Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 9

शहर के इस स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला

0

 रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : जिले के बसना क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक शाला सिंगबहाल में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षिका पर बच्चों को ठीक से पढ़ाई नहीं कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षिका बच्चों को नियमित और सही तरीके से पढ़ाई नहीं करातीं, जिसके कारण बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते जा रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही बीईओ और एसडीएम से शिकायत कर शिक्षिका को हटाने के लिए 7 दिन का समय दिया था।

– Advertisement –

लेकिन निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने आज स्कूल में ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। करीब एक घंटे तक स्कूल का गेट बंद रहा और ग्रामीणों ने जमकर नाराज़गी जताई।

मामले की जानकारी मिलने पर सरायपाली के बीईओ ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द ही शिक्षिका को हटाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया और मामला शांत हुआ।

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : बर्थडे पार्टी में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया और फिर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

 

CG News : सचिव पर वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप, हटाने की मांग

 

 

CG विधानसभा में आज उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है, जहां सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें मंत्री और डिप्टी सीएम विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विभिन्न विषयों पर विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।

– Advertisement –

आज के सत्र में स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठने वाले हैं। विधायक कविता प्राण लहरे आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। वहीं पर्यावरण से जुड़े रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का मुद्दा भी सदन में उठेगा, जिस पर विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से जवाब मांगेंगे।

इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। वहीं मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों से जुड़ी अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना है।

– Advertisement –

Ad image

बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के कामकाज, योजनाओं और खर्चों को लेकर भी चर्चा की जा रही है। ऐसे में आज का दिन भी सदन में कई अहम मुद्दों और सवाल-जवाब के साथ महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला संचालक और

0

दुर्ग। CRIME NEWS: स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।

– Advertisement –

जब पुलिस टीम मकान में पहुंची तो अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच के दौरान पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से इस अवैध धंधे का संचालन करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राहक के रूप में मौजूद अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

रेड के दौरान पुलिस को मौके पर कुल आठ महिलाएं मिलीं, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नगद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध धंधे से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नानक सागर में 15 मार्च को होला मोहल्ला का

0

रायपुर। GRAND NEWS: महासमुंद जिले के बसना नगर से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित गढ़फुलझर (नानक सागर) में 15 मार्च को होला मोहल्ला का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नानक सागर गुरुद्वारा समिति द्वारा किया जा रहा है। इसी दिन गुरुद्वारा निर्माण के लिए भूमिपूजन और अरदास का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिख समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं ग्रैंड न्यूज चैनल के प्रमुख सरदार गुरचरण सिंह होरा को नानक सागर गुरुद्वारा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रण दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर बाबा साहेब सिंह (करनाल, पंजाब) के साथ रायपुर के दिलेर सिंह और रिंकू ओबेरॉय, सराईपाली के रोमी सलूजा, बसना के जसवंत सिंह सलूजा, मुखविंदर सिंह रंधावा, जितेन्द्र सिंह बंटी, जगपाल सिंह जटाल, हरपाल सिंह ओबेरॉय तथा सराईपाली के जोरावर सिंह सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

चेयरमैन गुरचरण सिंह होरा ने कहा कि होला मोहल्ला सिख परंपरा और साहस का प्रतीक पर्व है। नानक सागर में गुरुद्वारा निर्माण के लिए होने वाला भूमिपूजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से समाज में एकता, सेवा और आध्यात्मिकता का संदेश मिलेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर गुरु साहिब की कृपा प्राप्त करेंगे। चेयरमैन होरा ने इस आमंत्रण के लिए नानक सागर गुरुद्वारा समिति का आभार जताते हुए कहा कि गुरुद्वारा निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में वे हर संभव सहयोग और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

नानक सागर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भी 15 मार्च को शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि होला मोहल्ला के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरुवाणी, कीर्तन और अरदास में भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री गुरुखशवंत साहेब को छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) रायगढ़ का नाम बदलकर सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रखने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में कहा जा रहा है कि सेठ किरोड़ीमल को रायगढ़ और आसपास के क्षेत्र में उद्योग, व्यापार और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए संस्थान का नाम उनके नाम पर रखने की पहल की गई है।

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज का आधिकारिक नाम बदलकर सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी किया जा सकता है।

– Advertisement –

हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने सीएम साय

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

– Advertisement –

Ad image

जेल से छूटे दरिंदे ने फिर मासूम को बनाया निशाना

0

साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला अंतर्गत जालबाँधा चौकी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जेल से सजा काटकर बाहर आए एक आदतन अपराधी नंदकुमार दुबे उर्फ बिसाहू दुबे ने चॉकलेट का लालच देकर एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की कोशिश की। आरोपी बच्ची को स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले गया था, जहाँ उसने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।

हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी नापाक कोशिश नाकाम हो गई। संदिग्ध गतिविधि देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा और जमकर सबक सिखाया। आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्साई भीड़ उसे जमीन पर पटककर पीटती नजर आ रही है।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट बैठक संपन्न, धर्मांतरण पर सख्त कानून समेत कई विधेयकों को मंजूरी, 10 बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

 

कमर्शियल LPG की कमी के बीच छत्तीसगढ़

0

रायपुर। CG NEWS : देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई में कमी की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और क्लाउड किचन संचालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, साथ ही शांत, एकजुट और तैयार रहने का आग्रह करता है।संयम बरतने की अपील की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि आतिथ्य उद्योग खाद्य आपूर्ति, पर्यटन और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इस अस्थायी समस्या का सामना सभी को मिलकर जिम्मेदारी और सहयोग के साथ करना चाहिए।

– Advertisement –

एडवाइजरी के मुख्य बिंदु :

सभी सदस्य आपस में समन्वय बनाए रखें और सप्लाई में किसी बड़ी समस्या की जानकारी एसोसिएशन को दें।

– Advertisement –

Ad image

एलपीजी सिलेंडरों की घबराहट में खरीदारी या जमाखोरी न करें, इससे स्थिति और खराब हो सकती है।

किचन के जरूरी काम, मुख्य मेन्यू और पहले से बुक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें।

आपात स्थिति में इंडक्शन, इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट, राइस कुकर और इलेक्ट्रिक केतली जैसे इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करें।

वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था जैसे PNG, बल्क LPG स्टोरेज या हाइब्रिड इलेक्ट्रिक किचन पर विचार करें।

जिन सदस्यों को ज्यादा परेशानी हो रही हो, उन्हें नियमों के तहत सहयोग करें।

एसोसिएशन ने बताया कि वह संबंधित अधिकारियों और एलपीजी सप्लायर्स के संपर्क में है ताकि सप्लाई की समस्या जल्द से जल्द दूर की जा सके।

CGHRA_LPG_Advisory_English_Letterhead

 

 

साय कैबिनेट बैठक संपन्न, धर्मांतरण

0

CG CABINET BREAKING : माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए बल प्रयोग, प्रलोभन, कपटपूर्ण नीति व साधनों, अनुचित प्रभाव या मिथ्या निरूपण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है।

– Advertisement –

2. मंत्रिपरिषद द्वारा विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप-समिति द्वारा अनुशंसित 13 प्रकरणों को माननीय न्यायालय से वापस लिए जाने का अनुमोदन किया गया।

3. मंत्रिपरिषद द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों पर आधारित संयंत्रों व परियोजनाओं हेतु अनुदान की दरों का निर्धारण किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई।

– Advertisement –

Ad image

क्रेडा द्वारा सोलर हाईमास्ट संयंत्र वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 01 लाख 50 हजार रूपए का राज्य अनुदान तथा वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षाें के लिए निविदा दर का 30 प्रतिशत अथवा 01 लाख 50 हजार रूपए जो भी कम हो, प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह घरेलू बॉयो गैस संयंत्र न्यूनतम 2 से 6 घन मीटर के लिए वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 9 हजार रूपए प्रति संयंत्र तथा वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षाें के लिए 9 हजार रूपए प्रति संयंत्र सभी क्षमताओं के लिए प्रस्तावित किया गया है।

4. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे पंजीयन पर प्रभार्य उपकर शुल्क समाप्त हो जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में राजीव गांधी मितान क्लब योजना के वित्त पोषण के सम्पत्ति के अंतरण पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क के अतिरिक्त 12 प्रतिशत की दर से उपकर अधिरोपित किया गया था। वर्तमान में राजीव गांधी मितान क्लब योजना संचालित नहीं है, इस कारण पंजीयन पर अतिरिक्त उपकर शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

5. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

6. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अधिनियम, 1972 (संशोधन) विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

7. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के विभिन्न कार्यालयों में तकनीकी और गैर तकनीकी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के नियुक्तियों के लिए उम्मीदवारांे के चयन और परीक्षा आयोजित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल का गठन किया जाएगा।

8. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य लोक परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को कायम करना है।

9. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 40, 50 एवं 59 में संशोधन विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

10. मंत्रिपरिषद द्वारा जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया। इस भूमि पर अत्याधुनिक खेल मैदान क्रिकेट अकादमी का निर्माण किया जाएगा।

इंडिया स्किल में गरियाबंद जिले को बड़ी उपलब्धि, नोहर लाल

0

गरियाबंद। इंडिया स्किल आयोजन में प्रथम स्थान प्राप्त कर ईस्ट जोन की रीजनल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर कौशल श्रेणी रेन्यूबल एनर्जी में मेडल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त करने पर कलेक्टर बीएस उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम तर्रा निवासी नोहर लाल पटेल को पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कलेक्टर ने क्रेड़ा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि नोहर लाल पटेल को जिले का रेन्यूबल एनर्जी के लिए ब्रांड अम्बेसडर बनाएं।

उल्लेखनीय है कि इंडिया स्किल 2025-26 के ईस्ट जोन की रीजनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंडिया स्किल 2025-26 की प्रतियोगिता चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। इसका समापन 02 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ।

– Advertisement –

लाईवलीहुड कॉलेज की सहायक परियोजना अधिकारी श्रृष्टि मिश्रा ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल 2025-26 का आयोजन 28 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय एवं 03 और 04 फरवरी 2026 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले के ग्राम तर्रा निवासी नोहर लाल पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। नोहर लाल पटेल ने लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कोर्स सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 27 जनवरी 2025 से 02 अप्रैल 2025 तक आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्राप्त

 

– Advertisement –

Ad image