Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 111

गरियाबंद में भाजयुमो जिला अध्यक्ष

0

CG NEWS: गरियाबंद युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारे के साथ युवा मोर्चा और मंडल गरियाबंद के पदाधिकारी ने फूल माला और आतिश बाजी के साथ स्वागत किया।

– स्वागत समारोह: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश जी का तिरंगा चौक पर ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया
– हेमंत नागेश जी का संदेश: युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना।
– आह्वान: युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

– Advertisement –

– उपस्थित लोग: गरियाबंद के मंडल अध्यक्ष सुमित पारेख, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, बलदेव सिंह हुंदल, अनूप भोसले प्रहलाद ठाकुर प्रकाश सोनी रेणुका साहू अमित वखारिया सागर मायनी यश मिश्रा सूरज सिन्हा नमन सेन प्रतीक सिंह पप्पू ठाकुर रवि चंद्राकर वेश राठौर ख़ेमशिंग बघेल।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व

0

रायपुर। CG NEWS:  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सशक्त, दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। गुरुवार को एनएचएआई, स्टेट हाईवे, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद अग्रवाल ने घोषणा की कि जून 2026 में कुम्हारी टोल प्लाजा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे लाखों नागरिकों को वर्षों पुरानी परेशानी से स्थायी राहत मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जून में दुर्ग–आरंग बायपास के प्रारंभ होते ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद होगा, साथ ही मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टेंडर पर रोक लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। यह निर्णय अग्रवाल की जनसंवेदनशीलता और राजधानीवासियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

बैठक में उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2026 से भारतमाला एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के साथ रायपुर को एक नए आधुनिक एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलेगी, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि औद्योगिक, आर्थिक और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

राजधानी के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा
अग्रवाल ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, ओवरब्रिज, अंडरपास और एलिवेटेड रोड जैसी बुनियादी परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

कचना में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश
तेलीबांधा से जोरा ओवरब्रिज को VIP रोड से एंट्री-एग्जिट देने की योजना और
भनपुरी से जोरा तक रेल लाइन के किनारे एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
मुंबई–नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का रायपुर विस्तार एवं रायपुर से लखनादौन (वाया सिमगा, कवर्धा) तक नई कनेक्टिविटी पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है साथ ही
रायपुर–बलौदाबाजार–सारंगढ़ रोड के उन्नयन की समीक्षा की।

इसके साथ ही VIP चौक और रिंग रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए सर्विस रोड हटाने के निर्देश कमल विहार सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रेड सेपरेटर बनाने को कहां और रिंग रोड़ 1 पर डीडीयू नगर के पास अंडरपास बनाने और महावीर नगर से VIP रोड अमलीडीह तालाब के ऊपर पुल बनाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में पंडरी में लगने वाले जाम से जनता को राहत दिलाने के लिए खालसा कॉलेज से मोवा तक 4.5 किमी लंबे पुल और
अमलेश्वर से कुम्हारी तक खारुन नदी किनारे सड़क जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त, बलौदाबाजार में सीमेंट फैक्ट्रियों से जुड़े भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु डेडीकेटेड कॉरिडोर की योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

“रायपुर को आधुनिक और सुगम यातायात व्यवस्था देना हमारा संकल्प” – बृजमोहन अग्रवाल

सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजधानीवासियों को ट्रैफिक जाम, पार्किंग और दुर्घटनाओं से स्थायी राहत दिलाने के लिए एक समग्र और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित और स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा आवश्यक विषयों को आगामी लोकसभा सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से रायपुर को आधुनिक, सुरक्षित और जाम-मुक्त राजधानी बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

बैठक में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता  वी.के. भतपैहरी, कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त निदेशक  विनीत नायर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता एस.एस. मांझी, कार्यपालन अभियंता  गोविंद अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्णायक नेतृत्व में रायपुर एक नई यातायात क्रांति की ओर बढ़ रहा है, जो आने वाले वर्षों में राजधानी को देश के श्रेष्ठ शहरी मॉडल में शामिल करेगा।

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर दहशत

0

खैरागढ़। CRIME NEWSनगर में सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। 14 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दाऊचौरा पुल, खैरागढ़ के पास एक युवक धारदार चाकू लहराकर आमजन को भयाक्रांत कर रहा है और उपद्रव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजदीप सिंह, पिता केदार सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, दाऊचौरा, खैरागढ़ बताया। आरोपी हथियार रखने के संबंध में कोई वैध या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से धारदार चाकू विधिवत जब्त किया।

– Advertisement –

मामले में थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खैरागढ़ में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।

सनी देओल की दहाड़, देशभक्ति का तूफान

0

मुंबई। Border 2 Trailer:  सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में आ गया है, जहां ट्रेलर का हर सीन रौंगटे खड़े कर देने वाला नजर आ रहा है और देशभक्ति के जज्बे से भरपूर है।

जेपी दत्ता की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल की शुरुआत सनी देओल की भारी आवाज से होती है, जिसमें वह बॉर्डर का मतलब सिर्फ नक्शे की लकीर नहीं बल्कि देश की रक्षा का वादा बताते हैं। ट्रेलर में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की झलक जमीन, आसमान और समुद्र में देश की सेवा करते हुए दिखाई देती है, जहां चारों सैनिक दुश्मन के खिलाफ ढाल बनकर खड़े नजर आते हैं।

– Advertisement –

Ad image

दुश्मन की ओर से ऑपरेशन चंगेज की साजिश दिखाई गई है, जबकि दूसरी ओर भारतीय जवानों का साहस, बलिदान और इमोशन ट्रेलर को और ज्यादा दमदार बनाता है। बैकग्राउंड में ‘घर कब आओगे’ गाना भावनाओं को छू जाता है और परिवार से किए गए वादे कहानी को गहराई देते हैं।

– Advertisement –

Ad image

सनी देओल के दमदार डायलॉग्स और उनका जबरदस्त एक्शन अवतार ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत है। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान की कहानी दिखाएगी। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म देशभक्ति सिनेमा का नया इतिहास रचने के लिए तैयार है।

06 फरवरी को राजिम कुंभ में होगा

0

गरियाबंद। CG NEWS:  मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत जिले में भव्य आयोजन आगामी 06 फरवरी 2026 को राजिम कुंभ (कल्प) नवीन मेला स्थल, चौबेबांधा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक माता-पिता अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के लिए 31 जनवरी 2026 को सायं 05:30 बजे तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों अथवा परियोजना कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

– Advertisement –

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवारों को मिलेगा। बीपीएल के अतिरिक्त अन्य पात्र कार्डधारी परिवार भी योजना में शामिल हो सकते हैं। कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। आयु सत्यापन हेतु वर-वधु की शैक्षणिक अंकसूची प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। कन्या एवं उसका परिवार छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए तथा विवाह के लिए वर-वधु के माता-पिता की सहमति अनिवार्य है। योजना के अंतर्गत विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा।

योजना के तहत वधु को 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 7 हजार रुपये की श्रृंगार सामग्री तथा 8 हजार रुपये विवाह आयोजन, मंडप आदि मदों में व्यय किए जाएंगे। चेक का वितरण विवाह स्थल पर ही किया जाएगा, इसके लिए वधु को अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लानी होगी।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दिव्यांग कन्या को समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग दोनों से लाभ मिलेगा। वहीं अंतरजातीय विवाह के मामलों में अतिरिक्त सहायता आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र एवं निर्धन परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रोत्साहित करें।

रायपुर पुलिस का सराहनीय कदम, जोमेटो डिलवरी

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : सड़क सुरक्षा माह के 15 वें दिन यातायात जागरूकता की कड़ी में जोमेटो डिलवरी बॉय जो शहर के यातायात का अभिन्न अंग है, वे खाद्य सामग्री की समय पर डिलवरी की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से असुरक्षित तरीके से वाहन चालन करते है। जल्दबाजी के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में ऐसे डिलवरी बाय की सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में रखा गया था जिनको उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। बताया कि साल 2025 में सड़क दुर्घटना में 621 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 429 लोगों की मौत दोपहिया वाहन चालक एवं सवार लोगों की हुई है तथा 988 लोग घायल हुए है।

सड़क दुर्घटना में दोपहिया चालकों की अधिकांश मौते सिर में चोट लगने के कारण होती है। अपने जीवन के महत्व एवं परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। जोमेटो के डिलवरी बॉय की सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोमेटो कंपनी के रायपुर शहर के सीईओ अभिमन्यु गोयल एवं एरिया लीडर मयंक शर्मा द्वारा सभी जोमेटो डिलवरी बॉय को निःशुल्क हेलमेट वितरण करने का निर्णय लेकर यातायात अधिकारियों से वितरण करने व यातायात नियमों की समझाईश देने अनुरोध पर यातायात कार्यालय प्रशिक्षण हॉल में 105 जोमेटो डिलवरी बॉय को हेलमेट प्रदाय किया गया। श्री मयंक शर्मा एवं अभिमन्यु गोयल द्वारा डिलवरी बॉय से अपील किया कि सड़कों पर आवागमन करते समय सावधानी से चले । सामग्री डिलवरी करने का कोई समय की बाध्यता नही है। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलायें एवं जो हेलमेट प्रदाय किया जा रहा है उसे अनिवार्य रूप से धारण करें। प्रदाय किये जा रहे हेलमेट में ब्लूटुथ सुविधा उपलब्ध है। वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

सभी जोमेटो डिलवरी बॉय को हेलमेट धारण कराकर लोगों को हेलमेट धारण कर दोपहिया वाहन चलाने का संदेश देने के लिए हेलमेट रैली यातायात कार्यालय से निकालकर कालीबाड़ी -सिद्धार्थ चौक-पचपेड़ीनाका चौक तक भ्रमण कराया गया।

शादी का सपना दिखाया… फिर नाबालिग अचानक गायब

0

बिलासपुर। CG Crime : नए साल की पूर्व संध्या पर रतनपुर क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

– Advertisement –

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब 4 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामला गंभीर होने के कारण तुरंत हरकत में आते हुए छानबीन शुरू की गई। मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अजय सिंह राजपूत के ठिकानों पर घेराबंदी की गई, जिसके बाद आरोपी को बछालीखुर्द से पकड़ लिया गया।

 

– Advertisement –

Ad image

बरामदगी के बाद जब नाबालिग पीड़िता से पूछताछ की गई, तो उसने आपबीती सुनाते हुए बताया कि अजय सिंह ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

 

पीड़िता के बयान और डॉक्टरी परीक्षण के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी अजय सिंह राजपूत, पिता गुरुदेव सिंह राजपूत, निवासी बछालीखुर्द के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रशासन का कड़ा रुख, धान संग्रहण केंद्रों के

0

महासमुंद। CG BREAKING : जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पिथौरा विकासखंड अंतर्गत सहकारी समिति घोंच का औचक निरीक्षण कर समिति प्रबंधन को सस्पेंड कर एफआईआर के निर्देश दिये है। इसी तरह इसी तरह कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा के सचिव कुशल राम ध्रुव को उड़ीसा का धान खपाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में करोड़ों रूपये के धान की कमी के मामले ने राजनीति रूप ले लिया है। जिसके बाद आज कलेक्टर विनय लंगहे ने धान संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत सहकारी समिति घोंच का औचक निरीक्षण के दौरान कलेेक्टर ने जांच में पाया गया कि समिति द्वारा पुराने रबी फसल के धान को खपाया जा रहा था। इसके साथ ही गुणवत्ता विहीन धान की खरीदी तथा तौलाई में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

– Advertisement –

नियमों की खुलेआम अनदेखी और किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर लंगेह ने समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसी तरह महासमुंद जिले की कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा में भी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मंडी समिति के सचिव कुशल राम ध्रुव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक द्वारा की गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम टेमरी में एक कृषक के घर के पास उड़ीसा राज्य से अवैध रूप से धान ट्रक के माध्यम से लाया गया था। जिसे तीन ट्रैक्टरों में पलटी करते हुए पाया गया। इस गंभीर मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पंचनामा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में जमा करने थे। लेकिन सचिव द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसी लापरवाही और अनुशासनहीनता को आधार बनाकर निलंबन की कार्रवाई की गई।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनियमितता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समितियों में नियमों का सख्ती से पालन हो और किसानों से खरीदे जा रहे धान की गुणवत्ता एवं तौलाई प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाए।

 

मालगाड़ी की छत पर चढ़ते ही हुआ कुछ ऐसा थम गई

0

Raipur News : राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जहां हाईटेंशन तार को छूने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी। तभी एक अज्ञात युवक गाड़ी के ऊपर चढ़कर तार को टच कर दिया जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

बहरहाल, जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना के बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया।

– Advertisement –

CG Accident : मौत का तांडव; गहरी खाई में गिरते ही आग का गोला बनी ईको कार, दो युवकों की मौत 

कोल्ड ड्रिंक पीकर भी नहीं जीता रेस तो Salman Khan

0

डेस्क। ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक बेहद दिलचस्प और अनोखा कानूनी मामला सामने आया है, जहां बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ऋतिक रोशन समेत कोल्ड ड्रिंक कंपनी पेप्सिको (PepsiCo) और भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) के वकीलों को उपभोक्ता अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से जुड़ा है मामला

– Advertisement –

Ad image

यह पूरा मामला एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से जुड़ा है, जहां खरियार निवासी दीपक दुबे ने कालाहांडी जिला उपभोक्ता अदालत में यह याचिका दायर की है। याचिका के अनुसार, उनके बेटे ने टीवी पर सलमान और ऋतिक का विज्ञापन देखा था, जिसमें दिखाया जाता है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में अद्भुत शक्ति और फुर्ती आ जाती है।

इसी विज्ञापन से प्रेरित होकर बच्चे ने स्कूल की रेस में हिस्सा लिया। उसे विश्वास था कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह जीत जाएगा। लेकिन वास्तविकता इसके उलट रही और वह रेस हार गया। हार के कारण बच्चा मानसिक रूप से काफी हताश और निराश हो गया। पिता का तर्क है कि मशहूर हस्तियों द्वारा किए गए भ्रामक विज्ञापनों ने उनके बेटे को गलत उम्मीद दी और उसे मानसिक ठेस पहुंचाई।

– Advertisement –

Ad image

मांगा सिर्फ 1 रुपये का हर्जाना

इस मामले की सबसे चर्चित बात यह है कि शिकायतकर्ता ने मुआवजे या हर्जाने के तौर पर किसी बड़ी राशि के बजाय मात्र 1 रुपये की मांग की है। दीपक दुबे का उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि विज्ञापनों के नाम पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों के खिलाफ संदेश देना है।

19 जनवरी को है अगली सुनवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है। पहली सुनवाई 22 दिसंबर को हुई थी, जबकि अगली सुनवाई 19 जनवरी को होनी है। सलमान खान की ओर से वकील अनीश पटनायक और ऋतिक रोशन व कंपनी की ओर से कुणाल बेहेरा पैरवी कर रहे हैं। यह मामला अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही यह बहस भी छिड़ गई है कि क्या सेलिब्रिटीज को उन प्रोडक्ट्स के दावों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिनका वे प्रचार करते हैं।