Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 161

स्वामी विवेकानंद जयंती पर ‘यूथ मैराथन’ का भव्य

0

रायपुर । CG NEWS: आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) के तट पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के पावन अवसर पर एक भव्य स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा व धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। विशेष बात यह रही कि दोनों जन-प्रतिनिधियों ने न केवल झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया, बल्कि स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौड़ में हजारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर स्वामी जी के संदेशों और ऊर्जा को जीवंत कर दिया।

– Advertisement –

इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। आज की यह दौड़ केवल शारीरिक फिटनेस के लिए नहीं, बल्कि स्वामी जी के ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ के संकल्प को दोहराने के लिए है। राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास
वही विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

रायपुर का यह बूढ़ा तालाब स्वामी जी की स्मृतियों से जुड़ा है। यहाँ युवाओं का यह सैलाब बताता है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य ऊर्जावान हाथों में है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

– Advertisement –

Ad image

यह दौड़ सुभाष स्टेडियम से शुरू होकर विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) तक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। दौड़ से पूर्व युवाओं ने स्वामी जी के सिद्धांतों पर चलने और नशामुक्त, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ ली। समापन पर विभिन्न श्रेणियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा,धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, निजी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल, सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारतीदासन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

रायपुर में APEDA क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा

0

रायपुर, 12 जनवरी 2026 : CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organisations) और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊँचाई देगी।

 

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल किस्में जैसे जीराफूल और नागरी दुबराज, साथ ही राज्य के अन्य कृषि एवं प्रोसेस्ड फूड उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में नई पहचान बनाएंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ कृषि आधारित उद्यमों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

 

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और हर खेत तक नए अवसर पहुँचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय इस दिशा में एक मजबूत संस्थागत आधार प्रदान करेगा, जिससे निर्यात प्रक्रियाएं सरल होंगी, गुणवत्ता मानक सुधरेंगे और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधा संपर्क स्थापित होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य, सतत और प्रतिस्पर्धी कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ले जाएगी और राज्य के किसानों की समृद्धि को स्थायी आधार प्रदान करेगी।

मंच पर कपड़े उतारकर अश्लील डांस मामले में

0

गरियाबंद। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित अपेरा (आर्केस्ट्रा) कार्यक्रम में सार्वजनिक अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ शांति भंग और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 10 जनवरी तक ग्राम उरमाल में आयोजित किया गया था। ओडिशा से आई बार डांसरों द्वारा अर्धनग्न नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो सार्वजनिक शालीनता और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ पाए गए। भारी भीड़ में यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

– Advertisement –

Ad image

जांच में यह भी सामने आया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्व का पालन नहीं कर सके। उन्होंने अवैध गतिविधियों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी और न ही कार्यक्रम को नियंत्रित किया। इसे गंभीर कर्तव्यविमुखता माना गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर देवभोग थाना के प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने कहा कि आयोजक समिति की भूमिका, कार्यक्रम की अनुमति और कलाकारों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आयोजकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले ने क्षेत्र में सामाजिक मर्यादा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा कर दी है और प्रशासनिक स्तर पर भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

CG NEWS : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर : अश्लील डांस मामले में मैनपुर एसडीएम को कारण बताओ नोटिस, प्रशासनिक व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

 

छत्तीसगढ़ में SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में, देखें वायरल Video

बिना RERA पंजीकरण प्लॉट विक्रय पर CGRERA की

0

रायपुर, 12 जनवरी 2026 : CG Breaking : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के उल्लंघन पर कठोर कदम उठाते हुए रायपुर के दो भूमि स्वामियों गोवर्धन और रामानुज  पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है।

प्राधिकरण के संज्ञान में यह मामला आया कि दोनों भूमि स्वामी ओम फार्म, लखोली रेलवे स्टेशन नाम से प्लॉट विकसित कर बिना वैध RERA पंजीकरण के विज्ञापन, प्रचार-प्रसार और विक्रय का कार्य कर रहे थे। यह गतिविधि अधिनियम की धारा 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। धारा 3 के अनुसार, किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीकरण कराए बिना उसके प्रचार, बुकिंग अथवा विक्रय का आमंत्रण देना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

– Advertisement –

रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के उल्लंघन पर कठोर कदम उठाते हुए प्राधिकरण ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिना पंजीकरण किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग, विज्ञापन या विक्रय को गंभीर कानूनी अपराध माना जाएगा। साथ ही, भविष्य में ऐसे मामलों पर और अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच, दस्तावेजों की पड़ताल एवं सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने निष्कर्ष निकाला कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा कानून का उल्लंघन किया गया है। परिणामस्वरूप CGRERA ने दोनों भूमि स्वामियों पर कुल 5 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

– Advertisement –

Ad image

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, सवार एक

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार मासूम समेत एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला हायसेकेंडरी स्कूल के पास सोमवार की दोपहर 1 बजे के आसपास एक कार के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी सवार दो लोगों को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया।

– Advertisement –

इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार रायगढ़ की तरफ से चंद्रपुर की तरफ जा रही थी। इस बीच यह घटना हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक के जेब में मिले गाड़ी के कागजात के अनुसार, मृतक की शिनाख्त रामेश्वर निषाद निवासी मिट्ठमुडा के रूप में की जा रही है। मृतकों में एक की उम्र करीब 30 साल और दूसरे की उम्र 7 साल बताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बड़े भंडार के पास इसी तरह की घटना में एक युवक की मौत हो चुकी है।

 

CG Breaking : NH-53 पर मौत बनकर फटा गैस सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर

 

हाईकोर्ट के आदेश हवा में, 250 स्कूलों में शौचालय

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश और तय समय-सीमा के बावजूद सैकड़ों स्कूलों में आज भी शौचालय अधूरे पड़े हैं। इसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है, खासकर छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, स्कूलों में शौचालय की कमी को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने 15 जून तक सभी स्कूलों में शौचालय निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बिलासपुर जिले के 350 स्कूलों में शौचालयों की मरम्मत अधूरी है, जबकि 175 स्कूलों में नए शौचालयों का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कुल मिलाकर जिले के 525 स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्राओं को हो रही है, जिन्हें मजबूरी में खुले में या झाड़ियों में जाना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल उनकी गरिमा और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद गंभीर है।

– Advertisement –

शासन ने इस काम के लिए 2 करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। आरईएस को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई और पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी जारी की गई। इसके बावजूद तय समय पर काम पूरा नहीं किया जा सका। बाद में यह जिम्मेदारी जिला और जनपद पंचायतों को सौंपी गई। इस विषय में जब जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग 200 स्कूलों के कार्य अभी अपूर्ण हैं और 45 कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। सभी काम जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

एक तरफ स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चे खुले में जाने को मजबूर हैं। अब सवाल यही है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद आखिर कब तक बच्चे इस लापरवाही की कीमत चुकाते रहेंगे?

– Advertisement –

Ad image

 

NH-53 पर मौत बनकर फटा गैस सिलेंडर

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। छुईपाली के पास गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण वाहन में आग भड़क उठी।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट किन कारणों से हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

– Advertisement –

Ad image

जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

0

CG News : बिलासपुर में पहली बार मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुलडोजर एक्शन लिया है। शहर में शोर मचाने वाले वाहनों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब हुड़दंग और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ज़ब्त किए गए 100 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों को आज बिलासागुड़ी पुलिस लाइन के पास बुलडोजर के ज़रिये नष्ट किया गया।

बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत लंबे समय से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज़ आवाज़ फैलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान जप्त किए गए साइलेंसरों को आज सार्वजनिक रूप से बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किया गया। यह पहली बार है जब शहर में इस तरह का सख़्त और प्रतीकात्मक एक्शन लिया गया, ताकि इन साइलेंसरों का दोबारा इस्तेमाल पूरी तरह रोका जा सके।

– Advertisement –

इस कार्रवाई के दौरान जिले के एसएसपी रजनेश सिंह, ट्रैफिक विभाग के एडिशनल एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने इसे जनहित से जुड़ी ज़रूरी कार्रवाई बताते हुए कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली आवाज़ अक्सर 85 डेसीबल से अधिक होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ख़तरनाक है। इससे सुनने की शक्ति पर असर, ब्लड प्रेशर बढ़ना, मानसिक तनाव और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के मुताबिक तेज़ शोर का सबसे ज़्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों, छात्रों और बीमार लोगों पर पड़ता है। साथ ही सड़क पर यह आवाज़ अन्य वाहन चालकों का ध्यान भटकाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और कई बार एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन सायरन भी दब जाते हैं। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना अपराध है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भारत को एक और झटका! वाशिंगटन सुंदर चोटके

0

ODI CRICKET :भारत के लिए एक बड़ा झटका,खासकर घरेलू मैदान पर होने वाले आगामी टी20 विश्व कप से पहले,भारत की चोटों को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं क्योंकि वाशिंगटन सुंदर रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले मैच में पसली में चोट लगने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।26 वर्षीय ऑलराउंडर को न्यूजीलैंड की पारी के दौरान बाईं पसली के निचले हिस्से में तकलीफ महसूस हुई। पांच ओवर में 27 रन देने के बाद सुंदर पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे।चोट के बावजूद, उन्होंने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दृढ़ संकल्प दिखाया और नाबाद रहे, जिससे भारत ने चार विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस झटके की पुष्टि करते हुए बताया कि पसलियों में तकलीफ के कारण सुंदर को टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले ही बताया था कि ऑलराउंडर की चोट की गंभीरता का आकलन करने के लिए स्कैन किया जाएगा।“मैच के बाद प्रस्तुति के दौरान गिल ने कहा, “वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद उनका स्कैन किया जाएगा।”

पंत के स्थान पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है, वहीं बीसीसीआई द्वारा सुंदर के स्थान पर किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है।

– Advertisement –

 

ED ने सौम्या चौरसिया समेत अन्य आरोपियों की

0

रायपुर। CG NEWS : प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी की अवैध वसूली मामले से जुड़ी संपत्तियों को अटैच किया है।

ED द्वारा जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) के तहत इस मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया, निखिल चंद्राकर सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा अर्जित की गई कुल 8 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। अटैच की गई संपत्तियों में भूमि के टुकड़े और आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2.66 करोड़ रुपये बताई गई है।

– Advertisement –

ED के अनुसार, ये संपत्तियां कोयला लेवी की अवैध वसूली से प्राप्त धन से अर्जित की गई थीं। मामले में धनशोधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image