Saturday, April 25, 2026
Google search engine
HomeSportsकेएल राहुल ने खेली 152 रनों की तूफानी पारी

केएल राहुल ने खेली 152 रनों की तूफानी पारी

DC vs PBKS : डेस्क। IPL 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 265 रनों का लक्ष्य दिया है. ये पंजाब का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है, ओवरऑल ये पांचवां सबसे बड़ा टोटल है. केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, इसमें उन्होंने 9 छक्के और 16 चौके जड़े. नितीश राणा ने भी 91 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपना शतक नहीं पूरा कर पाए.

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे दिल्ली के बल्लेबाजों ने सही साबित किया. पथुम निसांका (11) कुछ खास नहीं कर पाए, अर्शदीप सिंह ने उन्हें तीसरे ओवर में आउट कर दिया था. लेकिन इसके बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाज विकेट को तरसते रहे. केएल राहुल और नितीश राणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी हुई.

– Advertisement –

केएल राहुल 150 बनाने वाले पहले भारतीय
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 175 है, जो क्रिस गेल ने 2013 में बनाया था. IPL के पहले मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने 158 रन बनाए थे. केएल राहुल तीसरे प्लेयर बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 150 से अधिक रन बनाए. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं. राहुल ने 67 गेंदों में 226 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 16 चौके जड़े.

नितीश राणा ने भी 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट (206.82) से 91 रन बनाए. 44 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके लगाए. 19वें ओवर में जेवियर बार्टलेट ने उन्हें आउट किया.

– Advertisement –

Ad image

IPL इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल
आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, उन्होंने 2024 में RCB के खिलाफ 287 रन बनाए थे. आज दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल बनाया. पहले इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर RCB थी, उन्होंने 2013 में PWI के खिलाफ 263 रन बनाए थे.

जेवियर बार्टलेट ने लुटाए 69 रन
अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 49 रन दिए और 1 विकेट लिया. 1 ही विकेट जेवियर बार्टलेट ने लिया, लेकिन वह 19वें ओवर में आया. वह काफी महंगे भी साबित हुए, उन्होंने 4 ओवरों में 17.25 की इकॉनमी से 69 रन खर्चे. मार्को जानसेन ने 4 ओवरों में 45 और युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 42 रन दिए. वैशाख विजय कुमार ने 3 ओवरों में 48 रन लुटाए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments