Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 109

बस्तर पंडुम का समापन समारोह कल

0

रायपुर: Bastar Pandum 2026 : बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव‘ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में निर्धारित है।

– Advertisement –

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल होंगे।

बस्तर पण्डुम में सांसद द्वय महेश कश्यप और भोजराज नाग, विधायक किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

 

सांसद बृजमोहन का युवाओं को बड़ा तोहफा:

0

रायपुर, 8 फरवरी: CG NEWS : छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष और वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों और संकल्पशक्ति के परिणामस्वरूप प्रदेश में पहले राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान (NSTI) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अग्रवाल द्वारा लोकसभा में इस विषय को प्रखरता से उठाए जाने के बाद अब राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर में जमीन की जानकारी मांगी है। जमीन का चिह्नांकन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में एनएसटीआई की आवश्यकता को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में 2 फरवरी 2026 को प्रभावी ढंग से आवाज उठाई थी। उनके द्वारा पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि राज्य की ओर से 10 एकड़ जमीन उपलब्ध होते ही फंड जारी कर दिया जाएगा। सांसद के निरंतर फॉलो-अप और दबाव का ही परिणाम है कि अब जिला प्रशासन रायपुर (सड्डू या मोवा) में जमीन की तलाश कर रहा है।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा संस्थान

सांसद अग्रवाल का मानना है कि केवल डिग्री से रोजगार नहीं मिलता, बल्कि कौशल (Skill) से भविष्य संवरता है। इस संस्थान के आने से छत्तीसगढ़ के युवाओं को भविष्य की तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और डिजिटल सेवाएं। इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी का आधुनिक प्रशिक्षण।खनिज, बिजली, और कृषि प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में रोजगारोन्मुखी कोर्स के माध्यम से विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। NSTI के माध्यम से हम ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेंगे, जिससे पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर समृद्धि आएगी।

पलायन पर लगेगी रोक, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन संपन्न राज्य के लिए यह पहल एक मील का पत्थर है। अग्रवाल के विजन के अनुरूप, यह संस्थान उद्योगों के साथ सीधा तालमेल बिठाकर युवाओं को सीधे प्लेसमेंट दिलाने में मदद करेगा। इससे प्रदेश की बेरोजगारी दर में भारी कमी आएगी और छत्तीसगढ़ कौशल विकास के मानचित्र पर अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

रायपुर में बजट संवाद 2026 का आयोजन,

0

रायपुर। GRAND NEWS : आज रायपुर स्थित बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बजट संवाद 2026 कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टरजी द्वारा प्रस्तुत विचारों ने केंद्रीय बजट के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक प्रभावों को गहराई से समझने का सशक्त मंच प्रदान किया। उनका मार्गदर्शन यह स्पष्ट करता है कि यह बजट केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत की दीर्घकालिक, सुदृढ़ और दूरदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

– Advertisement –

Ad image

इस बजट में Make in India और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने हेतु सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, रेयर अर्थ कॉरिडोर, MSMEs के विस्तार तथा टियर-2 एवं टियर-3 शहरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रावधान किए गए हैं, जो संतुलित एवं समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री Tokhan Sahu एवं छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त मंत्री OP Choudhary जी की विशेष उपस्थिति और उनके विचारों ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा एवं प्रासंगिकता प्रदान की। उनके मार्गदर्शन से राज्य स्तर पर बजट के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा भी स्पष्ट रूप से सामने आई।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में रायपुर सांसद Brijmohan Agrawal, विधायक Rajesh Munat, Sunil Soni, Motilal Sahu, प्रदेश महामंत्री Akhilesh Soni, अमित चिमनानी जी, subhash अग्रवाल, shri शिव चंद्राकर, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे यह संवाद और भी प्रेरणादायी एवं सार्थक बना।

 

 

 

छत्तीसगढ़ में तीन मासूमों के साथ महिला लापता

0

पिंटू दुबे,बिलासपुर। CG NEWS : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला पांडातराई से अपने बच्चों को साथ लेकर मायके जाने के लिए बिलासपुर के लिए निकली थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची। सफर के दौरान अचानक महिला का मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद से परिजनों का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने हर संभावित जगह पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अंततः सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक साथ चार लोगों के गायब होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।

– Advertisement –

CG News : स्पा सेंटर की आड़ में गंदा खेल: नौकरी का झांसा देकर युवती को दलदल में धकेलने की कोशिश, परिवार को दी खत्म करने की धमकी, संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार 

सरकारी दफ्तर में आग से अफरा-तफरी,फायर

0

रायगढ़। Raigarh Breaking: रायगढ़ शहर में सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग कार्यालय परिसर में लगी, जिससे दस्तावेजों और सामान को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

– Advertisement –

NZ vs AFG T20 World Cup 2026 : न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को

0


स्पोर्ट्स डेस्क, चेन्नई: NZ vs AFG T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से धूल चटा दिया है। चेन्नई की टर्निंग पिच पर कीवी बल्लेबाजों ने अफगान स्पिनर्स के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए न केवल मैच जीता, बल्कि पिछले वर्ल्ड कप में मिली शर्मनाक हार का बदला भी ले लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने छठे ओवर में कहर बरपाते हुए इब्राहिम जादरान और खतरनाक गुरबाज को पवेलियन भेजकर कमर तोड़ दी। हालांकि, इसके बाद गुलबदीन और सेदिकुल्लाह ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच हुई 50 से अधिक रनों की साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 17 ओवर में 150 का आंकड़ा पार किया। गुलबदीन के शानदार अर्धशतक की मदद से टीम ने 20 ओवर में 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। अनुभवी स्पिनर मुजीब उर रहमान ने पहले दो ओवरों में ही फिन एलन और रचिन रवींद्र को आउट कर सनसनी फैला दी। कीवी फैंस की धड़कनें बढ़ चुकी थीं, लेकिन तभी वानखेड़े के हीरो टिम सीफर्ट मैदान पर आए।

सीफर्ट का अर्धशतक 

टिम सीफर्ट ने जवाबी हमला बोलते हुए मात्र 65 रनों की कड़क पारी खेली और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। बीच में कुछ झटके जरूर लगे, लेकिन अंत में मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल की जोड़ी ने अफगान गेंदबाजों की एक न चलने दी। न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।



Source link

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार

0

कांकेर / भानुप्रतापुर। CG ACCIDENT NEWS : कच्चे–साल्हे मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार के मौके पर ही मौत हो गई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, वहीं एक व्यक्ति ट्रक के पिछले टायरों के नीचे दबा हुआ पाया गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए भानुप्रतापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में यहां देह व्यापार का खुलासा, दलाल और महिला गिरफ्तार

 

ज्यादा मजदूरी का लालच, अमानवीय कैद

0

CG News : बिलासपुर जिले के 54 श्रमिकों को गुजरात के खेड़ा जिले में एक ईंट भट्ठा संचालक द्वारा बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोजी-रोटी की तलाश में गए इन श्रमिकों को अधिक मजदूरी का लालच देकर काम पर बुलाया गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद न तो उन्हें मजदूरी दी गई और न ही घर लौटने दिया गया। बंधक श्रमिकों को बिना दरवाजे वाले कच्चे मकानों में रखा गया, जहां 24 घंटे टॉर्च की रोशनी में पहरा दिया जाता था।

महिलाओं और पुरुषों पर शौच के दौरान भी निगरानी रखी जाती थी। भोजन और राशन के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। किसी तरह दो श्रमिक वहां से भागकर बिलासपुर पहुंचे और कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत की। शिकायत मिलते ही प्रशासन ने गुजरात प्रशासन से समन्वय कर सभी श्रमिकों को सुरक्षित मुक्त कराया।

– Advertisement –

Raipur Accident : आरंग में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, एक महिला समेत दो की मौत

 IND vs USA T20 World Cup : सूर्या ने अकेले छीनी USA से जीत

0

मुंबई:  IND vs USA T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का आगाज किसी हाई-वोल्टेज थ्रिलर फिल्म से कम नहीं रहा। वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर जब करोड़ों भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थीं, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने वो आग उगली कि हारी हुई बाजी पलट गई। ताश के पत्तों की तरह बिखरती टीम इंडिया ने आखिरकार USA को 29 रनों से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप में विजयी शंखनाद कर दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या भी सस्ते में आउट हो गए। एक समय भारत का स्कोर 77 रन पर 6 विकेट था। पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसरा था और लग रहा था कि USA बड़ा उलटफेर कर देगा।

इन 3  खिलाड़ियों ने पलटा मैच का पासा

सूर्या का विध्वंसक अवतार

मुसीबत के वक्त कप्तान सूर्या ने 171.43 के स्ट्राइक रेट से 84 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर USA के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। सूर्या की इस पारी ने भारत को 161 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

मिया भाई का मैजिक

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने अपनी क्लास दिखाई। पावरप्ले में ही सिराज ने अपनी धारदार गेंदबाजी से USA के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और विपक्षी टीम को कभी संभलने का मौका नहीं दिया।

 अक्षर पटेल का प्रहार

उपकप्तान अक्षर पटेल ने पहले सूर्या के साथ मुश्किल वक्त में 41 रनों की साझेदारी की और फिर गेंदबाजी में आकर लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट झटककर USA की बैटिंग लाइनअप की रीढ़ तोड़ दी।

IND U19 vs ENG U19 Final :15 छक्के और 15 चौकें; वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में मचाया हाहाकार, इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का लक्ष्य

कोटगढ़ मेन रोड पर भीषण टक्कर, तीन ट्रेलर भिड़े—ए

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS : जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर ग्राम कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रेलर से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

– Advertisement –

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और आमने-सामने टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।

फिलहाल सड़क पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर बहाल कराया।

– Advertisement –

Ad image