Thursday, January 22, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhविधायक रेणुका सिंह का बेटा पुलिस हिरासत

विधायक रेणुका सिंह का बेटा पुलिस हिरासत

रायपुर। Raipur Accident : राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

कार सवार युवक-युवती फरार

– Advertisement –

दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना के बाद कार सवार चार युवक-युवती फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी खांगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात डेढ़ बजे के आसपास बाइक सवार जब अग्रसेन धाम के पास से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur Accident घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में दो युवक और दो युवती सवार थे। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार तीन युवक-युवतियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल बाइक सवार घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और अन्य कार सवारों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।

– Advertisement –

Ad image

CG Video : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

 Bangladesh bans IPL : सरकार ने IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन, क्रिकेट प्रेमियों को लगा झटका

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments