Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 114

विधायक बालेश्वर साहू को जमानत

0

भरत सिंह चौहान , जांजगीर–चांपा। MLA Baleshwar Sahu arrested : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को अदालत से जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें जिला जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल के बाहर समर्थकों की भीड़

– Advertisement –

जमानत की खबर मिलते ही जेल परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। विधायक की रिहाई पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें : CG Politics : जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले भूपेश बघेल, कार्रवाई को लेकर क्या कहा? जानिए

– Advertisement –

Ad image

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत

विधायक के बाहर आते ही समर्थकों ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

संविधान और अंबेडकर की तस्वीर के साथ निकले

जेल से बाहर निकलते समय विधायक बालेश्वर साहू बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हाथ में लिए नजर आए। इसके बाद वे कार में संविधान की पुस्तक के साथ रवाना हुए।

विधायक ने क्या कहा?

रिहाई के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने कहा, सत्यमेव जयते। मुझे एक किसान बनकर फर्जी मामले में फंसाया गया। राज्य सरकार पर दबाव बनाकर किसान राजकुमार शर्मा ने साजिश रची। उन्होंने आगे कहा कि अब वे जेल से बाहर आकर जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास पर ध्यान देंगे। जिसे जो करना था उसने कर लिया, अब मुझे अपना काम आगे बढ़ाना है।

CG Crop Insurance Registration : किसानों के लिए आखिरी मौका?

0

रायपुर, 14 जनवरी 2026 : CG Crop Insurance Registration : राज्य सरकार ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम में उगाई जाने वाली उद्यानिकी फसलों के बीमा पंजीकरण की तिथि वृद्धि की है, अब उद्यानिकी फसलों के लिए किसान 15 जनवरी तक बीमा पंजीयन करा सकते है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीमित कृषकों को वर्षा, तापमान, वायुगति, आर्द्रता आदि से संबंधित विपरित मौसमीय परिस्थितियों से होने वाली अप्रत्याषित फसल क्षति से होने वाले वित्तीय नुकसान को कम करने के उद्देश्य से यह योजना किसानों के हित में लागू की गई है। योजना में अधिक वर्षा, कम वर्षा, बेमौसम वर्षा, अधिक तापमान, कम तापमान, बीमारी अनुकुल मौसम, वायुगति, ओलावृष्टि एवं चक्रवाती हवाएं मुख्य जोखिम के रूप में शामिल किया गया हैं।

– Advertisement –

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह में रबी मौसम अंतर्गत 6 अधिसूचित उद्यानिकी फसल जैसे- टमाटर, बैंगन, फुलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू हैं। राज्य में उद्यानिकी फसलों के बीमा हेतु “एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी” (AIC) अधिकृत है। स्वचालिम मौसम केन्द्र से प्राप्त होने वाले वास्तविक मौसमीय आंकड़ों का बीमा टर्मशीट में उल्लेखित मानक ट्रिगर से तुलना के आधार पर बीमा दावा राशि की गणना की जाती है।

बीमा हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार नंबर, भू अभिलेखों के आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य, फसल बुआई प्रमाण पत्र, फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र शामिल है, अधिक जानकारी हेतु किसान अपने नजदीकी उद्यानिकी कार्यालय अथवा बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर 1800-209-5959 पर संपर्क कर सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि राज्य में योजना प्रारम्भ वर्ष 2016 रबी मौसम से वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के 1,75,211 कृषकों द्वारा 1,28,666 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया गया था, जिसमें से 1,28,103 कृषकों को राशि रूपये 1247.26 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया गया। वर्ष 2025-26 में अद्यतन 5003 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया गया है।

एक रूपये में एक्स-रे सुविधा का विधायक रिकेश सेन

0

भिलाई नगर। CG NEWS : आज मकर संक्रांति के अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के लिए मात्र 1 रूपये में एक्स-रे सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, यह हमें जीवन के हर पहलू का आनंद लेने और हर चुनौती का सामना करने की शक्ति देती है। इसलिए वेंटिलेटर एम्बुलेंस, फ्री ब्लड टेस्ट सुविधा सहित लगातार सहजता से लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वो प्रयास कर रहे हैं।

विधायक कार्यालय श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड शांति नगर में आज से फ्री ब्लड टेस्ट के साथ 1 रूपये में एक्स-रे सुविधा का भी जरूरतमंद लाभ ले सकेंगे।

– Advertisement –

विधायक रिकेश सेन ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि विधायक कार्यालय में हेलमेट, कंबल बैंक, फिल्टर्ड वाटर, श्री राम रसोई, फ्री ब्लड टेस्ट के बाद आज से वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के लिए 1 रूपये में एक्स-रे की सुविधा भी प्रारंभ हो गई है। जरूरतमंद लोग विधायक कार्यालय में सम्पर्क कर यहां से एक रूपये के टोकन से एक्स-रे करवा सकेंगे। इस सुविधा के लिए हमने विधानसभा अंतर्गत सभी पैथोलॉजी और कई निजी हॉस्पिटल्स के साथ अनुबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, जिससे हम तनाव-मुक्त, ऊर्जावान और खुशहाल जीवन जी पाते हैं, बीमारियों से बचते हैं, और जीवन के हर काम को बेहतर ढंग से कर पाते हैं। यह हमें लंबी उम्र, बेहतर क्वालिटी ऑफ लाइफ देता है और दीर्घकालिक बीमारियों का खतरा कम करता है, जिससे हम अपने जीवन का पूरा आनंद ले पाते हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

न्यूजीलैंड के सामने 285 का

0


IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज राजकोट में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए है। इस मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड टीम को 285 रन बनाने होंगे। 

भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। राहुल ने 92 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 11 चौके लगाए।  कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली।

– Advertisement –

Ad image

भारत को 70 के स्कोर पर पहला झटका लगा था और इसके बाद भारत ने 118 के स्कोर पर रोहित  शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके साथ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। जडेजा 27 रन बनाकर लौटे। फिर राहुल ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ 57 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 250 पार पहुंचाया।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

CG BREAKING : सीएम के ऐलान के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी

0

रायपुर। CG BREAKING : राज्य सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। जिसके बाद अब वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि कर्मचारियों को एरियर्स की राशि नहीं मिलेगी। 1 जनवरी से सातवें वेतनमान में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा। वहीं छठवें वेतनमान मे 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता की बढोत्तरी हुई है। अब छठवें वेतनमान में 252 से बढ़कर 257 प्रतिशत डीए दी जायेगी।

देखें आदेश

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी? सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

The post CG BREAKING : सीएम के ऐलान के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी appeared first on Grand News.

मौसम विभाग का अनुमान, 15 जनवरी से

0

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है, जिसके कारण अगले करीब तीन दिनों तक तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में ठंड और गर्मी दोनों ही लगभग स्थिर रहेंगी, लेकिन इसके बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होते ही तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा अंचल में सर्दी ने लोगों को खासा परेशान किया है। बीते 24 घंटों में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्रों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत, मध्य छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंडी हवाओं से कुछ राहत बनी हुई है।

– Advertisement –

तापमान की बात करें तो राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के दौरान तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 15 जनवरी से प्रदेशभर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। रात का तापमान सामान्य से नीचे जाने के साथ कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं।

– Advertisement –

Ad image

CG News : धान खरीदी केंद्रों में किसानों से खुली लूट, हर बोरी में अतिरिक्त वसूली

ईरान की नाजुक स्थिति पर भारत सरकार ने जारी की सुरक्षा

0

डेस्क। ईरान में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों, छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को कमर्शियल फ्लाइट्स सहित उपलब्ध सुरक्षित साधनों से देश छोड़ने की सलाह दी है।

भारत सरकार के आधिकारिक हैंडल India in Iran ने भारतीय नागरिकों और PIO (पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन) से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि नागरिक किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें, भारतीय दूतावास के नियमित संपर्क में बने रहें और स्थानीय घटनाक्रम पर लगातार नज़र रखें।

– Advertisement –

इसके साथ ही नागरिकों को यात्रा से जुड़े दस्तावेज़ और पहचान पत्र हर समय तैयार रखने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

भारत ने अपने नागरिकों को कमर्शियल फ्लाइट्स समेत उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के साधनों से #ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

अपनी एडवाइजरी में, India_in_Iran ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359।

दूतावास से [email protected] पर ईमेल के ज़रिए भी संपर्क किया जा सकता है।

MEAIndia ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा से बचने की कड़ी सलाह दी है।

 

 

 

 

WPL में Ayushi Soni बनीं रिटायर्ड आउट होने वाली बल्लेबाज़

0


Ayushi Soni retired out : महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मंगलवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। गुजरात जायंट्स की बल्लेबाज़ आयुषी सोनी WPL इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। यह घटना मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हुई।

तेज रन रेट के लिए लिया गया फैसला

आयुषी सोनी छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरी थीं, लेकिन वह रन गति नहीं बढ़ा सकीं। 16वें ओवर में जब टीम का स्कोर 135 रन था, तब सोनी 14 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रही थीं और एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाईं। इसी कारण टीम मैनेजमेंट ने रन रेट बढ़ाने के लिए उन्हें रिटायर्ड आउट करवाने का फैसला किया।

महिला फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में दूसरी घटना

महिला फ्रेंचाइज़ी T20 क्रिकेट में यह रिटायर्ड आउट की केवल दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में The Hundred टूर्नामेंट में कैथरीन ब्रायस को रिटायर्ड आउट किया गया था।

डेब्यू मैच में मिला मौका

आयुषी सोनी इस मैच से WPL डेब्यू कर रही थीं। उन्हें चोटिल अनुष्का शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। अनुष्का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं और फिलहाल टूर्नामेंट से बाहर हैं।

भारती फूलमाली की तूफानी पारी

सोनी के आउट होने के बाद भारती फूलमाली बल्लेबाज़ी के लिए आईं। शुरुआत में उन्हें एलबीडब्ल्यू दिया गया, लेकिन डीआरएस से राहत मिली। इसके बाद उन्होंने 15 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली और जॉर्जिया वेयरहम के साथ 56 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 192 रन तक पहुंचाया।

Ayushi Soni retired out – T20 क्रिकेट में बढ़ता ट्रेंड

गौरतलब है कि इस साल के शुरुआती 13 दिनों में ही पुरुष T20 क्रिकेट में 6 बार बल्लेबाज़ रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। हाल ही में BBL में पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान भी रिटायर्ड आउट हुए थे।



Source link

रायपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी दुबई,

0

रायपुर। Raipur Airport: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर विस्तृत और गहन समीक्षा की।

बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ का प्रवेश द्वार है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना केवल आवश्यकता नहीं बल्कि राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास की अनिवार्यता है।

– Advertisement –

केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड करने तथा इसे केंद्रीय कार्गो हब के रूप में विकसित करने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। सांसद ने इस सहमति के बाद अब तक हुई प्रगति, ठोस कार्ययोजना एवं स्पष्ट टाइमलाइन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए इमिग्रेशन, कस्टम और वीज़ा कार्यालय की शीघ्र स्थापना, आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, रायपुर से प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक यात्री विदेश यात्रा करते हैं, ऐसे में दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तत्काल प्रारंभ करने की आवश्यकता है जिसके लिए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने पुराने टर्मिनल को कार्गो टर्मिनल में परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद, वनोपज, हस्तशिल्प एवं औद्योगिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा गया।

कोल्ड स्टोरेज, पेरिशेबल कार्गो सुविधा, आधुनिक वेयरहाउस और फास्ट क्लियरेंस सिस्टम की कमी को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। रायपुर को मध्य भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब बनाने के लिए निजी निवेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने की बात कही गई।

बड़े अंतरराष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग हेतु रनवे विस्तार एवं मजबूती, CAT-II/III इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की आवश्यकता तथा नाइट लैंडिंग सुविधा को अनिवार्य बताया गया। बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए नए टर्मिनल या मौजूदा टर्मिनल के विस्तार की योजना पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अग्रवाल ने रायपुर से प्रयागराज, वाराणसी, पटना, लखनऊ, जयपुर सहित बंद रूट्स को पुनः प्रारंभ करने तथा मुंबई के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा सुविधा पुनः शुरू करने को भी कहा जिससे यहां के यात्रियों को सुविधा होगी और समय की बचत होगी।

शहर से एयरपोर्ट तक सिटी बस सेवा के अभाव को गंभीर समस्या बताते हुए शीघ्र सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। अग्रवाल ने एयरपोर्ट से रायपुर से दुर्ग–भिलाई–कुम्हारी तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।

वहीं सांसद बृजमोहन ने एयरपोर्ट पार्किंग में चल रही मनमानी वसूली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ड्रॉप वाहनों को कम से कम 8 मिनट का फ्री समय देने, उसके बाद शुल्क ₹25 से अधिक न लेने, एंट्री-एग्जिट घड़ियों को भारतीय मानक समय के अनुसार सिंक्रोनाइज़ करने तथा पिक-अप वाहनों को कम से कम 10 मिनट का फ्री समय देने के निर्देश दिए गए। टैक्सी और ऑटो चालकों से बिना पर्ची वसूली की शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एयरपोर्ट के भीतर महंगे खान-पान पर नियंत्रण, टर्मिनल के बाहर किफायती कैफे एवं रेस्टोरेंट, यात्रियों और रिसीव करने वालों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था तथा 24×7 मेडिकल सुविधा या एम्बुलेंस की स्थायी तैनाती के निर्देश दिए गए। वोकल फॉर लोकल के तहत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

बृजमोहन ने एयरपोर्ट के अंदर और बाहर स्पष्ट शिकायत निवारण केंद्र, साइनबोर्ड तथा यात्रियों की समस्याओं के समाधान हेतु एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रियों के हित में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अन्य एयरलाइंस को भी रायपुर से उड़ान संचालन हेतु आमंत्रित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में तीन माह के भीतर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत करने के निर्देश दिए साथ है जहां यात्रियों और कर्मचारियों को सस्ते दर पर खाद्य सामग्री मिल सकेगी। इसके साथ ही एयरोब्रिज की संख्या बढ़ाने, इनलाइन बैगेजिंग सिस्टम लागू करने को कहा।

सांसद बृजमोहन ने एयरपोर्ट का 24 घंटे एम्बुलेंस और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में रायपुर एयरपोर्ट को सौर ऊर्जा आधारित ग्रीन एयरपोर्ट बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

साथ ही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के इंटर्न्स द्वारा रियल-टाइम सर्वे कराए जाने की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए सांसद ने कहा कि यह भारत में पहली बार किया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संबंधित यह सर्वेक्षण इसी वर्ष पूर्ण किया जाएगा।

अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीयकरण से छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान मिलेगी तथा व्यापार, पर्यटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में विधायक मोती लाल साहू, एयरपोर्ट निदेशक योगेश नगाईच, समिति सदस्यगण जी.एस. बाम्बरा, श्रवण शर्मा, सुमीत सुशीलन्, दीपेश पटेल, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, आयुक्त नगर निगम विश्वदीप और एयरलाइन्स स्टेशन प्रबंधक शामिल रहे।

मां ने लगाई फटकार तो 9वीं की छात्रा ने दे दी जान

0

सूरजपुर। CG NEWS : जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा देकर घर लौटने के बाद मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने मोबाइल से पैसे का लेन-देन किया था, जिसे लेकर उसकी मां ने फटकार लगाई थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10वीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल से परीक्षा देकर छात्रा घर लौटी और मां के मोबाइल से पैसे का लेन-देन किया, जिसे लेकर उसकी मां ने सवाल जवाब किया। बाद में फटकार लगाते हुए समझाइश दी। गुस्से में छात्रा ने अपना कमरा बंद कर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

– Advertisement –

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका कक्षा 10वीं की छात्रा थी। मोबाइस से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर परिजनों से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

RAIPUR NEWS : रायपुर में 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

– Advertisement –

Ad image