी मौत हो गई है। 12 अक्टूबर को एक मामले में पिता-पुत्र दोनों जेल गए थे। 4 दिसंबर को रायपुर जेल शिफ्ट किए जाने के बाद जीवन ठाकुर की अस्पताल में मौत हो गई थी।

पिता की मौत के बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला था और विरोध स्वरूप बस्तर संभाग बंद किया गया था। वहीं, पिता की मौत के करीब एक सप्ताह बाद जेल से रिहा हुए नीरज ठाकुर ने भी अब दम तोड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

– Advertisement –

अवैध महुआ शराब सप्लाई पर पुलिस की बड़ी

0

चिरमिरी। CG NEWS: चिरमिरी के गेल्हापानी क्षेत्र में अवैध एवं मिलावटी कच्ची महुआ शराब की सप्लाई पर चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक शराब सप्लायर को रंगे हाथों पकड़ते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना अंतर्गत गेल्हापानी क्षेत्र में लगातार मिलावटी कच्ची महुआ शराब की अवैध सप्लाई की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। जहाँ मुखबिर के सूचना के आधार पर चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी।

– Advertisement –

जहाँ नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोंडी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान सोन प्रकाश नामक व्यक्ति को पकड़ा गया, जो लंबे समय से कच्ची महुआ शराब की अवैध सप्लाई में संलिप्त बताया जा रहा है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक की सख्ती: अनुशासनहीनता

0

गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए थाना देवभोग के तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्राम उरमाल में आयोजित रात्रि अपेरा नृत्य–संगीत कार्यक्रम से जुड़े मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम उरमाल थाना देवभोग क्षेत्र में 5 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजक समिति उरमाल द्वारा रात्रि अपेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों द्वारा अशोभनीय इशारों के साथ नृत्य किए जाने की शिकायत सामने आई, जिससे जनमानस और समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।

– Advertisement –

इस संबंध में ग्राम कुम्हडाईकला निवासी तुलेश्वर यादव (27 वर्ष) की लिखित शिकायत पर थाना देवभोग में दिनांक 10 जनवरी 2026 को अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र राजपूत, गोविन्द देवांगन, नरेन्द्र साहू, हसन डाडा सहित अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि उक्त कार्यक्रम में प्र.आर. 366 डिलोचन रावटे, आरक्षक क्रमांक 143 शुभम चौहान तथा आरक्षक क्रमांक 438 जय कंसारी, थाना देवभोग, की उपस्थिति थी। कार्यक्रम में कथित अश्लीलता के संबंध में इन कर्मचारियों का कर्तव्य था कि वे तत्काल थाना को सूचना देते, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने कार्यक्रम में शामिल रहकर कर्तव्यविमुखता दिखाई और विभागीय छवि को धूमिल किया।

– Advertisement –

Ad image

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रीन आर्मी का महाराजबंध तालाब बचाओ अभिया

0

रायपुर। RAIPUR NEWS: ग्रीन आर्मी द्वारा संचालित महाराजबंध तालाब बचाओ एवं जल शुद्धिकरण अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह अभियान 11 दिसंबर से प्रारंभ होकर 11 जनवरी तक लगातार 32 दिनों तक चला, जिसमें तालाब की सफाई, संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए निरंतर श्रमदान किया गया। अभियान के दौरान कुल 74 ट्रक कचरा एवं मलबा महाराजबंध तालाब से बाहर निकाला गया, जिससे तालाब की स्वच्छता, जल प्रवाह और पर्यावरणीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

– Advertisement –

Ad image

समापन अवसर पर वायु शुद्धिकरण हेतु 1008 लोगों द्वारा 1008 अग्निहोत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, भविष्य में तालाब की नियमित देखरेख और संरक्षण के उद्देश्य से 25 सदस्यों की महाराजबंध संरक्षण समिति का गठन भी किया गया।

 

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर माननीय सुनील सोनी जी, विधायक (रायपुर दक्षिण) तथा पूज्य महंत राम सुंदर दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माधव सेवा आश्रम, भोपाल से नलिनी दीदी, डॉ. पोद्दार सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

ग्रीन आर्मी द्वारा बताया गया कि इस अभियान की रूपरेखा दो माह पूर्व तैयार की गई थी तथा संबंधित अधिकारियों एवं जन-प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर तालाब सफाई हेतु निवेदन किया गया था। अपेक्षित कार्रवाई न होने की स्थिति में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्वयं श्रमदान कर सफाई कार्य प्रारंभ किया गया, जो आगे चलकर एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

 

अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा भी कुछ दिनों तक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके अंतर्गत जेसीबी मशीन एवं श्रमिक उपलब्ध कराए गए, जिससे मलबा हटाने के कार्य में सहायता मिली। ग्रीन आर्मी ने नगर निगम के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

सफाई अभियान के दौरान महाराजबंध तालाब से 25 से अधिक धार्मिक झांकियों के अवशेष, घाटों पर वर्षों से जमी गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक तथा अन्य ठोस अपशिष्ट हटाए गए। घाटों की विशेष सफाई कर उन्हें पुनः उपयोग योग्य स्वरूप प्रदान किया गया।

 

इस अभियान में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ी।

 

अभियान के समापन के अवसर पर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रीन आर्मी द्वारा अभियान की उपलब्धियां, अनुभव और आगामी कार्ययोजना पत्रकारों के समक्ष विस्तार से रखी गई।

 

ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि

“महाराजबंध तालाब बचाओ अभियान यह संदेश देता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। 32 दिनों तक चला यह अभियान नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और छात्रों की सहभागिता का जीवंत उदाहरण है। हमारा उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि तालाबों के दीर्घकालीन संरक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था तैयार करना है।”

 

ग्रीन आर्मी के प्रोग्राम डायरेक्टर शशिकांत यदु ने कहा कि

“समाज, संस्था और प्रशासन के समन्वय से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं। महाराजबंध तालाब को स्वच्छ और संरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। नवगठित महाराजबंध संरक्षण समिति के माध्यम से तालाब की नियमित निगरानी और संरक्षण कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”

अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए ग्रीन आर्मी ने मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बड़ी बैठक,

0

रायपुर। CG NEWS: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई 11 जनवरी को कुशा भाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल , भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी अखिलेश सोनी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

– Advertisement –

Ad image

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने कहा कि पार्टी का विस्तार और मजबूती के लिए पार्टी विभिन्न मोर्चा का गठन करती है पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिनको जिम्मेदारी मिली है सभी लोगों को पार्टी को 100% देना है। अपने-अपने दायित्वों को सभी को ईमानदारी से निर्वहन करना है।

1 साल में सभी जातियों में कार्यकर्ता तैयार करना है। 1 साल बाद बिलासपुर में 1 लाख की रैली भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की करनी है। हम सभी को राजनीतिक व संगठन आत्मक प्रवास करना है संगठन की समस्याओं को दूर करना है ।कमजोर क्षेत्र में जाकर क्षेत्र को मजबूत करना है ।सभी जातियों उपजातियों का भला करना है उनमें नेतृत्व पैदा करना है ।हम सभी को अपने कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद रखना है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी को बधाई दी। प्रदेश महामंत्री यशवंत ने कहा कि हम सभी को जन आधार बढ़ाने के लिए कार्य करना है आने वाले दिनों में सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक ले जाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान देना है प्रदेश महामंत्री वी मोर्चा प्रभारी अखिलेश सोनी ने कहा कि अलग-अलग समाज के लोगों को मोर्चा में लिया जाना है।

केंद्र व राज्य की सरकार ओबीसी कल्याणकारी सरकार है 2 साल बाद हम सभी को चुनाव में जाना है भाजपा के विचारधारा को निचले स्तर पर ले जाना है केंद्र में मोदी सरकार ने 27 ओबीसी केंद्रीय मंत्री बनाए हैं इसी तरह राज्य में 13 मंत्रियों में से 7ओबीसी मंत्री हैं। इसी तरह केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। इसके पूर्व भाजपा पिछड़ा और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने बैठक में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों को इस माह के अंत तक जिले के कार्यकरिणी बनने के निर्देश दिए।

व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के लिए निर्देशित किया। समाज प्रमुखों को सूची बनाने व आने वाले दिनों में प्रदेश कार्य समिति होने की सूचना दी। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा व् प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने किया।

बैठक में भाजपा पिछड़ा और का मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, देवदत्त साहू, आशीष जायसवाल,निर्मला यादव, राजेंद्र नायक, हरिलाल सिन्हा, राजेन्द्र जायसवाल, तुलसी साहू, हेमराज सोनी, भागवत विश्वकर्मा, वीरेंद्र सोनी, छगन साहू,किशुन यदु , भूपेंद्र सेन नरेंद्र निर्मलकर, भूपेश चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, अखिलेश कश्यप, लक्ष्मण गौतम, तिलक साहू एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।