Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 110

महासमुंद में नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार

0

महासमुंद। CG NEWS : जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। Anti Narcotics Task Force और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है, जब्त किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो क्रेटा कार (20 लाख रुपये) और तीन टच स्क्रीन मोबाइल (15 हजार रुपये) भी जप्त किए गए हैं।

इस तरह कुल 95 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति पुलिस के कब्जे में आई है।

तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्त में

पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए ओडिशा के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में गांजा की सप्लाई चेन, सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं।

एक महीने में 860 किलो गांजा जब्त

महासमुंद पुलिस की यह कार्रवाई अकेली नहीं है। बीते एक माह में जिले में कुल 860 किलो अवैध गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा साफ करता है कि पुलिस end-to-end और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 32/2026,

धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1.तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन (29 वर्ष), निवासी सोनपुर, ओडिशा

2.प्रमोद कल्ता उर्फ सिकन (25 वर्ष), निवासी बौद्ध जिला, ओडिशा

3.दीनबंधु मिश्रा (39 वर्ष), निवासी सोनपुर, ओडिशा

जप्त सामग्री

•150 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा – ₹75,00,000

•02 क्रेटा कार – ₹20,00,000

•03 टच स्क्रीन मोबाइल – ₹15,000

कुल जब्ती: ₹95,15,000 (पंचानबे लाख पंद्रह हजार रुपये)

सख्त संदेश

महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है

नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में तस्करी से जुड़े अन्य लिंक और वित्तीय लेन-देन पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026

0

रायपुर, 16 जनवरी 2026। Arang News : धर्मनगरी आरंग स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 16 जनवरी को विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य शासन के वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

– Advertisement –

शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन शाम 5 बजे से लोरीक चंदा देउर गांव साजा (संचालक गौतम चौबे) की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से राजा मोरध्वज की झांकी (धमतरी) का प्रदर्शन किया जाएगा।

रात्रि में राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान समारोह संपन्न किया जाएगा जिसके पश्चात देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में देंगे प्रस्तुति।

– Advertisement –

Ad image

सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार के ठिकानों पर IT की

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार बी.आर. गोयल के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंदौर सहित अन्य शहरों में स्थित उनके ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है।

बिलासपुर पाराघाट टोल प्लाजा स्थित ऑफिस पहुंची टीम

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस में भी पहुंची हुई है। यहां तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आए अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। अधिकारियों का फोकस वित्तीय लेन-देन, आय-व्यय से जुड़े रिकॉर्ड और टैक्स से संबंधित कागजातों पर बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी बिलासपुर और इंदौर समेत कई ठिकानों पर एक साथ की गई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला बड़े स्तर की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

1 महीने पहले 45 ठिकानों पर पड़ी थी रेड

गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। करीब एक महीने पहले, 4 दिसंबर 2025 को आयरन और स्टील कारोबार से जुड़े व्यापारियों और उनसे संबंधित लोगों के कुल 45 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में की गई थी और करीब चार दिनों तक चली थी।

 

 

 

मेला घुमाने के बहाने शराब पिलाकर मूकबधिर

0

राजनांदगांव। CG CRIME NEWS : जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 13 जनवरी को हुई, जब आरोपी कांशी जांगड़े ने युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले गया था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद युवती को शराब के नशे में घर के बाहर बेहोश पाया गया। परिजनों के पूछने पर युवती ने इशारों से घटना की जानकारी दी।

युवती के मूकबधिर और श्रवण बाधित होने की जानकारी होने के बावजूद, आरोपी ने उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में, आरोपी ने साथी के साथ मिलकर उसे अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

– Advertisement –

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद, पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए इस गंभीर मामले का खुलासा किया है। मूकबधिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG CRIME NEWS : इंसानियत शर्मसार, मासूमियत का कत्ल, 12 साल की मां, 16 महीने का बच्चा और दो दरिंदे

जिले में स्कूल खुला, लेकिन शिक्षक नदारद

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के जांजगीर-चांपा से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। ग्राम भवंतरा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीते दिन स्कूल दोपहर 2 बजे ही बंद कर दिया गया और आज सुबह 10:45 बजे तक एक भी शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं था। अब सवाल ये है कि आखिर बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?

पूरा मामला जिला जांजगीर-चांपा के पामगढ ब्लॉक के ग्राम भवंतरा प्राइमरी स्कूल का है, जहाँ आए दिन शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।

– Advertisement –

ग्रामीणों के अनुसार, कल 15 जनवरी 2026 को स्कूल दोपहर 2 बजे ही बंद कर दिया गया था। वहीं आज शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे तक कोई भी शिक्षक स्कूल में नजर नहीं आया। जब इस संबंध में प्रधान पाठक से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वे और शिक्षिका उमा वर्मा प्रशिक्षण में हैं। हालांकि स्कूल में तैनात शिक्षक दीपक कुमार कश्यप और निशा दुबे भी अनुपस्थित पाए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की इस लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Accident : एनएच-53 पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन की मौत

 

 

Arang News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और टंकराम वर्मा के

0

रेत कला, शोभायात्रा और लोक-संस्कृति से सजा राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026

 

– Advertisement –

आरंग। Arang News : त्याग, बलिदान और धर्मपरायणता के प्रतीक महान राजा मोरध्वज की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का प्रथम दिवस गुरुवार को आस्था, इतिहास और लोक-संस्कृति के अनुपम संगम के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। सुबह से देर रात तक चले विविध आयोजनों ने ऐतिहासिक नगरी आरंग को उत्सवमय वातावरण में सराबोर कर दिया। राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव के पहले दिन प्रातः 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर प्रसिद्ध रेत कलाकार हेमचंद साहू द्वारा राजा मोरध्वज की त्याग गाथा को दर्शाती भव्य रेत कलाकृति का निर्माण किया गया। कलाकृति ने दर्शकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित किया और महोत्सव की थीम को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाबा बागेश्वरनाथ एवं वेदमाता गायत्री की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नेताजी चौक पहुँची, जहाँ से महामाया मंदिर में जलाभिषेक उपरांत जल लेकर पुनः राजा मोरध्वज की परिक्रमा करते हुए कार्यक्रम स्थल इंडोर स्टेडियम पहुँची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।पूजा-अर्चना के साथ औपचारिक शुभारंभ शाम 4 बजे बाबा बागेश्वरनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

– Advertisement –

Ad image

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव आयोजन क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन और संकल्प से संपन्न हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सुवा नृत्य पार्टी कोसमखुटा (टोमन साहू) की मनमोहक प्रस्तुति हुई। इसके पश्चात पंथी नृत्य पार्टी कुटेशर (सुभाष बंजारे) की ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इतिहास और बौद्धिक सत्र में राजा मोरध्वज के ऐतिहासिक महत्व और त्याग पर वरिष्ठ विद्वानों ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर आनंद राम साहू (पटकथा लेखक), आर.एन. विश्वकर्मा (पुरातत्वविद), एल. रायकरवार (वरिष्ठ पुराविद, संचालनालय पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग, रायपुर) तथा मुरली मनोहर देवांगन (शिक्षाविद एवं डायरेक्टर, थिंक आईएएस) ने विचार व्यक्त किए।झांकी और सम्मान समारोह बना आकर्षण इसके पश्चात स्वरांजली डांस ग्रुप, आरंग द्वारा 20 मिनट की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात लगभग एक घंटे तक राजा मोरध्वज की भव्य झांकी (भोथली) का मंचन हुआ, जिसने इतिहास को सजीव कर दिया।

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि राजा मोरध्वज की त्याग, सत्य और धर्म की अमर गाथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा का आधार है। आरंग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रदेश, देश और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना ही इस महोत्सव का मूल उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आरंग की अस्मिता, गौरव और विरासत को पुनः स्थापित करने का सशक्त प्रयास है, जो युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।

महोत्सव में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल होकर कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि यह महोत्सव आरंग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन इतिहास एवं गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगी।

महोत्सव स्थल पर निर्मित रेत कलाकृतियाँ और लोक गायक सुनील सोनी का कार्यक्रम देर रात्रि तक जारी रहा।लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण बनी रहीं। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। प्रथम दिवस के कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि राजा मोरध्वज का त्याग और आदर्श आज भी समाज को दिशा देने की सामर्थ्य रखता है।

मुंगेली जिले में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितत

0

रायपुर। CG News: मुंगेली जिले में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की 14 राइस मिलों को सील करने के साथ ही 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव श्री विकासशील के निर्देशानुसार की गई।

 

– Advertisement –

आज मुंगेली जिले में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। राईस मिलों के जांच में ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग तथा कस्टम मिलिंग में गंभीर गड़बड़ियां पकड़ में आई।

 

– Advertisement –

Ad image

जांच की कार्रवाई में उपलेटा राइस मिल, नवागांव घुठेरा रोड स्थित नेशनल दाल मिल, पंडरिया रोड स्थित वर्धमान मिलिंग इंडस्ट्रीज, जैन राइस इंडस्ट्रीज तथा नवकार दाल उद्योग में कस्टम मिलिंग में अनियमितता पाई गई, जहां से 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया। नवागढ़ रोड स्थित दीपक राइस इंडस्ट्रीज एवं दीपक मिलिंग इंडस्ट्रीज में 198 क्विंटल से अधिक तथा लोरमी रोड स्थित एसएस फूड में 1761 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई।

 

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 19 राइस मिलों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें से 14 राइस मिलों को सील किया जा चुका है।

 

गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों से मिलर्स द्वारा धान उठाव की प्रक्रिया संचालित की जा रही है, जिसकी निगरानी के लिए आईसीसीसी कमांड सेंटर स्थापित किया गया है।

 

इसके माध्यम से धान परिवहन में लगे वाहनों को जीपीएस से ट्रैक किया जा रहा है। वाहन के निर्धारित मार्ग से विचलन, लंबे समय तक एक स्थान पर ठहराव या निर्धारित क्षमता से अधिक धान परिवहन की स्थिति में अलर्ट जारी होता है, जिसकी जिला स्तर पर जांच की जाती है।

 

धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन को रोकने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर चौकसी बढ़ाई गई है। आंतरिक चेक पोस्टों पर भी टीमों की तैनाती कर रात्रिकालीन गश्त एवं संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

 

कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान खपाने की गतिविधियों पर रोक के लिए जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खरीदी, भंडारण एवं परिवहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

कलेक्टर कुन्दन कुमार कहा कहना है कि धान खरीदी में पारदर्शिता जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या बिचौलियों की भूमिका पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितता, 38 कर्मच

0

रायपुर। CG NEWS: राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अनियमितता बरतने के फलस्वरूप समिति प्रबंधकों तथा धान खरीदी से जुड़े 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 31 कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन तथा निलंबित, एक की सेवा समाप्ति, दो को सेवा से पृथक, एक को कार्य से पृथक और तीन कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। ये कार्रवाईयां प्रदेश के 12 जिलों दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा में की गई हैं।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी कार्य के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में स्कंध में कमी के 5 मामले, स्कंध अधिक एवं अव्यवस्थित स्टेकिंग के 3 मामले, नीति विपरीत कार्य-निर्देशों का उल्लंघन के 4 मामले, अमानक धान खरीदी के 5 मामले, धान खरीदी में अनियमितता के 11 मामले, अवकाश के दिन धान खरीदी के 3 मामले सहित फर्जी खरीदी, अनियमितता, टोकन अनियमितता, बिना आवक पर्ची, अवैध वसूली, अव्यवस्था के एक-एक तथा बारदाना वितरण में अनियमितता के 2-2 मामलों पर कार्रवाई की गई है।

– Advertisement –

दुर्ग जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के भौतिक सत्यापन में स्कंध गड़बड़ी पाए जाने के फलस्वरूप झीट धान उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधक श्री सौरभ यादव तथा गोढ़ी के समिति प्रबंधक श्री शेखर सिंह कश्यप, खिलोराकला के समिति प्रभारी  देवदत पटेल, कन्हारपुर के समिति प्रभारी श्री सेवाराम पटेल, ठेंगाभाट के समिति प्रभारी श्री ईश्वर कुमार साहू, मुरमुंदा के समिति प्रभारी  टिकेन्द्र कुर्रे को निलंबित किया गया है। इसी प्रकार सेलूद के सहायक समिति प्रबंधक श्री रोमनदास वैष्णव और भृत्य श्री हरिशंकर साहू को नीति के विपरित कार्य व उल्लंघन के मामले में निलंबित किया गया है।

बेमेतरा जिले में अमानक धान खरीदी के मामले में धान उपार्जन केन्द्र बोरतरा के प्रभारी सहायक प्रबंधक श्री टिकेश्वर निषाद, फड प्रभारी (लिपिक) श्री किशन जंघेल, गाडाडी धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री भुनेश्वर वर्मा तथा फड प्रभारी श्री गेंदलाल वर्मा को निलंबित किया गया है। वहीं मऊ के सहायक समिति प्रबंधक श्री उमेश कुमार साहू के विरूद्ध फर्जी धान खरीदी के मामले में निलंबित तथा एफआईआर की कार्रवाई की गई है। कबीरधाम जिले में धान उपार्जन केन्द्र कुकदूर के समिति प्रबंधक श्री अनिल बाजपेयी के विरूद्ध भौतिक सत्यापन स्कंध में कमी पाए जाने के कारण निलंबन के साथ-साथ एफआईआर दर्ज किया गया है। बारदाना वितरण में अनियमितता के कारण चपोरा उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री नरेश यादव को निलंबित किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

बिलासपुर जिले के धान उपार्जन केन्द्र पीपरतराई के प्रभारी श्री तेजुराम को खराब धान खरीदी के मामले में निलंबित किया गया है। वहीं धान खरीदी केन्द्र एरमसाही के प्रभारी श्री कामीराम खुंटे के विरूद्ध 920 बोरों की कमी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी केन्द्र बोड़सरा के भृत्य श्री हरिहर यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अमित कुमार तिवारी, चौकीदार श्री निरंजन साहू को छुट्टी के दिन आवक लेने के फलस्वरूप निलंबित कर दिया गया है। धान उपार्जन केन्द्र कोसमंदा के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री छविलाल मन्नेवार को टोकन में अनियमितता के कारण निलंबित किया गया है।

रायगढ़ जिले में धान खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप मुकडेगा के सहायक समिति प्रबंधक श्री तेलूराम सिदार, कोडसिया के सहायक समिति प्रबंधक श्री प्रहलाद बेहरा, छाल के सहायक समिति प्रबंधक श्री ठंडाराम बेहरा और जमरगीडीह के सहायक समिति प्रबंधक श्री कृपाराम राठिया को निलंबित किया गया है। सक्ती जिले के धान उपार्जन केन्द्र कांसा के प्रभारी श्री एकलव्य चंद्राकर को बिना आवक पर्ची धान खरीदी के मामले में सेवा से पृथक कर दिया गया है। जगदलपुर जिले में कोलचूर प्रभारी समिति प्रबंधक श्री गौतम तिवारी और रेटावण्ड के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री दीनबंधु पाणीग्रही को धान खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप निलंबित किया गया है। रायपुर जिले में नरदहरा के लिपिक-ऑपरेटर श्री राकेश जांगड़े को किसानों से अवैध वसूली के मामले में सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।

गरियाबंद जिले में धान खरीदी में लापरवाही एवं अनियमितता के लिए लोहरसी के कर्मचारी श्री संतोष कुमार साहू, मैनपुर के  गोपी राम मरकाम को निलंबित तथा शोभा के  भीखम मरकाम को कार्य से पृथक किया गया है। महासमुंद जिले में धान खरीदी में अनियमितता के मामले में पिरदा के उपार्जन केन्द्र प्रभारी  रोहित पटेल और सिंगबहाल के उपार्जन केन्द्र प्रभारी  बुध्दिवंत प्रधान के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। साथ ही धान खरीदी में अव्यवस्था के कारण तोषगांव के उपार्जन केन्द्र प्रभारी नकुल साहू को निलंबित किया गया है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में धान खरीदी केन्द्र सकरी के प्रभारी समिति प्रबंधक सतीष कुमार महिलांग द्वारा नीति के विपरित कार्य करने के फलस्वरूप निलंबित किया गया है तथा बारदाना प्रभारी कुमारी थानेश्वरी साहू को नीति के विपरीत कार्य करने के फलस्वरूप सेवा से पृथक किया गया है। करमदा के प्रभारी समिति प्रबंधक राजकमल साहू को धान स्कंध में कमी पाए जाने के फलस्वरूप निलंबित किया गया है।

गरियाबंद में भाजयुमो जिला अध्यक्ष

0

CG NEWS: गरियाबंद युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारे के साथ युवा मोर्चा और मंडल गरियाबंद के पदाधिकारी ने फूल माला और आतिश बाजी के साथ स्वागत किया।

– स्वागत समारोह: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश जी का तिरंगा चौक पर ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया
– हेमंत नागेश जी का संदेश: युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना।
– आह्वान: युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

– Advertisement –

– उपस्थित लोग: गरियाबंद के मंडल अध्यक्ष सुमित पारेख, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, बलदेव सिंह हुंदल, अनूप भोसले प्रहलाद ठाकुर प्रकाश सोनी रेणुका साहू अमित वखारिया सागर मायनी यश मिश्रा सूरज सिन्हा नमन सेन प्रतीक सिंह पप्पू ठाकुर रवि चंद्राकर वेश राठौर ख़ेमशिंग बघेल।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व

0

रायपुर। CG NEWS:  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सशक्त, दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। गुरुवार को एनएचएआई, स्टेट हाईवे, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद अग्रवाल ने घोषणा की कि जून 2026 में कुम्हारी टोल प्लाजा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे लाखों नागरिकों को वर्षों पुरानी परेशानी से स्थायी राहत मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जून में दुर्ग–आरंग बायपास के प्रारंभ होते ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद होगा, साथ ही मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टेंडर पर रोक लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। यह निर्णय अग्रवाल की जनसंवेदनशीलता और राजधानीवासियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

बैठक में उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2026 से भारतमाला एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के साथ रायपुर को एक नए आधुनिक एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलेगी, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि औद्योगिक, आर्थिक और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

राजधानी के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा
अग्रवाल ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, ओवरब्रिज, अंडरपास और एलिवेटेड रोड जैसी बुनियादी परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

कचना में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश
तेलीबांधा से जोरा ओवरब्रिज को VIP रोड से एंट्री-एग्जिट देने की योजना और
भनपुरी से जोरा तक रेल लाइन के किनारे एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
मुंबई–नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का रायपुर विस्तार एवं रायपुर से लखनादौन (वाया सिमगा, कवर्धा) तक नई कनेक्टिविटी पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है साथ ही
रायपुर–बलौदाबाजार–सारंगढ़ रोड के उन्नयन की समीक्षा की।

इसके साथ ही VIP चौक और रिंग रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए सर्विस रोड हटाने के निर्देश कमल विहार सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रेड सेपरेटर बनाने को कहां और रिंग रोड़ 1 पर डीडीयू नगर के पास अंडरपास बनाने और महावीर नगर से VIP रोड अमलीडीह तालाब के ऊपर पुल बनाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में पंडरी में लगने वाले जाम से जनता को राहत दिलाने के लिए खालसा कॉलेज से मोवा तक 4.5 किमी लंबे पुल और
अमलेश्वर से कुम्हारी तक खारुन नदी किनारे सड़क जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त, बलौदाबाजार में सीमेंट फैक्ट्रियों से जुड़े भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु डेडीकेटेड कॉरिडोर की योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

“रायपुर को आधुनिक और सुगम यातायात व्यवस्था देना हमारा संकल्प” – बृजमोहन अग्रवाल

सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजधानीवासियों को ट्रैफिक जाम, पार्किंग और दुर्घटनाओं से स्थायी राहत दिलाने के लिए एक समग्र और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित और स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा आवश्यक विषयों को आगामी लोकसभा सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से रायपुर को आधुनिक, सुरक्षित और जाम-मुक्त राजधानी बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

बैठक में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता  वी.के. भतपैहरी, कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त निदेशक  विनीत नायर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता एस.एस. मांझी, कार्यपालन अभियंता  गोविंद अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्णायक नेतृत्व में रायपुर एक नई यातायात क्रांति की ओर बढ़ रहा है, जो आने वाले वर्षों में राजधानी को देश के श्रेष्ठ शहरी मॉडल में शामिल करेगा।