Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 113

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में जड़ा शतक

0

स्पोर्ट्स डेस्क: U-19 World Cup 2026 Final : अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया है जो आज तक क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल के हाई-वोल्टेज मैच में वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचाते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

55 गेंदों में जड़ा ‘ऐतिहासिक’ शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में मात्र 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास के किसी भी फाइनल मुकाबले में लगाया गया सबसे तेज शतक है। उनकी इस विस्फोटक पारी ने इंग्लिश गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए।

175 रनों की पारी: 15 छक्के, 15 चौके

आउट होने से पहले वैभव ने 80 गेंदों का सामना किया और 175 रनों की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। वैभव ने अपनी पारी में 15 गगनचुंबी छक्के जड़े और 15 शानदार चौके लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 25.3 ओवरों में ही 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड

  1. फाइनल के किंग: 14 साल की उम्र में वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

  2. इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक: वैभव का यह शतक अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है (पहला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजुक के नाम है)।

  3. सबसे कम उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड: महज 14 साल की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर उन्होंने दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

छत्तीसगढ़ में नकली कॉस्मेटिक पर शिकंजा

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : बिलासपुर से उपभोक्ताओं की सेहत और सुरक्षा से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है।खाद्य एवं औषधि विभाग ने नकली कॉस्मेटिक उत्पादों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें : CG Accident : जन्मदिन बना डेथ-डे; जिस दोस्त को जन्मदिन की बधाई देने आए थे, उसी के खून से सन गई कार… दो की मौत 

– Advertisement –

आज न्यायधानी में आज खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने रूटीन निरीक्षण के तहत व्यापार विहार स्थित सागर ट्रेडर्स नामक कॉस्मेटिक दुकान पर छापेमारी कर जांच की।जांच के दौरान दुकान में रखे गए विभिन्न कॉस्मेटिक उत्पादों की बारीकी से पड़ताल की गई।टीम ने संदेह के आधार पर हेयर ऑयल के सैंपल जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बाजार में कई ब्रांडेड कॉस्मेटिक उत्पादों के नकली सामान खुलेआम बिक रहे हैं। अक्सर ये उत्पाद देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से धोखा खा जाता है।ऐसे में केवल लैब टेस्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाता है कि संबंधित उत्पाद असली है या नकली।अधिकारियों ने बताया कि रायपुर लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।यदि जांच में उत्पाद मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए या नकली साबित हुए, तो संबंधित दुकानदार के खि क्यूलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Rape News: रायपुर शर्मसार! दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

खाद्य एवं औषधि विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कॉस्मेटिक और दवाइयाँ हमेशा अधिकृत दुकानों से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी विभाग को दें।विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार जांच अभियान जारी रहेगा।

पुलिस को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने वाले

0

महासमुंद। CG NEWS : अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस को कुचलने की कोशिश करने वाले गांजा तस्करों को घटना के बाद से फरार चले रहे दो आरोपियों को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला जनवरी 23 तारीख को थाना सांकरा पुलिस को एक मारुती सुजुकी इको वाहन मे गांजा तस्करी की गोपनीय सुचना मिली थी।

सूचना पर थाना सांकरा पुलिस ने नेशनल हाइवे पर स्टाफ तैनात किया था। इसी तैनाती के समय तस्कर का वाहन रूकवाते समय तस्कर चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को वाहन से कुचलने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस कर्मी तो बच गया, लेकिन तस्कर का वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से जा टकराई। घटना के बाद तस्कर मौके से फरार हो गया। लेकिन वाहन में 39.680 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। जिसकी कीमती 19 लाख 84 हजार रुपए बताई जा रही है।

– Advertisement –

परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। इसी मामले में महासमुंद पुलिस आरोपी गांजा तस्कर को टीम तैयार कर सरगर्मी से तलाश कर रही थी। दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर थाना सांकरा लाया गया है और प्रकरण मे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये तस्करों के नाम राकेश चौकसे, मोनू राय है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़, तीन नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद, एक घायल

0

डेस्क। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस नक्सल ऑपरेशन में अब तक तीन नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं एक जवान के वीरगति प्राप्त होने की खबर है। दूसरी ओर एक जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ स्थल से एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिकतौर पर पुष्टी नहीं हुई है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

– Advertisement –

Ad image

 

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन चलाया। अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें नक्सलियों की मौजूदगी के सटीक जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल इलाके में नक्सल ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुई हैं। ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी साझा की जायेगी। इससे पूर्व गुरुवार को बीजापुर जिले हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया था। वहीं 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें आठ महिला नक्सली भी शामिल थी। ये सभी माओवादी संगठन के ‘साउथ सब जोनल ब्यूरो’ से जुड़े थे। इन्होंने बस्तर पुलिस की ‘पूना मर्जेम’ (पुनर्वास से सामाजिक पुनर्स्थापन) पहल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

इनमें सोमडू मड़काम (42) डिविजनल कमेटी मेंबर और कटेकल्याण एरिया कमेटी प्रभारी, हुंगी कुंजाम (19) और पायकी कुंजाम (22) शामिल हैं, जो अलग अलग यूनिट के पार्टी मेंबर थे। इन तीनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा तीन अन्य नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये, एक पर दो लाख रुपये और पांच पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने एक एके 47 रायफल, दो सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), 250 जिलेटिन स्टिक, 400 डेटोनेटर, बारूद से भरा एक प्लास्टिक ड्रम और कॉर्डेक्स वायर का एक बंडल भी पुलिस को सौंपा। अधिकारी ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को तत्काल 5- 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी और सरकार की नीति के तहत उनका पुनर्वास किया जाएगा।

2024 से अब तक 888 नक्सलियों ने मुख्यधारा में की वापसी

पुलिस के अनुसार, बीजापुर जिले में एक जनवरी 2024 से अब तक 888 नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है, जबकि 1,163 गिरफ्तार हुए और अलग अलग मुठभेड़ों में 231 मारे गए। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि माओवादी संगठन तेजी से अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में सुरक्षा कैंप स्थापित होने, सड़क संपर्क बेहतर होने, लगातार सफल नक्सल विरोधी अभियानों और विकास योजनाओं की प्रभावी पहुंच से संगठन का आधार क्षेत्र लगातार सिमट रहा है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप बने पुलिस मुख्यालय में OSD, आदेश जारी

 

 

DIG कमलोचन कश्यप बने पुलिस मुख्यालय में OSD

0

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (Retiring DIG) कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर नियुक्त किया है।

01 वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी

– Advertisement –

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कश्यप की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष की अवधि के लिए होगा।

PHQ में संभालेंगे मोर्चा

– Advertisement –

Ad image

कश्यप को पुलिस मुख्यालय में रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव का लाभ उठाने के लिए शासन ने यह संविदा नियुक्ति प्रदान की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी सेवा की अन्य शर्तें और नियम विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप बने पुलिस मुख्यालय में OSD, आदेश जारी

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा: बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

मंधाना-वॉल के तूफान में उड़ा दिल्ली कैपिटल

0

RCB WPL Champion 2026 : “ई साला कप नम्दे” का नारा एक बार फिर हकीकत में बदल गया है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के हाई-वोल्टेज फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देते हुए दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। 204 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने वह कर दिखाया जो अब तक नामुमकिन लग रहा था। फाइनल मैच में आरसीबी को जीत दिलाने में उनकी कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी देखने को मिली, जिसने इस मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया।

स्मृति मंधाना के बल्ले से 87 तो वहीं जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने इस टारगेट को 19.4 गेंदों में हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स इसी के साथ विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में लगातार चारों सीजन फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बाद भी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी।

– Advertisement –

फाइनल मुकाबले में आरसीबी महिला टीम की शुरुआत 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अच्छी नहीं रही, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ग्रेस हैरिस के रूप में 9 के स्कोर पर गंवा दिया। आरसीबी महिला टीम ने 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए थे। यहां से मंधाना और वॉल ने रनों की गति धीमे नहीं पड़ने दी और तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा।

जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 92 गेंदों में 165 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जो WPL के इतिहास में अभी तक किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी थी। वॉल इस मैच में 54 गेंदों में 14 चौके लगाने के साथ 79 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी। वहीं स्मृति मंधाना टीम को जीत दिलाने से थोड़ा पहले 41 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के लगाकर 87 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठी।

– Advertisement –

Ad image

आखिरी ओवर का रोमांच

मैच तब रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया जब जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी। दबाव के पलों में राधा यादव ने अपना धैर्य नहीं खोया। पहली दो गेंदों पर केवल 2 रन आने के बाद, राधा ने लगातार दो शानदार चौके जड़कर 19.4 ओवर में ही आरसीबी को ‘क्वीन’ बना दिया।

दिल्ली कैपिटल्स: चार फाइनल, फिर भी खाली हाथ

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। लीग के इतिहास में लगातार चारों सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली की टीम एक बार भी ट्रॉफी उठाने में सफल नहीं हो सकी है। 203 रन बनाने के बावजूद उनकी गेंदबाज मंधाना-वॉल की जोड़ी को रोकने में नाकाम रहीं।

Arang Breaking :कुरूद घाट पर तैरता मिला अज्ञात शख्स का शव

0

आरंग/रायपुर। Arang Breaking : राजधानी रायपुर से लगे आरंग विधानसभा के समीप ग्राम कुरूद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने महानदी के गहरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। देखते ही देखते घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नदी की लहरों के बीच फंसे इस शव ने इलाके में कई तरह की चर्चाओं और आशंकाओं को जन्म दे दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है,  मृतक ने लाल कत्था रंग का टी-शर्ट और काला रंग का पैंट पहना हुआ है।

शिनाख्त की कोशिशें जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

मेला देखने जा रही 17 वर्षीय युवती की

0

छिन्दगढ़,सुकमा। CG NEWS:  थाना क्षेत्र के मुर्रेपाल गांव के समीप एक दर्दनाक घटना में मेला देखने जा रही 17 वर्षीय युवती की स्कॉर्पियो वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने एक युवक पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोकवाड़ा निवासी कंचन (17) अपने चाचा के साथ बस से सुकमा मेला देखने के लिए निकली थी। कंचन के पिता ने बताया कि बेटी ने घर से निकलने से पहले कहा था कि वह पहले छिन्दगढ़ जाएगी और वहां से अपनी सहेली के साथ सुकमा मेला देखने जाएगी। दोपहर में छिन्दगढ़ पहुंचने के बाद कंचन ने अपनी सहेली से बात की और फिर मेला देखने के लिए रवाना हो गई।

– Advertisement –

दोपहर लगभग 2.30 बजे पड़ोस के गांव में रहने वाले एक पुलिस जवान ने फोन कर परिजनों को बताया कि कंचन का एक्सीडेंट हो गया है। पहचान स्पष्ट न होने के कारण फोटो भेजकर पुष्टि करने को कहा गया। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक कंचन की मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन ने मुर्रेपाल गांव के पास, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से कुछ भीतर स्थित है, युवती को दो बार कुचल दिया। हादसे में युवती का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दांत भी टूट गए।

– Advertisement –

Ad image

स्वजनों का आरोप है कि पड़ोस गांव का निवासी आदित्य बघेल पहले भी कंचन को कई बार परेशान कर चुका था और घटना के समय उसी की गाड़ी में आरोपी मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि यदि यह केवल सड़क हादसा होता तो आरोपी मौके से भागने की कोशिश क्यों करता। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने की बात कहने पर काफी देर बाद युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर थाने में रख लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है तथा प्रत्यक्षदर्शियों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा,

0

 कांकेर। CG NEWS: कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां घूमने निकले स्कूली छात्रों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

– Advertisement –

Ad image

इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 नाबालिग बताए जा रहे हैं और कार को एक नाबालिग युवक ही चला रहा था।

– Advertisement –

Ad image

बताया गया है कि सभी छात्र आज सुबह कार से माकड़ी की ओर घूमने के लिए निकले थे, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

भीषण आग में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

0

जांजगीर चाम्पा। CG News: बलौदा नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण आगजनी की घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

 

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि बलौदा स्थित राजू इलेक्ट्रिकल की तीन मंजिला दुकान और उससे जुड़े आवास में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

 

– Advertisement –

Ad image

आग लगने के बाद तीसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के तीन लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन एक 18 वर्षीय युवक आग के घेरे में फंस गया।

 

आग बुझाने के दौरान नगर सेना और दमकल की टीम ने दुकान की दूसरी मंजिल के अंदर से युवक का जला हुआ शव बरामद किया। मृतक युवक राजू इलेक्ट्रिकल के मालिक का बेटा बताया जा रहा है।

 

इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी आग की चपेट में आया है, जिसकी स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।