Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 134

10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का

0

सरगुजा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच कई जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किए गए है, वहीं मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब सरगुजा जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। 10 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरगुजा जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग में पारा 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहरी और कनकनी को देखते हुए 1 जनवरी तक पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।

सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेशके मुताबिक सरगुजा जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए 10 जनवरी तक पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेगा। लेकिन, सभी शिक्षक और कर्मचारी को निर्धारित समय में स्कूल आना होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों को भी ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

तेल लीकेज के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Video : नए साल की शुरुआत में बिलासपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका कुटी पारा में स्थित CSPTCL के 220 केवी सबस्टेशन में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसका धुएं का गुबार करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, यह आगजनी की घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सबस्टेशन में उस समय बूसिंग से जुड़ा कार्य चल रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर की बूसिंग फट गई, जिससे भारी मात्रा में ऑयल लीकेज हुआ। लीक हुआ तेल गर्म हिस्से के संपर्क में आ गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

– Advertisement –

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 4 से 5 गाड़ियां तैनात की गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल रहा। वही सबस्टेशन की प्रभारी कल्पना घाटे ने बताया कि ट्रांसफार्मर की बूसिंग फट गई थी उससे ऑयल लीकेज हुआ और वही तेल गर्म हिस्से में पहुंचने से आग लगी। ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है….लगातार कूलिंग और पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रही। वहीं, पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस बड़ी आगजनी की घटना से बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान के आकलन और जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

देखें वीडियो –

 

CG News : बिलासपुर में सियासी खींचतान चरम पर, लोकार्पण कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र बना विवाद की जड़

CG News : 112 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल बरामद

0

डॉ सैयद फारूख अली, सुकमा। CG News : जिला सुकमा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 112 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16,50,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही हेतु साइबर सेल की उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

– Advertisement –

बरामद मोबाइल फोन केवल छत्तीसगढ़ राज्य से ही नहीं बल्कि सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के अलग–अलग क्षेत्रों से ट्रेस किए गए। मोबाइल नंबरों एवं IMEI नंबरों को CEIR Portal के माध्यम से खोजते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की और मोबाइल सेटों को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में बरामद सभी मोबाइल संबंधित मालिकों को वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों वापस किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरों में खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल धारकों ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सुकमा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

– Advertisement –

Ad image

इस अभियान में प्रधान आरक्षक महेंद्र बहादुर कंवर, सायम नरेया, आरक्षक नेपाल दिवाकर, मीना गवड़े, रूपेश यादव, तीलाराम पटेल सहित साइबर सेल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

सुकमा पुलिस की इस पहल से न केवल नागरिकों का भरोसा मजबूत हुआ है बल्कि यह संदेश भी गया है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण और जनसेवा दोनों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सकता है।

CG News: जंगल किनारे बाघ ने गाय का किया शिकार, इलाके में दहशत का माहौल

 

CG Politics : रामजी का नाम सुनते ही कांग्रेस को परेशानी

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Politics : न्यायधानी दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था और मनरेगा के रामजी को लेकर हो रही सियासत पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी और जो भी कानून हाथ में लेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।

लॉ एंड ऑर्डर पर सख्त सरकार

– Advertisement –

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी अप्रत्याशित घटनाएं हुई हैं, वहां सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की है और आगे भी किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई घटनाओं में कांग्रेस नेताओं की प्रत्यक्ष भूमिका सामने आई है। छत्तीसगढ़ की शांति और सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सरकार किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है। डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और जो भी इसे तोड़ेगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी।

 

– Advertisement –

Ad image

मनरेगा और रामजी को लेकर हो रही राजनीति पर भी डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामजी का नाम सुनते ही कांग्रेस को परेशानी होने लगती है। पहले भगवान राम को काल्पनिक बताया गया, राम मंदिर निर्माण में बाधाएं डाली गईं और अब जब काम करने वालों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं और समस्याओं को दूर करने के लिए नया कानून लाया गया है….

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि रामजी योजना अधिक उपयोगी और लाभकारी है, जिसका सीधा फायदा गांवों के साथ-साथ मजदूरों और रोजगार करने वालों को मिलेगा, लेकिन राष्ट्रहित और समाजहित के काम कांग्रेस को रास नहीं आते।

Mahasamund : शिक्षकों की कमी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूलों में जड़ा ताला, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 

 

Gariaband News : धान माफियाओ पर बड़ा एक्शन,

0

गरियाबंद। Gariaband News : दीगर राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से लाए जा रहे धान के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत एक माह 28 दिवस में गरियाबंद पुलिस ने 3308.65 क्विंटल अवैध धान, जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 03 लाख 56 हजार 815 रुपये है, जप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है।

 

06 जनवरी 2026 की प्रमुख कार्रवाई

06 जनवरी 2026 को थाना देवभोग, अमलीपदर एवं छुरा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 04 प्रकरणों में

296 कट्टा (122.4 क्विंटल) अवैध धान, जिसकी कीमत लगभग 03 लाख 79 हजार 440 रुपये, जप्त किया गया।

कार्रवाई का विवरण

•थाना देवभोग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा की ओर से एक 407 मेटाडोर वाहन में अवैध धान भरकर बिक्री हेतु लाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम द्वारा वाहन क्रमांक OD-08-D-8898 से 100 कट्टा (40 क्विंटल) धान जप्त किया गया।

•थाना अमलीपदर क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर में अवैध रूप से 80 कट्टा (36 क्विंटल) धान परिवहन करते पाया गया, जिसे जप्त किया गया।

•थाना छुरा क्षेत्र में दो बोलेरो पिकअप वाहनों से अवैध धान परिवहन करते हुए

•वाहन क्रमांक CG-07-BG-3987 से 58 कट्टा,

•वाहन क्रमांक OD-26-8272 से 58 कट्टा धान जप्त किया गया।

इस प्रकार कुल 04 चार पहिया वाहन एवं 296 कट्टा अवैध धान समक्ष गवाहों के जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

अब तक की कुल उपलब्धि

•विगत एक माह 28 दिवस में

•कुल 70 प्रकरण,

•66 चार पहिया वाहन एवं 04 लावारिस प्रकरण,

•7744 कट्टा (3308.65 क्विंटल) अवैध धान

•कुल अनुमानित कीमत 01 करोड़ 03 लाख 56 हजार 815 रुपये

जप्त किया गया है।

धान के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई कर धान को संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

महापौर ने महाराजबंध तालाब सफाई अभियान

0

रायपुर। Raipur News : ग्रीन आर्मी द्वारा संचालित महाराजबंध तालाब सफाई अभियान के आज 27 दिन पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने महाराजबंध तालाब पहुँचकर अभियान का निरीक्षण किया और ग्रीन आर्मी के निरंतर जनहितकारी प्रयासों की सराहना की। महापौर द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु नगर निगम की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, भारती श्रीवास्तव विनीत शर्मा, मोनिका बागरेचा श्याम बघेल,हेमंत ठाकुर ने महापौर को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा विगत 11 दिसम्बर से प्रतिदिन सुबह 8 बजे नियमित श्रमदान किया जा रहा है और अब तक 64 ट्रक कचरा तालाब से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक निरंतर प्रयास है, जो आगे भी जारी रहेगा।

– Advertisement –

सफाई अभियान के दौरान तालाब से धार्मिक झांकियों के अवशेष, घाटों पर जमा गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक तथा वर्षों से जमा अन्य अपशिष्ट हटाए गए हैं। घाटों की विशेष सफाई कर उन्हें पुनः उपयोग योग्य स्वरूप दिया गया है। अभियान में जुटे ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों के समर्पण और अनुशासन की सभी ओर सराहना की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

इस जनआंदोलन को मजबूती देने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीडिया के निरंतर सहयोग से आम नागरिकों में तालाब स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

महाराजबंध तालाब सफाई अभियान के प्रोग्राम डायरेक्टर शशिकांत यदु ने अभियान को समर्थन देने वाले सभी स्वयंसेवकों, नागरिकों और विशेष रूप से मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की भागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं और जागरूकता ही स्थायी समाधान का मार्ग है।

CG Crime : छत्तीसगढ़ खौफनाक हत्याकांड: पत्नी से हंसी-मजाक का बदला कुल्हाड़ी से लिया, पड़ोसी को उतारा मौत के घाट!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 माह की बच्ची की मौत

0

महफूज हैदर, सरगुजा अम्बिकापुर। CG News : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में स्थित कुन्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के अभाव में 6 माह की बच्ची अमीषा मझवार की दुखद मौत हो गई। बच्ची के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और एंबुलेंस की सुविधा भी समय पर नहीं मिली।

क्या हुआ घटना के दिन?

– Advertisement –

लखनपुर विकासखंड के ग्राम लब्जी कुर्मेनपारा निवासी संत राम श्रोता मझवार अपनी बेटी अमीषा को 27 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी ले गए। लेकिन  ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर देव कुमार साहू अस्पताल में मौजूद नहीं थे। दो घंटे बीत जाने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे और बच्ची को इलाज नहीं मिल सका।

इसके बाद परिजन बच्ची को निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित किया।

– Advertisement –

Ad image

अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर का बयान

कुन्नी सीएचसी के इकलौते डॉक्टर देव कुमार साहू ने बताया कि उन्हें अप्रिय कारणों से अस्पताल नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि फोन के माध्यम से स्टाफ को इलाज में मदद करने के लिए कहा गया। सीएचसी प्रभारी विरोध भार्गव ने कहा कि वे छुट्टी पर थे और मामले की जांच कराई जाएगी।

अस्पताल की स्थिति

कुन्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल 1 डॉक्टर और 3 स्टाफ नर्स कार्यरत हैं। पिछले दो महीने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया, लेकिन स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को रेफर किया जाता है।

 परिजनों का आरोप

परिजन और स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर **सही समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते और बच्ची को इलाज मिलता, तो शायद वह आज जीवित होती।

बीएमओ को भी दी गई थी जानकारी

स्थानीय मीडिया कर्मियों ने घटना की सूचना बीएमओ डॉक्टर ओ पी प्रसाद को फोन के माध्यम से दी थी, लेकिन बच्ची की समय पर मदद नहीं हो सकी। यह मामला क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सिस्टम की लापरवाही को उजागर करता है।

CG Crime : छत्तीसगढ़ खौफनाक हत्याकांड: पत्नी से हंसी-मजाक का बदला कुल्हाड़ी से लिया, पड़ोसी को उतारा मौत के घाट!

 

पत्नी से हंसी-मजाक का बदला कुल्हाड़ी से लिया

0

कोरबा। 6 जनवरी 2026: CG Crime : एक छोटे से गांव में छिपा घातक ईर्ष्या का ज्वालामुखी अचानक फट पड़ा! छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में उस समय सनसनी फैल गई, जब पड़ोसी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करने की कीमत पड़ोसी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। गुस्से से पागल आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाई और पड़ोसी पर ऐसा हमला किया कि मौके पर ही उसकी जिंदगी छिन गई। यह खौफनाक वारदात 5 जनवरी की है, जो गांव वालों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

नंदकुमार ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

– Advertisement –

पुलिस के मुताबिक, मृतक नंदकुमार पटेल गांव का ही रहने वाला था और आरोपी जयशंकर का करीबी पड़ोसी। नंदकुमार का जयशंकर के घर बार-बार आना-जाना था। वह जयशंकर की पत्नी से खुलकर बातें करता, हंसता-मजाक करता। यही छोटी-सी बात जयशंकर के लिए जलन का सबब बन गई। लंबे समय से सुलग रहा यह गुस्सा आखिरकार भयानक रूप ले लिया। विवाद बढ़ा तो जयशंकर ने नंदकुमार को बहाने से अपने घर के पास बाड़ी में ले गया। वहां अचानक कुल्हाड़ी निकाली और सिर व चेहरे पर दर्जनों वार कर दिए। खून से लथपथ नंदकुमार ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

अगली सुबह जब ग्रामीणों की नजर जयशंकर के आंगन में पड़े रक्तरंजित शव पर पड़ी, तो चारों तरफ चीखें गूंज उठीं। खून से सना पूरा आंगन देखकर गांव वाले सहम गए। सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड को भी तुरंत बुलाया गया।

– Advertisement –

Ad image

यहां कहानी में आया असली ट्विस्ट! डॉग स्क्वायड का बहादुर श्वान ‘बाघा’ ने शव से गंध सूंघी और सीधे दौड़ता हुआ आरोपी जयशंकर के घर जा पहुंचा। ‘बाघा’ की इस हरकत ने पुलिस के संदेह को पक्का कर दिया। जयशंकर को हिरासत में लिया गया और सख्त पूछताछ शुरू हुई। थोड़ी ही देर में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से चल रहा विवाद इस खूनी खेल का कारण बना। जांच जारी है।

गांव में अब भी दहशत का माहौल है। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों के बीच पहले भी झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि मामला इतना भयावह हो जाएगा।  पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

CG Crime : दिन में सब्जी बेचकर करते थे सूने मकानों की रैकी, रात में चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

 

 

CG Crime : नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही अवैध गांजा

0

भरत सिंह चौहान, CG Crime : जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में बीते महज 5 दिनों के भीतर पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 23 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 73 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महासमुंद जिले का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है।

– Advertisement –

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकउमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने 5 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरक्षक चंद्रशेखर साहू के कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

इससे पहले 1 जनवरी को शिवरीनारायण पुल चौक से 2 किलो 20 ग्राम गांजा और 2 जनवरी को बम्हनीडीह क्षेत्र से 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

– Advertisement –

Ad image

गरियाबंद में पुलिस का जागरूकता

0

गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद पुलिस द्वारा रजत जयंत समारोह के पंचम दिवस आज यातायात जगरूका के साथ कानून में प्राप्त को प्राप्त मूलभूत अधिकार, पॉक्सो एक्ट, सायबर सुरक्षा के संबंध में थाना क्षेत्रों में स्कूल/कॉलेज एवं हाट बजार में जन जागरूका कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

– Advertisement –

Ad image

विवरण- रजत जयंत समारोह 2025-26 के अवसर पर जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में यातायात जगरूका के साथ घरेलू हिंसा,छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीडन, पॉक्सो एक्ट, सायबर सुरक्षा के संबंध में स्कूल/कॉलेज एवं हाट बजार में जन जागरूता का आयोजन किया गया है।


इसी क्रम में जिले कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के द्वारा जिले के ऑक्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलओं एवं बच्चों को कानून में प्राप्त मूलभूत अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लघु फिल्म के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी साझा किया गया।

– Advertisement –

Ad image

थाना स्तर पर पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों और उनके लिए बने सख्त कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच और बैड टचः स्कूली बच्चों को खेल-खेल में ’सुरक्षित स्पर्श’ और ’असुरक्षित स्पर्श’ के बीच अंतर समझाया जा रहा है, ताकि वे किसी भी अप्रिय घटना को पहचान सकें और समय पर सूचना दे सकें।

स्कूल एवं कॉलेज छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा जो विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे किया जाता है। उसके संबंध में भी बताया गया।
यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।