Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 96

IND vs NZ 1st T20I: Abhishek Sharma का तूफान!

0


नई दिल्ली: IND vs NZ 1st T20I: टीम इंडिया ने 21 जनवरी को खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज की धमाकेदार शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है।

Abhishek Sharma की विस्फोटक पारी

– Advertisement –

Ad image

भारतीय पारी के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के निकले। शुरुआती ओवरों में आक्रामक भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

न्यूजीलैंड की रन चेज में लड़खड़ाहट

– Advertisement –

Ad image

न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। डेवोन कॉनवे (0) और रचिन रवींद्र (1) जल्दी आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई।

भारतीय टीम ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने कड़ा दबाव बनाए रखा। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लेकर कीवी टीम की हिम्मत तोड़ दी। न्यूजीलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी और भारत ने पहला टी20 मैच 48 रन से जीत लिया।

ICC ODI Rankings : विराट कोहली नहीं, अब ये खिलाड़ी बना नंबर वन, देखिए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट 

 



Source link

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव; 40 जिलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कौन बना आपके क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष?

0

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिलेवार मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। यह पहला अवसर है जब कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में मंडल स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने कुल 40 जिला-शहर के ब्लॉक अंतर्गत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

देखिए 40 मंडल अध्यक्षों की सूची –

Raipur-City-Copy-1

आरंग, समोदा, गुल्लू, कोसरंगी Raipur-Rural-Copy-1

Durg-City

Bastar-Rural-Copy-1

Bastar-Rural-1

Surajpur-Copy-1

Surajpur-1

Surguja-Copy-1

Surguja-1

Sarangarh-Bilaigarh-Copy-1

Sarangarh-Bilaigarh-1

Sukma-Copy-1

Sukma-1

Rajnandgaon-Rural-Copy-1

Rajnandgaon-Rural-1

Sakti-Copy-1

Sakti-1

Raigarh-Rural-Copy-1

Mungeli-Copy-1

Narayanpur-Copy-1

Raigarh-City-Copy-1

Mohala-Manpur-Copy-1

Koriya-Copy-1

Mahasamund-Copy-1

MCB-Copy-1

Korba-Rural-Copy-1

Korba-City-1

Kondagaon-1

Khairagarh-1

Kanker-1

Kawardha-1

Kawardha-1 (1)

Janjgir-Champa-1

GPM-1

Jagdalpur-City-1

Gariyaband-1

Durg-Rural-1

Dhamtari-1

Dantewada-1

Bilaspur-Rural-1

Bilaspur-City-1

Bijapur-1

Balodabazar-1

Bemetara-1

Balrampur-1

Balod-1

Rajnandgaon-City-1

Rajnandgaon-City-1 (1)

The post Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव; 40 जिलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कौन बना आपके क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष? appeared first on Grand News.

शिक्षा के मंदिर में लापरवाही,

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जिले के अमरताल प्राइमरी स्कूल से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राचार्य द्वारा छोटे-छोटे मासूम बच्चों से स्कूल का कचरा जलवाने का काम कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे आग के बेहद करीब खड़े होकर कचरा जला रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था, हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बच्चा आग की चपेट में नहीं आया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कल की है।

– Advertisement –

इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या शिक्षा के मंदिर में बच्चों की सुरक्षा से इस तरह खिलवाड़ किया जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी

0

नई दिल्ली। Namrata Shirodkar: हिंदी सिनेमा में कम उम्र में कदम रखकर पहचान बनाने वाली नम्रता शिरोडकर आज भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

Namrata Shirodkar से पूछा गया था- पहले मुर्गी आई या अंडा?, एक्ट्रेस के जवाब  ने जिता दिया मिस इंडिया का खिताब, देखें Video

22 जनवरी को 54वां जन्मदिन मना रहीं नम्रता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली, क्योंकि उनकी दादी मीनाक्षी शिरोडकर अपने दौर की मशहूर मराठी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने जीनत अमान और शर्मिला टैगोर से पहले बिकिनी पहनकर बड़ा साहसिक कदम उठाया था।

मैं भयभीत थी', महेश बाबू संग शादी से पहले डरी हुई थीं नम्रता शिरोडकर, पति  के सामने रखी थी 1 शर्त - News18 हिंदी

नम्रता ने 1977 में ‘शिरडी के साईं बाबा’ में बाल कलाकार के रूप में काम किया, पढ़ाई के बाद मॉडलिंग में आईं और महज 21 साल की उम्र में 1993 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता, साथ ही मिस यूनिवर्स में छठा स्थान हासिल किया। इसके बाद बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए खुले और 1998 में ‘जब प्यार किसी से होता है’ से डेब्यू किया, जबकि 1999 में संजय दत्त के साथ फिल्म ‘वास्तव’ ने उन्हें असली पहचान दिलाई।

नम्रता शिरोडकर ने प्यार में दांव पर लगा दिया था करियर,सालों से हैं फिल्मों  से दूर, फिर भी जीती हैं लग्जरी लाइफ - Namrata shirodkar 1993 miss india  married mahesh ...

हालांकि करियर में ‘पुकार’, ‘अस्तित्व’, ‘कच्चे धागे’, ‘तेरा मेरा साथ रहे’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्में करने के बावजूद उनकी ज्यादातर फिल्में औसत रहीं, लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा में फिल्म ‘वामसी’ के दौरान महेश बाबू से मुलाकात ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। पांच साल की दोस्ती और रिश्ते के बाद दोनों ने शादी कर ली और नम्रता ने फिल्मों से दूरी बनाकर परिवार को प्राथमिकता दी।

आज वह दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं, जहां महेश बाबू की नेटवर्थ करीब 350 करोड़ और नम्रता की 50 करोड़ बताई जाती है।

दिलचस्प बात यह भी है कि उनकी पहली फिल्म ‘पूरब की लैला पश्चिम की छैला’ बड़े बजट और अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी जैसे सितारों के बावजूद रिलीज से पहले ही बंद हो गई थी। नम्रता शिरोडकर की कहानी इस बात की मिसाल है कि शोहरत से ज्यादा सुकून और परिवार को चुनना भी एक बड़ी सफलता हो सकती है।

रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, सरकार ने

0

रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके साथ ही 23 जनवरी से इस व्यवस्था के लागू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर जिले को दो हिस्सों—शहर और ग्रामीण—में विभाजित किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर शहर क्षेत्र के कुल 21 थाने पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत शामिल किए गए हैं, जबकि विधानसभा थाना, माना थाना और राखी थाना ग्रामीण क्षेत्र में रखे गए हैं। इस फैसले के बाद शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं पुलिस को अधिक अधिकार मिलने से त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

– Advertisement –

Ad image

ग्राम भूरसुदा में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित

0

तिल्दा नेवरा। ग्राम भूरसुदा में छत्तीसगढ़ महतारी कि मूर्ति कि स्थापना रणबौर धाम में ग्राम वासी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा किया गया, इस बीच छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सदस्य उपस्थित थे।

पदाधिकारी का कहना है कि, छत्तीसगढ़ महतारी एकता और आस्था का केंद्र है ,जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जाति के लोग शांति और समरसता के साथ रहते है इस बीच संतोष वर्मा मंशा निषाद ,गंगा राम निषाद ,हरीश साहू , जनपद सदस्य,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश साहू, प्रदीप साहू , अविराज साहू,राजेंद्र साहू,अमन वर्मा ,पूर्णिमा साहू, सावित्री पैकरा,रोशनी साहू ,गीतांजलि,कविता वर्मा ,रूखमणि निषाद रीमा ग्रीतलहरे ,अजय यादव, उपस्थित थे।

– Advertisement –

“सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पद्मनाभ स्वामी मंदिर में किए दर्शन, कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल का किया भ्रमण”

0

डेस्क। लोकसभा की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के स्टडी टूर के दौरान रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं कन्याकुमारी में समिति सदस्यों के साथ विवेकानंद रॉक मेमोरियल का भ्रमण किया।

उन्होंने कहा कि, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के पावन संगम पर स्थित यह ऐतिहासिक स्मारक स्वामी विवेकानंद जी के राष्ट्रचिंतन, आत्मबोध और भारत की आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।

– Advertisement –

शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन से पूर्व यहीं तीन दिनों की गहन साधना के माध्यम से उन्होंने भारत की आत्मिक शक्ति और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का साक्षात्कार किया, जिसने विश्व मंच पर भारत की गौरवशाली पहचान को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

शहीद गैंदसिंह के 201वें शहादत

0

रायपुर। RAIPUR NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने नया रायपुर में शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक के नामकरण और मूर्ति स्थापना, चंगोराभाटा स्थित समाज के सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार तथा बालोद जिले के देवरी, कांकेर जिले के मरकाटोला, दानीटोला, नगरी, डोंगरगांव और बस्तर जिले के भानपुरी व करूटोला में हल्बा समाज के सामाजिक केंद्रों के निर्माण के लिए प्रत्येक स्थान हेतु 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की, साथ ही ग्राम कितूर में रंगमंच निर्माण और चपका बस्तर में श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार का ऐलान भी किया।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय क्रांतियों की साक्षी रही है और 1857 से पहले ही यहां आजादी की लड़ाई की चिंगारी जल चुकी थी, जिसमें शहीद गैंदसिंह जैसे वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 14 जनजातीय क्रांतियां हुईं, जिनके योगदान को लंबे समय तक इतिहास में वह सम्मान नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय नायकों को राष्ट्रीय पहचान मिली और नया रायपुर में ट्राइबल म्यूजियम इसका जीवंत प्रमाण है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा के विस्तार, बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनजातीय समाज छत्तीसगढ़ की आत्मा है और उसके गौरव, सम्मान व विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दिव्यांग आश्रम का बाल कल्याण समिति ने

0

गरियाबंद। CG NEWS: बाल कल्याण समिति के माननीय सदस्यों द्वारा जिले में संचालित आमडी रोड स्थित कलार समाज भवन में संचालित दिव्यांग आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि आश्रम में निवासरत बच्चे नाबालिग अवस्था में हैं तथा कई बच्चे दिव्यांग श्रेणी के हैं।

– Advertisement –

Ad image

बाल कल्याण समिति, बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के उद्देश्य से स्थापित एक न्यायिक पीठ है, जिसका दायित्व बच्चों के हितों की रक्षा करना है। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा बच्चों की देखरेख, संरक्षण, खान-पान की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं आश्रम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

समिति के माननीय सदस्यों ने संस्था प्रभारी को निर्देशित किया कि बच्चों को विशेष देखभाल प्रदान की जाए, उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आश्रम से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही एवं दस्तावेजों का विधिवत संधारण किया जाए।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान यह भी अवगत कराया गया कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत प्रत्येक बाल देखरेख संस्था का पंजीकरण अनिवार्य है। संबंधित संस्था प्रभारी को उक्त अधिनियम के तहत आश्रम का पंजीकरण शीघ्र कराने का आग्रह किया गया।

बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत होने वाले बच्चों एवं पूर्व में प्रस्तुत किए गए दिव्यांग बच्चों की स्थिति की जानकारी लेने, उनकी परेशानियों एवं आवश्यकताओं को समझने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। मौके पर बाल कल्याण समिति की माननीय सदस्य मोनिका तिवारी एवं माननीय सदस्य प्रीति मिश्रा उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी स्थिति का जायजा लिया।

शाहिद और Tripti के बीच रोमांस या बदला?

0

मुंबई: O Romeo Trailer OUT: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid kapoor) गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं। इस रोमांटिक-एक्शन ड्रामा में एक्शन, रोमांस और बदले की कहानी देखने को मिलेगी।

ट्रेलर की झलक
‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर दर्शकों को एक खतरनाक गैंगस्टर की दुनिया में ले जाता है। शाहिद कपूर का डांस, एक्शन और उनके संवाद दर्शकों को खासे प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद की केमिस्ट्री भी शानदार दिखाई गई है। ट्रेलर में एक जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिलता है, “वो लड़की बारूद का ढेर है, खुद तो फटेगी ही साथ में तेरे चिथड़े भी उड़ा देगी।”

– Advertisement –

Ad image

तृप्ति की भूमिका शुरुआत में शांत लड़की की है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका बदला लेने का मकसद सामने आता है। फिल्म के ट्रेलर में रोमांस और रिवेंज का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुण ईरानी, विक्रांत मैसी, और तमन्ना भाटिया जैसे मशहूर कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिशा पाटनी को फिल्म में आइटम नंबर करते हुए देखा जाएगा, जबकि अविनाश तिवारी फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई देंगे। उनका लुक भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की रिलीज डेट
‘ओ रोमियो’ को 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

 

 

 

Border 2 धमाका: सनी देओल-वरुण धवन की फिल्म पहले दिन ही तोड़ सकती है ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, जानिए कैसे?