Saturday, May 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 111

जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में केन्द्रीय वित्त

0

गरियाबंद . जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 भाषण का श्रवण भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया l यह एतिहासिक बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है l खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बजट सुना गया l बजट को लेकर भाजपा नेताओं ने सराहना करते हुए कहा कि देश हित के लिए विकास उन्मुखी बजट है इस बजट से, युवा भारत की आकांक्षा पूरी होगी l देश के इतिहास में आजादी के बाद अब तक पेश किये गये यह एकलौता बजट है जो विकसित भारत की तरफ ले जाने वाला है l गाँव गरीब किसान और युवाओं के लिए बजट मील का पत्थर साबित होगा l विकास की समग्र संभावना लिए प्रस्तुत बजट से लोगो की आकांक्षा पूरी होगी l

श्री शर्मा ने बजट को लेकर कहा कि जनआकांक्षाओ की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश , यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।

– Advertisement –

Ad image

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।


इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके , कोषाध्यक्ष अजय रोहरा , जिला प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव , मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमित पारख , मंडल अध्यक्ष बिन्द्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा , मंडल महामंत्री बिन्द्रानवागढ़ धनंजय नेताम , नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन , बिंदु सिन्हा , बलदेव सिंह हुंदल , अनूप भोंसले, नंदास्वामी , पारस ठाकुर , उत्त्तम राजवंशी , चैनसिंह कश्यप , फारुख चौधरी , इतवारी राम देवांगन , रेणुका साहू , पुष्पा साहू , मंजरी गुप्ता , प्रियंका सोनी , संजू साहू , विष्णु मरकाम , अमित वखारिया , रवि चंद्राकर , पप्पू ठाकुर , मानव निर्मलकर , राज डे , अमर सिंह ठाकुर , भीम निषाद इत्यादि उपस्थित थे l

– Advertisement –

Ad image

अचानक सड़क पर फिसली स्कूटी, ट्रक की चपेट में

0

कांकेर। CG NEWS : जिले के गौरवपथ मार्ग पर लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडरी पानी के पास हुए इस हादसे में एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार स्कूटी में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। सड़क पर अचानक स्कूटी फिसल गई, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चों को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– Advertisement –

गौर करने वाली बात यह है कि इसी मार्ग पर एक दिन पहले बस की ठोकर से पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने गौरवपथ मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

 

राजीवलोचन धाम के जयकारों संग गूंज उठा कुंभ कल्प मेला,

0

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के प्रथम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, भक्ति और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। मानसगान, जगराता, रामधुनी, रामायण, लोक भजन, पंडवानी, पंथी, जस झांकी, सुगम गायन, सतनाम मंगल भजन, फाग गीत, लोक कला मंच और सुवा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण भजन संध्या ग्रुप चौबेबांधा द्वारा भजनों की अविरल धारा प्रवाहित की गई। गायक दीपक श्रीवास ने भगवान राजीवलोचन पर आधारित छत्तीसगढ़ी गीत “चलो संगी दर्शन करबो राजीवलोचन धाम गा…” प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं कार्यक्रम के संचालक संतोष कुमार सोनकर ने अपनी शेरो-शायरी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम की कड़ी में पटेवा के अजय कुमार ने पंथी गीत, जीवतरा के संजय सेन ने मानसगान, बकली राजिम के लाकेश साहू ने जगराता में माता के भजनों की प्रस्तुति दी। हसदा नं. 1 के उत्तम कुमार साहू ने रामधुनी, परसदा (नया रायपुर) के तीरथ साहू ने रामायण, भिलाई-03 के किशन सोनी ने लोक भजन प्रस्तुत किए। राजपुर छुरा की खेमबाई निषाद ने कपालिक शैली में महाभारत के प्रसंग पर प्रभावशाली पंडवानी सुनाई।

गौकरण मानिकपुरी एवं सीता साहू ने सुवा नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति को जीवंत किया। आरंग खमतरई के तुकाराम साहू ने जस झांकी, लखौली (रीवा) के धनेश्वर प्रसाद ने सतनाम मंगल भजन तथा रजनकटा पांडुका के राकेश साहू ने फाग गीतों पर रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। घटारानी के गौकरण मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ी एवं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं आरंग के दयालुराम यादव ने राउत नाचा, बेमेतरा पेंडरी की सीता साहू ने सुवा नृत्य और बोरसी दुर्ग के मनहरण साहू ने फाग गीतों से खूब तालियां बटोरीं।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में संयोजक पुरुषोत्तम चंद्राकर, उद्घोषक निरंजन साहू, किशोर निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शकों की उपस्थित रही।

 

Raipur Crime : दहशत में टेकारी: सरेआम सरपंच की हत्या की कोशिश, भाजपा का पुलिस को अल्टीमेटम…

चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले,

0

Budget 2026 : रायपुर, 01 फरवरी 2026 : केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लिए गए दूरदर्शी निर्णयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजट में औषधि प्रशिक्षण शालाओं की स्थापना का निर्णय दवा निर्माण और गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। आयुष सेक्टर को सशक्त करते हुए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। कोविड-19 के बाद आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जाएंगे।

– Advertisement –

बजट में केयर इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राज्यों को सहयोग देकर देश में पांच रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की योजना प्रस्तावित की गई है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा तथा बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी और देश आत्मनिर्भर बनेगा।

– Advertisement –

Ad image

बजट में जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, वहीं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस रहेगा। इससे आम जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
पशु-चिकित्सा क्षेत्र को भी बजट में नई मजबूती दी गई है। इस क्षेत्र में पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को प्रोत्साहन देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट के तहत कैंसर की 17 दवाएं, शुगर की दवाएं, गंभीर रोगों की दवाइयां तथा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

जायसवाल ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026 स्वास्थ्य सेवाओं को जनहितैषी, सुलभ और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता को मिलेगा।

चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

0

डेस्क। CG NEWS : महबूबनगर (हैदराबाद) से छत्तीसगढ़ के चांपा की ओर यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला के लिए रेल सफर यादगार बन गया, जब रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। वैनगंगा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सफर के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन में तैनात टीटीई ईशांत शर्मा ने तुरंत वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय रायपुर को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। भिलाई स्टेशन पार करने के कुछ ही समय बाद महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान कोच में मौजूद यात्रियों ने भी सहयोग करते हुए महिला की मदद की और मानवता की मिसाल पेश की।

– Advertisement –

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अस्पताल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय और यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय को अलर्ट किया गया। साथ ही स्टेशन टीटीई संजीत कुमार को भी आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि रायपुर स्टेशन पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

जैसे ही वैनगंगा एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन पहुंची, रेलवे की मेडिकल टीम डॉक्टर बिजोया और सिस्टर दीपमाला के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों ने महिला और नवजात की प्राथमिक जांच की, जिसमें दोनों की स्थिति सामान्य पाई गई। हालांकि बेहतर देखरेख के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई।

– Advertisement –

Ad image

पति की सहमति के बाद महिला और नवजात को सुरक्षित तरीके से ट्रेन से उतारा गया और डॉक्टरों की निगरानी में एंबुलेंस के जरिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चलती ट्रेन में सुरक्षित प्रसव और रेलवे स्टाफ की तत्परता की यात्रियों ने जमकर सराहना की। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में यात्रियों द्वारा दिखाया गया सहयोग और संवेदनशीलता भी सभी के लिए प्रेरणास्पद रहा।

 

Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

0

मुंबई: Rohit Shetty News: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर आज सुबह फायरिंग की खौफनाक घटना घटी, जिसने जुहू के हाई-प्रोफाइल इलाके में हलचल मचा दी। कई दिग्गज सितारों के घरों के आसपास हुई इस वारदात ने सबको चौंका दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने 12 टीमों का गठन किया है, और अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी पुणे के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान अमान आनंद मारोटे (27), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18), और स्वप्नील बंडू सकट (23) के रूप में हुई है।

– Advertisement –

Ad image

शेट्टी ने अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा कि यह घटना पूरी तरह से चौकाने वाली थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी जानबूझकर फायरिंग करने के बाद भाग गए थे। क्या इसका कोई बड़ा राजनीतिक या व्यक्तिगत कारण है? क्या ये घटना किसी पुरानी दुश्मनी का परिणाम है? इन सवालों का जवाब अब पुलिस के पास होगा।

क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है, और पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा खेल हो सकता है। क्या यह एक साधारण फायरिंग की घटना है या इसके पीछे और भी कुछ है? पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है, जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।

– Advertisement –

Ad image

Rohit Shetty News: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, 12 टीमों का किया गठन

खाली प्लॉट में अवैध बोर खनन से दहशत

0

CG Video : बिलासपुर जिले के गोकुल धाम इलाके से एक बेहद ही चौंकाने और डराने वाला मामला सामने आया है। यहां शिव मंदिर के पास स्थित एक रिहायशी मकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पास के खाली प्लॉट में किए जा रहे बोर खनन के दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ पानी फूट पड़ा। पानी की तेज धार मकान की पार्किंग में लगी टाइल्स को तोड़ते हुए बाहर निकल आई, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। इस हादसे में मकान मालिक बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मकान मालिक विशाल शर्मा मौके पर मौजूद थे।

अचानक हुए इस विस्फोट जैसे हादसे से उनकी जान भी जा सकती थी। बताया जा रहा है कि बोर खनन अवैध तरीके से किया जा रहा था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। मकान मालिक का आरोप है कि उनके घर के बगल में स्थित खाली प्लॉट में एक पुलिसकर्मी द्वारा अवैध रूप से बोर खनन करवाया जा रहा था। गुरुवार देर रात खनन के दौरान अचानक तेज दबाव के साथ पानी फूट पड़ा, जिससे पार्किंग की टाइल्स पूरी तरह उखड़ गईं और मकान की छत में भी दरारें आ गईं। पानी की फोर्स इतनी ज्यादा थी कि कुछ देर के लिए पूरे मकान में दहशत का माहौल बन गया।

– Advertisement –

देखें वीडियो –

 

– Advertisement –

Ad image

विशाल शर्मा का कहना है कि यदि वे कुछ कदम और आगे खड़े होते तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इतना ही नहीं, आरोप है कि नुकसान होने के बावजूद अवैध बोर खनन करवाने वाला पुलिसकर्मी उन्हें धमका रहा है और साफ तौर पर नुकसान की भरपाई से इनकार कर रहा है। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें कहा गया कि जो करना है कर लीजिए, जिससे वे काफी डरे और मानसिक रूप से परेशान हैं।

फिलहाल पीड़ित मकान मालिक ने पूरे मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने की बात कही है। अब सवाल यह उठता है कि क्या अवैध बोर खनन पर प्रशासन कार्रवाई करेगा और पीड़ित को न्याय मिलेगा या नहीं।

CG Crime : सिर पर हमला और लूटपाट का खौफनाक तरीका, 8 आरोपी गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

चोरी और फर्जी बिक्री का मामला, 7 गिरफ्तार

0

 

CG Crime : रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।

– Advertisement –

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि आरोपी रायगढ़, तमनार, घरघोड़ा और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करते थे।चोरी के बाद लोक सेवा केंद्र के जरिए फर्जी आरसी, ट्रांसफर कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर इन बाइकों को बाजार में बेच दिया जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई में गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों में बाइक चोर, ऑटो डीलर के कर्मचारी, खरीददार और लोक सेवा केंद्र संचालक शामिल हैं।मामले में संगठित अपराध सहित फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय आरसी, इंश्योरेंस और वाहन के कागजातों की पूरी जांच जरूर करें।

– Advertisement –

Ad image

 

विकसित भारत की दिशा में

0

रायपुर। Union Budget 2026-27: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एआई और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई गई है। साथ ही महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी पहले की तुलना में सस्ती होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म के लिए राज्यों में पांच रीजनल हब स्थापित किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम से महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उन्हें उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी।

उद्योग, शिक्षा और खेल को बढ़ावा

देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार को नई गति मिलेगी। वहीं खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कर सुधार और आम जनता को राहत

आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और छोटे करदाताओं के लिए आसान व्यवस्था की गई है। दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस-सीएनजी सहित कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ram Charan के घर गूंजी किलकारी, उपासना ने बच्चों को दिया

0

मुंबई। Ram Charan And Upasana Konidela Welcome Twins : साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के घर खुशियों ने फिर दस्तक दी है। एक्टर एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) ने जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी से राम चरण का पूरा परिवार जश्न के मूड में है।

इस खास मौके की जानकारी खुद राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने फैंस के साथ शेयर की है।

– Advertisement –

Ad image

 

 दादा बने चिरंजीवी, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

– Advertisement –

Ad image

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे बेहद खुशी और आभार के साथ यह साझा कर रहे हैं कि राम चरण और उपासना कोनिडेला जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने बताया कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

चिरंजीवी ने लिखा कि दादा-दादी के रूप में यह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और उन्होंने सभी फैंस और शुभचिंतकों का प्यार व दुआओं के लिए धन्यवाद किया।

 

2012 में हुई थी शादी, 2023 में बने थे पहली बार माता-पिता

राम चरण और उपासना की शादी साल 2012 में हुई थी, जबकि दोनों की सगाई दिसंबर 2011 में हुई थी। उपासना, अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं और अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरपर्सन भी हैं।

कपल ने जून 2023 में अपनी पहली बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था। दीवाली 2025 के दौरान उपासना ने अपने दूसरे बेबी शॉवर की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

वर्क फ्रंट: अब स्पोर्ट्स ड्रामा ‘Peddi’ में दिखेंगे राम चरण

वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो भी किया था।

अब राम चरण अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘Peddi’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

Dhurandhar OTT version : धुरंधर ओटीटी वर्जन में कम हुआ रनटाइम! क्या कट गए अहम सीन?