Monday, May 18, 2026
Google search engine
Home Blog Page 160

‘हमराज 2’ पर सस्पेंस बरकरार,

0

Humraaz 2: अक्षय खन्ना और बॉबी देओल की हालिया लोकप्रियता को देखते हुए फैन्स लंबे समय से दोनों को एक साथ ‘हमराज 2’ में देखने की मांग कर रहे हैं, जिस पर अब फिल्ममेकर रतन जैन ने साफ कहा है कि अगर दोनों के लिए सही और उम्र के अनुरूप स्क्रिप्ट मिली तभी सीक्वल बनेगा, अन्यथा फिल्म को ठुकरा दिया जाएगा;

रतन जैन ने इंटरव्यू में बताया कि बॉबी देओल और अक्षय खन्ना—दोनों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है, लेकिन अक्षय फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं और पैसा उनके लिए प्राथमिकता नहीं होती, इसलिए स्क्रिप्ट पसंद न आने पर वह मना कर देते हैं, वहीं अमीषा पटेल पहले ही कह चुकी हैं कि ‘हमराज 2’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है लेकिन अभी कुछ लॉक नहीं हुआ है;

– Advertisement –

Ad image

गौरतलब है कि अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ और बॉबी देओल ‘एनिमल’ के बाद फिर से चर्चा में हैं, जबकि 2002 में आई ‘हमराज’ प्यार, धोखा और सस्पेंस की थीम पर बनी सुपरहिट फिल्म थी, ऐसे में सीक्वल को लेकर उत्सुकता तो है, लेकिन फिलहाल फैसला पूरी तरह स्क्रिप्ट पर टिका है।

Gullak 5: ‘गुल्लक 5’ में बड़ा बदलाव—अन्नू भैया के रोल में नया चेहरा, फैंस के लिए चौंकाने वाला अपडेट

0

Gullak 5:  सोनी लिव की सुपरहिट वेब सीरीज गुल्लक (Gullak 5) को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि पांचवें सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी बीच कास्टिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

शो के अहम किरदार अन्नू भैया को निभाने वाले एक्टर वैभव राज गुप्ता के एग्जिट के बाद अब यह रोल कौन निभाएगा, इस पर सस्पेंस था, जिसे खुद अमन मिश्रा का किरदार निभाने वाले हर्ष मायर ने इशारों-इशारों में खोल दिया।

अपनी आने वाली फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ के प्रमोशन के दौरान जब हर्ष मायर और उनके को-स्टार अनंत वी जोशी से बातचीत हुई, तो गुल्लक का जिक्र आते ही हर्ष का मजाकिया बयान और दोनों की चुप्पी ने साफ कर दिया कि गुल्लक 5 में अब अनंत वी जोशी मिश्रा परिवार के बड़े बेटे अन्नू भैया के रोल में नजर आने वाले हैं।

इस खुलासे के बाद फैंस के बीच नई एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए अन्नू भैया के रूप में अनंत वी जोशी दर्शकों के दिलों में वैसी ही जगह बना पाएंगे या नहीं।

The post Gullak 5: ‘गुल्लक 5’ में बड़ा बदलाव—अन्नू भैया के रोल में नया चेहरा, फैंस के लिए चौंकाने वाला अपडेट appeared first on Grand News.

प्रदेश के पदोन्नत प्राध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी, उच्च शिक्षा विभाग ने आपत्तियों के निराकरण के बाद सूची का किया प्रकाशन

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत पदोन्नत प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। यह सूची उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय एवं शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेशों के परिपालन में प्रकाशित की गई है।

उच्च शिक्षा संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत प्राध्यापकों की वरिष्ठता का निर्धारण 01 अप्रैल 2017 एवं 01
अप्रैल 2023 की स्थिति के आधार पर किया गया है। वरिष्ठता निर्धारण में लोक सेवा आयोग से चयन, विषयवार नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण की तिथि, संविलियन एवं नियमितीकरण की तिथि जैसे मापदंडों को शामिल किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि समान आदेश तिथि होने की स्थिति में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को वरिष्ठता का आधार माना गया है। वहीं संविलियन अथवा नियमित नियुक्ति वाले प्राध्यापकों के लिए शासन के नियमानुसार तिथि को मान्य किया गया है।

– Advertisement –

जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि किसी पदोन्नत प्राध्यापक को अंतिम वरिष्ठता सूची पर आपत्ति हो, तो वे 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे वर्ष 2017 एवं 2023 की अंतिम वरिष्ठता सूची का विधिवत प्रकाशन कर संबंधित प्राध्यापकों को अवगत कराएं।

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर

0

डेस्क। BREAKING NEWS : कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्यों में निम्नलिखित नेताओं को तत्काल प्रभाव से AICC सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को असम का सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

मनमानी ब्लास्टिंग से एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत

0

रायगढ़। CG NEWS : एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एसईसीएल कर्मी लखन पटेल निवासी रैकी की दर्दनाक मौत ने पूरे कोयला क्षेत्र को हिला कर रख दिया। यह हादसा सुआ-भोड़ी फेस पर उस वक्त हुआ, जब अमानक तरीके से ब्लास्टिंग कराई जा रही थी। खबर के अनुसार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ब्लास्टिंग कराई जा रही थी, जिसकी चपेट में आकर कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्लास्टिंग से पहले न तो पर्याप्त सेफ्टी ज़ोन बनाया गया और न ही कर्मियों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसके आदेश पर और किन परिस्थितियों में यह खतरनाक ब्लास्टिंग कराई जा रही थी? घटना के बाद खदान क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों ने दीपका प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां पहले भी कई बार नियमों की अनदेखी कर उत्पादन के दबाव में जान जोखिम में डाली गई है।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपका खदान में उत्पादन पहले, सुरक्षा बाद में” की नीति खुलेआम चल रही है। अगर समय रहते अमानक ब्लास्टिंग पर रोक लगाई जाती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होती, तो शायद आज एक और परिवार उजड़ने से बच जाता। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस बयान या जिम्मेदारी तय करने की पहल नहीं की गई है। सवाल यह है कि क्या इस मौत को भी पूर्व में हुए अन्य हादसों की तरह फाइलों में दबा दिया जाएगा या फिर इस बार किसी बड़े अधिकारी पर गाज गिरेगी?

CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या, पंखे से शव लटका कर बताया आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

– Advertisement –

Ad image

 

खेलते समय कुएं में गिरा तीन वर्षीय बालक

0

कोरबा। CG News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय 3 वर्षीय प्रशांत यादव कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। रारीजनों का रो – रोकर बुरा हल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, इलाके के कुछ बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे। इसी दौरान प्रशांत संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Video : अचानकमार फायरिंग का वीडियो वायरल, वन अमला सवालों के घेरे में

– Advertisement –

Ad image

Chhattisgarh : 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, हो रहा था ये गंदा काम 

 

अचानकमार फायरिंग का वीडियो वायरल

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व में हुई फायरिंग की घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े और गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना दिसंबर के अंतिम सप्ताह की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सामने आने के बावजूद एटीआर प्रबंधन ने लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

मामला तब तूल पकड़ने लगा, जब वन मुख्यालय से दबाव बनाया गया। इसके बाद प्रबंधन हरकत में आया और आनन-फानन में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन चौथा आरोपी अब भी फरार है। जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपी एक भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है, जिसको लेकर कार्रवाई पर राजनीतिक दबाव के आरोप लग रहे हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च वारंट जारी किया गया, इसके बावजूद एटीआर प्रबंधन उसे पकड़ने में अब तक नाकाम रहा है।

– Advertisement –

इस पूरे मामले ने वन विभाग की निष्पक्षता और सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य गोपाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय और राज्य वन मंत्री को पत्र लिखकर डिप्टी डायरेक्टर को हटाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सुरही रेंज रसूखदारों के लिए एटीआर में प्रवेश का आसान रास्ता बन चुकी है, जहां न तो बैरियर पर सख्ती है और न ही नियमों का पालन। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अचानकमार जैसे संवेदनशील टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षित हैं, या फिर रसूख के आगे कानून बेबस नजर आ रहा है? जवाब का इंतजार पूरे प्रदेश को है।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

पति ने की पत्नी की हत्या, पंखे से शव लटका

0

एमसीबी। CG CRIME NEWS : जिले में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला खड़गवां थाना के ग्राम लकरापारा का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 जनवरी 2026 को देवनारायण सिंह (20 वर्ष), निवासी ग्राम लकरापारा, थाना खड़गवां, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी रवीना सिंह ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

– Advertisement –

हत्या का खुलासा

मृतका नवविवाहिता होने के कारण कार्यपालन दंडाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की पुष्टि हुई। इस जानकारी से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

– Advertisement –

Ad image

पत्नी से मारपीट करता था आरोपी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की गहन विवेचना की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पति देवनारायण सिंह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया

आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद उसने मामले को आत्महत्या दिखाने के इरादे से कमरे में पड़े गमछे से फंदा बनाकर उसके गले में डाला और पंखे से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पति देवनारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री निवास में कल लगेगा जनदर्शन

0

रायपुर। 07 जनवरी 2026: CG Breaking : मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ द्वारा स्टाफ

0

तिल्दा नेवरा। CG NEWS : अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ के तत्वाधान में 33 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन स्टाफ क्लब में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टेक्निकल हेड राजीव सिंघल एवं सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

आपको बता दे कि प्रशिक्षण केंद्र 1992 से संचालित हो रहा है जिसमें लगभग 2083 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस सत्र में 66 छात्र अध्ययनरत है प्रशिक्षण केंद्र से 33 बैच के 56 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए है, उन्हें सभी अतिथियों ने आज अंक सूची व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।छात्रों अपने आने वाले भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। समारोह में टेक्निकल हेड राजीव राजीव सिंघल, सिक्योरिटी हेड अभिषेक तेवातिया, एच आर विभाग से “एचआर विभाग की सुश्री मिमांसा बरेठ,एबीपीएस स्कूल की प्राचार्य संगीता क्रिस्टोफ़र, सीजी बोर्ड के प्राचार्य अवधेश पाण्डेय, ग्राम पंचायत कुंदरु सरपंच यशवंत वर्मा, टंडवा सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा,बहेसर सरपंच प्रतिनिधि सेवक दास बर्मन मौजूद रहे।

– Advertisement –

सभी अतिथियों ने अपने उद्धबोधन में छात्रों को स्किल को और आगे तक ले जाने के बारे में जानकारी दी गई साथ ही छात्रों को मानसिक शारीरिक बौद्धिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनने के लिए अपने विचार रखते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए।33वां दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम एच.आर डीएच जितेंद्र तनवर के मार्गदर्शन में हुआ और वहीं संचालनकर्ता सीएसआर अधिकारी सोनाली गवारगुर,सीएसआर टीम से दीपेंद्र कुमार मिश्रा, सी.डी लहरे,मुन्नालाल बर्मन, निरूपा कश्यप, खुशबू धुरंधर सहित सरपंचगण, अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के अधिकारी कर्मचारी, स्कूल के प्राचार्य एवं छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।

– Advertisement –

Ad image