Friday, February 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशिवम दुबे के अर्धशतक और वरुण की फिरकी

शिवम दुबे के अर्धशतक और वरुण की फिरकी


अहमदाबाद। IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से पटखनी देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के शिखर पर रही। अब भारतीय टीम 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

शिवम दुबे और सूर्या का बल्ला गरजा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले के हीरो रहे शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इसके आलावा तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने 31 और 30 रनों की तेजतर्रार पारियां खेलीं। नीदरलैंड्स की ओर से लोगान वैन बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए।

वरुण चक्रवर्ती की ‘मिस्ट्री’ में उलझा नीदरलैंड्स

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत सधी हुई रही। ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े, लेकिन छठे ओवर में आए वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ’डॉड (20) को आउट कर मैच का पासा पलट दिया।

नीदरलैंड्स के लिए बॉस डी लीडे और कॉलिन आक्रमेन ने तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 49 रनों की साझेदारी कर उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन वरुण ने एक बार फिर स्ट्राइक करते हुए आक्रमेन को पवेलियन भेज दिया। अंतिम ओवरों में नूह क्रोस और जैक लायन-कैशेट ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे टीम को 176/7 के स्कोर तक ही ले जा सके।

भारत की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने तीन जबकि शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

अब सुपर-8 की चुनौती

ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा बनाने के बाद अब टीम इंडिया की असली परीक्षा सुपर-8 स्टेज में होगी। भारत का अगला मुकाबला 22 फरवरी को मजबूत साउथ अफ्रीका से होगा।

ICC T20 Ranking : ईशान किशन Top-10 में शामिल; अभिषेक शर्मा अब भी दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज 

– Advertisement –

Ad image



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments