Saturday, February 21, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarh83 पटवारियों का एक साथ ट्रांसफर, देखिए

83 पटवारियों का एक साथ ट्रांसफर, देखिए

शहर में वर्षों से जमे कर्मचारियों को हटाया गया, ग्रामीण इलाकों में नई तैनाती

अंबिकापुर। CG NEWS: अंबिकापुर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 पटवारियों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण कर दिया है। कलेक्टर अजित वसंत के आदेश पर जारी सूची के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान, खासकर शहरी क्षेत्रों में पदस्थ कर्मचारियों को हटाकर ग्रामीण अंचलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि कई पटवारी सालों से एक ही हल्के में कार्यरत थे, जिससे राजस्व कार्यों की गति और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे थे। जिला प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया।

– Advertisement –

अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से गांवों में भूमि अभिलेख दुरुस्त करने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व मामलों में तेजी आएगी तथा लंबित प्रकरणों का निपटारा बेहतर ढंग से हो सकेगा।

सभी स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन इसे व्यवस्था सुधार और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बता रहा है।

– Advertisement –

Ad image

देखें लिस्ट –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments