भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG Crime : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले एक अंतरजिला संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ की तलाश जारी है।
खौफनाक रातों का कबाड़ किंग गिरफ्तार
दरअसल, जनवरी माह में रोड दुरपा और लोहर्सी क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से सैकड़ों किलो कॉपर वायर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद शिवरीनारायण थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
एंबुलेंस से करते थे तस्करी
आरोपी पहले क्षेत्र में घूमकर ट्रांसफार्मरों और केबल की रेकी करते थे, मोबाइल से फोटो लेकर योजना बनाते थे और रात में पिकअप वाहन व एंबुलेंस के रूप में तैयार बोलेरो से चोरी का माल ले जाते थे ताकि किसी को संदेह न हो। चोरी किए गए कॉपर और एल्युमिनियम वायर को कबाड़ में खपाया जाता था।
17 लाख 30 हजार का माल जब्त
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने मुलमुला, अकलतरा, बलौदा बाजार और बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में 10 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर, कॉपर-एल्युमिनियम वायर, चार मोबाइल, छोटा हाथी और बोलेरो एंबुलेंस सहित कटर मशीन व अन्य औजार जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 17 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी है और सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शिवरीनारायण पुलिस की यह कार्रवाई मजबूत सूचना तंत्र और सतत निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।
21 Naxalites surrendered : अमित शाह के दौरे से पहले सुकमा में टूटी नक्सलवाद की कमर, 76 लाख के इनामी 21 खूंखार माओवादियों ने डाले हथियार
Raipur Breaking : रायपुर की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, आसमान में छाया काला धुआं; दमकल की गाड़ियां मौके पर




