Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 112

वित्तमंत्री ओपी चौधरी पहुंचे गुड़गहन गांव

0

रायगढ़। CG NEWS:  गुड़गहन गांव में आज छत्तीसगढ़ शासन के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।

– Advertisement –

Ad image

आज रायगढ़ जिले के गुड़गहन गांव में वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और मांगें रखीं।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिले के प्रत्येक गांव तक आधारभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

– Advertisement –

Ad image

गांव में वित्तमंत्री की मौजूदगी से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता की तस्वीर,

0

रायपुर। CRIME NEWS: रायपुर के मोवा क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में कक्षा के भीतर छात्रों द्वारा चाकू लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई है।

वीडियो में तीन नाबालिग छात्र क्लासरूम के अंदर धारदार चाकू हाथ में लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य छात्र अपनी सीटों पर बैठे नजर आते हैं।

– Advertisement –

शिक्षा के मंदिर में चाकू से मस्तीबाजी : क्लासरूम में चाकू लहराते छात्रों का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 नाबालिग को पकड़ा

वीडियो सामने आने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ा और उन्हें समझाइश दी। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी छात्र नाबालिग हैं और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, छात्रों की जांच और कक्षा में निगरानी को लेकर स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

भगवान श्री राजीवलोचन प्रतिदिन तीन

0

नागेश तिवारी, राजिम। Lord Shri Rajivlochan : पवित्र तीन नदियों के संगम तट पर स्थित राजिम को हरि और हर की नगरी कहा जाता हैं। इनके अनन्य नाम सुनने को मिलते हैं जैसे कमलक्षेत्र, पद्मावतीपुरी, देवपुरी, छोटा काशी, राजीव नगर, राजिम इत्यादि। प्रचलित कथा के अनुसार बताया जाता है कि सत्ययुग में राजा रत्नाकर हुए। उन्होंने सौ यज्ञ किया जैसे ही यज्ञ करते राक्षस गण आकर उसमें व्यवधान डाल देते थे। साधु संतो को प्रताड़ित करते थे और यज्ञ सम्पन्न होने में विघन डालते। राजन बहुत दुखी हो गये और भगवान विष्णु को याद करने लगे।

उसी समय विष्णु जी बैकुंठ लोक छोड़कर त्रिकूट पर्वत में गज और ग्राहा की लड़ाई को शांत कराने के लिए उपस्थित हुए थे। कहा जाता हैं कि गजराज पानी पीने के लिए सरोवर में उतरे तो ग्राहा (मगरमच्छ) ने गज (हाथी) के पैर को कसकर जकड़ लिया। पीड़ा से व्याकुल गजराज उसी सरोवर से कमल फूल तोड़कर भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए रोने लगे और रक्षा की याचना की। आवाज सुनकर विष्णु जी तुरंत उपस्थित हुए और ग्राहा को खण्ड-खण्ड कर मुक्ति दिलाई तथा गज पीड़ा से मुक्त हो गये। उसी समय राजा रत्नाकर की आवाज भगवान विष्णु के कान में पड़ी और भगवान ने उनके समक्ष प्रकट होकर आसुरी शक्तियों का समूल नाश किया था।

– Advertisement –

राजा रत्नाकर के भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने दो वरदान मांगने को कहा तब उन्होंने कहा कि आप राजीव लोचन के रूप में इस नगर में हमेशा के लिए विराजमान हो जाइए। दूसरा वरदान मेरे बाद आने वाले पीढ़ी आपकी पूजा अर्चना करे। भगवान ने दोनो वरदान पर सहमति जताई, तब से भगवान विष्णु राजीवलोचन के रूप में यही विराजमान हो गए। मंदिर में उनका स्वरूप दिनभर में तीन बार बदलता हैं जिसका अनुभव खुद दर्शनार्थी अपनी वाणी से बयां करते हैं। सुबह बाल्यावस्था, दोपहर युवावस्था और शाम को प्रौढ़ावस्था प्राप्त करते हैं।

दाल, चावल एवं सब्जी का लगता हैं भोग

– Advertisement –

Ad image

भगवान राजीवलोचन को सुबह, दोपहर, रात्रिकाल में दाल, चावल एवं सब्जी का भोग लगाया जाता हैं। पर्व पर विशेष रूप से सर्व स्नान करते हैं, नैवेद्य, ऋतुफल इत्यादि को भी ग्रहण करते हैं। भगवान के भोग लगने के उपरांत दाल, चावल को प्राप्त करने के लिये श्रद्धालु टूट पड़ते हैं। इसके अलावा पीड़िया प्रसाद का भी वितरण किया जाता है। भगवान राजीवलोचन का पीड़िया प्रसाद पूरी दुनिया में प्रसिध्द हैं इसे चावल से बनाया जाता है जिसमें शुद्ध घी का उपयोग होता है जो महीनों तक खराब नहीं होता।

मंदिर परिसर में विष्णु की अनेक प्रतिमाएं

यहां का मंदिर दो परिसरों में विभक्त हैं पहले परिसर के मध्य में भगवान राजीवलोचन के विशाल मंदिर में खुद भगवान विष्णु राजीवलोचन के रूप में विराजमान हैं। प्रतिमा के दाये बाये देवी लक्ष्मी और माया जी उपस्थित हैं। गर्भगृह के दीवाल से लगे स्तंभ में देव विग्रह स्थापित हैं इनके चारो कोण में वराह अवतार मंदिर, नरसिंह अवतार मंदिर, वामन अवतार मंदिर तथा बद्री नारायण मंदिर के साथ हीं मंदिर के निर्गमन द्वारा पर साक्षी गोपाल विराजित हैं। परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ का मंदिर भी स्थापित है। द्वितीय परिसर में सूर्यदेव नारायण, गणेश जी, श्यामकार्तिकेय, दानदानेश्वर महादेव मंदिर, राजराजेश्वर महादेव मंदिर, राजिम भक्तिन माता मंदिर इत्यादि स्थापित है। इसके अलावा राजिम में लक्ष्मीनारायण मंदिर, छोटे राजीवलोचन मंदिर, रामचंद्र देवल तथा दत्त भक्तों के श्रध्दा का केंद्र दत्तात्रेय मंदिर हैं।

CG American bride : सात समंदर पार से पेंड्रा आई दुल्हनिया; अमेरिकी इंजीनियर बनी छत्तीसगढ़ की बहू, अमरकंटक में लिए सात फेरे

 

 

सेक्स रैकेट पर पुलिस का शिकंजा,स्कूल

0

कवर्धा। CG Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए मजगांव रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले और मौके से कंडोम व उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं,

कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि एक नाबालिग स्कूली छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में मौजूद थी, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया; बताया गया कि बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोग मकान में अजनबी युवक-युवतियों की लगातार आवाजाही से नाराज थे और उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी,

– Advertisement –

शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मकान मालिक समेत सभी संदिग्ध कपल्स को हिरासत में लिया, एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के अनुसार सभी से गहन पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर अश्लील

0

रायपुर। CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की उगाही करने वाले आरोपी को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

प्रार्थिया ने थाना पंडरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी, जहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर उसे मोवा-पंडरी स्थित किराये के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

– Advertisement –

पीड़िता से पैसे की आवश्यकता बताकर आरोपी ने 18 जनवरी 2025 को 52,000 रुपये ऑनलाइन लिए। इसके बाद जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए ऑनलाइन व नगद मिलाकर कुल 3,67,000 रुपये की उगाही की।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

– Advertisement –

Ad image

थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार फरारी के बाद पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की अहम सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 308(2) व 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

आरोपी का विवरण:
नाम – नित्या कुमार बरिहा
पिता – लखेराम बरिहा
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – ग्राम डोंगरीपाली, थाना सांकरा, जिला महासमुंद

 

अमेरिकी इंजीनियर बनी छत्तीसगढ़ की बहू

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। American bride becomes Indian daughter-in-law : प्यार की कोई सीमा नहीं होती और न ही कोई भाषा, इस बात को सच कर दिखाया है पेंड्रा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित साहू और अमेरिका की कायला ने। अमेरिका की चकाचौंध को छोड़ कायला ने छत्तीसगढ़ की माटी और भारतीय संस्कारों को चुना और नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंकित के साथ सात फेरे लिए।

यहां शुरू हुई थी ‘इंजीनियरिंग’ वाली लव स्टोरी

पेंड्रा के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी रमेश साहू के बेटे अंकित साहू पढ़ाई के लिए अमेरिका के मिलवोकी गए थे। वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अमेरिका की मैकेनिकल इंजीनियर कायला से हुई। साथ काम करते-करते दोनों का दिल एक-दूसरे पर आ गया और दोस्ती देखते ही देखते सात जन्मों के वादे में बदल गई।

बारातियों ने चखा छत्तीसगढ़ी मेहमाननवाजी का स्वाद

अंकित और कायला ने तय किया कि वे पाश्चात्य संस्कृति के बजाय भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह करेंगे। 5 फरवरी को अमरकंटक के नर्मदा आनंदम रिसॉर्ट में यह अनोखा विवाह संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि कायला के साथ अमेरिका से करीब 1.5 दर्जन (डेढ़ दर्जन) मेहमान भी भारत पहुंचे। भारतीय परिधानों में सजे विदेशी मेहमानों के लिए यह अनुभव किसी सपने जैसा था।

दो संस्कृतियों का मिलन

Pendra American Bride News हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्मों के बीच जब कायला ने भारतीय दुल्हन के रूप में श्रृंगार किया, तो हर कोई देखता रह गया। अंकित के परिवार ने विदेशी बहू का स्वागत पूरे छत्तीसगढ़ी अंदाज में किया। यह विवाह अब पूरे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति

0

रायपुर। CG News : भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्वीकृति के साथ अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। यह निर्णय औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढाँचे का तीव्र गति से विस्तार हो रहा है, जो राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि बिलासपुर एयरपोर्ट सहित पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा प्रदान करेगी तथा प्रदेश को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में मचाया हाहाकार

0

IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद आउट हुए, वैभव ने 175 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 15 चौके औऱ 15 छक्के लगाए. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411-9 रन बनाए है. इस मुकाबले को जीतने के लिए इंग्लैंड को 412 रन बनाने होंगे.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन वैभव के तूफान में इंग्लैंड उड़ गई. भारत ने पहले 25 ओवर में 250 रन बटोर लिए थे और लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 450 का स्कोर पार कर लेगी. लेकिन जब वैभव आउट हुए तो उसके बाद रनों की गति रुक गई. कप्तान आयुष ने भी 53 रन बनाए. आखिरी के ओवर्स में भी भारत ने तेजी से रन बनाए. अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल पर 40 रन ठोक दिए. कनिष्क चौहान के आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 20 बॉल पर 37 रन बनाए। वेदांत ने 32 ओर विहान ने 30 रनों का योगदान किया.

– Advertisement –

पेंशन प्रकरण में 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू

0

कोंडागांव। CG NEWS : जिले के मिडिल स्कूल सरपंच पारा, राणापाल में पदस्थ रहे सोनसिंह यादव (सेवानिवृत्ति तिथि 31 दिसंबर 2025) के पेंशन प्रकरण में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। पेंशन प्रकरण तैयार कर पेंशन चालू कराने के लिए सोनसिंह यादव लगातार BEO कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान BEO कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी ने उनसे 40 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत की इस मांग से सोनसिंह यादव लगातार मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे। आखिरकार पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और छापेमार कार्रवाई करते हुए सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद बाबू को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि BEO कार्यालय में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी कार्यालय में ACB द्वारा दो बार छापेमार कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी रिश्वतखोरी के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने BEO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

– Advertisement –

 

CG Breaking : कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 लागू, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

– Advertisement –

Ad image

संघीय बजट 2026 पर अर्द्धदिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन


रायपुर, 5 फरवरी 2026। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर एवं ICAI रायपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में “डिसिफरिंग द यूनियन बजट 2026” विषय पर अर्द्धदिवसीय संगोष्ठी विमतारा भवन, शांति नगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में रायपुर एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर सलाहकार एवं अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
सीए. रवि अग्रवाल एवं सीए. साक्षी गोपाल अग्रवाल ने प्रत्यक्ष कर संशोधनों का विश्लेषण प्रस्तुत किया, जबकि सीए. जितेंद्र सिंह खनुजा ने जीएसटी एवं सीमा शुल्क परिवर्तनों पर जानकारी दी। सीए. भावेश मित्तल ने बजट के आर्थिक परिप्रेक्ष्य एवं दीर्घकालिक प्रभावों पर प्रकाश डाला।


अध्यक्ष अधिवक्ता निखिल कुमार अग्रवाल एवं सचिव सीए. मोहम्मद यूसुफ दाऊदी सहित ICAI रायपुर शाखा के अध्यक्ष सी ए विकास गोलेछा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार माना। कार्यक्रम का संयोजन सीए. अमित चंद्र शर्मा एवं सीए. रश्मि वर्मा द्वारा किया गया।
मो. यूसुफ दाऊदी
सचिव, आयकर बार एसोसिएशन, रायपुर