संवाददाता:- साकेत श्रीवास्तव
खैरागढ़/छुईखदान। CG CRIME NEWS : थाना छुईखदान क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला तब उजागर हुआ जब स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के बाद पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 15 मार्च 2025 की है। देहात जंगल क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर आरोपी रूपेंद्र यादव (24 वर्ष) निवासी देवारीभाठ, थाना खैरागढ़ ने जाति की जानकारी होने के बावजूद लगातार दुष्कर्म किया और शादी करने का आश्वासन देता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और हाल ही में 5 दिन के नवजात शिशु को जन्म दिया, जिसके बाद मामला सामने आया।
24 नवंबर 2025 को पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। महिला संबंधी गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 426/2025, धारा 69 बीएनएस एवं एसटी/एससी एक्ट 3(2)(ट)(क) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एसडीओपी प्रदीप येरेवार और थाना छुईखदान टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को तलाश कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर राजनांदगांव जेल भेज दिया। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की जा रही है।
CG NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, बबलू गिरफ्तार
बढ़ती ठंड में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, जानिए




