Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 130

छत्तीसगढ़ के इस न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

0

राजनांदगांव: CG Breaking : छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी। आम लोगों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

– Advertisement –

इस मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है। फिलहाल कोर्ट परिसर में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस धमकी भरा मेल भेजने वाले व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।

CG Murder : मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम 

– Advertisement –

Ad image

मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर की पिता की हत्या

0

CG Murder : कांकेर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नरहरपुर थाने के मर्रामपानी में घर वालों ने मिलकर नशेड़ी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट करता था।

परिजनों ने बताया कि, मृतक शराब के नशे में परिवार वालों से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसकी मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर उसकी हत्या करने का साजिश रची और जब घटना के दिन भी मृतक ने शराब पीकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की, तब परिजनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

– Advertisement –

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें उसकी मां, पत्नी और बच्चों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CG Video : अचानकमार फायरिंग का वीडियो वायरल, वन अमला सवालों के घेरे में

– Advertisement –

Ad image

 

AIBE 20 Result 2025 OUT : AIBE 20 रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

 

 

एक की विदाई, दूसरे की अग्निपरीक्षा

0

Vijay VS Prabhas:  9 जनवरी की तारीख सिनेमा और ओटीटी प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहने वाली है। इस दिन एक साथ कई बड़ी और चर्चित रिलीज सामने आ रही हैं, जिनमें थलपति विजय की आखिरी फिल्म, प्रभास के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक खौफनाक क्राइम सीरीज शामिल है। थिएटर से लेकर ओटीटी तक, हर प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

9 जनवरी को सिनेमाघरों और ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका होने जा रहा है, जहां थलपति विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ के साथ दर्शकों को भावुक विदाई देने वाले हैं, जिसमें वह एक जांबाज पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे और राजनीतिक संकेतों से भरे दमदार डायलॉग्स के साथ फैंस का दिल जीतते दिखेंगे,

– Advertisement –

Ad image

जन नेता' से थलपति विजय का बड़ा हिंदी धमाका... पॉलिटिकल भौकाल या पैन इंडिया  स्टारडम का टेस्ट! - thalapathy vijay jana nayagan release political image  pan india stardom ntcpsm - AajTak

वहीं प्रभास की ‘द राजा साब’ उनके करियर के लिए किसी ‘डू और डाई’ टेस्ट से कम नहीं मानी जा रही है क्योंकि पिछली फिल्मों के मिले-जुले असर के बाद यह फिल्म तय करेगी कि बतौर लीड स्टार उनका जादू कितना कायम है;

– Advertisement –

Ad image

प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' की रिलीज डेट फाइनल, नया पोस्टर आउट -  News18 हिंदी

इसी दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही क्राइम सीरीज ‘हनीमून टू हत्या’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित खौफनाक मर्डर केस की परतें खोलने का दावा कर रही है, जिससे दर्शकों को सस्पेंस और सच्चाई का कड़ा डोज मिलने वाला है,

Love can be deadly… and we are here for every shocking second.  #HoneymoonSeHatya premiering on 9th January, on #ZEE5  #HoneymoonSeHatyaOnZEE5 #BlueDrum #WhyWomenKill @zee5

जबकि थिएटर में ही गुजराती सुपरहिट फिल्म ‘लालो’ का हिंदी वर्जन भी दस्तक दे रहा है, जिसने कम बजट में रिकॉर्ड कमाई कर अपनी कहानी और कंटेंट की ताकत पहले ही साबित कर दी है—कुल मिलाकर 9 जनवरी ऐसा दिन बनने जा रहा है जब हर तरह के दर्शक को उसकी पसंद का कंटेंट एक ही दिन में मिल जाएगा।

गुजराती फिल्म 'लालो' बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, 50 लाख की फिल्म ने कमाए 100  करोड़

धान बोई गई जमीन को गिरदावरी

0

सक्ति। CG NEWS: ग्राम टेमर निवासी किसान घनश्याम पटेल पिता स्व. खेदूराम पटेल ने राजस्व अभिलेखों में गिरदावरी को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। किसान का कहना है कि उनकी भूमि पर हर वर्ष धान की खेती की जा रही है, इसके बावजूद गिरदावरी में अन्य फसल दर्ज कर दी गई है, जिससे उन्हें धान विक्रय हेतु टोकन नहीं मिल पाया है।

किसान की भूमि खसरा क्रमांक 2011/2 रकबा 0.37 डिस्मिल एवं खसरा क्रमांक 2089/8 रकबा 0.13 डिस्मिल, कुल 0.50 डिस्मिल है। किसान का आरोप है कि उक्त संपूर्ण भूमि पर धान की फसल बोई गई थी, लेकिन गिरदावरी में गलत प्रविष्टि कर फसल काट दी गई।

– Advertisement –

किसान घनश्याम पटेल ने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने संबंधित पटवारी से शिकायत की, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गिरदावरी में सुधार नहीं होने के कारण वे धान उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाने से वंचित रह गए हैं।

किसान ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त दोनों खसरा नंबरों की मौके पर जांच कराई जाए तथा वास्तविक स्थिति के अनुसार संपूर्ण रकबे में धान फसल की प्रविष्टि कराकर उन्हें धान विक्रय की अनुमति प्रदान की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र के अन्य किसानों में भी रोष देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

– Advertisement –

Ad image

यूसीमास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांकेर

0

कांकेर। CG NEWS: रायपुर में आयोजित यूसीमास के 12 वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांकेर शहर 3 छात्रों ने 8 मिनट में गणित के 200 सवालों को हल कर 2 हजार छात्रों में तीसरा , चौथा और पांचवां स्थान हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है। तीनों छात्र कांकेर में बीते तीन साल से संचालित यूसीमास सेंटर के है। लगातार तीसरे साल कांकेर सेंटर के बच्चे टॉप फाइव में जगह बनाने में कामयाब रहे है।

4 जनवरी को रायपुर में यूसीमास प्रतियोगिता में आयोजन किया गया था, जिसमे प्रदेश भर के अलग अलग जिलों से 5 साल से 15 साल तक के बच्चो ने हिस्सा लिया था, अलग अलग श्रेणी में कुल 2 हजार बच्चो ने यूसीमास की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमे कांकेर सेंटर की छात्रा सौम्या लोनहारे ने तीसरा, रितिका नेताम ने चौथा और यशिका नेताम ने पांचवा स्थान हासिल किया,तीनों बच्चो को यूसीमास के चेयरमैन ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कांकेर मंझापरा सेंटर के कुल 15 बच्चो ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

– Advertisement –

यूसीमास 5 साल से 15 साल तक के बच्चो के लिए एक विशेष प्रोग्राम जिसमे बच्चो को बिना केलकुलेटर और कागज पेन के बड़े बड़े आंकड़े जोड़ने घटाने की कला विशेष पद्धति से सिखाई जाती है, कांकेर मांझापारा सेंटर जो कि कायस्थ समाज के भवन में 3 साल से संचालित हो रहा है। कांकेर मांझा पारा सेंटर की संचालक निकिता श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

83 देशों में संचालित है यूसीमास प्रोग्राम
विश्व के 83 देशों में यूसीमास प्रोग्राम संचालित है, जिसमे विशेष पद्धति से 5 साल से 15 साल तक के बच्चो का मस्तिष्क विकास किया जाता है, जिसमे बच्चे बड़े बड़े आंकड़े बिना केकुलेटर और कागज पेन के जबानी हल कर लेते है। यूसीमास प्रतियोगिता राज्य स्तरीय के बाद नेशनल स्तर पर फिर अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है।

– Advertisement –

Ad image

‘हमराज 2’ पर सस्पेंस बरकरार,

0

Humraaz 2: अक्षय खन्ना और बॉबी देओल की हालिया लोकप्रियता को देखते हुए फैन्स लंबे समय से दोनों को एक साथ ‘हमराज 2’ में देखने की मांग कर रहे हैं, जिस पर अब फिल्ममेकर रतन जैन ने साफ कहा है कि अगर दोनों के लिए सही और उम्र के अनुरूप स्क्रिप्ट मिली तभी सीक्वल बनेगा, अन्यथा फिल्म को ठुकरा दिया जाएगा;

रतन जैन ने इंटरव्यू में बताया कि बॉबी देओल और अक्षय खन्ना—दोनों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है, लेकिन अक्षय फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं और पैसा उनके लिए प्राथमिकता नहीं होती, इसलिए स्क्रिप्ट पसंद न आने पर वह मना कर देते हैं, वहीं अमीषा पटेल पहले ही कह चुकी हैं कि ‘हमराज 2’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है लेकिन अभी कुछ लॉक नहीं हुआ है;

– Advertisement –

Ad image

गौरतलब है कि अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ और बॉबी देओल ‘एनिमल’ के बाद फिर से चर्चा में हैं, जबकि 2002 में आई ‘हमराज’ प्यार, धोखा और सस्पेंस की थीम पर बनी सुपरहिट फिल्म थी, ऐसे में सीक्वल को लेकर उत्सुकता तो है, लेकिन फिलहाल फैसला पूरी तरह स्क्रिप्ट पर टिका है।

Gullak 5: ‘गुल्लक 5’ में बड़ा बदलाव—अन्नू भैया के रोल में नया चेहरा, फैंस के लिए चौंकाने वाला अपडेट

0

Gullak 5:  सोनी लिव की सुपरहिट वेब सीरीज गुल्लक (Gullak 5) को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि पांचवें सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी बीच कास्टिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

शो के अहम किरदार अन्नू भैया को निभाने वाले एक्टर वैभव राज गुप्ता के एग्जिट के बाद अब यह रोल कौन निभाएगा, इस पर सस्पेंस था, जिसे खुद अमन मिश्रा का किरदार निभाने वाले हर्ष मायर ने इशारों-इशारों में खोल दिया।

अपनी आने वाली फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ के प्रमोशन के दौरान जब हर्ष मायर और उनके को-स्टार अनंत वी जोशी से बातचीत हुई, तो गुल्लक का जिक्र आते ही हर्ष का मजाकिया बयान और दोनों की चुप्पी ने साफ कर दिया कि गुल्लक 5 में अब अनंत वी जोशी मिश्रा परिवार के बड़े बेटे अन्नू भैया के रोल में नजर आने वाले हैं।

इस खुलासे के बाद फैंस के बीच नई एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए अन्नू भैया के रूप में अनंत वी जोशी दर्शकों के दिलों में वैसी ही जगह बना पाएंगे या नहीं।

The post Gullak 5: ‘गुल्लक 5’ में बड़ा बदलाव—अन्नू भैया के रोल में नया चेहरा, फैंस के लिए चौंकाने वाला अपडेट appeared first on Grand News.

प्रदेश के पदोन्नत प्राध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी, उच्च शिक्षा विभाग ने आपत्तियों के निराकरण के बाद सूची का किया प्रकाशन

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत पदोन्नत प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। यह सूची उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय एवं शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेशों के परिपालन में प्रकाशित की गई है।

उच्च शिक्षा संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत प्राध्यापकों की वरिष्ठता का निर्धारण 01 अप्रैल 2017 एवं 01
अप्रैल 2023 की स्थिति के आधार पर किया गया है। वरिष्ठता निर्धारण में लोक सेवा आयोग से चयन, विषयवार नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण की तिथि, संविलियन एवं नियमितीकरण की तिथि जैसे मापदंडों को शामिल किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि समान आदेश तिथि होने की स्थिति में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को वरिष्ठता का आधार माना गया है। वहीं संविलियन अथवा नियमित नियुक्ति वाले प्राध्यापकों के लिए शासन के नियमानुसार तिथि को मान्य किया गया है।

– Advertisement –

जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि किसी पदोन्नत प्राध्यापक को अंतिम वरिष्ठता सूची पर आपत्ति हो, तो वे 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे वर्ष 2017 एवं 2023 की अंतिम वरिष्ठता सूची का विधिवत प्रकाशन कर संबंधित प्राध्यापकों को अवगत कराएं।

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर

0

डेस्क। BREAKING NEWS : कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्यों में निम्नलिखित नेताओं को तत्काल प्रभाव से AICC सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को असम का सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

मनमानी ब्लास्टिंग से एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत

0

रायगढ़। CG NEWS : एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एसईसीएल कर्मी लखन पटेल निवासी रैकी की दर्दनाक मौत ने पूरे कोयला क्षेत्र को हिला कर रख दिया। यह हादसा सुआ-भोड़ी फेस पर उस वक्त हुआ, जब अमानक तरीके से ब्लास्टिंग कराई जा रही थी। खबर के अनुसार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ब्लास्टिंग कराई जा रही थी, जिसकी चपेट में आकर कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्लास्टिंग से पहले न तो पर्याप्त सेफ्टी ज़ोन बनाया गया और न ही कर्मियों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसके आदेश पर और किन परिस्थितियों में यह खतरनाक ब्लास्टिंग कराई जा रही थी? घटना के बाद खदान क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों ने दीपका प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां पहले भी कई बार नियमों की अनदेखी कर उत्पादन के दबाव में जान जोखिम में डाली गई है।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपका खदान में उत्पादन पहले, सुरक्षा बाद में” की नीति खुलेआम चल रही है। अगर समय रहते अमानक ब्लास्टिंग पर रोक लगाई जाती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होती, तो शायद आज एक और परिवार उजड़ने से बच जाता। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस बयान या जिम्मेदारी तय करने की पहल नहीं की गई है। सवाल यह है कि क्या इस मौत को भी पूर्व में हुए अन्य हादसों की तरह फाइलों में दबा दिया जाएगा या फिर इस बार किसी बड़े अधिकारी पर गाज गिरेगी?

CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या, पंखे से शव लटका कर बताया आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

– Advertisement –

Ad image