Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 112

कोल्ड ड्रिंक पीकर भी नहीं जीता रेस तो Salman Khan

0

डेस्क। ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक बेहद दिलचस्प और अनोखा कानूनी मामला सामने आया है, जहां बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ऋतिक रोशन समेत कोल्ड ड्रिंक कंपनी पेप्सिको (PepsiCo) और भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) के वकीलों को उपभोक्ता अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से जुड़ा है मामला

– Advertisement –

Ad image

यह पूरा मामला एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से जुड़ा है, जहां खरियार निवासी दीपक दुबे ने कालाहांडी जिला उपभोक्ता अदालत में यह याचिका दायर की है। याचिका के अनुसार, उनके बेटे ने टीवी पर सलमान और ऋतिक का विज्ञापन देखा था, जिसमें दिखाया जाता है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में अद्भुत शक्ति और फुर्ती आ जाती है।

इसी विज्ञापन से प्रेरित होकर बच्चे ने स्कूल की रेस में हिस्सा लिया। उसे विश्वास था कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह जीत जाएगा। लेकिन वास्तविकता इसके उलट रही और वह रेस हार गया। हार के कारण बच्चा मानसिक रूप से काफी हताश और निराश हो गया। पिता का तर्क है कि मशहूर हस्तियों द्वारा किए गए भ्रामक विज्ञापनों ने उनके बेटे को गलत उम्मीद दी और उसे मानसिक ठेस पहुंचाई।

– Advertisement –

Ad image

मांगा सिर्फ 1 रुपये का हर्जाना

इस मामले की सबसे चर्चित बात यह है कि शिकायतकर्ता ने मुआवजे या हर्जाने के तौर पर किसी बड़ी राशि के बजाय मात्र 1 रुपये की मांग की है। दीपक दुबे का उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि विज्ञापनों के नाम पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों के खिलाफ संदेश देना है।

19 जनवरी को है अगली सुनवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है। पहली सुनवाई 22 दिसंबर को हुई थी, जबकि अगली सुनवाई 19 जनवरी को होनी है। सलमान खान की ओर से वकील अनीश पटनायक और ऋतिक रोशन व कंपनी की ओर से कुणाल बेहेरा पैरवी कर रहे हैं। यह मामला अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही यह बहस भी छिड़ गई है कि क्या सेलिब्रिटीज को उन प्रोडक्ट्स के दावों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिनका वे प्रचार करते हैं।

 

IFS अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश

0

रायपुर। CG TRANSFER NEWS : राज्य सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है। सभी पदस्थापन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे।

देखें आदेश

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ में वन सेवा सीधी भर्ती में बड़ा

0

रायपुर। CG BREAKING : राज्य सरकार ने राजपत्र में जरुरी संशाेधन करते हुए सहायक वन संरक्षक एवं वनक्षेत्रपाल की सीधी भर्ती के लिए रिक्त पदों के 50% पद वानिकी विषय के छात्रों के लिए आरक्षित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा समय-समय पर रिक्तियों के आधार पर सहायक वन संरक्षक एवं रेंजर की परीक्षा ली जाती रही है। सहायक वन संरक्षक का पद द्वितीय श्रेणी का जबकि रेंजर का पद इंस्पेक्टर लेवल का होता है।

– Advertisement –

पहले भर्ती के लिए विज्ञान गणित के स्नातक छात्रों को परीक्षा में बैठने की पात्रता थी, फॉरेस्ट्री के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को किसी भी प्रकार की प्राथमिकता नहीं दी जाती थी।

छत्तीसगढ़ राज्य में 44 प्रतिशत क्षेत्र पर वन है। वन बाहुल्य होने के बावजूद वानिकी से स्नातक और स्नातक छात्र के रोजगार के लिए प्रतियोगी परीक्षा से बाहर कर दिए जाते थे।

– Advertisement –

Ad image

अन्य राज्यों में वानिकी के छात्रों को वन सेवा की परीक्षा में भारतीय वन नियम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार छूट दी जाती रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक वानिकी के छात्र फॉरेस्ट सेवा के लिए विशेषज्ञ के ज्ञान रखने के बावजूद प्राथमिकता से वंचित रहे। अन्य राज्यों की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी वानिकी के छात्रों के लिए सीधी भर्ती के लिए 50% स्थान आरक्षित किए जाने से राज्य वन सेवा में चुने जाने का रास्ता खुल गया है।

मालूम हो बड़ी संख्या में विद्यार्थी जन छत्तीसगढ़ में वानिकी से स्नातक और स्नातकोत्तर होने के बावजूद अन्य विषय लेकर पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए मजबूर थे। अब वन सेवा की परीक्षा में सीधे तौर पर वे लाभान्वित हो सकेंगे।

इसके पूर्व भी फॉरेस्ट्री से स्नातक और स्नातकोत्तर किए हुए छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अन्य विषय लेकर बड़ी संख्या में डिप्टी कलेक्टर से लेकर नया तहसीलदार तक के पदों पर चयनित हुए हैं, अब उन्हें वन सेवा की परीक्षा में भी चयनित होने का विशेष अवसर मिल सकेगा।

अधिसूचना जारी

भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ वन (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2015 में निम्नलिखित और संशोधन करते हैं।

सहायक वन संरक्षक एवं वनक्षेत्रपाल की सीधी भर्ती के लिए रिक्त पदों के 50% पद वानिकी विषय के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे। परंतु, यदि उक्त विषय के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न हो तो उनके लिए आरक्षित पद अग्रनीत नहीं किए जायेंगे और विज्ञापित पदों की पूर्ति छत्तीसगढ़ वन (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2015 में विहित शैक्षणिक अर्हता रखने वाले अन्य पात्र अभ्यर्थियों के द्वारा की जा सकेगी।”

 

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र ने

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGV) के एक छात्र द्वारा खुद को आग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में BALLB चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष यादव ने 15 जनवरी की सुबह अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद छात्र को तत्काल गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी हुई है।

हालांकि, छात्र ने यह आत्मघाती कदम किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट हुआ है कि घटना कैंपस के भीतर नहीं हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन अपनी कस्टडी में ले लिया है और कॉल रिकॉर्ड्स व अन्य संदेशों की बारीकी से जांच की जा रही है। छात्र के परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आयुष पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव में था या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रहे हैं और तथ्यों के सामने आने का इंतज़ार किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ind vs nz raipur tickets price: “छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ

0

रायपुर। Ind vs nz raipur tickets price : राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।

स्टूडेंट्स के लिए 800 में

– Advertisement –

प्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है, जो केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी। एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी।

टिकट दर

– Advertisement –

Ad image

अन्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट कीमतें 2000, 2500, 3000 और 3500 रुपये तय की गई हैं। वहीं प्रीमियम कैटेगरी में सिल्वर टिकट 7,500 रुपये, गोल्ड टिकट 10,000 रुपये और प्लैटिनम टिकट 12,500 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के इस बहुप्रतीक्षित टी20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री आज रात से शुरू हो जाएगी। मैच को लेकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

⁠23 को मुकाबला

भारत के प्रमुख स्टेडियमों में शुमार रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार है। इसी महीने 23 तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। इससे पहले 3 दिसंबर को भी यहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मुकाबला आयोजित हुआ था। 23 जनवरी को होने वाले इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सीरीज पांच मैचों का होगा। रायपुर के अलावा मुकाबले नागपुर, गुवाहाटी, विशाखपट्नम और तिरुवनंतपुरम में खेले जायेंगे।

आईपीएल के दो मुकाबले

दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत इस साल मार्च से होगी। आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम ग्राउंड को लेकर हाल ही में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हालिया घटनाक्रम के बाद फ्रेंचाइजी ने होम ग्राउंड बदलने पर विचार किया था। अब यह तय हो गया है कि RCB के दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। यानी इस सीजन में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का कोई भी मैच नहीं होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो मैच रायपुर में होंगे। उन्होंने बताया कि RCB के सीईओ से बातचीत के बाद रायपुर में मैच आयोजन पर सहमति बनी है। यह खबर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

 

CG NEWS : पहली शादी खत्म बिना दूसरी शादी अवैध, पत्नी-बेटियों को दर्जा देने की याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने की खारिज”

 

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा भर्ती में वर्गवार सूची तैयार, योग्यता व अनुभव के आधार पर होगा चयन स्क्रीनिंग, लिखित, कौशल व साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को किया जाएगा आमंत्रित

0

गरियाबंद। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की भर्ती के लिए 8 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन के तहत चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मानव संसाधन नीति 2018 के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों की वर्गवार सूची तैयार की जाएगी।

यह सूची न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों, संबंधित कार्य अनुभव एवं निर्धारित बोनस अंकों के योग के आधार पर बनाई जाएगी। तय मापदंडों को पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा अथवा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

– Advertisement –

विज्ञप्ति के अनुसार, चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या विज्ञापित पदों के आधार पर निर्धारित होगी। 0 से 10 पदों के लिए 10 गुना, 11 से 50 पदों के लिए 5 गुना तथा 50 से अधिक पदों के लिए 3 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी मापदंडों के अनुरूप की जाएगी।

 

– Advertisement –

Ad image

मुंबई का किंग कौन ?

0

BMC Election 2026 : आखिरकार 4 साल की प्रतीक्षा के बाद मुंबईकर गुरुवार यानी आज अपना नगरसेवक चुनने के लिए मतदान करने जा रहे हैं। बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में 1.03 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बीएमसी के पिछले चुनाव 2017 में हुए थे। इसका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था। मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे 16 जनवरी को घोषित कर दिए जाएंगे ।

मुंबई में बीएमसी चुनाव के साथ मंबई एमएमआर की ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, पनवेल, नवी मुंबई, उल्हासनगर, भिवंडी और मीरा-भाईदर महानगर पालिकाओं के चुनाव आज हो रहे हैं। सभी मनपाओं में मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5: 30 बजे तक होगा। इन चुनावों में जहां सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, वहीं ठाकरे बंधुओं उद्धव और राज की पार्टियों का गठबंधन बीएमसी की सत्ता में वापसी की कोशिश में है। सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुंबई में 28 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुंबई में 227 सीटों पर सुचारु रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए 64,375 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 मनपाओं में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें कुल 3.48 करोड़ वोटर हैं, जिसमें 1.81 करोड़ पुरुष और 1.66 महिला और 4 हज़ार 596 अन्य वोटर्स शामिल है।

– Advertisement –

2890 क्विंटल धान गायब, हरिकिशन फूड्स राइस मिल सील

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : धान की कस्टम मिलिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कोटा विकासखंड स्थित हरिकिशन फूड्स राइस मिल में भारी अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में मिल में 2890.80 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसके बाद करीब 7 करोड़ 47 लाख रुपये मूल्य का 24,109.20 क्विंटल धान जब्त कर लिया गया और राइस मिल को सील कर दिया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समितियों से धान उठाव और कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया जारी है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से धान परिवहन की जीपीएस ट्रैकिंग की जा रही है। इसी निगरानी के दौरान संदेहजनक गतिविधियां सामने आने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर 13 जनवरी को हरिकिशन फूड्स राइस मिल की जांच की गई।

– Advertisement –

जांच में सामने आया कि मिलर ने इस खरीफ वर्ष में 27 हजार क्विंटल धान का उठाव किया था, लेकिन मिल परिसर में अपेक्षित मात्रा से कम धान पाया गया। धान की रिसाइक्लिंग की आशंका को देखते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया।

प्रशासन ने साफ किया है कि छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसानों के हित सुरक्षित रह सकें और व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।

– Advertisement –

Ad image

 

Gariaband obscene dance case : एक वायरल वीडियो और 14 गिरफ्तारियां; गरियाबंद अश्लील डांस मामले में डांसर गिरफ्तार, SDM पर गिरी गाज

 

CG NEWS: आदिवासी किसानों से मंडी प्रभारी की खुली लूट, कलेक्टर के आदेशों की उड़ाई धज्जियां

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां बलौदा ब्लॉक के ग्राम गतवा धान मंडी में आदिवासी और गरीब किसानों से खुलेआम लूट की जा रही है।

आरोप है कि मंडी प्रभारी कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी करते हुए किसानों से तय मात्रा 40 किलो 700 ग्राम की बजाय 41 किलो 200 ग्राम से लेकर 41 किलो 300 ग्राम तक धान वसूल रहा है, जिससे जंगलों में बसे भोले-भाले आदिवासी किसान लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं; इतना ही नहीं, सरकारी खरीदी का धान खुले मैदान में जमीन पर रखा गया है, जिससे धान खराब हो रहा है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

जब इस गड़बड़ी को लेकर पत्रकारों ने मंडी प्रभारी से सवाल किए तो उसने बेखौफ होकर दावा किया कि वह इसी तरह की गड़बड़ियों के लिए अधिकारियों को पैसा देता है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता; अब सवाल यह उठ रहा है कि इस मामले के उजागर होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर आदिवासी किसानों की यह लूट ऐसे ही चलती रहेगी।

The post CG NEWS: आदिवासी किसानों से मंडी प्रभारी की खुली लूट, कलेक्टर के आदेशों की उड़ाई धज्जियां appeared first on Grand News.

छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी में रचा नया कीर्तिमान : 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचा ₹23,448 करोड़

रायपुर 14 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीदी महाअभियान ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

दिनांक 13 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीदी और सबसे अधिक भुगतान है।

यदि पिछले वर्षों के 13 जनवरी तक के आंकड़ों से तुलना की जाए तो सरकार की यह उपलब्धि और भी स्पष्ट रूप से सामने आती है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी तक 17,49,003 किसानों से 72.15 LMT धान की खरीदी की गई थी और ₹13,550 करोड़ का भुगतान हुआ था। वर्ष 2021-22 में इसी अवधि तक 17,09,834 किसानों से 68.77 LMT धान खरीदा गया था, जिसके बदले ₹13,410 करोड़ किसानों को दिए गए थे।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 13 जनवरी तक 22,14,302 किसानों से 97.67 LMT धान की खरीदी की गई थी और ₹20,022 करोड़ का भुगतान हुआ था। इन सभी वर्षों की तुलना में वर्ष 2025-26 में धान खरीदी की मात्रा और किसानों को वितरित की गई राशि – दोनों ही उच्चतम स्तर पर पहुँच चुकी हैं।

आंकड़ों से स्पष्ट है कि जहां 2020-21 में 72.15 LMT, 2021-22 में 68.77 LMT और 2022-23 में 97.67 LMT धान खरीदा गया था, वहीं 2025-26 में मात्र 13 जनवरी तक ही 105.14 LMT धान खरीदा जा चुका है, जो अपने-आप में एक नया रिकॉर्ड है। इसी तरह किसानों को मिलने वाली राशि भी सीधे बढ़कर ₹23,448 करोड़ तक पहुँच गई है।

यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था, समयबद्ध भुगतान प्रणाली और किसान-हितैषी नीतियों ने प्रदेश के किसानों का भरोसा मजबूत किया है। किसानों को उपज का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सशक्त हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि हर पात्र किसान से हर दाना खरीदा जाएगा और हर रुपये का भुगतान समय पर किया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ का किसान और अधिक समृद्ध, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सके।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के भंडारण में सूखत एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। जिन संग्रहण केन्द्रों में 0.5 प्रतिशत से अधिक एवं 1 प्रतिशत से कम कमी पाई गई, वहाँ केन्द्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 01 से 02 प्रतिशत तक कमी पाए जाने पर विभागीय जांच शुरू की गई, जबकि 02 प्रतिशत से अधिक कमी वाले केन्द्र प्रभारियों को निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की गई तथा आपराधिक पाए जाने पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

विगत 02 वर्षों में धान खरीदी एवं भण्डारण में अनियमितता तथा लापरवाही पाए जाने पर कुल 33 खाद्य निरीक्षकों एवं खाद्य अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए, 02 मामलों में संग्रहण केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 01 संग्रहण केन्द्र प्रभारी को निलंबित किया गया है। यह स्पष्ट करता है कि सरकार भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रति शून्य सहनशीलता नीति पर कार्य कर रही है।

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में आई सूखत के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 06 जिला विपणन अधिकारियों एवं 06 संग्रहण केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कदम प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने की दिशा में निर्णायक पहल है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018-19 में कुल 25.61 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 80.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में खरीदी का दायरा, मात्रा और किसानों को मिलने वाला प्रत्यक्ष लाभ ऐतिहासिक स्तर तक बढ़ा है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल के अंतर्गत 78 लाख मीट्रिक टन चावल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध लगभग 116 लाख मीट्रिक टन धान का निराकरण संभव हो पाया। शेष धान का निराकरण नीलामी के माध्यम से किया गया।केन्द्रीय लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त चावल की मिलिंग में FCI के पास गोदाम क्षमता कम होने के कारण धान के अंतिम निराकरण में लगभग 12 से 15 माह का समय लग गया, जिससे संग्रहण केन्द्रों में ड्रायज (सूखत) होना संभावित रहा। वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत संग्रहण केन्द्रों में रखे धान का उठाव प्रगतिरत है तथा ऑक्शन एवं नीलामी से विक्रय किए गए धान का उठाव प्रक्रियाधीन है। संपूर्ण धान निराकरण के पश्चात ही कुल सूखत का वास्तविक आंकलन किया जा सकेगा।

राज्य सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि किसानों के धन, अनाज और विश्वास से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। धान खरीदी, भुगतान, भंडारण और निराकरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, उत्तरदायी और तकनीकी निगरानी में रखा गया है ताकि हर किसान को समय पर भुगतान और सुरक्षित व्यवस्था का लाभ मिले।